• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जसीडीह कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराएगा जिला इंटक

July 10, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जसीडीह कुली संघ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराएगा जिला इंटक

by admin
July 10, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर पूर्व रेलवे कुली संघ, जसीडीह शाखा के प्रतिनिधियों ने झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार से मुलाकात कर यात्रियों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
अजय कुमार ने कुली संघ की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद देवघर जिला इंटक के सौजन्य से जसीडीह शाखा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांग, बुजुर्ग एवं अस्वस्थ यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और कुली भी उन्हें बेहतर सेवा प्रदान कर सकेंगे। इंटक की इस पहल का कुली संघ के सदस्यों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यर्क्ता और संगठन : गणेश
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस के महासचिव गणेश दास ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन में निहित होती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संगठन सृजन अभियान के दौरान दिए गए “शादी का घोड़ा और रेस का घोड़ा” के उदाहरण का उद्देश्य संगठन निर्माण की मूल भावना को स्पष्ट करना है। गणेश दास ने कहा कि शादी का घोड़ा केवल अवसर विशेष पर आकर्षण का केंद्र होता है, जबकि रेस का घोड़ा कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अपनी पहचान बनाता है। राजनीति में भी संगठन को ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है, जो केवल अवसरों पर सक्रिय न दिखें, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हों। जब संगठन में अवसर और नेतृत्व का आधार मेहनत, ईमानदारी, जनसंपर्क और कार्य प्रदर्शन बनता है, तभी संगठन अधिक लोकतांत्रिक, जीवंत और प्रभावी बनता है। उन्होंने कहा कि यह संदेश केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि हर लोकतांत्रिक संगठन के लिए प्रासंगिक है। मजबूत संगठन वही होता है, जो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करे, उनके कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करे और योग्यता के आधार पर नेतृत्व विकसित करे। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय राजनीति में संगठन निर्माण का आधार समर्पण, संघर्ष, पारदर्शिता और जनसेवा बने, तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।

विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण

  • सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ
  • राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, भाषण, निबंध, संगोष्ठी व व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों का होगा आयोजन
    देवघर/नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर देवघर नगर इकाई की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख डॉ. राजेश राज ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। विद्यार्थी परिषद समाज और राष्ट्रहित से जुड़े रचनात्मक कार्यों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य निरंतर कर रही है। जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस केवल संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां शामिल रहेंगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आ”ान किया। कार्यक्रम में एएस कॉलेज अध्यक्ष दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ अशोक कुमार सहित नगर इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति युवाओं को जागरूक करने का भी संदेश दिया।

सभी धर्मों के प्रमुख आस्था केंद्रों के समान विकास की मांग

  • चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • कॉरिडोर निर्माण, भीड़ प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं के लिए समान राष्ट्रीय नीति बनाने का किया आग्रह
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंडा धर्म रक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर देश के सभी धर्मों के प्रमुख आस्था केंद्रों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, पर्यटन संवर्धन तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए समान राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने यह पत्र डाक तथा अन्य माध्यमों से प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया है। प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में खवाड़े ने कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता और सभी धर्मों के प्रति समान व्यवहार का अधिकार देता है। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले कुछ वर्षों में देश के कई प्रमुख हिंदू तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए कॉरिडोर एवं अन्य विकास परियोजनाएं संचालित की गई हैं, जो स्वागतयोग्य पहल है। इसी प्रकार अन्य धर्मों के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या, ऐतिहासिक महत्व, सुरक्षा और पर्यटन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। ज्ञापन में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थलों में भोपाल स्थित ताज उल मसाजिद, दिल्ली की जामा मस्जिद, हैदराबाद की मक्का मस्जिद तथा श्रीनगर की जामिया मस्जिद में आधुनिक कॉरिडोर, सुरक्षित आवाजाही और प्रभावी भीड़ प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई है। वहीं ईसाई समुदाय के प्रमुख तीर्थस्थलों में गोवा के बासिलिका ऑफ बॉम जीजस, तमिलनाडु के वेलंकन्नी चर्च, मुंबई के माउंट मैरी चर्च तथा शिमला के क्राइस्ट चर्च में भी आवश्यकता के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं और कॉरिडोर निर्माण का सुझाव दिया गया है। खवाड़े ने अपने पत्र में कहा है कि ऐसे विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी, भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा, भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका कम होगी तथा आपातकालीन सेवाओं की त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, जूता चप्पल स्टैंड जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि देश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार कॉरिडोर, भीड़ प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए एक समान राष्ट्रीय नीति बनाई जाए, ताकि सभी धर्मों के श्रद्धालुओं को समान सुविधा और सम्मान मिल सके। खवाड़े ने आशा व्यक्त की है कि केंद्र सरकार इस जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषय पर सकारात्मक पहल करेगी।

