• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीसी ने की पर्यटन व खेलकूद विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक

January 28, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

डीसी ने की पर्यटन व खेलकूद विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक

by admin
January 28, 2024
in Pakur
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़ निसं। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं खेलकूद विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त श्री बरणवाल ने जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से पूर्व के बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के पर्यटन स्थल के विकास के लिए आवश्यक डीपीआर तैयार करने एवं विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही, जिले में अवस्थित दुर्गापुर डैम एवं रानी दिग्गी तालाब में पर्यटकों के लिए बोटिंग एवं जल क्रीड़ा का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र महतो, डीएलटीएस दीपन लाहिड़ी समेत अन्य उपस्थित थे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को वोट देने के लिए किया गया जागरूक
पाकुड़ निसं। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व को शनिवार को पाकुड़ प्रखंड स्थित गोकुलपुर हटिया में कालाकारों ने मतदाताओं को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में हर एक व्यक्ति को अपनी भूमिका समझकर मतदान करने जाना होगा। तभी देश में लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाया जा सकेगा।

आत्मा की ओर से कौशल प्रशिक्षण आयोजित
हिरणपुर। संवाद सूत्र। शनिवार को आत्मा की ओर से मशरूम उत्पादन विषय पर ग्रामीण युवाओं के लिए छह दिवसीय कौशल प्रशिक्षण की शुरूआत प्रखंड के आशा कार्यालय में किया गया, जिसमें ग्रामीण युवाओं को मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में व्यावसायिक खेती के लिए मशरूम की विभिन्न प्रजातियां दूधिया मशरूम, बटन मशरूम, ओयशटर मशरूम की खेती की विधि, मशरूम के महत्व आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार राय, उप परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि सफेद बटन मशरूम की खेती के लिए तकनीकी कौशल की आवश्यकता है। सफेद बटन मशरूम की मौसमी खेती करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान मशरूम की दो फसलें ली जा सकती है। बटन मशरूम की खेती के लिए अनुकूल तापमान 15 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड होना चाहिए। प्रशिक्षण में सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. जुनेद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या माल्तो, आशा के टीम लीडर बप्पा एवं प्रशिक्षणार्थी किसान समेत अन्य उपस्थित थे।

मवेशी चोरी की घटना को लेकर साप्ताहिक मवेशी हाट को ग्रामीणों ने बंद कराया
मवेशी चोर को जल्द पकड़ने व कानून सम्मत कार्यवाई की मांग
महेशपुर। संवाददाता। बीते दिनों मुख्यालय से हुई दो मवेशी की चोरी की घटना को लेकर उग्र ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करते हुए साप्ताहिक मवेशी हाट को लगने नही दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मवेशी चोर को जल्द से जल्द पकड़ने और कानून सम्मत कार्यवाई करने की मांग की है। विरोध कर रहे ग्रामीण ने कहा कि जबतक मवेशी चोर नहीं पकड़ा जाता है तब तक साप्ताहिक हाट नहीं लगने दिया जाएगा। ग्रामीण रघु भगत, नेपाल हरिजन, सरवन हरिजन, संतोष घोष, भीमा भगत, श्यामलाल यादव, वकील यादव, लालतू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण ने उपस्थित होकर एक स्वर में विरोध दर्ज कर मुख्यालय में लगने वाले मवेशी हाट को बंद करा दिया। वहीं मवेशी हाट को बंद कराने पहुंचे ग्रामीणों ने एक बकरी चोर को भी संदेह के आधार पर हाट परिसर में पकड़ा, जिसका एक कान कटा हुआ ग्रामीणों ने छोड़ा था। ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया

युवा संपर्क यात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे आजसू सुप्रीमो
साढ़े चार वर्ष तक गठबंधन की सरकार अपने वादे आज तक नहीं किया पूरा : सुदेश
पाकुड़ निसं। विगत 13 जनवरी से जिला में आजसू युवा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रारंभ किए गए युवा संपर्क यात्रा का समापन शनिवार को सदर प्रखंड के रहसपुर मैदान में किया गया। समापन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंचे। मौके पर मौजूद पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर, युवा नेता आफिफ अमसल, प्रधान सचिव मिथिलेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया। मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष तक राज्य में गठबंधन की सरकार रही और जो वादे कर वे लोग सरकार में आए, वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। अब गठबंधन की सरकार पुन: एक बार जनता को भरमाना चाह रही है। उन्होंने ईडी के मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग एजेंसी में टकराव पैदा करना चाह रही है यह अच्छा कार्य नहीं है। सीधे तौर पर भी जो उनका पहला बयान था, वे जाकर दे सकते थे। सरकारी एजेंसी को संविधान के दायरे में लाया गया है, यह हम लोगों ने लाया है। यह स्वतंत्र रूप से कार्य करती है। यदि एजेंसी अपना कार्य कर रही है तो मुख्यमंत्री को ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं करनी चाहिए जो दूरगामी सिस्टम के लिए दुष्प्रभाव पड़े। कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव जोनाथन टुडू, नजरुल हसन हाशमी, तरुण गुप्ता, एमटी राजा, दीपककुमा, प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमतुल्ला, केंद्रीय समिति सदस्य अल्फ्रेड सोरेन, मो मोसाब्बार, झारखंड आंदोलनकारी स्व दामोदर दास जी के पुत्र प्रदीप कुमार, पियूष चौधरी, विशु राजभर, केंद्र समिति सदस्य मोजीबुर रहमान, अशोक घोष, सरफराज अहमद, राजीव रंजन, अब्दुल मालिक,अब्दुल रशीद, कालम शेख, शहनवाज आलम, नवीन दुबे, जिला प्रधान सचिव मो सायेबन, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली, जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला, जिला कोषाध्यक्ष सदाकास समेत दर्जनों स्थानीय नेता मौजूद थे।

