• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कार्यालय में शान लहराया तिरंगा

January 28, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कार्यालय में शान लहराया तिरंगा

by admin
January 28, 2024
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर शाखा के कुष्ठाश्रम रोड स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पद संवर्गों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारवां में अनुबंध पर नियुक्त एएनएम ममता कुमारी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष अरूण कापरी, जिला सचिव अरूण प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, अनिमेष घोष, सूमित चक्रवर्ती, रवि रंजन, रंजन कुमार, विश्वनाथ बक्शी, त्रिलोकी नाथ पांडेय, अनिल गुप्ता, अलका कुमारी,बबिता कुमारी, संगीता राजहंस सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

मानवता की मिशाल पेश कर रहें हैं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ
देवघर/नगर संवाददाता। शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ सह विश्व दायित्वान नागरिक संगठन के निदेशक डॉ एनडी मिश्रा झंडोत्तोलन के बाद ऐसे वर्ग की मदद करने गोद लिए बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के दुखनसार गांव के लिए निकल पड़े और ग्रामीणों व बच्चों के साथ समय बीतने के साथ पीड़ित मानवता की सेवा कंबल व गर्म वस्त्र व मिठाई का नि:शुल्क वितरण किया। डॉ मिश्रा गोद लिए गांव दुखनसार लगातार लोगों के दु:ख सुख में शामिल होते हैं।

क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर कल्याण गुरुकुल देवघर द्वारा क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह कर रहे थे। प्रतियोगिता में केवल गुरुकुल केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा दो अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर खेल को अंजाम दिया गया। टीम ए के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 74 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी टीम बी के बल्लेबाज 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। साथ ही अगले मैच में टीम ए ने 120 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में टीम बी ने 33 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। इसी प्रकार से टीम ए ने विजेता हासिल किया। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से 3 मैच का वॉलीबॉल टूर्नामेंट खेला गया। जिसमें टीम ए ने टीम बी को दो बार हराकर जीत हासिल किया। प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति रुचि बनाए रखना व वर्तमान में बच्चों व युवाओं को नशे से दूर रखने की एक छोटी सी पहल की है। इसी क्रम में विजेता टीम को मेडल सह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं हारे हुए टीम के अच्छे प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर इस खेल को सफल बनाने हेतु प्रखंड मोबिलाइजेशन एग्जीक्यूटिव सुजीत कुमार, अर्जुन कुमार तथा प्रशिक्षक वरुण कुमार ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने यात्रा को ले देवघर में की बैठक
देवघर/नगर संवाददाता। आगामी दो फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी। यह यात्रा झारखंड में आठ दिनों तक चलेगी।
कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य के आधे जिलों से गुजरते हुए लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने शनिवार को देवघर परिसदन में एक बैठक की। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अंबा प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता, विधायक, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि यात्रा का रूट अभी तय नहीं हुआ है कि झारखंड में कौन सी तारीख को कौन से जिला से उनकी यात्रा गुजरेगी। हालांकि उनके इंटरनल टीम और सुरक्षा प्रभारी द्वारा रूट तय किया जा रहा है। आगामी 2 से 3 दिनों के अंदर राहुल गांधी का रूट सार्वजनिक कर दिया जाएगा। तभी मालूम चलेगा देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उनका पूजा का कार्यक्रम होगा या नहीं। लेकिन स्थानीय नेता सहित प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी की कोशिश रहेगी कि वे बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करें। झारखंड प्रभारी ने बताया कि झारखंड में जहां-जहां उनकी यात्रा गुजरेगी वहां सर्वाधिक संख्या में अन्य राज्यों से अधिक राहुल गांधी को झारखंडवासियों का प्यार और मोहब्बत मिलेगा।

