• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए ‘पावर रिवीजन कैंप’ का आयोजन

April 10, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए ‘पावर रिवीजन कैंप’ का आयोजन

by admin
April 10, 2026
in Pakur
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता।
जिला प्रशासन द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष ‘पावर रिवीजन कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ के अंतर्गत यह तीन दिवसीय सत्र 9, 10 और 11 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से आयोजित होगा।
इस मेगा लास्ट-मिनट रिवीजन सत्र का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को कम समय में अधिकतम तैयारी कराना और उन्हें आगामी परीक्षा में सफलता के लिए तैयार करना है। इसमें 14वीं जेपीएससी परीक्षा हेतु अंतिम समय की तैयारी और रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को अंतिम समय की रणनीति, महत्वपूर्ण विषयों का विश्लेषण, संभावित प्रश्न, स्मार्ट रिवीजन तकनीक, अधिक अंक प्राप्त करने के उपाय, सामान्य त्रुटियों से बचाव और शॉर्ट ट्रिक्स की जानकारी दी जाएगी।
प्रख्यात शिक्षाविद और मोटिवेटर’ अरुण अग्रवाल, जो उड़ान आईएएस एकेडमी के निदेशक हैं, इस सत्र में अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह शिविर भगवान बिरसा मुंडा एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी, पोस्ट ऑफिस के समीप, पाकुड़ में आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी जेपीएससी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस पावर रिवीजन कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि यह सत्र अभ्यर्थियों को सही दिशा, सटीक रणनीति और आत्मविश्वास प्रदान करेगा, जिससे वे आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

11 विद्यार्थी आकांक्षा परीक्षा में सफल
पाकुड़/संवाददाता। जिले के 11 विद्यार्थियों ने आकांक्षा परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि को जिले में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
उपायुक्त द्वारा पूर्व में शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए थे। आकांक्षा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए थे।
उपायुक्त मनीष कुमार ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आकांक्षा परीक्षा में सफल हुए इन विद्यार्थियों को अब रांची में रहकर मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी कराई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।

परियोजना पदाधिकारी ने मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण
हिरणपुर/संवाददाता। प्रखंड के तोड़ाई पंचायत में गुरुवार को मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने विभिन्न ग्रामों में संचालित मनरेगा कार्यों का जायजा लिया और रोजगार दिवस का आयोजन किया।
निरीक्षण के दौरान बिरसा हरित ग्राम योजना, कूप निर्माण और अबुआ आवास सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यों की स्थिति का आकलन एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से किया गया और आवश्यक जानकारी कैप्चर की गई।
इस क्रम में राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली (एनएमएमएस) के तहत फेस ऑथेंटिकेशन किया गया। साथ ही, छूटे हुए सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी भी पूरा कराया गया, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
पंचायत भवन में साप्ताहिक रोजगार दिवस का भी आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ मनरेगा योजनाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के मुख्य विषयों में एनएमएमएस फेस ऑथेंटिकेशन, ई-केवाईसी, जॉब कार्ड सत्यापन, बिरसा हरित ग्राम योजना का रख-रखाव और सातवें रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।
इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी, पंचायत सचिव मीनू कुमारी, मुखिया टेरेसा टुडू, पंचायत सहायक अमर दास और जेएसएलपीएस समन्वयक सुहागिनी मुर्मू उपस्थित थीं। विभिन्न ग्रामों की दीदियां और जलसहिया दीदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

सीएनजी ऑटो जलकर खाक
महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के दतियारपोखर गांव में देर रात एक सीएनजी ऑटो में आग लग गई। आग लगने से ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। यह घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे सोम हेम्ब्रम के घर के पास हुई। ऑटो खड़ी थी तभी अचानक उसमें आग लग गई और वह धूं-धूं कर जलने लगी। सोम हेम्ब्रम के पुत्र सूरज हेम्ब्रम, जो दतियारपोखर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनके शहरपुर निवासी एक रिश्तेदार इस सीएनजी ऑटो (संख्या जेएच 16 जे 0562) से आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर ऑटो में आग लगा दी। आग लगने के बाद घर के सदस्यों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की। हालांकि, तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

पाकुड़ के 58 स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस प्रमाणन मिला
पाकुड़/संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के कुल 58 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन प्राप्त हो चुका है। हाल ही में 08 नए स्वास्थ्य केंद्रों को यह प्रमाणन मिला है, जबकि एक संस्थान का परिणाम अंतिम चरण में है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को 58 से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सिविल सर्जन और संपूर्ण स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उपायुक्त ने बताया कि “प्रोजेक्ट जागृति” के क्रियान्वयन के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवा प्रदाय व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। श्री कुमार ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 में ई-संजीवनी (टेली कंसल्टेशन) के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रस्तुति में टॉप 10 में से 04 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थान प्राप्त किया है। इन्हें राज्य स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री और अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) द्वारा सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को निरंतर समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यों की समीक्षा
पाकुड/संवाददाता। जिले में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन करने के लिए एक दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीम ने व्यापक क्षेत्रीय भ्रमण किया। टीम ने फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता को संतोषजनक पाया और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। इस भ्रमण दल का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने किया। टीम में डब्ल्यूएचओ राज्य समन्वयक डॉ. अभिषेक पॉल, डब्ल्यूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. हसीब, राज्य परामर्शदाता श्री बिनय, जयंत देव सिंह सहित अन्य राज्य स्तरीय सलाहकार और जिला व प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। टीम ने सदर प्रखंड, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंडों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान इनडोर रेसिडुअल स्प्रे, सर्विलांस, केस फॉलोअप और जन-जागरूकता गतिविधियों का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। टीम ने पाया कि जिले में फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक है और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय टीम ने जिला और प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
हालांकि, कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड में दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान कुछ कमियाँ सामने आईं। टीम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभिलेखों को शीघ्र अद्यतन और सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि कार्यक्रम की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
टीम ने कार्यक्रमों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए, जिससे भविष्य में वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी 09 अप्रैल 2026 को जारी की गई।

पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी पति फरार
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में गुरुवार को एक पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना पति-पत्नी के आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब दस बजे पति बेसगा पहाड़िया ने अपनी पत्नी बैदी पहाड़ीन को बेसगा पहाड़िया गांव के समीप पहाड़ी नाले में मछली पकड़ने के बहाने बुलाया था। जब पत्नी पानी में उतर रही थी, तभी पति ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए बैदी पहाड़ीन घर की ओर भागी, लेकिन पहाड़ी रास्ते में वह गिर गई। पति ने उसे पकड़ लिया, उसकी साड़ी से दोनों हाथ बांध दिए और जमीन पर लिटाकर सिर पर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मवेशी चरा रहे बच्चों ने बताया कि बैदी पहाड़ीन अपने पति से जान बख्शने की गुहार लगाती रही, लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी और पत्थर से हमला कर दिया। बैदी पहाड़ीन अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पति बेसगा पहाड़िया ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी बैदी पहाड़ीन की पत्थर से कुचलकर हत्या की है। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस जल्द ही हत्यारे पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store