• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

April 25, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

by admin
April 25, 2024
in Sahibganj
0
519
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-फर्श से लेकर अर्श तक टटोला, जताई नाराजगी
-डीडीसी को बनाया नोडल, कहा 15 दिनों में अस्पताल में बैठ कर सुधरवाएं व्यवस्था
-डीसी ने लोगों से कि रक्तदान करने की अपील

साहिबगंज। संवाददाता। डीसी हेमंत सती ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी वार्ड, जेनरल पुरुष वार्ड, जांच घर, एक्सरे सेंटर, ब्लड बैंक सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। ओपीडी में डीसी ने अपना शुगर जांच भी कराया। डीसी ने ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों व कर्मियों से जांच व इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली। मौजूद मरीजों से सेवाओं, डॉक्टर व कर्मी की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। वहीं ओटी का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर सख्त नाराजगी जताई। डीसी ने महिला प्रसव कक्ष कार्यालय का भी निरीक्षण किया। एक-एक मरीज का रिकॉर्ड देखा। साथ ही मरीज की केस डायरी बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने जीएनएम से नार्मल, डिलीवरी, ऑपरेशन, ओटी में स्टारलाइजेशन, प्लेसेंटा व कचरा डिस्पोज, मूर्छित की व्यवस्था, मैन पावर, दवाओं की उपलब्धता, समस्या सहित अन्य जानकारी ली। वार्ड में अटेंडेंट्स के रहने की बात पर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। प्रसव के बाद एक ही वार्ड में नॉर्मल, ऑपरेशन व वेटिंग वाले मरीज को रखने की व्यवस्था बदलने को कहा। साथ ही महिला वार्ड में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम लगवाने का निर्देश दिया। डीसी ने एसएनसीयू का निरीक्षण कर इलाजरत नवजात का हाल जाना। मिल रही सेवा की पूरी जानकारी ली। साथ ही एसएनसीयू को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया। डीसी ने मॉड्यूलर ओटी का भी निरीक्षण किया और शुरू होने से पहले ही बुरी हालत देख एजेंसी व ठेकेदार पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में व्यवस्था सुधार करने का निर्देश दिया। वहीं डीडीसी को सदर अस्पताल का नोडल बनाते हुए उन्हें अस्पताल में बैठ अपनी निगरानी व्यवस्था सुधारने को कहा। डीसी ने प्रतीक्षालय, ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। ब्लड बैंक में पड़े सेपरेटर मशीन को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द किसी कर्मी को ट्रेनिंग करा मशीन संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लड बैंक में रक्तदान कक्ष को मॉडल रूम में कन्वर्ट करने को कहा। उन्होंने एनएसयूआई की मुस्कान सर्टिफिकेशन हासिल करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जिले में 36 थैलीसीमिया पेशेंट सहित अन्य को रक्त मुहैया कराने के लिए उन्होंने सभी बीडीओ को प्रत्येक माह की पहली तारीख को रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश दिया है। कहा कि लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि किसी की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि डॉक्टर व मैन पावर की कमी को दूर करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने ओर डीएमएफटी फंड से बहाली ली जाएगी। उन्होंने बताया कि एनएचएम स्टॉफ के लिए रोस्टर क्लियर किया जा चुका है। विभिन्न पदों के लिए बहाली निकाली गई है। सभी व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा ताकि लोगों को सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा सहित अन्य मौजूद थे। इधर डीडीसी सतीश चंद्रा ने अस्पताल मैनेजर जयराम यादव से घंटों पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल में एक चेंबर उनके लिए तैयार करने का निर्देश दिया। कहा गुरुवार से अस्पताल से जुड़ी सारी जानकारी उनके टेबल पर उपलब्ध कराई जाए। डीडीसी ने जन औषधि केंद्र व आयुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब की और व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।

