• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दैनिक वेतन कर्मी की सेवा स्थाई करे सरकार : अनूप

December 10, 2025

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

दैनिक वेतन कर्मी की सेवा स्थाई करे सरकार : अनूप

by admin
December 10, 2025
in Sahibganj
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। संवाददाता नगर परिषद परिसर में मंगलवार को झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर फेडरेशन महामंत्री अनूप लाल हरि की अध्यक्षता में एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया। जिसमें नगर परिषद के सफाई समिति अध्यक्ष शिव हरि सहित दर्जनों नगर परिषद कर्मी शामिल हुए। इस दौरान अनूप लाल हरि ने कहा कि सरकार आदिवासी व दलितों की सिर्फ बातें करती है। नगर परिषद व नगर निगम में आदिवासी, दलित कर्मी कार्य करते हैं। कई बार सरकार के साथ वार्ता हुई और मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं की गईं। कहा कि सरकार सभी निकायों को पूर्व की भांति नगर विकास विभाग से 70 प्रतिशत वेतन मद में ऋण एवं अनुदान की राशि आवंटन निर्गत करे। वर्षों से दैनिक वेतन कर्मी की सेवा स्थाई की जाए। पेंशन भुगतान के लिए निकाय में प्राथमिकता के आधार पर आवंटन निर्गत करे। दैनिक वेतन पर कार्य के दौरान मौत होने पर आश्रित को नियमित नियुक्ति होने तक दैनिक वेतन पर बहाल करे। कहा कि मांग जल्द पूर्ण नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर आयुष कुमार, सुनील कुमार, भोला पासवान, कमल यादव, राकेश पासवान, सोनू हरि, विक्की हरि, प्रभु हरि, मनोज सिन्हा, मो अकबर सहित सैंकड़ों महिला पुरुष कर्मी उपस्थित थे।

साहिबगंज कॉलेज में 13 से 18 जनवरी को मनाया जाएगा सोहराय
साहिबगंज। संवाददाता महाविद्यालय स्थित छात्रवास परिसर में 13 से 18 जनवरी तक आदिवासी महापर्व सोहराय मनाया जाने को लेकर छात्र नायक श्रीलाल मुर्मू के नेतृत्व में छात्रों की बैठक हुई। छात्र नायक ने बताया कि 13 जनवरी को ऊम, 14 जनवरी को दाका, 15 जनवरी को खुटाव, 16 जनवरी को जाली, 17 जनवरी को हाकु काटकम व 18 जनवरी को सकरात के साथ पर्व का समापन किया जाएगा। 18 जनवरी को सोहराय पर्व के समापन अवसर पर कई अतिथि, शिक्षक व आदिवासी समाज के गाणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। मौके पर सचिव संदीप मुर्मू, अनपा टुडू, पूर्व छात्र नायक विनोद मुर्मू, मोहन हेंब्रम, अजय टुडू, मसीह टुडू, जोसेफ हेंब्रम, सीरिल मुर्मू, चंदन मुर्मू, रेणु हेंब्रम, रसिकल दा, जेठा हेंब्रम,अविनाश हेंब्रम, दीपक हेंब्रम, सोनेलाल मुर्मू व अन्य मौजूद थे।

व्यवहार न्यायालय और उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच
राजमहल। संवाददाता सुरक्षा एंव कानून व्यवस्था को कायम रखने को लेकर एसडीओ सदानंद महतो एवं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को राजमहल व्यवहार न्यायालय एंव उपकारा का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गार्ड प्वाइंट, सुरक्षा एवं मूवमेंट एरिया की जांच की गई।
अधिकारियों ने कैदियों की निगरानी व्यवस्था, बंदियों की आवाजाही, तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और ड्यूटी रजिस्टर की स्थिति का भी अवलोकन किया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मॉनिटरिंग रूम और रिकॉर्ड स्टोरेज सिस्टम की स्थिति की गहन पड़ताल की।
एसडीओ ने कहा कि उपकारा की सुरक्षा में तकनीकी चूक किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। जेल प्रशासन को सुरक्षा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता मिलने पर कार्रवाई तय है। जेल परिसर में किसी भी अवांछित गतिविधि, तस्करी या सुरक्षा उल्लंघन की संभावना को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त करना आवश्यक है। मौके पर न्यायालय कर्मी एंव उपकारा कर्मी उपस्थित थे।

राजमहल विधायक ने विधानसभा में की ट्रॉमा सेंटर की मांग
साहिबगंज। संवाददाता राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड विस में शीतकालीन सत्र में तारांकित प्रश्न के तहत साहिबगंज सदर अस्पताल एवं राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सदन में मुद्दे को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि राज्य के 49 स्थान पर ट्रॉमा सेंटर संचालित होने की अनुशंसा है। जिसमें साहिबगंज के अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटालपोखर भी शामिल है। 2021 में इन स्थलों की मैपिंग भी की गई थी। विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि धरातल पर ट्रामा सेंटर संचालित नहीं है और आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हो रही है। अगर ट्रॉमा सेंटर होगा तो निश्चित ही जीवन रक्षक साबित होगा। सदन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रश्न के उत्तर में कहा कि पर्याप्त संसाधन के साथ जल्द ही ट्रामा सेंटर का विधिवत संचालन कराया जाएगा। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि विधायक के साथ स्वयं भी जिला भ्रमण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की दिशा में पहल करेंगे।

