• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नन बैंकिंग कंपनियों की जांच के लिए फिर सीबीआई पहुंची राजमहल

September 21, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

नन बैंकिंग कंपनियों की जांच के लिए फिर सीबीआई पहुंची राजमहल

by admin
September 21, 2023
in Uncategorized
0
529
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-जमाकर्ताओं और अभिकर्ताओं का बयान किया दर्ज
-दस्तावेज लिया जमा
राजमहल। संवाददाता। सीबीआई की 03 सदस्यीय टीम अनुमंडल क्षेत्र में संचालित नन बैंकिंग कंपनियों के आमलोगों को ठगने के मामले की जांच के लिए राजमहल पहुंची। पूर्व में निवेशकों की जमा राशि के गबन करने व धोखाधड़ी मामले में सीबीआई फिर एक बार पुख्ता सबूत इकट्ठा कर रही है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को राजमहल थाना में कैंप कर नन बैंकिंग कंपनियों में जमा संबंधी दस्तावेज को पुख्ता सबूत के रूप में इकट्ठा किया। जमाकर्ताओं और नन बैंकिंग कंपनियों के अभिकर्ताओं का बयान भी दर्ज किया। ज्ञात हो कि राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के हजारों निवेशकों को ठगी का शिकार बनाया गया था। संबंधित कंपनियों के फरार होने के पश्चात प्रशासन ने उनके ऑफिस को सील कर दिया था। मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। बाद में उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए नन बैंकिंग ठगी से जुड़े हुए सभी मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था। इधर राजमहल पहुंची सीबीआई टीम के पदाधिकारी ने बताया कि एंजेल एग्रीटेक लिमिटेड नमक चिट-फंड कंपनी में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं से दस्तावेज जमा लिया गया है। साथ ही सीबीआई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एंजेल एग्रीटेक लिमिटेड व साई प्रसाद कंपनी लिमिटेड उर्फ फ्यूचर रेडी वर्ल्ड वाइड कंपनी लिमिटेड के किसी भी प्रकार की स्कीम में राशि जमा करने वाले लोग अगले दो से तीन दिनों में निर्भीकता पूर्वक थाना में उपस्थित होकर उक्त कंपनियों से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा कर सकते हैं। ताकि इन जरूरी कागजातों को उन जालसाजों के खिलाफ हाईकोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। उनके विरुद्ध हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। कई नामी गिरामी चिटफंड कंपनी के निदेशकों के विरुद्ध सीबीआई ने जमा संबंधी दस्तावेजों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर हाईकोर्ट में पेश किया है। कुछ कंपनी से जुड़े मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।
केस दर्ज हुए हो गया 12 वर्ष से अधिक का समय
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में नन बैंकिंग कंपनियों ने निवेशकों को सब्जबाग दिखाकर जमा राशि एक-दो वर्षों में दोगुनी, तिगुनी करने का झांसा देकर शिकार बनाया था और उनकी राशि हजम कर ली थी। बाद में सभी कंपनियां रातोंरात फरार हो गई थीं। राजमहल थाने में केस दर्ज हुए 12 वर्ष तथा सीबीआई के नए सिरे से केस दर्ज किये हुए 10 वर्ष से अधिक का समय बीत गया। हालांकि धोखेबाज कंपनियों के झांसे में आ गए गरीब, मजदूर, असहाय निवेशकों को अब भी उम्मीद है कि उनका मूलधन ही वापस आएगा।
निवेशकों ने कई बार किया हंगामा
क्षेत्र के निवेशकों ने अपनी राशि वापस पाने के लिए कई बार हंगामा किया है। एजेंटों को पकड़ कर दर्जनों बार थाने लाकर अपनी राशि की मांग की है। पकड़ में आने के डर की वजह से कई एजेंट फरार हो गए थे। निवेशक कहते हैं कि अब तक कोई यह नहीं बता रहा है कि चिटफंड कंपनियों में डूबे रुपए कब मिलेंगे। 12 वर्षों से अधिक समय से प्रक्रिया चल रही है। अब डूबे रुपए मिलने की उम्मीद टूट रही है। न्याय व्यवस्था धोखेबाज कंपनियों के संबंधित लोगों की संपत्ति नीलाम कर गरीब, गुरबों को उनका जमा रुपया लौटाए।
साहिबगंज में भी हजारों लोग हुए शिकार