गंगा पुल निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत
-छड़ मोल्डिंग कार्य में लगे थे चार मजदूर
-एक हुआ गंभीर, दो मजदूर हुए मूर्छित
साहिबगंज। संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबीएल के गंगा पुल निर्माण साइट पर एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं दो प्रत्यक्षदर्शी मजदूर इस हादसे को देख मूर्छित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा महादेवगंज निवासी शत्रुघन मंडल (23) व लालजी यादव 18 पिलर पर मोल्डिंग मशीन से छड़ मोड़ रहे थे। इस दौरान मशीन हाथ से छटक गया। जिसमें पिलर पर काम कर रहे दोनों मजदूरों में शत्रुघन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद शत्रुघन को अस्पताल लाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने दम तोड़ दिया। इसके पूर्व दो प्रत्यक्षदर्शी मजदूर मुकेश यादव (22) बीरू यादव (23) हादसे को देख वहीं मूर्छित हो गए। इधर आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जबकि शत्रुघन मंडल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मूर्छित हुए दो मजदूरों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के चचेरा चाचा मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा ठेकेदार आलोक ठाकुर के अंडर काम करता था। वहीं गंभीर मजदूर लालजी यादव के चाचा भरत यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से भतीजा व अन्य वहां काम करते हैं। लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इधर डीबीएल मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने सदर अस्पताल पहुंच मजदूरों का हाल जाना। वहीं जिरवाबाड़ी थाना के एसआई लव कुमार, मुफस्सिल थाना के एएसआई उमाकांत ओझा ने अस्पताल पहुंच मामले की जांच-पड़ताल की। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
दो माह बाद होने वाली थी शादी
मृतक शत्रुघन मंडल का चाचा भरत यादव ने बताया कि दो माह बाद शत्रुघन की शादी होने वाली थी। शादी की तारीख फाइनल हो गई थी। शत्रुधन अपने पीछे मां, पिता और भाई को छोड़ गया है। मृतक के घर वाले बाहर रहकर कार्य करते हैं। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
डीसी ने परिजनों को मुआवजा का दिया भरोसा

इधर सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मृतक के परिजनों ने डीसी हेमंत सती को हादसे से अवगत कराते हुए मुआवजा की मांग की। डीसी हेमंत सती ने हादसे पर दु:ख जताते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं डीबीएल साइट इंचार्ज भानू प्रताप ने बताया कि घायल लालजी का इलाज मालदा में चल रहा है। इलाज कंपनी करवा रही है। मृतक के आश्रित को कंपनी की पॉलिसी के तहत 12 लाख से 25 लाख तक का मुआवजा दिया जाता है। आसाम के मजदूर ठेकेदार आलोक ठाकुर के अंडर उक्त सभी श्रमिक कार्य कर रहे थे। ठेकेदार को तलब किया गया है। साइट में सेफ्टी किट प्रत्येक श्रमिक को दिया गया है।

बाल सुरक्षा पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

साहिबगंज। संवाददाता। बाल कल्याण समिति और मिरेकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन के सभी कर्मियों ने भाग लिया। मिरेकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के झारखंड समन्वयक अमरेंद्र सिंह ने बचपन को सुरक्षित बनाने, अभाव ग्रस्त बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और आवास की अच्छी से अच्छी व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे का सामाजिक जांच रिपोर्ट तैयार होना चाहिए। पॉक्सो और ट्रैफिकिंग के मामले में शिक्षा, सुरक्षा, परिवार की स्वास्थ्य व्यवस्था, सामाजिक परिवेश व अन्य बिंदुओं पर विस्तार से रिपोर्ट तैयार कर बाल कल्याण समिति को समर्पित करना चाहिए। ऐसे बच्चों का फॉलोअप कर स्पॉन्सरशिप, लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग आवासीय विद्यालय में शिक्षा का लाभ दिलाने पर जोर दिया। मिरेकल फाउंडेशन के अमर जोशी ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बच्चों के साथ काउंसलिंग है। यदि अनुकूल वातावरण में बच्चों के साथ काउंसलिंग की जाती है तो अनेक समस्याओं का समाधान हो जाता है। कार्यशाला का विषय प्रवेश बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने किया। मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश शर्मा, बिंदु कुमारी, रूबी सिंह, वसीम राजा, प्रेमलता टुडू, शोभा कुमारी, नारायण हांसदा, संजीत कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

