• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दो माह बाद अपने परिवार से मिला बालक, छलके खुशियों के आंसू

April 19, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

दो माह बाद अपने परिवार से मिला बालक, छलके खुशियों के आंसू

by admin
April 19, 2024
in Sahibganj
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के राजग्राम का रहने वाला था
-सीसीयू, सीडब्ल्यूसी, मंथन व आरपीएफ की मेहनत लायी रंग

साहिबगंज। संवाददाता। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के राजग्राम गांव का रहने वाला एक बालक बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति व मंथन संस्था के प्रयास से गुरुवार को अपने परिवार से मिला। पिता को देखते ही बालक दौड़ पड़ा। पिता ने लपक कर उसे गोद में उठा लिया। दोनों की आंखों में खुशियों के आंसू छलक पड़े। 02 महीने के बाद दोनों का मिलन हुआ था। इस पल वहां मौजूद बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी व अन्य की आंखें भी भर आयीं। उक्त बालक मार्च के पहले सप्ताह में अपने घर से भटक कर ट्रेन से बरहरवा पहुंच गया था। आरपीएफ ने भटकते हुए बालक को मंथन संस्था को सौंप दिया था। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर उक्त बालक को बालगृह में आवासित किया गया। बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति के प्रयास से उसके घर का पता लगाना शुरू कर देती है। सामाजिक जांच रिपोर्ट भी पश्चिम बंगाल भेजी जाती है। लेकिन उसके घर का कोई पता नहीं चलता है। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्रनाथ तिवारी बताते हैं कि बच्चे से लगातार काउंसलिंग की जाती रही। बालक अपने घर का पता राजग्राम और पिता का नाम भी बताता है। बाल कल्याण समिति ने 10 अप्रैल को मंथन संस्था को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के राजग्राम जाकर वहां की पुलिस और वहां के सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश देती है। जिसके बाद मंथन संस्था के समन्वयक शिव प्रसाद ओझा ने अपनी टीम के साथ राजग्राम जाकर उस बच्चे की जानकारी थाना और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त करने का प्रयास करती है। इसी बीच उसके घर का पता चल जाता है। बालक के फोटो से उसके माता-पिता से पहचान कराई जाती है। जिसके बाद उसकी सामाजिक जांच रिपोर्ट तैयार कर गुरुवार को बाल कल्याण समिति के कार्यालय में बालक को उसके परिवार को सौंप दिया गया। बालक के पिता मोफिजुल शेख ने बताया कि बच्चे को ढूंढ़ने के लिए कई स्थानों पर भटक रहे थे। उन्होंने सभी का आभार जताया। मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य दिनेश शर्मा, सुधा कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

75 फीसदी से अधिक मतदान कराने पर तीन आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ को मिलेगा पुरस्कार : हेमंत
-प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपया मिलेगा
-डीसी ने स्वीप कोषांग के कार्यों की समीक्षा की

साहिबगंज। संवाददाता। 50 से 60 फीसदी मतदान वाले 238 बूथों पर इस बार 75 फीसदी मतदान होने पर ऐसे केंद्रों में बीएलओ का कार्य कर रहीं तीन आंगनबाड़ी सेविका को प्रथम पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार व तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें मतदाताओं को प्रेरित करना होगा। उक्त बातें समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने कही। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर स्वीप कोषांग के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि स्वीप कैलेंडर के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ मिल कर मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, सोशल मीडिया कैंपेन, प्रभात फेरी, जिंगल, कॉन्सर्ट व अन्य प्रतियोगिता कराई जा रही है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए डीसी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यूनिक व इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर आमजनों को मताधिकार के महत्व को बताएं। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में 50 फीसदी से कम मतदान वाले बूथों पर बूथ एम्बेसडर बना कर आइकॉन के रूप में प्रोजेक्ट करें। ताकि ऐसे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके लिए उन्होंने जेएसएलपीएस, एनसीसी, एनएसएस, आपदा मित्र व अन्य संस्था की मदद लेने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, नगर परिषद ईओ सोमा खंडाईत, डीएसओ राजेश कुमार चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन डीपीएम आशीष कुमार यादव, स्वीप कोषांग के कर्मी मौजूद थे।

डीसी ने की आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा

साहिबगंज। संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीसी हेमंत सती ने आयुष्मान भारत योजना के तहत विगत 03 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने योजना के तहत प्रखंड स्तर में क्लेम को बढ़ाने व ज्यादा से ज्यादा अस्पताल हित के लिए राजस्व बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्लेम बढ़ाने के लिए विधिवत रूप से कार्य योजना तैयार करने व योजना से प्राप्त राजस्व का नियमानुसार व्यय करने का निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार सिंह, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डीपीएम हिना गौरव वर्णवाल, आईडीएसपी डीडीएम तौसीफ अहमद, डीडीएम अमित कच्छप, कॉर्डिनेटर राजीव रंजन, डब्ल्यूएचओ से आसिफ हक व अन्य मौजूद थे।

