• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का गठन, अध्यक्ष बने प्रलय

April 15, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का गठन, अध्यक्ष बने प्रलय

by admin
April 15, 2024
in Godda
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-वर्षों से लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा

गोड्डा। संवाददाता जिला अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयों के संचालकों की बैठक भारत-भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई। जिसमें वर्षों से लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही पूर्व के संगठन के उदासीन रवैया के कारण जिले के अधिकांश निजी विद्यालयों की समस्याएं लंबित रह रही हैं और जिला प्रशासन तक बातों को नहीं पहुंचाया जा सका है। सर्वसम्मति से उपस्थित विद्यालय संचालकों ने एक नए संगठन गोड्डा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति संगठन के अध्यक्ष पद पर भारत-भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रलय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर गोकुल पब्लिक स्कूल के संचालक धनीलाल साह, सचिव पद पर डॉन बॉस्को स्कूल के निदेशक अमित राय, कोषाध्यक्ष के पद पर सुधा किड्स स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार आजाद, सह सचिव के पद पर महर्षि मेंही विद्यालय के लंबोदर पंडित, मीडिया प्रभारी के पद पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दिलीप कुमार का निर्वाचन हुआ। बैठक नियमित रूप से हो, इस बिंदु पर भी चर्चा हुई। संगठन के विस्तार के लिए सभी अंचलों में अध्यक्ष और सचिव के पद का निर्वाचन अगले 03 महीने में कर लिया जाएगा। बैठक में चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के दिलीप, वीआईपी स्कूल के रवि वैद्य, यूनिक मिशन स्कूल के राजेश, एसके मिशन के सत्यम कुमार, नेशनल स्कूल के राजीव रंजन, पैरामाउंट इंटरनेशनल स्कूल के अब्दुल बारिश, नवजुक ज्योति सैनिक मिशन स्कूल के चंदन कुमार, गुरुदेव पब्लिक स्कूल बलवड्डा के अरुण, महर्षि मेंही विद्यालय के लंबोदर पंडित, गोकुल पब्लिक स्कूल के धनीलाल शाह, डी एस लाइफ लाइफ स्कूल कुसुम घाटी के दिनेश कुमार शाह, न्यू किड्स मिशन स्कूल पथरगामा के माधव कुमार पाल, वेदांत मिशन स्कूल के अभिषेक आनंद, सुधा किड्स स्कूल के मुकेश, बीएस ग्लोबल स्कूल के सच्चिदानंद , लिटिल स्टेप्स स्कूल के कुंदन, महिंद्रा बाल विद्या निकेतन बोहरा के विकेश, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के अमित, आईएस गुरुकुल मिशन स्कूल के जयशंकर प्रसाद, इंडियन पब्लिक स्कूल के चंदा कुमारी, संस्कार भारती विद्यालय पांडुका थन गोड्डा के ज्ञान प्रकाश, क्रॉनिकल विद्यापीठ के विनोद कुमार बेदी, डॉन बॉस्को स्कूल के अमित, आदर्श पब्लिक स्कूल के रंजन, मॉडर्न एसेंट स्कूल के विनोद ने आरटीई के तहत प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक की मान्यता संबंधी समस्याएं और उसके समाधान पर चर्चा की। जिले में 50,000 से अधिक छात्र निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं और विद्यालय प्रबंधक उसके शिक्षक तथा बच्चों की कई समस्याएं हैं, सरकार इस दिशा में उदासीन बनी हुई है और उनका रवैया असहयोगात्मक है। निजी विद्यालय अपने सीमित संसाधनों पर बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर दिखा रहे हैं। बहुत सारे निजी विद्यालय 2018 के बाद से यू- डायस नंबर से वंचित है। पड़ोस के जिलों में जैसे देवघर और दुमका में आरटीई के तहत मान्यताएं मिल जा रही है, लेकिन गोड्डा जिला से वंचित रह रहा है। जिले के करीब 28 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन झारखंड सरकार के पोर्टल पर किया है। लेकिन प्रक्रिया पिछले एक वर्षों से लंबित है। अगर जिला प्रशासन इस और ध्यान नहीं देता है तो विद्यालय संचालक उच्च न्यायालय की ओर रुख करेंगे। संगठन की ओर से अपने सभी सदस्यों को ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी प्रकार के सहयोग प्रदान किए जाएंगे। बैठक के पूर्व सर्वप्रथम हमारे संविधान निर्माताओं में से प्रमुख बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, उसके बाद बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई।