संविधान का अनुकरण करना हम सबों की जिम्मेदारी : हफीजुल

  • मुख्य समारोह में मंत्री ने किया झंडोत्तोलन
  • विकास का लाभ राज्य के सभी वर्गों को मिले राज्य सरकार की प्राथमिकता
  • सरकार खेल नीति के साथ पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के प्रति समर्पित
    देवघर/वरीय संवाददाता। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य तथा निबंधन विभाग मंत्री हफीजुल हसन द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है यह वो दिन है जब से हमारा अपना संविधान लागू हुआ और पूरी आजादी मिली। साथियों संविधान ही हमें एक सूत्र में बांध रखता है। इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 से भारत एक संवैधानिक राष्ट्र बन गया। यह दुनियां के अन्य देशों की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और दूसरे देशों की दखलदाजी से दूर है। इसी दिन डॉ राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के संवैधानिक प्रमुख अर्थात राष्ट्रपति बने और हमारा देश पूर्ण गणतंत्र बना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर सहित सभी अन्य महान विद्वानों, नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए अमर बलिदानियों समेत सभी जननायकों को करोड़ों बार नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि देवघर जिला में अब तक हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग अंतर्गत तीन उत्कृष्ठ विद्यालय संचालित है। वर्ष 2023-24 में कुल 124 (आईजीटी) शिक्षकों एवं 24 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति की गई है। 11784 सामान्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया तथा कक्षा 8 के 3587 विद्यार्थियों को साईिकल वितरण, 213957 विद्यार्थियों को नि:शुल्क पोशक एवं 226158 विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। इसके अलावे आपदा प्रबंधन प्राधिकार-अंतर्गत 2023-24 में कुल 1121 लाभुकों को 64.85 लाख रुपए की सहायता की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनुबंध पर 155 व्यक्तियों की नियुक्ति की गई। देवघर जिला में 42 भवनविहीन स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण एवं 09 स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्वीकृत है जिसमें 05 स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण कार्य कर लिया गया है। वहीं कृषि विभाग द्वारा 2700 नये किसान क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा वितरण किया गया है। एनएफएम पल्स 30 योजना अंतर्गत 30 पम्पसेट, 7 रोटवेटर, 75 पावर बैट्री स्प्रेयर तथा 97 मेनुवल स्प्रेयर 80: अनुदान पर कृष्कों को वितरण किया गया है। इसके अलावे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 2023-24 में 1000 ग्रामीण महिलाओं को दो दुधारू गाय एवं 215 पशुपालकों को मिनी डायरी (05 गाय) मिडी डेयरी को 10 गाय के माध्यम से स्वनियोजित किया गया। 2581 किसानों को प्रशिक्षण किया गया है एवं सारठ प्रखण्ड में 50 हजार लीटर प्रति दिन हस्तांतरण क्षमता का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है। साथ ही कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक एवं पोस्टमैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत लगभग 86000 छात्र/छात्राओं को छात्रवृति का भुगतान किया गया। सर्वजन पेंशन में 183989 लाभुकों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावे झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत देवघर जिले में कुल 221533 कार्डधारी परिवार को नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत प्रति राशन कार्डधारी को 01 साड़ी एवं 01 घोती/लुंगी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही अबुआ आवास योजना में कुल 166275 आवेदन प्राप्त हुए है। राज्य सरकार द्वारा कुल 9847 लक्ष्य जिला को निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6632 आवास का निर्माण कराया गया साथ ही 50 बिरसा मुण्डा आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।
    इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग, उप विकास आयुक्त डॉ. कुमार ताराचन्द, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार पांडे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, सभी प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यालय व शहीद स्मारक पहुंचे मंत्री
देवघर/वरीय संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय तथा शहीद आश्रम में जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया। कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन के मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवन प्रकाश,प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र दास, अवधेश प्रजापति, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, सुधीर देव, जियाउल हसन, कुमार विनायक, केदार दास, मकसूद आलम, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, राहुल सिंह, अश्विनी कुमार,राहुल राज, सिराज अंसारी वृजभूषण राम, आफताब आलम, शिवशंकर मंडल, समरुद्दीन अंसारी, पंकज कुमार, चंदन दास, कुमार बाबा, सेवा दल के ओम प्रकाश यादव, शैलेश मालवीय,दशरथ यादव, सीताराम यादव, कामदेव, सूरज सिंह, विकास दास, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुरेश साह, राहुल चंद्रवंशी, कुलदीप सिंह, प्रकाश पांडेय आदि ने भाग लिया।

हिंदी विद्यापीठ व तक्षशिला में मनाया गया गणतंत्र दिवस
देवघर/वरीय संवाददाता। हिंदी विद्यापीठ समेत तक्षशिला विद्यापीठ में गणतंंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस बीच पूर्वाह्न 10:30 बजे संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री हिंदी विद्यापीठ के व्यवस्थापक केएन. झा ने हिंदी विद्यापीठ एवं बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वहीं आधे घण्टे के पश्चात तक्षशिला विद्यापीठ में बतौर एमडी झा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर संस्थान की कुलपति डॉ. प्रमोदिनी हांसदा, कुलसचिव के.के.ठाकुर,प्राचार्य आशा मिश्रा, ऋतु प्रसाद, संजय खवाड़े, प्रशासनिक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा,प्रभारी प्राचार्य शुभ्र भट्टाचार्य व मीडिया प्रभारी शम्भू सहाय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

