• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नौ दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ सह भागवत कथा का समापन

December 5, 2025

पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

March 12, 2026

नवनिर्वाचित पार्षद टीप चटर्जी की सियासी राह में भूचाल

March 12, 2026

लेखपाल शशि प्रकाश के निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर

March 12, 2026

किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

March 12, 2026

मूक-बधिर विद्यालय में उपायुक्त का निरीक्षण, खराब पंखे की मरम्मत के निर्देश

March 11, 2026

फौजदार बांक में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तबाही

March 11, 2026

स्मृति दिवस पर सावित्रीबाई फूले व जयंती पर साहित्यकार हंसराज रहबर याद किए गए

March 11, 2026

विद्युत विधेयक 2025 के खिलाफ मनाया गया विरोध दिवस

March 11, 2026

विश्व महिला दिवस पर नेताजी सुभाष जागृति मंच का भव्य कार्यक्रम

March 10, 2026

स्वामी करूणा होंगे आरण्य मठ के नये अध्यक्ष

March 10, 2026

95 वर्षीय वृद्ध का मुखिया ने कराया अंतिम संस्कार

March 10, 2026

चेतना विकास के बाल विवाह मुक्ति रथ से आ रही है जागरुकता

March 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

    नवनिर्वाचित पार्षद टीप चटर्जी की सियासी राह में भूचाल

    लेखपाल शशि प्रकाश के निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर

    किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

    मूक-बधिर विद्यालय में उपायुक्त का निरीक्षण, खराब पंखे की मरम्मत के निर्देश

    फौजदार बांक में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तबाही

    स्मृति दिवस पर सावित्रीबाई फूले व जयंती पर साहित्यकार हंसराज रहबर याद किए गए

    विद्युत विधेयक 2025 के खिलाफ मनाया गया विरोध दिवस

    विश्व महिला दिवस पर नेताजी सुभाष जागृति मंच का भव्य कार्यक्रम

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

नौ दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ सह भागवत कथा का समापन

by admin
December 5, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • नौ दिनों तक आरएल सर्राफ स्कूल मैदान उमड़ी आस्था की अविरल धारा
  • सुबह से ही यज्ञ मंडप में परिक्रमा करने के लिए लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
  • स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के संकल्प को स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने किया पूर्ण
    देवघर/नगर संवाददाता। देवी संपत मंडल के तत्वावधान में बाबानगरी देवघर में चल रहे नौ दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा का अद्भुत संगम के साथ धुमधाम से संपन्न हो गया। इसके साथ महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के संकल्प को उनके शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ स्थानीय आरएल सर्राफ स्कूल मैदान एवं आसपास का संपूर्ण क्षेत्र सुबह से ही आध्यात्मिक स्पंदन से गूंज उठा। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और 108 हवन-कुंडों से उठती हवि-सुगंध ने ऐसा दिव्य वातावरण निर्मित कर दिया कि मानो पूरा नगर देवलोक में परिवर्तित हो गया हो। सुबह से ही भक्तगण यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते, ‘हर हर महादेव’, ‘जय श्रीराम’, ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के उद्घोष से वातावरण को पवित्र करते नजर आए। यज्ञ मंडप में सुबह से श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और आहूतियां, भागवत कथा सुबह 10 बजे से व सुबह 11:30 बजे से संतों का आर्शिवचन के बाद दोपहर 12 बजे अतिरुद्र महायज्ञ सह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। महिलाओं के पारंपरिक वेश-भूषा, पूजा-थालियों की सजावट और भजन-कीर्तन की स्वर-लहरियों ने परिसर को और भी दिव्य बना दिया। आज सुबह की शुरुआत परंपरागत वैदिक विधि-विधान से हुई। 108 हवन कुंडों के सामने बैठे ब्राह्मणों ने वैदिक ऋषियों की परंपरा को जीवंत करते हुए यज्ञीय अनुष्ठानों की आहुति दी। उठते धूप-धुएँ और मंत्रोच्चार ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। इस अवसर पर देशभर से आए संत-महात्माओं ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 108 विशेश्वरानंद भारती जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज (पटौदी, हरियाणा), स्वामी राम भूषण दास जी महाराज (अमरकंटक), जगन्नाथपुरी से स्वामी इंद्ररारमण जी महाराज, काशी से अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी शक्तिशरणनंद सरस्वती उर्फ चंचल बाबा मोतीहारी वाले, महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज, स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज, स्वामी विवेकानंद जी महाराज, सभी संतों ने अपने प्रवचनों में धर्म, सत्य, सेवा, समर्पण, मानवता और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती एवं आचार्य शुभेष शर्मा ने गरिमापूर्ण ढंग से किया।
