• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

देवघर कॉलेज में एनएसएस ने किया कार्यक्रम का आयोजन

October 31, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

देवघर कॉलेज में एनएसएस ने किया कार्यक्रम का आयोजन

by admin
October 31, 2023
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। देवघर महाविद्यालय, देवघर में राष्ट्रीय सेवा योजना के यूनिट 1, 2, 3 और 4 द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 4.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखना हमारे स्वयं के हाथ में है। फिट इंडिया फ्रीडम कार्यक्रम द्वारा विभिन्न शारीरिक गतिविधियों के द्वारा हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राखी रानी, अनिमा तिग्गा, इन्दु मालती बड़ाइक, डॉ. वीना कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, ईशप्रिया किन्डो, पूजा सोनी, मीनू बाला शिक्षक, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • ए डिवीजन क्रिकेट लीग मैच
    रोमांचक मुकाबले में डीसीए टू ने पांच रनों से चैंपियन इलेवन को हराया
    देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट लीग मैच स्थानीय केकेएन स्टेडियम में खेला गया। आज का मैच डीसीए 2 बनाम चैंपियन 11 के बीच खेला गया। जिसमें बहुत ही रोमांचक मुकाबले में डीसीए 2 ने पांच रनों से चैंपियन इलेवन को हरा दिया। डीसीए 2 के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर डीसीए 2 पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के गेम में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। डीसीए 2 के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सचिन कुमार ने 58 गेंद खेलकर एक छक्के पांच चौकों की मदद से 51 रन गौरव 67 गेंद खेलकर 6 चौकी मदद से 36 रन बनाएं। चैंपियन इलेवन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रभात, नीरज और प्रवीण ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन 11 की पूरी टीम 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। चैंपियन 11 के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराट में 56 गेंद खेलकर दो चौक और दो सिक्स की मदद से 36 रन वैभव ने 24 बोल खेलकर पांच चौकों एक छक्के में 31 रन बनाए। डीसीए 2 के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक, अशीष और अनीश ने दो-दो विकेट लिया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक आनंद और सोनू गुप्ता जबकि स्कोरर की भूमिका में पिंटू साह थे।

नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का दिया निर्देश

  • नगर निगम की टीम आज छठ घाटों का करेगी भ्रमण
    देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आज सफाई विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि हम सभी का पहला कर्तव्य है शहर को साफ रखना। सभी वार्ड जमादार एवं सफाई मित्र आपसी ताल मेल बनाकर काम करेंगे, तभी शहर साफ रहेगा। सभी अपने निर्धारित वार्डों की समस्या का प्रतिदिन निबटारा करें। नगर आयुक्त ने आगामी छठ पूजा की तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही कल दो टीम तैयार कर छठ घाटों का भ्रमण किया जाएगा। जिससे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। एमएसडब्ल्यूएम के प्रतिनिधि को अपने सिस्टम को डेवलप करने का निर्देश दिया। अपने कार्यप्रणाली को बेहतर बनायें। साथ ही सफाई मित्रों का भुगतान ससमय करें। प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को 12 बजे से 1 बजे तक बिजली, पानी एवं सफाई विभाग की समीक्षा बैठक की जायेगी। बैठक में सहायक नगर आयुक्त विजय हांसदा, सुरेंद्र किस्कू, राजीव रंजन, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, प्रकाश मिश्रा, सुधांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, गोपाल महतो, मनीष भारद्वाज, कन्हैया राम, निशित राय एमएसडब्लूएम के प्रतिनिधि एवं सभी वार्ड जमादार उपस्थित थे।