एसआईआर प्रगति को लेकर बीडीओ ने लिया जायजा, घर-घर गणना तेज करने के निर्देश
-लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलम कुमारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रखंड क्षेत्र की सभी 12 पंचायतों का दौरा कर बीएलओ से एसआईआर कार्य की अद्यतन जानकारी ली।
इस दौरान बीडीओ ने सभी बीएलओ और वॉलंटियर को निर्देश दिया कि वे घर-घर पहुंचकर गणना कार्य को तेजी से पूरा करें और प्राप्त विवरण की ऑनलाइन एंट्री भी समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरवाने के साथ उसी दिन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का प्रयास किया जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा हो सके। बीडीओ नीलम कुमारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार एसआईआर कार्य को पूरी पारदर्शिता और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना है, जिससे कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने बीएलओ से अब तक हुए भौतिक सत्यापन, भरे गए प्रपत्रों और ऑनलाइन प्रविष्टियों की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान जिन पंचायतों में कार्य की गति धीमी पाई गई, वहां बीएलओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना घर गए फर्जी एंट्री करने या समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ), पंचायत सचिव सहित अन्य प्रखंडकर्मी मौजूद थे।

श्रावणी मेला की तैयारियों में जुटा नगर निगम

  • स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त सख्त
  • 15 दिनों में आरएफआईडी टैगिंग पूरी करने का निर्देश
  • मेला क्षेत्र, कांवरिया पथ व मंदिर परिसर में समयबद्ध कचरा उठाव और रात्रिकालीन सफाई पर विशेष जोर
    देवघर/नगर संवाददाता। आगामी श्रावणी मेला को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से देवघर नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निष्पादन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्वच्छता एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सफाई सह फूड निरीक्षक, सफाई निरीक्षक तथा नगर निगम की स्वच्छता एजेंसी (एमएसडब्ल्यूएम) के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा 15 दिनों के भीतर सभी घरों में आरएफआईडी टैगिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कचरा संग्रहण की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में मेला क्षेत्र, कांवरिया पथ, बाबा मंदिर परिसर, बाजार, प्रमुख चौक चौराहों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय इलाकों से नियमित और समयबद्ध तरीके से कचरा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर निगम के सभी वाहनों को पूरी तरह कार्यशील रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने को कहा गया। कचरा उठाव के बाद संबंधित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त ने बड़े कूड़ेदानों से प्रतिदिन कचरा उठाने, डम्पर प्लेसर को पूरी तरह कार्यशील रखने, रात्रिकालीन सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा दूसरी पाली में भी पर्याप्त संख्या में सफाई वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा आरएफआईडी आधारित ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली को जल्द से जल्द पूरी तरह लागू करने का निर्देश भी दिया गया। समीक्षा के दौरान सड़क किनारे, बाजार एवं कांवरिया रूट पर किए गए अतिक्रमण को हटाने और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले के दौरान कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी कर ली जाएं। बैठक के अंत में अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्वच्छता एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम ने विश्वास जताया कि समुचित योजना और सतत निगरानी के माध्यम से इस वर्ष का श्रावणी मेला स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन का नया उदाहरण बनेगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दो दिवसीय जनसंपर्क व पर्यावरण अभियान का किया शुभारंभ

  • देवघर विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण, जनसंपर्क और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देवघर विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय जनसंपर्क एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत वृक्षारोपण, जनसंपर्क तथा सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम दिन वृक्षारोपण एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देवघर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, देवघर के विधायक नारायण दास, प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, वरिष्ठ नेता दशरथ दास, कमल दास, ओमप्रकाश दास, सुलेमानी देवी, सावित्री देवी, भाजपा जिला महामंत्री यशवंत कोड़ा, बबलू पासवान, गोविंद दास, दशरथ गोस्वामी, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पेड़ मां के नाम अभियान न केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता देती रही है।
    कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से संवाद स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। अभियान के सफल आयोजन में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित ऋत्विक हरेन दा का देवघर में सम्मान

  • भाजपा नेता प्रजापति उमाशंकर एवं गोपाल पंडित ने किया सम्मानित
    देवघर/नगर संवाददाता। असम के कामरूप जिले के दाखला विजय नगर स्थित सतता जन सेवा उत्पादन केन्द्र के संचालक सह श्री श्री आचार्य देव के अनुयायी ऋत्विक हरेन चंद्र दास के देवघर आगमन पर झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति एवं गोपाल पंडित ने श्री दास को भगवा गमछा, स्मृति चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि समाज सेवा और स्वरोजगार के क्षेत्र में श्री दास का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, बल्कि असम के पारंपरिक रेशमी उद्योग को भी नई पहचान दिलाने का काम किया है।
    बता दें कि ऋत्विक हरेन चंद्र दास को हाल ही में समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें असम सरकार की ओर से भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान मिल चुका है। श्री दास वर्ष 1997 से श्री श्री आचार्य देव के निर्देश एवं आशीर्वाद से कुटीर उद्योग से जुड़े हुए हैं। वह असम के प्रसिद्ध मुगा और ईरी सिल्क से आकर्षक रेशमी चादर तैयार करते हैं। उनके उत्पादन केन्द्र के माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। श्री दास ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य असम के सिल्क की गुणवत्ता और पहचान को देशभर में बढ़ावा देना है। साथ ही वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस पारंपरिक उद्योग से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कुटीर उद्योग को बड़े स्तर पर विकसित किया जा सकता है।

मंत्री ने छात्राओं के बीच बांटे 700 से अधिक साइकिलें
मधुपुर/संवाददाता। छात्राओं के शिक्षा को सुगम बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को अंची देवी गर्ल्स मिडिल स्कूल में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के मंत्री हफीजुल हसन ने विद्यालय की 700 से अधिक छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। मौक पर छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके आत्मनिर्भर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुदूर क्षेत्रों से स्कूल आने-जाने में छात्राओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने भी सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व संबंधित अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store