नन बैंकिंग कंपनियों के मायाजाल में फंसकर साहिबगंज के भी हजारों लोग उनके शिकार बने। कई कंपनियों ने लूट का बाजार सजाया और जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर चलते बने। कई कंपनियों पर केस भी दर्ज हुआ। लेकिन अब तक यहां के लोगों को उनका रुपया वापस नहीं हो पाया है। लोगों ने अब इसकी आस भी छोड़ दी है।

यौन शोषण मामले का आरोपी राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

बरहरवा। पतना। संवाददाता। एक महिला के साथ पिछले 12 वर्षों से लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी राजस्व कर्मचारी को रांगा थाना पुलिस ने गिऱफ्तार कर लिया है। राजस्व कर्मचारी ब्रह्मचारी बीरेंद्र पहाड़िया उधवा प्रखंड में पदस्थापित था। गौरतलब हो कि रांगा थाना क्षेत्र के तलबड़िया निवासी एक महिला ने राजस्व कर्मचारी पर लगातार 12 वर्षों से यौन शोषण करने व गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में रांगा थाना पुलिस कांड संख्या 89/23 दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तलबड़िया स्थित अपने घर में मौजूद है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी को गिऱफ्तार कर लिया है।

बाल विवाह मुक्त जिला बनाना डालसा का लक्ष्य: धर्मेंद्र
-100 दिनों तक युद्ध स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान
-डीएलएसए सचिव ने कार्यशाला में दी जानकारी

साहिबगंज। संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम को गति देने के लिए बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि झालसा के दिशा-निर्देश में 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है। जिसमें प्रमुख रूप से बाल विवाह, बाल श्रम, पीड़ित मुआवजा, महिला सशक्तीकरण, मानव तस्करी पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक डेढ़ सौ गांवों को बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 162 पंचायत के 1300 गांवों तक पहुंचना है। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बोरियो प्रखंड के अपरोल पंचायत से 22 सितंबर से प्रारंभ होगा। जिले के 09 प्रखंड से 27 पंचायतों का चयन प्रथम चरण के तहत किया गया है। मौके पर जिला बार अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्रनाथ तिवारी, मुख्य पैनल अधिवक्ता अरविंद गोयल, ज्योति कुमारी, एसबीआई एलडीएम सुधीर कुमार व अन्य मौजूद थे।

13 पीस एंड्राइड मोबाइल और कम्प्यूटर की चोरी

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत मंगलहाट, मलाही टोला स्थित एक मोबाइल दुकान में बीती रात्रि चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संदर्भ में मलाही टोला निवासी पीड़ित दुकानदार राजकुमार मंडल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। ऊपर की दीवार व सीलिंग भी टूटी हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा तो पाया कि दाहिने हाथ में टैटू बनाए हुए एक नकाबपोश युवक मध्य रात्रि को 12:37 बजे दुकान में घुस 13 पीस एंड्राइड मोबाइल की चोरी कर ली। चोरी गए मोबाइल की कीमत 01 लाख 28 हजार रुपये है। इसके अलावा दुकान पर लगा कंप्यूटर एवं सर्विसिंग के लिए ग्राहक का रखा मोबाइल भी चोरी कर लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।

38 वर्षीय व्यक्ति लापता

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत फुलवड़िया, बंगालीपाड़ा से एक व्यक्ति लापता हो गया। इस संदर्भ में लापता व्यक्ति की पत्नी पूर्णिमा देवी ने बताया कि उनके पति फुलवड़िया निवासी रवि शंकर बसाक विगत 7 सितंबर को घर से निकले थे। घर वालों ने समझा कि कुछ घंटों पश्चात वापस आ जाएंगे। लेकिन कई दिन बीत जाने पर भी वापस नहीं लौटे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। काफी खोजबीन करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने अपने पति की बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है।