जिला भर में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
पाकुड़ निसं। 75वां गणतंत्र दिवस पूरे जिला भर में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही सरकारी कार्यालय के साथ-साथ सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, निजी संस्थाओं, राजनीतिक दल के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां 13 परेड टुकड़ियों का निरीक्षण राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य समारोह के बाद उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने कंपोजिट भवन में एसपी प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में, डीएफओ रजनीश कुमार ने वन विभाग के कार्यालय में तथा एसडीओ हरिवंश पंडित ने एसडीओ कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं जिला मुख्यालय की द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दीप प्रचलित कर किया। वही सभी अतिथियों ने बच्चों का हौसला अफजाई किया। वहीं इसके साथ-साथ गणतंत्र दिवस के दिन प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ और संध्या में केकेएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही जिला के सभी प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने ध्वज फहराया।

अज्ञात शव बरामद
अमडापाड़ा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के डूमरचीर गांव के समीप इकरी नदी के पास 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। मृत युवक को देखकर ऐसा प्रतीक होता है कि इसके पीछे कोई गहरी रंजिश हो सकती है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
पाकुड़ निसं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उनका स्वागत मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य के मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। वही कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रारंभ किए गए न्याय यात्रा को लेकर चर्चा किया। मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय के साथ मौके पर मौजूद प्रदेश स्तर की पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक की और यात्रा की तैयारी के बाबत की जानकारी प्राप्त की। प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि मणिपुर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रारंभ हुआ और उनकी यात्रा नॉर्थ ईस्ट में समाप्त होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है, उनकी यात्रा पश्चिम बंगाल से बिहार जाएगी और उसके बाद फिर एक बार पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद में प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद के बाद यह यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद से यह यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी और इसी का रूट तय करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रूट चार्ट को लेकर चर्चा किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा झारखंड में 8 दिनों तक चलेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सारा कुछ क्लियर हो जाएगा कि उनकी यह यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि पाकुड़ बॉर्डर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा और इसके बाद शहर होकर यह यात्रा गुजरेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सारी तैयारी मुकम्मल की जा रही है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पाकुड़ जिला प्रभारी ने किया स्थल निरीक्षण
हिरणपुर। संवाद सूत्र। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 2 फरवरी को झारखंड के पाकुड़ पहुंचेंगी और पाकुड़ हिरणपुर होकर लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम होगा, ऐसी संभावना है, उसी निमित्त आज प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने लिट्टीपाड़ा के नवाडीह हिरणपुर लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क के बगल में दूसरा स्थान लिट्टीपाड़ा धर्मपुर के पास देखा गया। साथ ही, प्रभारी ने कहा कि आज और अभी से कार्यक्रम को सफल बनाने में लग जाना है। पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहेबगंज जिला अध्यक्ष बरकत खान, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, आदिवासी कांग्रेस के कोर्डिनेटर रसक हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम, मुजामिल अंसारी, समवेल सोरेन जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सामवेल सोरेन, लालजी हांसदा, आबिद इस्लाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा की बैठक में बूथ मजबूती को लेकर चर्चा
हिरणपुर। संवाद सूत्र। भाजपा कार्यसमिति की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को हिरणपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर आहूत इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष लुइस मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गांव चले अभियान के तहत हर बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं को एक दिन का प्रवास करना है। यह कार्यक्रम 30 जनवरी से तीन फरवरी 2024 तक हर बूथ को मजबूत व आंकलन करना है। प्रत्येक महीने की अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात अवश्य ही सुनना है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि अब लोकसभा व विधानसभा चुनाव तक सभी कार्यकर्ता अपना अपना दायित्व का निर्वहन करते हुए बिना थके बिना रुके कार्य करना है। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार की मंत्र को दोहराते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक सह संयोजक मिस्त्री सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, दानियल किस्कु, अनुग्रहित साहा, शर्मिला रजक, कामेश्वर दास, साहेब हांसदा, कैलाश सिंह, साधन झा आदि उपस्थित थे। फोटो-9 मौजूद कार्यकर्ता

झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के माध्यम से परेशान करने का लगाया आरोप
पाकुड़ निसं। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरुद्ध जिले के रवींद्र चौक से अम्बेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया। मशाल जुलूस में जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि केंद की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राज्य के लोकप्रिय युवा आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार बार परेशान करने का काम किया जा रहा है। भाजपा ऐन-केन-प्रकारेण हमारे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की छवि को धूमिल कर उनको प्रताड़ित करना चाहती है।
मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य अजफारुल शेख, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम अंसारी, प्रकाश सिंह, आफताब आलम, आदित्य तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

एक 10 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त
पाकुड़िया। संवाददाता। पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़िया गनपुरा मुख पीडी पथ पर खक्सा ग्राम के नजदीक एक 10 चक्का हाइवा गाड़ी संख्या जेएच 17के 4001अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में चालक और उपचालक पूरी तरह सुरक्षित है किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ। चालक ने बताया कि गाड़ी का स्टेयरिंग फंसने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पाकुड़िया क्रेशर से हाइवा गिट्टी लोड कर पाकुड़िया की ओर जाने के दौरान घटना हुई।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store