मड़ई में लगी आग, मवेशी की झुलस कर मौत

साहिबगंज। संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज तीर टोला में द्वारका यादव के घर की मड़ई में आग लगने से लाख रुपया का नुकसान हो गया। द्वारका यादव ने बताया कि आग बुधवार सुबह सात बजे लगी। जिसमें तीन बकरी, 10 बोरा गेहूं, पलंग, बक्सा, कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गए। वहीं द्वारिका यादव की पत्नी आशा देवी भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। वहीं अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। अग्निशमन टीम आने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने झुलसी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

साहिबगंज के राजमहल में सो रहे परिवार पर एसिड अटैक
-होटल संचालिका सहित पांच झुलसे, मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार

साहिबगंज(राजमहल) संवाददाता। झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल शहर में बुधवार की अहले सुबह लगभग 03 बजे एसिड अटैक की बड़ी वारदात हुई। अनुमंडल अस्पताल परिसर में बने अर्धनिर्मित दुकानों में होटल चला रही हसीन बीवी के परिवार पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत हमला हुआ है। मंगलवार की रात्रि गर्मी काफी अधिक थी। होटल का काम निपटाकर सभी लोग नगर पंचायत के अर्ध निर्मित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स की छत पर बिछावन व मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। सोई अवस्था में अचानक एसिड अटैक किया गया। जिससे परिवार के सभी लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चार लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में स्व. हाड़ी मियां की पत्नी फूलबानो बेवा (60), पुत्री होटल संचालिका हसीन बीवी (35), पुत्र आलम शेख (26), नातिन शबनम बानो (15) व अन्य हैं। घटना में हसीन बीवी एवं उसकी पुत्री शबनम बानो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चेहरा काफी हद तक जख्मी हो गया था। एसिड अटैक के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। अंधेरे का फायदा उठा कर हमलावर मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले वासी जमा हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर अहले सुबह एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर दल बल के साथ घटना स्थल व अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक जांच के लिए घटना स्थल के चारों ओर रिबन लगाकर बेरीकेडिंग कर दिया गया। पीड़ित परिवार का फर्द बयान दर्ज किया गया। पीड़ित आलम शेख ने तीन लोगों पर शंका जाहिर की। घायलों की बिगड़ी हुई स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित आलम शेख के बयान पर राजमहल थाना कांड संख्या 50/24 के तहत 03 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इधर पुलिस ने 08 घंटों के अंदर मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश फरुर्खाबाद जिला अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाराकेशव निवासी मनीष कुमार को दाबोच लिया।

कथित प्रेमिका का दूसरे से बात करने पर मनीष ने की एसिड अटैक : गौरव
-एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