रफ्तार का कहर : पहले टूटा हाथ, फिर जिंदगी ने छोड़ दिया साथ
-अलग-अलग दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्ची सहित तीन की मौत, दो घायल

बरहरवा। संवाददाता। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव स्थित भांजा पुल के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक 08 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कोटालपोखार थाना क्षेत्र के शिवलीडांगा गांव निवासी मुशर्रफ शेख अपनी मोटरसाइकिल में 45 वर्षीय अपनी मां शेखतारा बीबी व 08 वर्षीय बच्ची मुस्लिमा खातून को लेकर श्रीकुंड की ओर जा रहा था। इसी बीच पालसबोना गांव के निकट भांजा पुल के पास एक स्टोन चिप्स ओवरलोड ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को धक्का मार दिया। इस घटना में तीनों घायल हो गए। जिसके बाद सभी को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने 08 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज पाकुड़ के सोनाजोड़ी अस्पताल में चल रहा है। घायल मुशर्रफ के भाई अजीजुर रहमान ने बताया कि मुस्लिमा खातून कुछ दिन पूर्व आम के वृक्ष से गिर गई थी। जिससे उसका हाथ टूट गया था। उसका छोटा भाई मुशर्रफ उसे अपनी मां के साथ लेकर प्लास्टर कटाने गुमानी जा रहा था। इधर घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर पोद्दार, कोटालपोखर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण उक्त पथ पर ओवरलोड वाहन का परिचालन बंद करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। समाचार लिखे जाने तक जाम हटाया नहीं गया था। इधर रांगा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को रांगा थाना क्षेत्र के तालझारी गांव में तीन पहिया आइसक्रीम वाहन से गिर कर लखीपुर के प्रसेनजित साहा (22) की मौत हो गई। प्रसेनजित लखीपुर से आइसक्रीम बेचने तालझारी जा रहा था। रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं रांगा थाना क्षेत्र के ही बरहेट-बरहरवा मुख्य पथ पर पीएचईडी कार्यालय के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव शिनाख्त जारी थी।

30 जून तक होल्डिंग टैक्स अदा करने पर मिलेगी 15 प्रतिशत तक की छूट

राजमहल। संवाददाता। झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली-2013 के नियम-12 के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 का होल्डिंग टैक्स 30 जून, 2024 तक जमा करने पर भुगतान में छूट दी जा रही है। इस संदर्भ में नपा के एसपीएस टीम लीडर वरुण हालदार ने बताया कि होल्डिंग टैक्स 30 जून, 2024 तक ऑनलाइन भुगतान करने पर अधिकतम 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिक, महिला, सैनिक, दिव्यांग व किन्नर करदाता को 05 प्रतिशत, साथ ही ऑनलाइन भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। होल्डिंग टैक्स 30 जून, 2020 तक जन सुविधा केंद्र, कार्यालय नगर पंचायत में भुगतान करने पर 7.5 प्रतिशत व कलेक्टर को घर पर टैक्स भुगतान करने पर 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

बाइक और ऑटो के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन जख्मी, रेफर

बरहरवा। संवाददाता। बरहरवा थाना क्षेत्र में राहुल चिमनी ईंट भट्ठा के पास बुधवार की रात करीब 08 बजे के आसपास ऑटो संख्या डब्ल्यूबी 65 डी 5921 व बाइक संख्या जेएच 18जे 4439 की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बच्चा समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सवारी से लदा ऑटो बरहरवा थाना क्षेत्र की ओर जा रहा था। जबकि बाइक सवार राधानगर की ओर से अपने घर जा रहा था। रात में अंधेरा होने से दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार संतोष राय नाम का एक पैसेंजर व ऑटो चालक मुख्तार शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक के सामने बैठा हुआ राधानगर निवासी पोलस प्रामाणिक का पुत्र आनंद प्रमाणिक (07) को पैर में गंभीर चोटंे आई है। जिसे उपचार के लिए भागलपुर ले जाया गया है। बताया जाता है कि आटो चालक मुख्तार शेख पश्चिम बंगाल के कलियाचक थाना के राजनगर का रहने वाला है। जबकि संतोष राय भी मालदा जिला के बलियाडंगा गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना कालू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नासीरुद्दीन शेख नासिर को दी। सूचना पाकर वहां पहुंचे नासिर ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर बरहरवा थाना के एसआई सुदामा सिंह मामले की छानबीन में जुटे थे।

गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी
-विसर्जन जुलूस को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
-पदाधिकारियों संग डीसी और एसपी ने लिया जायजा