मारपीट कर वृद्धा सहित चार लोगों को किया घायल
राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत झूमर दी टोला गांव में कुछ लोगों ने बुधवार को मारपीट कर 70 वर्षीय वृद्धा सहित 04 व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार कोहिनूर बीबी (70), झक्कू शेख (60), यास्मीन खातून (35) ब्यूटी परवीन (21) को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का इलाज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बोआरीजोर पुलिस पहुंची राजमहल
राजमहल। संवाददाता। धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गोड्डा जिला अंतर्गत बोआरीजोर थाना पुलिस बुधवार को राजमहल पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार बोआरीजोर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में छापेमारी अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के मामले को लेकर बोआरीजोर थाने में कांड संख्या 14/23 के तहत बीते 04 जून, 2023 को राजमहल थाना क्षेत्र निवासी एक आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आरोपी के फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। विचारण के दौरान गोड्डा जिला न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध वारंट निर्गत किया है। तब पुलिस बुधवार को राजमहल पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली थी। मौके पर बोआरीजोर थाना के पुअनि सुबोध कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व बल उपस्थित थे।

पेट में कृमि होने से रुक जाता है शारीरिक विकास: रामनिवास
-राष्ट्रीय कृमि दिवस पर डीसी ने किया कृमि की दवा का सेवन

साहिबगंज। संवाददाता। आदर्श कन्या +2 उच्च विद्यालय पोखरिया में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसी रामनिवास यादव ने कृमि की दवा एल्बेंडाजोल का सेवन कर लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोटे से मोटा पेड़ भी दीमक लगने से एक समय के बाद सूख जाता है। ठीक इसी तरह अगर किसी व्यक्ति के पेट में कीड़ा हो जाए तो उसका विकास भी रूक जाता है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कृमि की दवा हर बच्चे, किशोर एवं किशोरियों को खिलाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। कृमि की दवा से बच्चों में कई फायदे होते हैं। खासतौर से किशोरियों को एनीमिया व बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए समय-समय पर कृमि की दवा खिलाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल की दवा पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इधर कृमि मुक्ति दिवस पर जिले भर में 01 से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। 29 सितंबर को मॉप अप राउंड के तहत छूटे हुए बच्चों को भी दवा खिलाई जाएगी। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रंजन कुमार, डीईओ दुर्गानंद झा, डीएसई राजेश कुमार, जिला मलेरिया सलाहकार डॉ. सतीबाबू डाबडा, पत्रकार सुरेश निर्मल व अन्य मौजूद थे।

मेंटेनेंस राशि नहीं देने पर युवक गिरफ्तार

तीनपहाड़। संवाददाता। थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी मंडल सोरेन को पुलिस ने पत्नी को मेंटेनेंस राशि नहीं देने पर गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी ने भरण- पोषण राशि को लेकर न्यायालय में पति पर केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़िता के पति के विरुद्ध वारंट निर्गत किया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडल सोरेन को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापामारी में तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक, एएसआई पंचानंद दास व अन्य थे।

ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन

बरहरवा। संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला गांव में टीबी सेंटर के समीप बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने किया। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार टुडू, मीडिया प्रभारी अनंतलाल भगत, भोलानाथ महतो, राकेश महतो, हरिवंश कुशवाहा, श्यामा कुशवाहा, बालेश्वर कुशवाहा, विकास कुमार कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

टोटो पलटने से दो घायल

बोरियो। संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांदनी चौक बड़ा पुल के समीप सवारी से भरा एक टोटो पलट गया। दुर्घटना में रांगा थाना क्षेत्र निवासी मंजू मरांडी (35) तथा अजीजून बीबी(50) घायल हो गईं। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. विनोद कुमार व पंकज कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना के बाद पुलिस टोटो को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

जाहेरथान घेराबंदी कार्य में अनियमिता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

बोरियो। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-पंचायत अप्रोल में आईटीडीए से संचालित योजना जाहेरथान घेराबंदी कार्य में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। बुधवार को कार्य स्थल के समीप ग्रामीणों ने कार्य का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटिया छड़, ईंट व सीमेंट लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कार्य का विरोध करते हुए उच्च अधिकारियों से जांच कराने व जाहेरथान घेराबंदी का कार्य सही तरीके से संपन्न कराने की मांग की। मौके पर फ्रांसिस हांसदा, बाबुजी हांसदा, बागमत टुडू, कोर्नेल किस्कू, लखन हांसदा, सुनील हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