    देव दर्शन के पुण्य से सदगुरुदेव का होता है दर्शन : आचार्य शुभेष शर्मन ने कहा कि भगवान शिव की अनुकंपा से परम पूज्य सद्गुरुदेव स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के शुभ संकल्प की पूर्ति में अति रुद्र महायज्ञ का आज आठवां दिवस है। बाबा बैद्यनाथ की कृपा से स्वामी हरिहर आनंद सरस्वती महाराज द्वारा उनके शुभ संकल्प में महाराज श्री के सानिध्य में वैदिक मित्रों द्वारा वैदिक विद्वानों द्वारा भगवान की प्रसन्न अर्थ रुद्राष्टाध्याई के मित्रों से अति रुद्र महायज्ञ पूर्णता की ओर आगे बढ़ रहा है। भगवान की कृपा से अति रुद्र महायज्ञ की आहुति संख्या के पूर्णता के साथ-साथ कल यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। भगवान जब कृपा करते हैं तो आपके जीवन में पुण्य उदय से देव दर्शन होता है। देव दर्शन के पुण्य से सदगुरुदेव का दर्शन होता है और सदगुरुदेव के निर्देशन से महादेव का दर्शन होता है। ऐसा परम सदगुरु देव शारदानंद जी महाराज कहते थे कि भगवान की शरणागति से ही सर्व विधि मानव का कल्याण है। श्रीमद्भागवत कथा भी पुराने के साथ पूर्णाहुति के साथ कल कथा का विश्राम होगा। भारतीय सनातन संस्कृति के प्रबल प्रचारक प्रसारक और प्रस्तुतीकरण में प्रथम राष्ट्र यही धर्म है। भारतीय सनातन संस्कृति हमारा सनातन धर्म सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना और कामना के साथ संपूर्ण राष्ट्र का समग्र विकास हो, इसी मंगल कामना से देवों के अनुष्ठान किए जाते हैं।
    सतनाली वाला भवन व कथा स्थल पर दिखी सेवा का अद्भुत दृश्य : नौ दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ सह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन में यज्ञ स्थल व स्थानीय सतनाली वाला भवन में अनवरत चल रहे महाप्रसाद वितरण में सेवा की अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय सेवा दृश्य देखने को मिला, क्या खास, क्या आम सभी सेवा भाव के रंग में रंगे दिख रहे थे। देवी संपत मंडल के तत्वाधान में सतनाली वाला भवन में नौ दिनों तक विद्वान भक्तजन महाप्रसाद का ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं।
    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पहुंचे यज्ञ स्थल : नौ दिवसीय अतिरुद्र महायज्ञ सह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन मौके पर यज्ञ स्थल पर झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद वह महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज से उनके कक्ष में मुलाकात कर आर्शीवाद लिया और विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।
    सफलता के स्तंभ : नौ दिवसीय महायज्ञ की सफलता में निम्न सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा: मुख्य सलाहकार: डॉ. गिरधारी अग्रवाल, संयोजक: प्रेम कुमार सिंघानिया, मुख्य यजमान: राजेश सतनालीवाला, अध्यक्ष: विनोद कुमार सुल्तानिया, महामंत्री: रमेश कुमार बाजला, कोषाध्यक्ष: सीए गोपाल चौधरी, प्रचार-प्रसार प्रमुख: पंकज कुमार पचेरीवाला, रोहित सुल्तानिया, बजरंग बथवाल, संजय बाजला, हरीश तोलासरिया, अक्षत सिंघानिया, सुनील मोदी, प्रत्यूष सुल्तानिया, कृष्ण सुल्तानिया, अनिल टेकरीवाल, दिलीप सिंघानिया, पवन गर्ग, रितेश पचेरीवाला, सुनील भोपालपुरिया, शुभकरण सुल्तानिया, रेनू सिंघानिया सहित अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

तीन दिवसीय एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
देवघर/नगर संवाददाता। जिला आयुष समिति सह जिला संयुक्त औषधालय देवघर द्वारा जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश सिंह के नेतृत्व में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं संयुक्त औषधालय में पदस्थापित योग शिक्षक, शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को शुरू हुआ। जिसमें पतंजलि योगपीठ के योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा नियमित योग करने से सामाजिक, आर्थिक लाभ तो मिलता ही है आपसी कलह, तनाव भी दूर होता है। दो घंटे के योगाभ्यास सत्र में जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश सिंह एवं डीपीएम डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह स्वयं भी योग ट्रेनरों के साथ योगाभ्यास किया। कहा कि योग प्राणायाम करने से प्राणशक्ति का उत्थान होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश यादव, रामदेव मंडल मुख्य योग शिक्षक अनुज कुमार, विजय प्रसाद राय आदि उपस्थित थे।

