• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026

मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधन समिति का गठन

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

by admin
August 7, 2026
in Deoghar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। करौं प्रखंड के गौरा गांव स्थित प्रसिद्ध दूबे मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली वार्षिक दुबे पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। ग्रामीणों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गौरा स्थित दूबे मंदिर बिषहरण देवता के रूप में क्षेत्रभर में प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता है कि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति बाबा दुबे की शरण में आने पर उनकी कृपा से राहत प्राप्त करता है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। वार्षिक पूजा में करौं एवं सारठ प्रखंड के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। डिडाकोली, धरमपुर, परतापुर, बेलकियारी, लकरछरा, गौरीपुर, सिकटिया, मुर्गाबनी, अलकबारा समेत कई गांवों के श्रद्धालु बाबा दुबे के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। परंपरा के अनुसार पूजा के अवसर पर सैकड़ों बकरों की बलि भी दी जाएगी। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और अन्य पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है। वार्षिक दूबे पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

कार्यकर्ता सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय सीताराम डालमिया रोड स्थित ब्रह्मऋषि आश्रम में गुरुवार को मधुपुर ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार भैया ने
की। मौके पर ग्रामीण मंडल के प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी व प्रवासी विशाखा सिंह उपस्थित थी।
मौके पर श्री तिवारी ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्देशानुसार कार्य करने की बात कही गई। कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों को मजबूत करने की सलाह दी गई। श्री तिवारी ने कहा हम सभी कार्यकर्ता केंद्र के जन कल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। वही विशाखा सिंह ने नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही। कहा पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी उसको पूरा करने की बात कही। 16 अगस्त के प्रवास से संबंधित कार्यों को चालू किया जायेगा। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, राज नारायण यादव, फुलेश्वर मंडल, धनंजय रवानी, रविंद्र भैया, आनंद यादव, दिनेश यादव, पंकज दास, रामदेव झा, रंजीत वर्मा, अजय भैया, कमल शाही, दिनेश भैया, सरोज शाही, नवल चौधरी, महेंद्र दास, दीपक सिंह, पिंटू मंडल, अक्षय राय, पुष्पा देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर

  • महिला समेत तीन गंभीर घायल
    सारवां/संवाददाता। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर घोरपरास पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सारवां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज एवं आवश्यक जांच के लिए सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया।
    सीएचओ संतोष प्रमाणिक ने बताया कि घायलों में सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के असुरबंधा गांव निवासी त्रिपुरारी राउत (55), उनकी पत्नी जया देवी (50) तथा बिहार के सिवान निवासी एवं सारठ पशुपालन विभाग में कार्यरत सिकंदर यादव (40) शामिल हैं।
    जानकारी के अनुसार, सिकंदर यादव श्रावणी मेला ड्यूटी पूरी कर सारठ लौट रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार त्रिपुरारी राउत अपनी पत्नी के साथ देवघर जा रहे थे। इसी दौरान घोरपरास पेट्रोल पंप के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मुकेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी त्वरित उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों के अनुसार त्रिपुरारी राउत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण
सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोनारायठाढ़ी प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन बीडीओ सह सीडीपीओ रजनीश कुमार की देखरेख में हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से सेविकाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है, जिसके तहत गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए सीधे उनके बैंक खाते में राशि उपलब्ध कराई जाती है। योजना के अंतर्गत प्रथम संतान के जन्म पर 5,000 तथा दूसरी संतान बालिका होने पर 6,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। प्रशिक्षक जय प्रकाश शाही एवं विजय वर्मा ने सेविकाओं को योजना के उद्देश्य, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा लाभुकों को मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर कुपोषण की समस्या को कम करना तथा बालिका के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। साथ ही पात्र लाभुकों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, संगीता देवी, माला देवी, एलिजाबेथ मुर्मू, उषा देवी, पूनम देवी, पुष्पा, विमला देवी, गीता देवी, रंजन देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

ग्राम विकास योजना के तहत विभिन्न पंचायतों में बाल सभा आयोजित

  • बच्चों ने रखीं मूलभूत सुविधाओं की मांग
    सारवां/संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार ग्राम विकास योजना के तहत गुरुवार को सारवां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में बाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ रजनीश कुमार के निर्देशन में हुआ। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पहारिया में आयोजित बाल सभा की अध्यक्षता मुखिया विमला देवी ने की। सभा में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। बच्चों ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वच्छ शौचालय, खेल सामग्री उपलब्ध कराने, किचन सेट तथा मध्याह्न भोजन के दौरान बैठकर भोजन करने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा शुद्ध पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाने, विद्यालय परिसर में एक अतिरिक्त चापाकल स्थापित करने तथा बालिकाओं के लिए अलग अतिरिक्त शौचालय निर्माण का भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में उपमुखिया सुखदेव प्रसाद वर्मा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, ध्वजारोहण का समय निर्धारित
सारवां/संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को सारवां प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण एवं समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे सारवां थाना में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे राजस्व कचहरी, 9:25 बजे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 9:30 बजे पुलिस निरीक्षक कार्यालय, 9:40 बजे प्रखंड मुख्यालय, 9:50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 9:55 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