स्वास्थ मेला में हुई मरीजों की जांच

तीनपहाड़। संवाददाता। राजमहल प्रखंड अंतर्गत तीनपहाड़ बभनगामा मोड़ स्थित हेल्थ सब सेंटर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ मेला लगाया गया। जिसमें महिला व पुरुष मरीजों ने शुगर, प्रेशर व अन्य बीमारी की जांच व प्राथमिक इलाज कराया। वहीं मरीजों को मुफ्त में दवा दी गई। मौके पर सीएचओ समिया कुमारी, एएनएम संजू कुमारी, सहिया गायत्री दत्ता, झूमा शर्मा, मालती कुमारी के सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

शहर में जाम की समस्या के समाधान को लेकर बैठक

बरहरवा। संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार की शाम स्थानीय व्यवसायी व बुद्धिजीवियों की बैठक सार्जेट मेजर अजीत कुमार चौबे के नेतृत्व में हुई। बैठक में बरहरवा में ट्रैफिक जाम की समस्या, वाहनों की पाकिंर्ग, टोटो एवं ऑटो के लिए व्यवस्थित परिचालन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शहर के बाहरी टोटो या ऑटो को दूसरे प्रस्तावित क्षेत्र में लगाने, पहचान के लिए स्टिकर लगाने का निर्णय लिया गया। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस व अतिक्रमण नहीं हटाने पर फाइन करने का निर्णय भी लिया गया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुमन कुमार सौरभ, बीडीओ समीर अलफ्रेड मुर्मू, थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून्न, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, अशोक गुप्ता, शक्तिनाथ अमन, मनोहर लाल चौहान, छट्टू लाल साहा, दिलीप साहा, पांचू सिंह, अनंतलाल भगत, प्रदीप साहा, दिलीप डोकानियां, गोपी यादव, अर्जुन रविदास, अनुभव भगत, एएसआई दिलबाग सिंह, टोटो व टेंपो चालक सहित व्यवसायी व अन्य मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

उधवा। संवाददाता। प्रखंड के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी एयरटेल टावर के समीप बीते मंगलवार की रात्रि को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी विश्वजीत मंडल, उपप्रमुख मामलोत शेख, सुवेश मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला से आए हुए कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। मौके पर पूर्व पंसस जय कुमार मंडल, निरंजन मंडल, सिदाम चन्द्र मंडल, बबलू मंडल, कृष्ण कुमार मंडल, अजय मंडल, छोटू मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

बीडीओ ने नये थाना प्रभारी से की मुलाकात
तालझारी। संवाददाता। बीडीओ साइमन मरांडी ने बुधवार को तालझारी थाना के नये थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सुधांशु से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा की। बीडीओ ने आपसी सहयोग, समन्वय के साथ अपराध मुक्त समाज बनाने, प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना में रुपया लेकर काम नहीं करने वाले लाभुकों के ऊपर कार्रवाई व अंतिम चेतावनी देने पर भी चर्चा की। दोनों पदाधिकारियों ने एक दूसरे को सहयोग पर सहमति जताई।

एसपी की पहल पर 15 वर्षों बाद मां से मिली पुत्री
राजमहल। संवाददाता। एसपी नौशाद आलम के आदेशा नुसार एक पुत्री को उसकी मां से मिलवाया गया। राजमहल थाना अंतर्गत महाजनटोली में बिहार के कटिहार निवासी तमन्ना खातून की मां जरीना खातून बीते कई वर्षों से अपनी बहन के घर में थी। अपने मां को घर ले जाने के लिए तमन्ना ने एसपी नौशाद आलम से भेंट कर मां को मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने राजमहल पुलिस को महिला को मुक्त करने का आदेश दिया था। बकौल तमन्ना जब वो 5वर्ष की थी तब उसकी मां अपनी बहन के यहां चली गई थी। तमन्ना अपनी मां से मिल काफी प्रसन्न हुई। वहीं सुलेमान अंसारी ने बताया कि तमन्ना की मां आज से लगभग 18 से 20 वर्षों से उसके घर पर रह रही है। तमन्ना की मां का मानसिक संतुलन सही नहीं है। उनका इलाज, देखरेख कर रहे थे।

Share212Tweet132Share53
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store