महान व्यक्तित्व और उन्नत समाज सुधारक थे बाबा साहब अंबेउकर : प्राचार्य
-अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गोड्डा। संवाददाता बाबा साहब अंबेडकर की 134वीं जयंती पर गोड्डा कॉलेज के अनुसूचित जाति हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में वक्ताओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गोड्डा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. स्मिति ने बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह महान व्यक्तित्व और उन्नत समाज सुधारक थे। उनकी विचारधारा मानववादी रही है। अर्थशास्त्र के प्रो. डॉ गणेश राम ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संघर्ष करने और शिक्षित होने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जिंदगी भर लिखते-पढ़ते रहे। बाबा साहब के पास दुनिया की सबसे बड़ी निजी लाइब्रेरी थी, जिसमें हजारों पुस्तकें थीं। डॉ. गणेश ने कहा कि पूरे विश्व में बाबा साहब अपनी लिखी पुस्तकों और प्राप्त डिग्रियों के लिए जाने जाते हैं। बाबा साहब ने पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में, वकालत के क्षेत्र में और राजनीतिक क्षेत्र में श्रेष्ठ भूमिका निभाई। और उनकी पहचान है बाबा साहब आधुनिक भारत के सबसे ओजस्वी लेखकों में से एक हैं। बाबा साहेब 64 विषयों के विशेषज्ञ थे। उन्होंने 09 भाषाओं की जानकारी हासिल की थी। बाबा साहब ने शोषितों, पीड़ितों, दलितों के समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मानव अधिकारों के प्रति सजग कराया। स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय के दर्शन उनके चिंतन में दिखता है। वे एक ऐसे विजेता हैं जिन्होंने किसी को गुलाम नहीं बनाया है बल्कि उन्होंने गुलामों को मुक्ति दिलाकर विजेता कहलाया है। सामाजिक कार्यकारी वेणु चौबे ने कहा कि बाबा साहब की जिंदगी और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनकी जीवनी से बहुत कुछ सीखना है। गोड्डा कॉलेज में आयोजित इस समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

सीओ ने किया एरिया का डोमिनेशन और जुलूस रूट का सैनिटाइजेशन

मेहरमा। संवाददाता रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सद्भाव पूर्वक संपन्न कराने को ले रविवार को सीओ अभिनव कुमार और थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर एरिया का डोमिनेशन और जुलूस रूट का सैनिटाइजेशन कर यह सुनिश्चित किया कि इस दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। इस दौरान असामाजिक एवं उपद्रवियों से निपटने की योजना भी बनाई गई। अधिकारी द्वय ने पिपरा, मेहरमा, फाजिल खुटहरी, मैनाचक-मानगढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया एवं रूट के बिजली के तारों की स्थिति का जायजा लिया कि कहीं वो नीचे तो नहीं झूल रहे। जुलूस मार्ग की सड़कों के गड्ढों का निरीक्षण भी किया गया। जिससे कि जुलूस में व्यवधान उत्पन्न न हो। ज्ञात हो कि आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस काफी चौकसी बरत रही है। इस बाबत क्षेत्र के सभी थाने में गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान नशेड़ियों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ जुलूस में बजने वाले डीजे में किसी प्रकार के भड़काऊ गाने नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी गई है। सीओ अभिनव ने बताया कि जुलूस का वीडियो रिकॉडिंर्ग कराया जाएगा जबकि थाना प्रभारी नीतीश ने कहा कि जुलूस पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। ग्राम-पिपरा में जिस जगह पूजा होती है, वहां के चापानल खराब होने की शिकायत की गई। जिसे सीओ सह बीडीओ कुमार ने तुरंत ठीक कराने का निर्देश विभागीय कनीय अभियंता को फोन पर दी। इसके अलावा अधिकारियों ने सुड़नी, खनीचक, कसबा आदि जगहों का भी भ्रमण किया। जहां जुलूस तो निकलते हैं परंतु वह लाइसेंसी नहीं हैं। इन पर भी निगरानी रखने की बात कही गई। मार्च में उनके साथ चलने वाले पुलिस पदाधिकारियों में जुगनू महथा, वीरेंद्र झा, रंजन कुमार, अनिल कुमार सहित मेहरमा पुलिस मौजूद थीं।

शिक्षा अंतिम व्यक्ति के विकास का मूलमंत्र : संजीव

मेहरमा। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, संगठित और संघर्ष अंतिम व्यक्ति के विकास का मूलमंत्र है। राजनीति द्वेष भावना से ऊपर उठकर सभी को मिलकर इस पर समाज में काम करना चाहिए। यह बात उन्होंने आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कही। डॉ. अंबेडकर की जयंती भाजपा परिवार ने विभिन्न स्थानों पर मनाया।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनायी जयंती

गोड्डा। संवाददाता जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को दिनेश यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। मौके पर उनके फोटो पर सभी कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किया। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि देश के लिए बाबा साहब ने संविधान का निर्माण किया। बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला प्रवक्ता अकबर अली, महासचिव सुमित कुमार बिट्टू समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छात्रों ने किसानों को दी मृदा स्वास्थ्य की जानकारी
-वेल्थ आउट ऑफ वेस्ट के तहत कचरों का सही से हो इस्तेमाल