डीडीसी ने की मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा

  • पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश
    जसीडीह/संवाददाता। देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में रविवार को उप विकास आयुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने देवघर प्रखंड के मनरेगा एवं आवास योजना की समीक्षा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवघर जितेंद्र कुमार यादव एवं पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों,आवास समन्वय, मनरेगा बीपीओ सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में डीडीसी डॉ ताराचंद ने आवास की पूर्णता एवं मनरेगा पोटो हो खेल मैदान, बिरसा कूप, एबीपीएस, श्रमिकों के भुगतान की समीक्षा की। साथ ही समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि जो भी बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना लेना चाहते हैं वे दो दिनों के अंदर ग्राम सभा से पारित कराकर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पंचायत रोजगार सेवकों एवं मुखिया तथा पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि आपको जो भी लक्ष्य दिया गया है, उसके अनुरूप कार्य नहीं करने के एवज में क्यों नहीं आपको कर्तव्य हीनता के आरोप में टर्मिनेट/सस्पेंड किया जाए। वहीं जो भी मुखिया पति मीटिंग में आए थे सभी को बाहर जाने को कहा एवं महिला मुखिया से स्पष्ट रूप में कहा कि आपको अगर जनप्रतिनिधि लोगों ने बनाया है, तो कार्य आपको ही करना होगा आपके पति नहीं करेंगे। आपको कार्य सीखना होगा। डीडीसी ने कहा जो भी लाभुक आवास योजना लिए हैं, अगर उन्होंने कार्य नहीं किया है। तो उन्हें नोटिस करते हुए पैसा जमा कराया जाए और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर जेल भेजने की प्रक्रिया की जाए । साथ ही सभी मुखिया से कहा कि झारखंड में खेल के प्रति युवाओं का काफी रुझान है। आप हर एक पंचायत के हर एक गांव में प्रयास करें एक खेल मैदान निर्मित किया जाए। अगर गोचर जमीन है, तो उसे समतलीकरण कर बच्चों को खेलने लायक बनाया जाए। जबकि अनुपस्थित रोजगार सेवकों एवं पंचायत सचिवों से शॉकाज करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव ने विभाग बार समीक्षा में काफी सहयोग किया। बैठक में मुखिया संतोषी शर्मा, अशोक ठाकुर, सुभद्रा देवी, ललन राय, सुशील देव, अर्चना सिंह, बबीता देवी आदि सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गिरधर गोपाल तिवारी, शशांक शेखर, लक्ष्मी नारायण राउत एवं पंचायत सचिव सुशील शेखर झा, आशीष कुमार, संगीता मिश्रा, राजहंस पांडेय, मुकेश पांडेय, पूनम कुमारी, रोजगार सेवक नीरज कुमार, नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

ईंट की ढेर से टकरायी बाइक, दो युवक की मौत
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत रोहिणी सत्संग रोड स्थित डढ़वा नदी के समीप बीते रविवार की रात एक बाइक रोड के किनारे रखा ईट की ढेरों टकरा जाने से चालक सहित दो व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। सूचना पाकर जसीडीह थाना के एएसआई लक्ष्मण तुरी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे। साथ ही घटना स्थल आदि की छानबीन कर बाइक को कब्जे में कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बिहार के जमुई जिला अंतर्गत सोनो थाना क्षेत्र के मोदी डीह गंपर गांव निवासी नवीन कुमार ने आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक में उसका भाई विकास कुमार (34) 29 अक्टूबर की रात अपने साथी रमेश सिंह (40) पिता राजेंद्र सिंह, ग्राम गंगरा, थाना गिद्धोर जिला जमुई जो वर्तमान में बरमसिया रोड देवघर एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के सामने ट्रैक्टर शो रूम में काम करते थे। भाई विकास साथी रमेश के साथ मोटरसाइकिल नंबर -जेएच-10 बीटी/3887 से रोहिणी से देवघर जा रहा था। इसी दौरान रोहिणी स्थित डढ़वा नदी के समीप रिंकू झा के होटल के पास अचानक रोड पर एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने में बाइक का संतुलन बिगड़ गई और बाइक रोड के किनारे रखा ईंट की ढेरों से जा टकराई। जिसके कारण दोनों को माथा में चोट लगने से घायल हो गया और दोनों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। नवीन कुमार ने आगे कहा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

दर्जनों आदिवासी युवकों ने विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन
चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के सहरजोरी स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के दुबराजपुर गांव के दर्जनों आदिवासी युवकों ने सारठ विधायक रणधीर सिंह के समक्ष भाजपा का दामन थामा। वहीं सभी आदिवासी युवकों को पार्टी शामिल करते हुए विधायक सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी में आदिवासी युवकों का समर्थन मिलने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। इसका लाभ आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे देश हित के कार्यों व मेरे द्वारा लगातार सारठ विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के युवा भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है, इससे प्रभावित होकर क्षेत्र के युवा हमारे साथ जुड़ रहे हैं, इस मौके पर ब्रजेश हांसदा, संदीप मुर्मू, साइमन सोरेन, किशोर मुर्मू, राकेश हांसदा, महादेव मुर्मू, विशाल मुर्मू, विशाल बेसरा, सीमन हांसदा, प्रदीप टुडू, मोलेश्वर हांसदा, मुकेश हांसदा आदि भाजपा में शामिल होने वाले मौजूद थे।