राजमहल। संवाददाता। राजमहल में हुई एसिड अटैक की घटना का पुलिस ने 8 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है। घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाहर भागने की फिराक में था। इसके पूर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी कुमार गौरव ने एसडीपीओ कार्यालय राजमहल में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद विधिवत 03 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश फरुर्खाबाद जिला अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाराकेशव निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। मनीष एक डेढ़ वर्षों से राजमहल में रह कर काम कर रहा था। पीड़िता के साथ उसका संबंध था। अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके विरुद्ध भी साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि मनीष होटल संचालिका हसीना बीबी के संपर्क में था। अब तक के अनुसंधान में पाया गया है कि उसका महिला के साथ संबंध था। महिला की अन्य व्यक्तियों के साथ भी बातचीत होती थी। जो मनीष को नागवार गुजरी। आवेश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। मनीष राजमहल शहर में संचालित वॉटर प्यूरीफायर कंपनी जहां हाइड्रोक्लोरिक एसिड की रीपैकिंजिंग एवं टॉयलेट क्लीनर बनाने का काम किया जा रहा था, वहां काम करता था। प्रारंभिक जांच में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का पता चला।। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। सैंपल कलेक्ट किया गया है। जांच के बाद ही एसिड का प्रकार व उसकी तीव्रता का खुलासा होगा। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी के बाएं हाथ में एसिड से जख्म के निशान मिले हैं। संभवत: वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी को भी इसके छींटे लगे हैं। पुलिस ने उसका भी इलाज कराया है। अन्य सभी तथ्यों पर भी जांच की जा रही है। एसिड के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कई सारी इंडस्ट्रीज में एसिड का प्रयोग किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट की भी गाइडलाइन है कि कितना एसिड स्टॉक रखना है। कितना यूज करना है। पीड़ित के इलाज, मुआवजा तथा पुनर्वास के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उपायुक्त एवं डालसा सचिव को संबंधित आवेदन प्रेषित किया गया है। एसिड जहां से लाया गया है वहां की भी जांच की गई है। विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी, एसआई बिट्टू कुमार साहा, नितेश कुमार पांडेय, हसनैन अंसारी एवं पुलिस बल की टीम शामिल थी।

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चा सहित पांच घायल

राजमहल। संवाददाता। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी संजीव कुमार साहा (35) बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घटना राजमहल-उधवा मुख्य सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में 01 बच्चा व 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मटियाल के राजेश चौधरी (45), सुनीता देवी (48), रुपाली देवी (39) और सुंदर चौधरी ( 09) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी को आसपास के लोग एवं परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में चारों को रेफर कर दिया।

दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बोरियो। संवाददाता। पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग मामले के दो पुराने वारंटी को गिऱफ्तार कर जेल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जिसमें वारंटी रामजतन मड़ैया, सकिन रांझौन को गुप्त सूचना पर उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं एक लाल वारंटी रामपुर बांसजूरी निवासी सारा हांसदा को गिऱफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग लड़की बरामद

तीनपहाड़। संवाददाता। पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बापी रविदास (21) दूसरे गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। जिसको लेकर नाबालिग की मां ने थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डैम से 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद

तीनपहाड़। संवाददाता। थाना क्षेत्र के गवाली पहाड़ निवासी बांगरू पहाड़िया (65) का शव मासकेपुर डैम से पुलिस ने बरामद किया है। पुत्र सन्नी मलतो ने बताया कि उसके पिता ने बीती संध्या फोन कर बताया कि उसकी मां क्षेत्र के महादेवपुर मेला देखने गयी है, जिसे घर पहुंचा दो। बुधवार की दोपहर में गांव के ही एक युवक ने उसके पिता के शव मासकेपुर डैम में होने की बात कही। मामले की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना के एएसआई नारद गहलोत ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को डैम से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी शाहरुख ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निकाली जागरूकता रैली

उधवा। संवाददाता। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बुधवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल पांडेय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय से निकली रैली सिद्धू-कान्हू चौक होते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। जागरूकता रैली में प्रखंड कर्मी, जेएसएलपीएस की दीदी, बीएलओ तथा प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बीडीओ विशाल पांडेय ने सभी से अनुरोध किया कि सभी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मतदान कर एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाएं। कहा कि आगामी 01 जून को मतदान की तिथि है। सभी अपने स्वयं और अपने आसपास के लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित करें। मौके पर निर्वाचन नोडल बीपीओ गगन बापू, स्वीप नोडल सोहर वर्दी, प्रधान सहायक अरुण गुप्ता, सुमित कुमार, बाबूधन हेंब्रम, मनीष यादव, शिव राम मुर्मू, मोनिका मुर्मू, सत्यनारायण रजवार, शाहजहां अंसारी, रमीज राजा, देवाशीष साहा, हीरा साहा सहित अन्य मौजूद थे।