झामुमो कार्यकर्ता राजू अंसारी से मिले पार्टी के पदाधिकारी
साहिबगंज। संवाददाता। झामुमो कार्यकर्ता राजू अंसारी के पिता जाकिर शम्स बियाबानी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, ज़िला सचिव सुरेश टूडू, केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा, रहमान अंसारी सहित अन्य उनके आवास पर पहुंचे। ज़िला अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों ने राजू अंसारी व उनकी माता सहित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। वहीं ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी बने ऋतुराज
साहिबगंज। संवाददाता। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 पास करने पर सदर प्रखंड के हाजीपुर राजगांव निवासी ऋतुराज पासवान का चयन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। ऋतुराज के पिता राजकुमार पासवान एक निजी कोचिंग सेंटर में बतौर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। ऋतुराज ने मैट्रिक की पढ़ाई अपग्रेड हाई स्कूल मिर्जाचौकी से और इंटर, ग्रेजुएशन व एमएससी मैथ की पढ़ाई साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज से की है। वर्तमान में बीएड की पढ़ाई साहिबगंज कॉलेज से कर रहे हैं। उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में सहिया के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई व परिवार जनों को दिया है। उनके चयन से कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसआर आई रिजवी, शिक्षक व छात्रावास के छात्र नायक विजय रविदास, छात्र सचिव सोनू रजक, छोटू पासवान, छोटेलाल पासवान, अभय कुमार, विष्णु कुमार, अनुरंजन, सुमन, सोनू दास, बजरंगी सहित अन्य ने बधाई दी है।

टीकाकरण को लेकर धर्म गुरुओं की कार्यशाला
राजमहल। संवाददाता जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन हेतु सामाजिक सहयोग व समर्थन को लेकर मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल सभागार धर्मगुरुओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली व गणमान्य लोगों के साथ प्रभारी बीडीओ मो युसुफ की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई।
इस दौरान अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थें। प्रभारी बीडीओ एवं प्रभारी उपाधीक्षक ने संयुक्त रूप से अपील की कि बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए अत्यावश्यक टीकाकरण की सफलता के लिए धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों का सामाजिक समर्थन व सहयोग अत्यावश्यक है।
टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। इस दौरान टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें टीके लगवाने में सामूहिक भागीदारी देने की अपील की गई।
69वीं एसजीएफआई प्रतियोगिता में भाग लेने 05 कुश्ती खिलाड़ी बलिया पहुंचे
साहिबगंज। संवाददाता
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 08 से 12 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती एसजीएफआई प्रतियोगिता अंडर-17 में भाग लेने जिले के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के प्रशिक्षु ऋषि कुमार 48 किलो वर्ग, अंकुश कुमार 51 किलो वर्ग, सोनू कुमार 65 किलो वर्ग, कुणाल कुमार 71 किलो वर्ग, राजू यादव 80 किलो वर्ग में फ्री स्टाईल कुश्ती में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए रांची में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत बलिया पहुंचे। पांचों कुश्ती खिलाड़ियों एवं खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल को डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, डीईओ दुर्गा नंद झा, डीएसओ सह डीएसई कुमार हर्ष, जिला कुश्ती सचिव नमिता कुमारी, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी है।

पोखरिया पैंथर्स ने तीन विकेट से दर्ज की जीत
साहिबगंज। संवाददाता ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को पोखरिया पैंथर्स बनाम सीएबी जूनियर बरहरवा के बीच मैच खेला गया। पोखरिया पैंथर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सीएबी जूनियर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 168 रन बना कर ऑल आउट हो गई। शफीउर्रह्मान ने 55, रोशन कुमार ने 36, शादाब हुसैन ने 13 रन की पारी खेली। पोखरिया पैंथर्स के गेंदबाज उज्ज्वल कुमार ने 3, पीयूष यादव ने 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पोखरिया पैंथर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना कर 3 विकेट से जीत हासिल की। कुणाल यादव ने 69, प्रिंस कुमार सिंह ने नाबाद 32 व पीयूष यादव ने 14 रन की पारी खेली। सीएबी जूनियर के गेंदबाज रोशन कुमार ने 3 विकेट लिए। पोखरिया पैंथर्स के खिलाड़ी कुणाल यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि श्याम रंजन तिवारी व चंदन यादव ने संयुक्त रूप से कुणाल को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग श्याम रंजन तिवारी व चंदन यादव एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया। टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 10 दिसंबर को संत जेवियर स्कूल बनाम पोखरिया पैंथर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store