गोड्डा। संवाददाता तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा के चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने कृषि कार्य अनुभव के तहत पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर गांव में किसानों को जागरूक किया। उन्हें नई तकनीक अपनाने की बात बतलाई ताकि फसलों की उन्नत वृद्धि हो सके। साथ ही वेल्थ आउट ऑफ वेस्ट के तहत कचरों का सही इस्तेमाल बताया। अजोल्ला का उपयोग, पोषक वाटिका एवं मृदा स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी दी। छात्रों ने गांव के साथ-साथ खेतों में भी भ्रमण किया। छात्रों ने किसानों को उनके खेतों से मिट्टी का नमूना लेने की तकनीक सिखाई और किसानों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी प्रेम राय, आदित्य कुमार , तरुण कुमार, रितेश राज सहित अन्य महिला मंडल आदि उपस्थित थे।

रामनवमी में जुलूस निकालने को लेकर हनवारा में बीडीओ ने किया रूट वेरिफिकेशन

हनवारा। संवाददाता रामनवमी नजदीक है, जिसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं सजग हो गया है। निकलने वाले जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन की ओर से एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन के आदेशानुसार महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हनवारा सहित विभिन्न जुलूस निकालने के मार्गों का निरीक्षण महागामा बीडीओ सोनाराम हांसदा, महागामा सीओ खगेन महतो एवं हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में जुलूस आवागमन को सुलभ बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ, सीओ ने जुलूस के लिए निर्धारित मार्गों में व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही सभी जगहों पर पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी की जाएगी। महागामा बीडीओ और सीओ ने सड़क मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों की डालियों, अव्यवस्थित बिजली के तारों आदि को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। रूट का निरीक्षण मिल्की, हनवारा चौक, हनवारा बाजार चौक तक किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से पर्व के दिन सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान एसआई ध्रुव कुमार, हनवारा मुखिया प्रतिनिधि बद्री साह सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

भारतीय संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

गोड्डा। संवाददाता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संविधान शिल्पी डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी प्रतिमा के समक्ष भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ता के तौर पर आप के जिला संयोजक सर्वजीत झा एवं राज्य प्रतिनिधि अमित कुमार प्रियदर्शी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

बीजेपी का जुमला मेनिफेस्टो जारी : राकेश

गोड्डा। संवाददाता कांग्रेस नेता राकेश रोशन ने कहा कि बीजेपी का जुमला मेनिफेस्टो रविवार को जारी हो गया। इस जुमले में सिर्फ देश को कैसे लूटा जाए और देश को कैसे गरीबी रेखा से नीचे धकेला जाए, इसे ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस मेनिफेस्टो में न रोजगार की बात है, न महंगाई की बात है। आए दिन अन्य राज्यों में हुई हिंसक घटनाओं को कैसे रोका जाए इस पर भी बात नहीं की गई है। उनकी मनसा साफ है देश की जनता को 05 किलो राशन पर जिंदा रखना है।

जिला प्रशासन के नेतृत्व में बसंतराय मेला का हुआ आगाज

बसंतराय/संवाददाता बसंतराय प्रखंड में बिशुवा पर्व को लेकर लगने वाले मेला का आगाज हो गया। हालांकि इस बार आदर्श आचार संहिता के कारण इस मेले की डाक नहीं हुई। ऐसे में इस बार यह मेला पूरी तरह से जिला प्रशासन के नेतृत्व में लगी है। बिशुवा पर्व पर यहां सदियों से मेला लगने का चलन है। इस दिन लाखों लोग बसंतराय पहुंच कर तालाब में आस्था की डुबकी लगा कर चर्म रोग से मुक्ति पाते हैं। मुख्य रूप से आदिवासी समाज के सफा होड़ समुदाय के लोग यहां देश के अलग-अलग प्रांतों से पहुंच कर अपने आराध्य देव का पूजा पाठ करते हैं। तकरीबन पन्द्रह दिनों तक चलने वाले इस मेला का प्रतिवर्ष डाक होता था। जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती थी। लेकिन इस बार आदर्श आचार संहिता के कारण इस मेला का डाक नहीं किया गया। मेला का शुभारंभ जिला के तमाम वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। डीसी जिशान कमर ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि तालाब में अत्यधिक पानी होने और किसी भी प्रकार के दुर्घटनाओं के लिए लोगों को गहरे पानी में जाकर नहीं नहाना है। उन्होंने कहा कि तालाब में बने स्नान घाट को बांस से बैरिकेडिंग किया गया है। उस बैरिकेडिंग को पार न करें। एहतियातन के तौर पर तैराक की व्यवस्था है। लोग आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मेला देखें।

धूमधाम से मनायी गयी डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती
मेहरमा। संवाददाता ठाकुरगंगटी प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोपहाड़ी में मुखिया सह संघ अध्यक्ष इग्नाशियस मुर्मू की अध्यक्षता में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से केक काटकर एवं भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों को बारी-बारी से अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने हिस्सा लिया। मुखिया के साथ-साथ कार्यक्रम में शामिल हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बारी-बारी से उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर स्थित महू में हुआ था। जिसका नाम बदलकर डॉ. अंबेडकर नगर कर दिया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर जाति से दलित थे। मौके पर ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्रभारी प्रमुख कुन्दन महतो, मुखिया मोफिल अंसारी, मुन्ना सिंह, दिलीप मरांडी समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store