दो फरवरी को झारखंड पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मीर

  • कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रभारी ने की बैठक
    देवघर/वरीय संवाददाता। परिसदन में शनिवार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक अहम बैठक की गई। मौके पर झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि झारखंड में 2 फरवरी से राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा आठ दिनों में 13 जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें कुल 804 किलोमीटर की दूरी तय होगी। यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण होगी जो झारखंड में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कहा कि राहुल जी बंगाल के रास्ते पाकुड़ होते झारखंड प्रवेश करेंगे। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर देवघर में विशेष बैठक की जिसमें मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक दल उपनेता प्रदीप यादव सहित कई दिग्गज नेता भी इस बैठक में मौजूद रहे। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में यह न्याय यात्रा सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेगी। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यह बाबा नगरी है ऐसे में कार्यकर्ता अपनी भावनाओं को सामने रखा है, ताकि राहुल गांधी बाबा मंदिर में पूजा कर सके, लेकिन कई तरह के प्रोटोकॉल सामने आ रहे हैं ऐसे में अभी यही तय हुआ है कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में राहुल गांधी ढाई से तीन दिनों तक यात्रा करेंगे। जिसकी शुरुआत पाकुड़ से होगी कांग्रेस के प्रभारी ने सभी नेताओं के साथ बैठक की और फीडबैक लिया। मौके पर संथाल परगना के सभी जिला के अध्यक्ष, प्रभारी,पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबों का मन मोहा

  • परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत
    देवघर/वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर केके एन स्टेडियम में संध्या बेला में देशभक्ति विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त विशाल सागर एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवघर जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 12 विद्यालय के सांस्कृतिक दलों के बच्चों ने प्रस्तुति दी। सभी दलों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा की गई सभी प्रस्तुति देश भक्ति एवं देश प्रदेश की लोक संस्कृति, समाजिक पृष्ठभूमि में रची-बसी थी। इस दौरान ब्लूमिंग बड्स, डीएवी पब्लिक स्कूल भंडार कोला, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय देवघर, कस्तुरबा गांधी विद्यालय सारवां, तक्षशीला विद्यापीठ, हैपी फिट, झारखण्ड आवासीय बालिका आवासीय विद्यालय सोनारायठाढ़ी, मैत्रेया किड्स, ब्राईट कैरियर, शारदा बालिका विद्यालय, जसीडीह पब्लिक स्कूल, डिवाईन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। मौके उपायुक्त द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर प्रथम पुरस्कार जसीडीह पब्लिक स्कूल एवं डी ए वी भंडारकोला, द्वितीय पुरस्कार कस्तूरबा गांधी विद्यालय सारवां, शारदा बालिका विद्यालय एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल, तृतीय पुरस्कार तक्षशिला, हैप्पी फीट एवं ब्लूमिंग बर्ड, सांत्वना पुरस्कार झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय एवं मैत्रेय किड्स को प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रथम पुरस्कार जेएसएलपीएस, द्वितीय जनसम्पर्क कार्यालय की झांकी को मिला एवं तृतीय पुरस्कार पर्यटन व परिवहन एवं सांत्वना नगर निगम, बाबा मंदिर व शिक्षा परियोजना को दिया गया। इसके अलावे पुलिस बल परेड में पहला स्थान जिला स0 पुलिस महिला, द्वितीय झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं तृतीय जैप-5 के बटालियन को दिया गया। म्यूजिकल ड्रील प्रथम कस्तूरबा मोहनपुर एवं द्वितीय स्थान कस्तूरबा देवीपुर को मिला। साथ ही गैर स्कूली परेड में पहला स्थान आर मिशन विद्यापीठ, दूसरा स्थान मातृ मंदिर 2 व तीसरा पुरस्कार डिवाईन पब्लिक स्कूल एवं सांतवना पुरस्कार एनसीसी देवघर कॉलेज, एनसीसी आर एल सर्राफ स्कूल के प्लाटून को मिला। साथ ही नौखील फोटो प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

उपायुक्त ने लहराया तिरंगा
देवघर/वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त विशाल सागर ने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को प्रगाढ़ बनाने में शत प्रतिशत अपना योगदान दे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिले के सभी वरीय पदाधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद थे।