नये स्टेशन प्रबंधक ने लिया पदभार
जसीडीह/संवाददाता। आसनसोल डिवीजन के विभागीय वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जसीडीह स्टेशन प्रबंधक के पद पर नवनियुक्त शंकर शैलेश ने सोमवार को पूर्व स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर से विधिवत जसीडीह स्टेशन प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व प्रबंधक रवि शेखर ने प्रबंधक शंकर शैलेश का स्वागत किया। जसीडीह स्टेशन प्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के बाद शंकर शैलेश ने कहा कि उसकी प्राथमिकता होगी कि रेल कर्मियों के साथ तालमेल कर यात्रियों की समस्याओं का समाधान कर सुविधा पहुंचाना। साथ ही स्टेशन की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना। इस अवसर पर टीआई टू प्रहलाद कुमार बरनवाल, एसएम उमेश पासवान, हेल्थ इंस्पेक्टर भास्कर आदि उपस्थित थे।

आईटी टीम ने जसीडीह में एक साथ की कई स्थानों पर छापेमारी
जसीडीह/संवाददाता। धनबाद एवं पटना आदि स्थानों की गठित आईटी टीम ने सोमवार अहले सुबह अलग-अलग ग्रुप में बंटकर एक साथ एवं एक ही समय में जसीडीह स्थित सियाराम हॉस्पिटल सहित ब्रजेश राय के ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। आईटी टीम ने पुलिस बलों के साथ जसीडीह देवघर मुख्य मार्ग स्थित सियाराम हॉस्पिटल, सिमरिया मुहल्ले स्थित ब्रजेश राय के घर एवं कजरिया कॉलोनी परिसर स्थित उनके आवास पर सुबह करीब पांच बजे से लेकर घंटों छापेमारी अभियान चलाया। आईटी टीम के इस अभियान से जहां जसीडीह में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। वहीं टीम के पदाधिकारी मीडिया से मुखातिब होने से कतराते रहे। मिली जानकारी अनुसार आईटी टीम ने जमीन एवं शराब मामले को लेकर उक्त अभियान जसीडीह सहित देवघर के कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

अवैध शराब को लेकर छापेमारी, दो गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के उत्पाद पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के चरखी पहाड़ी और कर्णकोल इलाके में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 160 किलो जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। वही 35 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त किया है। इस मामले में नंदू कुमार ठाकुर और सोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के दरोगा मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार, अवधेश कुमार सहित कई जवान शामिल थे।

नौ इंट्री जोन से एक दर्जन से अधिक टेंपो और टोटो धराया
जसीडीह/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी सत्येन्द्र प्रसाद ने पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों के साथ सोमवार को विशेष अभियान चला कर नौ इंट्री जोन से टेंपो सहित एक दर्जन से अधिक टोटो को पकड़ा। साथ ही पकड़ा गया टेंपो सहित टोटो को जसीडीह थाना ले आया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ा गया उक्त टेंपो और टोटो के चालकों और मालिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रकिया की जा रही है। इसके लिए यातायात पुलिस पदाधिकारी देवघर को सूचना दी गई है।

आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से एक मोबाइल चोर को पकड़ा
जसीडीह/संवाददाता। आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से चोरी किए मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को धर-दबोचा। आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ जसीडीह इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देश पर आरपीएफ एसआई बीके चौरसिया ने सीटी सुनील कुमार एवं ओम प्रकाश मंडल के साथ बीते रविवार को जसीडीह स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान -18184 डाउन दानापुर टाटा एक्सप्रेस जसीडीह स्टेशन से खुली तो एक व्यक्ति को प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति की गति विधि पर शक हुआ तो आरपीएफ पदाधिकारी श्री चौरसिया ने बलों के साथ उससे पूछताछ कर दो मोबाइल बरामद किया। उक्त मोबाइल के बारे में उक्त व्यक्ति ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट जसीडीह ले आया। जहां छानबीन के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मो इशाक, ग्राम बरवाडीह, थाना मुफ्फसिल गिरीडीह एवं जिला गिरीडीह बताया। साथ ही पता चला कि बरामद दोनों मोबाइल किसी यात्री का चोरी किया गया था। इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि मोबाइल के साथ उक्त व्यक्ति को जीआरपी जसीडीह के हवाले कर दिया गया। जहां रेल पुलिस मोबाइल चोर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बरमसिया में लखी पूजा पर लगा मेला
पालोजोरी/संवाददाता। बरमसिया में पिछले तीन दिनों से चले आ रहे लखी पूजा के आयोजन पर सोमवार को मेला लगाया गया। मेले का लुत्फ उठाने दूर दराज से लोग पहुँचे थे। लोग एक दूसरे का अभिवादन करने भी पहुँचे हुए थे। हर साल की तरह इस बार भी सारठ विधायक रणधीर सिंह ने बरमसिया पहुँच लखी मंदिर में माथा टेका व गांव वालों से मिल लखी पूजा के भव्य आयोजन को लेकर बधाई दी।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store