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के क्रम में मौत
देवघर/संवाददाता। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय सूरज महतो जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव का रहने वाला था। जानकारी हो कि काशीडीह मोड़ के पास मंगलवार को घर के पास से पैदल जा रहा था। इस दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया था। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर से फरार हो गया था। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए स्वजनों द्वारा देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में बुधवार की रात को उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल : वहीं दो अन्य सड़क हादसों में महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में जिले के चितरा थाना क्षेत्र के वीरमाटी गांव निवासी ज्योत्सना देवी घायल हो गयी है। उसे एक वाहन ने धक्का मार दिया। वहीं एक हादसे में देवघर निवासी अजय विश्वकर्मा घायल हो गया है। वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विषपान करने से युवती गंभीर
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव निवासी एक युवती ने जहर खा लिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि खुशबू कुमारी किसी बात को लेकर तनाव में थी। इस कारण उसने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल
देवघर/संवाददाता। मारपीट की घटना में पिता व पुत्र घायल हो गए हैं। घायल प्रकाश कुमार मंडल व चंदन कुमार मंडल जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट किया गया। दोनों इस घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का नाम खुशी कुमारी है। मृतक किशोरी के चाचा रोहित महथा ने बताया कि खुशी रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा स्कूल में कक्षा छठी की छात्रा थी। बुधवार दोपहर खुशी स्कूल से घर लौटी। उसने खाना खाया और कुछ देर आराम करने चली गई। घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। रोजाना की तरह शाम को उसे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकलना था। लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिजनों ने कई बार आवाज दिया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संदेह होने पर परिजनों ने कमरे की ओर जाकर देखा। बताया कि अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजे के पास लगे एस्बेस्टस शीट को हटाकर अंदर देखा कि खुशी फांसी के फंदे से झूल रही थी। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

ऑटो-टोटो में हुई टक्कर, एक जख्मी
देवघर/संवाददाता। बिहार के जमुुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ के पास ऑटो- टोटो में टक्कर हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम आजाद अंसारी है जो देवघर नगर थाना क्षेत्र के हिरणा का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में देवघर नगर थाना क्षेत्र के हिरन निवासी घायल के रिश्तेदार माफीज राज ने बताया कि जीजा अपना ससुराल नोनिया तारी जा रहे थे। उसी क्रम में चकाई मोड़ के पास ऑटो- टोटो की टक्कर हो गई जिसमें आजाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय चकाई थाना पुलिस को दे दी गई है।

मंदिर परिसर से महिला के गले से मंगलसूत्र की चोरी
देवघर/संवाददाता। बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के क्रम में एक महिला के गले से मंगलसूत्र की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर परिजनों ने मंदिर स्थित कंट्रोल रूम में कि शिकायत किया है। घटना कि बावत धनबाद झरिया निवासी नीरज यादव ने बताया कि वह पत्नी चंचल देवी के साथ बाबा मंदिर में पुजा अर्चना करने के लिए आए थे। इस दौरान अज्ञात चोर के द्वारा मंगलसूत्र की चोरी कर ली गयी।

दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन युवक जख्मी
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड पर दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नितेश कुमार, आयुष कुमार और अमित कुमार का नाम शामिल है। घटना कि बावत घायल नितेश कुमार ने बताया कि तीनों कटोरिया के रहने वाले हैं। बिलासी टाउन में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

एटीएम में फंसे कार्ड से हो गयी 30 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड फंसने के उपरांत कुछ देर के बाद एक व्यक्ति के खाता से तीन बार में 30 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबध में नगर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा निवासी महेश प्रसाद चौरसिया ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि गुरुवार को वह दिन के 10.40 बजे के आसपास स्टेशन रोड स्थित सावित्री कॉम्पलेक्स के पास पीएनबी के एटीएम से रुपए निकालने पहुंचा था। एटीएम मशीन में कार्ड डालते ही उसमें फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी एटीएम नहीं निकलने पर एटीएम के अंदर अंकित हेल्पलाइन नंबर के कॉल किया। बात करने वाले ने कहा कि कुछ देर बाद एटीएम खोलकर आपकोंे एटीएम वापस कर दिया जायेगा। उपरांत फिर उसका एक कॉल आया और कहा कि आपको कुछ अंक बता रहे हैं उसके साथ अपना पिन डालिये आपका एटीएम निकल जायेगा। उसके झांसे में आकर उन्होंने पिन को डाल दिया उसके बावजूद भी एटीएम नहीं निकला। कुछ देर बाद मोबाइल पर तीन बार में खाता से 30 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लिये जाने का मैसेज आया। इधर साइबर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।

प्रताड़ित करने वाला आरोपी गया जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने प्रताड़ित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम पियुष कुमार है। वह बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के दुल्लीसार गावं का रहने वाला है। उसके खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 516/25 में मामला दर्ज कराया गया था।

जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सुनी समस्याएं

  • संबंधित विभाग के कर्मियों को दिये कई निर्देश
    देवघर/नगर संवाददाता। जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को समक्ष रखा गया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

March 12, 2026

नवनिर्वाचित पार्षद टीप चटर्जी की सियासी राह में भूचाल

March 12, 2026

लेखपाल शशि प्रकाश के निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर

March 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store