साहिबगंज/संवाददाता। विसर्जन जुलूस में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर गुरुवार को डीसी हेमंत सती और एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर थाना से निकल चौक बाजार, एलसी रोड, पश्चिमी फाटक, दहला होते हुए वापस सब्जी मंडी, पटेल चौक होते हुए नगर थाना तक गया। इस दौरान डीसी और एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड के जवान मौजूद हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी से नजर रखी जाएगी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है। गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता, एसएसबी के जवान, पुलिस बल शामिल थे।

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 20 से

साहिबगंज। संवाददाता। झूमावती अस्पताल व वाराणसी के नेत्रोदय दी आई सीटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में साहिबगंज कोर्ट रोड स्थित झुमावती अस्तपताल में 20 एवं 21 अप्रैल को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। झुमावती अस्तपताल के प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे डॉ. गोविंद बल्लभ खालको एवं डॉ. सुनील जायसवाल चश्मे, बीपी एवं शुगर की जांच नि:शुल्क करेंगे। रियायती दरों पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन, चश्मे एवं दवाईयां भी मिलेगी।

आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज। संवाददाता। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अंजुमन नगर निवासी इमरान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनीश पांडेय ने बताया कि इमरान लंबे समय से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

स्टोन बोल्डर मामले की एनजीटी में हुई सुनवाई

साहिबगंज। संवाददाता। जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर के एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में दायर याचिका संख्या-162/2023 की गुरुवार को पीठ के न्यायिक सदस्य जस्टिस बी.अमित स्टालेकर व एक्सपर्ट मेंबर डॉ. अरूण कुमार वर्मा ने स्टोन बोल्डर मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश की समीक्षा करते हुए कहा कि झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव यतींद्र कुमार दास के कोर्ट में दाखिल जवाबी हलफनामा पर कोर्ट की गठित तीन सदस्यीय कमेटी डीसी, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड नई दिल्ली, झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड की प्रस्तुत जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। कमेटी को कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिले के सभी गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर अगली सुनवाई की तिथि 16 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करें। सुनवाई के दौरान कमेटी ने रिपोर्ट पेश करने के बदले और चार सप्ताह का समय देने का आग्रह किया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। जीके इंटरप्राइजेज मालदा व मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी मुजफ्फरपुर ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए चार सप्ताह देने का आग्रह किया। जिसे भी कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने डायरेक्टर क्लीन गंगा मिशन नई दिल्ली, साहिबगंज के डीसी, डीटीओ व कायर्पालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कटिहार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया। सुनवाई में याचिककर्ता अरशद नसर भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 24 मई को होगी।

मेडिकल बोर्ड में 84 दिव्यांगों की हुई जांच

साहिबगंज।संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मासिक दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए हुए 84 मरीजों की जांच की गई। जांच शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार, डॉ. केशव कृष्णा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शहबाज हुसैन, सदर अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश एवं मनोचिकित्सक डॉ. अनिमेष नोवेल कुजूर मौजूद थे।

पुलिस ने गुम मोबाइल को बरामद कर शिकायतकर्ता को सौंपा

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत नया बस्ती निवासी वार्ड 04 के पूर्व पार्षद हुसैन का मोबाइल गुरुवार की सुबह गुम हो गया था। इसकी शिकायत हुसैन ने राजमहल थाना पुलिस से की थी। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सहायता से खोया हुआ मोबाइल को मात्र 06 घंटे में बरामद कर लिया। गुरुवार की दोपहर थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बरामद मोबाइल को डॉक्यूमेंटस जमा करने पर शिकायतकर्ता हुसैन को सौंप दिया।

पोस्टल बैलट पेपर कोषांग की समीक्षात्मक बैठक

साहिबगंज। संवाददाता। जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में पोस्टल बैलट पेपर को कोषांग के कर्मियों एवं पदाधिकारिओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता अपर समाहर्ता राजमहेश्वरम ने की। उन्होंने सभी कर्मियों से एक-एक कर उनको दिए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली और अब तक किए गए कार्यों के बारे में जाना। जिन कर्मियों ने कार्य में लापरवाही की उनको स्पष्टीकरण किया। पोस्टल बैलट पेपर कोषांग के कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया। मौके पर सहयोगी पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी छोटेश्वर कुमार दास, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, नगर परिषद ईओ सोमा खंडाईत, लेखा पदाधिकारी कुमारी पूर्णिमा, डीआरडीए जिला समन्वयक सुमित कुमार चौबे एवं कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

वाहन जांच में 47 हजार जुर्माना वसूला
साहिबगंज। संवाददाता। डीटीओ विष्णुदेव कच्छप व एमवीआई विजय गौतम ने संयुक्त रूप से जलेबिया घाटी समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों का हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पेपर, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, इन्श्योरेंस, ड्रंकन ड्राइव की जांच की गई। डीटीओ ने बताया कि 30 वाहन से 47 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। बरहेट व बोरियो स्थित चेकनाका में भी जांच-पड़ताल की गई।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store