रुपये की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, ससुराल से निकाला; मामला दर्ज
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के सकरीगली तेलंगवाडीह गांव में दहेज के लिए रुपये की मांग करते हुए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह पुनसिया निवासी लखी देवी ने अपनी पुत्री काजल कुमारी के ससुराल वालों के खिलाफ जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, काजल कुमारी का विवाह 13 मई 2026 को सकरीगली तेलंगवाडीह निवासी कुन्दन कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में छह लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, सोने का लॉकेट, ब्रेसलेट, टीवी, गोदरेज अलमारी, पलंग सहित अन्य सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुर कांति महथा, सास बेबी देवी तथा भैंसुर गौरी चौधरी विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे तथा मायके से ढाई लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर 4 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे और उसके पति को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद 5 अगस्त को लखी देवी जब बेटी के ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास करने लगीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि कांति महथा ने शराब की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जसीडीह थाना पुलिस ने लखी देवी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कुपोषण मुक्त झारखंड के लक्ष्य को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण
मारगोमुंडा/संवाददाता। “हमारा संकल्प, कुपोषण मुक्त झारखंड” अभियान के तहत गुरुवार को मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अजय पाठक ने सेविकाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के उद्देश्य, पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, समय पर लाभ भुगतान तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक योजना का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए सेविकाओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में कुपोषण मुक्त झारखंड के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने, पात्र महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा पोषण संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी, जयप्रकाश मंडल सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं जीवन लता सोरेन, खुशबू हांसदा, रूबी देवी, सबीना खातून, माया राय, सुनीता सिन्हा, माधवी देवी समेत बड़ी संख्या में सेविकाएं उपस्थित थीं।

गिरी वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय बैठक संपन्न

  • शिक्षा की गुणवत्ता और संगठन विस्तार पर जोर
    देवघर/नगर संवाददाता। गिरी वनवासी कल्याण परिषद, संथाल परगना प्रांत की एक दिवसीय प्रांतीय बैठक गुरुवार को दुमका स्थित परिषद कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में हित रक्षा एवं प्रचार आयाम के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ सभी विभागों और जिलों से आए प्रमुख प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में वनवासी क्षेत्रों में संचालित सेवा कार्यों की समीक्षा, संगठन विस्तार तथा छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत महामंत्री संतोष कुमार मंडल ने कहा कि परिषद द्वारा संचालित छात्रावास केवल आवासीय केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और चरित्र निर्माण के केंद्र हैं। उन्होंने छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन को और सशक्त बनाने पर बल दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने का आह्वान किया। प्रांत संगठन मंत्री कैलाश उरांव एवं प्रांत प्रचार प्रमुख रंजीत कुमार पंडित ने कहा कि वनवासी समाज के हितों की रक्षा तथा परिषद के सेवा प्रकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार आयाम को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। बैठक के द्वितीय सत्र में श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन एवं समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज को गुरु स्वरूप मानकर गुरु वंदना की तथा राष्ट्र और समाज निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समर्पण राशि अर्पित की। बैठक के समापन पर सभी प्रमंडलीय एवं जिला प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, सेवा गतिविधियों के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

डॉ. गुड़ाकेश बने सारठ सीएचसी के नए चिकित्सा प्रभारी

  • डॉ. जियाउल हक ने सौंपा प्रभार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का लिया संकल्प
    सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ. गुड़ाकेश को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की अधिसूचना तथा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर के आदेश के आलोक में सीएचसी का नया चिकित्सा प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को निवर्तमान प्रभारी डॉ. जियाउल हक ने औपचारिक रूप से उन्हें प्रभार सौंप दिया। डॉ. जियाउल हक का स्थानांतरण शिकारीपाड़ा (दुमका) किया गया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद डॉ. गुड़ाकेश ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाएगा तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और युवाओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार संभव है। वहीं, निवर्तमान चिकित्सा प्रभारी डॉ. जियाउल हक के कार्यकाल की भी स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। सीमित संसाधनों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक सीएचसी में अपनी सेवाएं समर्पित भाव से दीं और विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। प्रभार हस्तांतरण के अवसर पर बीएएम रवि कुमार सिन्हा, बीपीएम शंकर शरण पंकज, अनिकेत तिवारी, संजय कुमार, दिवाकर तिवारी, अवधेश कुमार यादव, सुमन कुमार दे, आलोक सिंह, चंदन राउत, विजय राय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

डिप्टी मेयर ने मिसेज झारखंड अंजलि मजुमदार को किया सम्मानित
जसीडीह/संवाददाता। नगर निगम देवघर के जसीडीह स्थित वार्ड संख्या छह के हनुमान नगर में गुरुवार को मिसेज झारखंड का खिताब जीतने वाली अंजलि मजुमदार के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम देवघर के डिप्टी मेयर टिप चटर्जी एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद सीमा सिंह उपस्थित रहीं। डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने अंजलि मजुमदार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अंजलि की उपलब्धि पूरे देवघर जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रतिष्ठित मिसेज झारखंड सौंदर्य प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर उन्होंने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे देवघर का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने अंजलि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वार्ड पार्षद सीमा सिंह ने अंजलि को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वार्ड संख्या छह की बेटी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणादायी है। समारोह में पूर्व पार्षद राजन सिंह, भाजपा जसीडीह नगर अध्यक्ष अमरजीत दूबे, कुसुम सिंह, वीकेश सिंह, संजय मजुमदार, दीपा मजुमदार, जय लक्ष्मी वाजपेयी, आदित्य राज, विवेक सिंह, विजय मालवीय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने अंजलि मजुमदार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store