वरीय नेता हेमलाल मुर्मू बने केंद्रीय प्रवक्ता

बोरियो। संवाददाता। पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू को झामुमो ने पार्टी का केन्द्रीय प्रवक्ता बनाया है। हेमलाल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन व केन्द्रीय समिति के सद्स्यों को धन्यवाद दिया है। सांसद प्रतिनिधि स्टीफन ने बताया कि हेमलाल मुर्मू को पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता बनाए जाने से पूरे संथालपरगाना में पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू को बधाई दी। वहीं बधाई देने वालों में बोरियो अध्यक्ष जेठा मरांडी, सचिव गफार अंसारी, उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी, बाबूलाल हेंब्रम, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मंडल मराण्डी, सकल सोरेन, दिलीप मालतो, सुरजा मालतो, जेम्स मालतो, विजय पहाड़िया, समसून माल्तो, विजय मराण्डी, हेमलाल हेम्ब्रम, लक्ष्मण लुखिराम हासदा, मानुएल हांसदा, सहित अन्य शामिल हैं।

सीएस ने समझा-बुझा कर पूरा कराया कीटनाशी छिड़काव

तीनपहाड़। संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी पंजी, प्रसव कक्ष, कर्मियों की उपस्थिति पंजी एवं अस्पताल में साफ-सफाई का अवलोकन किया। वहीं कर्मियों को कई निर्देश देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की बात कही। उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र वृंदावन अंतर्गत रामचौकी गांव में आईआरएस के प्रथम चक्र कीटनाशी छिड़काव कार्य का भी जायजा लिया। कई घरों के मालिकों को समझा-बुझा कर छिड़काव करवाया। इस दौरान तौसीफ अहमद, प्रवीण कुमार सक्सेना, मुशाहिद अख्तर, संदीप कुमार व अन्य मौजूद थे।

संथालपरगना विद्युत महाप्रबंधक का साहिबगंज दौरा

साहिबगंज। संवाददाता। संथालपरगना प्रमंडल के विद्युत महाप्रबंधक राकेश प्रसाद बुधवार को साहिबगंज पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत अधीक्षण कार्यालय में अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक व विद्युत अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व उगाही व आरडीएसएस कार्य की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर कार्यपालक अभियंता राजकुमार, एमआरटी नीतीश कुमार, कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार, सत्यनारायण पातर, प्रदीप राय, दीपक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

स्टेट जॉइंट को-ऑर्डिनेटर बने नाबिद

बरहरवा। संवाददाता। झारखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया के स्टेट अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बरहरवा निवासी नाबिद अंजुम को कांग्रेस की सोशल मीडिया के स्टेट जॉइंट को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। जिसके बाद नाबीद अंजुम ने विधायक दल के नेता कांग्रेस सह झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सोशल मीडिया के स्टेट चेयरमैन गजेंद्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम का आभार व्यक्त किया है। इधर देर शाम पेट्रोल पंप बोनी डांगा में नाबीद अंजुम का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, युवा प्रखंड अध्यक्ष दिलदार आलम, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पाकुड़ रबीउल इस्लाम, इस्तखार आलम, हजरत, हिमातुर रहमान, शकील अहमद, मिथुन मंडल, निताई सरकार, संतोष झा, निहाल सहित अन्य उपस्थित थे।

एसपी ने चेकनाका का किया औचक निरीक्षण

साहिबगंज। संवाददाता। एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रांगा थाना क्षेत्र की सीमा पर गठित अंतरराजजीय चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकनाका में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट एवं कर्मियों को अवैध शराब, अफीम, संदिग्ध अन्य नशीले पदार्थ, अवैध कैश, अवैध हथियार के विरुद्ध सघन चेकिंग करने तथा चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर बरहरवा एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य थे।

52 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
साहिबगंज। संवाददाता। डीसी हेमंत सती के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को डीटीओ विष्णुदेव कच्छप, मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम, एसडीपीओ किशोर तिर्की ने संयुक्त रूप से मिर्जाचौकी चेकनाका में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 52 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज प्रसार, अमन कुमार सहित अन्य थे।

Share208Tweet130Share52
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store