उपायुक्त ने शिल्पग्राम में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
देवघर/वरीय संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त विशाल सागर द्वारा नन्दन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम परिसर में स्थानीय कलाकारों व कामगारों, जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित सामानों के प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उपायुक्त द्वारा जेएसएलपीएस, जिला उद्योग केन्द्र, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हैंडीक्राफ्ट, तसर शिल्क, झारक्राफ्ट द्वारा लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर हस्तनिर्मित सामानों व जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा बनाये जा रहे बांस, लकड़ी, लोहे, बच्चों के खिलौने, घर के सजावट के सामान, तसर सिल्क की साड़ी, शॉल, कपड़े, मशरूम से बने मिठाई, झारक्राफ्ट के उत्पाद एवं पीएमएफई के तहत वित पोषित ईकाईयों के उत्पादों की सराहना करते हुए के उत्पादन के तरीके और होने वाली समस्याओं से अवगत हुए।इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ ताराचन्द, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला उद्योग केन्द्र की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

झामुमो व्यावसायिक मोर्चा की हुई बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। झामुमो व्यावसायिक मोर्चा देवघर के जिलाध्यक्ष श्यामाकांत झा की अध्यक्षता में एक बैठक संयुक्त सचिव प्रभाकर नरौने के आवास पर की गई। जिसमें 45वां स्थापना दिवस 2 फरवरी को दुमका जाने पर चर्चा की गई एवं तैयारी में जुट जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया। साथ ही व्यावसायिक मोर्चा का जिला सम्मेलन 18 फरवरी दिन रविवार को रखे जाने का निर्णय लिया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा से विचार के बाद जिला सम्मेलन का तिथि निर्धारित की गई। सम्मेलन में जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार अग्रवाल, निर्मल कर्म्हे, राहुल कुमार, बमबम झा, सुधीर झा, मौ शरीफ, अंकित झा, रंजन केशरी, पारसमणि इत्यादि उपस्थित थे।

समाज के प्रति अपना योदान देने का सबसे बेहतर व सरल तरीका है रक्तदान : उपायुक्त

  • आरके मिशन के 125वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
    देवघर/वरीय संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर द्वारा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम के तहत रामकृष्ण मिशन के 125वें स्थापना दिवस पर रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में रक्तदान शिविर कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर शामिल हुए। इस दौरान प्राचार्य महाराज एवं शिक्षकों की उपस्थिति में उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही इस अवसर पर उपायुक्त ने रक्तदान किया।
    उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवीय जीवन के लिए अनमोल वरदान है। उन्होंने युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचता है। साथ ही रक्तदान एक खुशी का एहसास दिलाता है क्योंकि आप समाज के प्रति अपना योगदान देते हैं और आपके रक्तदान से किसी जरूरमंद व्यक्ति को सुरक्षित किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यक्रम पश्चात पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ परिसर में पौधरोपण किया।
    मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, रामकृष्ण मिशन के प्राचार्य महोदय दिव्य सुधानन्द जी महाराज, सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, रामकृष्ण मिशन के वाईस प्रिंसिपल, शिक्षकगण एवं बच्चे आदि उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस पर सीताबी मंडल सरस्वती शिशु मंदिर में फहराया गया तिरंगा
देवघर/नगर संवाददाता। स्थानीय खपरोडीह स्थित सीताबी मंडल सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता संजीव जजवाड़े ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर रोहित बरनवाल, सुनील गुप्ता सहित संघ के स्वयंसेवक उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय के भैया बहनों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पेश कर सबों का ध्यान आकृष्ट किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार बरनवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर आचार्य मंजू देवी, अनिल कुमार, दयाल शरण बरनवाल, सुप्रिया बरनवाल व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, एक की मौत
देवघर/संवाददाता। देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित डढ़वा नदी पुल के पास शुक्रवार की देर रात बाइक एवं एक चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई थी। इस घटना में जमुई जिला के चकाई निवासी शुभम कुमार वर्णवाल की मौत सदर अस्पताल में मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि शुभम कुमार ने नई बाइक ली थी। जिसका नंबर प्लेट लगवाने के लिए देवघर आया था। घर लौट के क्रम में डढ़वा पुल के पास बाइक और चार चक्का वाहन में टक्कर हो गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सा के द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

अलाव तापने के क्रम में झुलसी महिला, गंभीर
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के रंगा गांव में अलाव तापने के क्रम में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम अझोला देवी है जो जसीडीह थाना इलाके के रांगा गांव की रहने वाली है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शीतलहरी और ठंड के कारण अझोला देवी अलाव ताप रही थी उसी क्रम में कपड़े में आग पकड़ लिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी। उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store