• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पाकुड़ जिला के 31वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

January 30, 2025

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

पाकुड़ जिला के 31वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

by admin
January 30, 2025
in Pakur
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-साइंस शो का हुआ आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। जिला स्थापना दिवस के 31वें वर्ष के मौके पर मंगलवार देर शाम को रविंद्र भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जिसकी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उपविकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, आरजेडी जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने जिला वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर दो-तीन प्रेरणादायी वीडियो भी दिखाई गई। लोगों को सुंदर पाकुड़ बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर साइंस शो का आयोजन किया गया। आईआरओ फाउंडेशन के संस्थापक, आईआईटी बीएचयू के अन्वेषक मनोहर कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में कई दिलचस्प और ज्ञानवर्धक वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत किए। जिनमें प्रमुख थे क्लाउड बर्स्ट एक्सपेरिमेंट। वहीं बच्चों ने बादलों के फटने की प्रक्रिया को समझा। फायर फाउंटेन और फायर डांस ऑन रॉबिंस ट्यूब, ध्वनि और आग के संयोजन ने सभी को रोमांचित कर दिया। एलिफेंट टूथ पेस्ट एक्सपेरिमेंट, रसायन के माध्यम से बड़े पैमाने पर झाग का निर्माण किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बच्चे न केवल प्रयोगों को देखकर रोमांचित हुए बल्कि उन्होंने विज्ञान के नए-नए सिद्धांतों को समझने की कोशिश भी की। मनोहर कुमार ने बच्चों को नए अन्वेषणों के प्रति जागरूक किया और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का प्रयास किया।

उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब विक्रेता पर की कार्रवाई

पाकुड़/संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तिलभीटा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 15 लीटर अवैध चुलाई शराब और 360 किलोग्राम अवैध जावा महुआ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व्यक्ति का नाम शिवनाथ राय है। वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर शराब और जावा महुआ को नष्ट करते हुए पकड़े गए आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। शराब के साथ महुआ को नष्ट किया गया। इस बाबत उत्पाद निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने कहा कि छापेमारी करते हुए मौके से अवैध शराब, जावा महुआ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब विक्रेता पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत में अवैध रूप से शराब बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

बच्चों में होने वाले रोगों के लक्षण की करें पहचान : डॉ. बेसरा

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। बच्चों में मृत्यु दर कम करने के लिए राज्य प्रशिक्षकों की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अजहर और प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश बेसरा ने दिया। डॉ. बेसरा ने कहा कि बच्चों में मृत्यु दर कम करने के लिए सबसे पहले उनमें होने वाले रोगों की पहचान करें। बच्चों में होने वाले रोगों के लक्षण की पहचान करें और लक्षण के अनुसार बच्चों का इलाज करें तभी बच्चों की मृत्यु दर कम की जा सकती है। साथ ही बच्चों की माता को भी बच्चे में हो रही बीमारी पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए मां को भी पौष्टिक आहार ग्रहण करना होगा तभी बच्चा रोग मुक्त होगा। उन्होंने सभी एएनएम और सीएचओ को गांव घर में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया।

सेविका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गढ़बाड़ी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर बुधवार को आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से सेविका पद के लिए नेहा कुमारी का चयन किया गया। उक्त पद के लिए नौ आवेदिकाओं ने आवेदन दिया था। योग्यता के आधार पर नेहा कुमारी का चयन किया गया। मौके पर पर्यवेक्षिका चंदा रविदास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

निजी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विधायक स्टीफन मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार, युवा नेत्री उपासना मरांडी मौजूद थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने कक्षा एलकेजी से दसवीं कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय की तरफ से भी अतिथियों को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा नगर डीएवी विद्यालय के प्राचार्य एसके श्रीवास्तव, चित्रा के प्राचार्य राघवेंद्र तिवारी, पाकुड़ के प्राचार्य विश्वजीत चक्रवर्ती ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, झारखंड की संस्कृति, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता, देशभक्तों की वीरता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश संगीत और नाटक के जरिए प्रस्तुत कर समाज के लोगों को जागरूक किया। विधायक ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्कूल में संस्कार भी मिलना स्कूल की अहम भूमिका रहती है। बच्चों को मिली बेहतर शिक्षा और संस्कार को लेकर शिक्षकों को सराहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस क्षेत्र में कई बच्चे लगातार शिक्षा के क्षेत्र में जिले के साथ-साथ राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कहीं ना कहीं उनका श्रेय इन सकूलों को भी जाता है। मौके पर वार्षिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य संजय कुमार झा, विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार, पीटी शिक्षक विकास कुमार राय, बीपी शाही, कुलदीप उपाध्याय, अरुण रंजन चौबे, निशांत कुमार समेत शिक्षकों ने भूमिका निभाई।

वाहनों की जहां-तहां पार्किंग के खिलाफ विभाग ने की कार्रवाई

हिरणपुर/संवाददाता। बाजार में यत्र-तत्र वाहनों की पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को कार्रवाई की गई। परिवहन कर्मियों ने सड़क में खड़ी कार को रिकवरी वैन की मदद से थाना लाया जहां 500 रुपए का जुर्माना लगाते हुए उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। वहीं तीन बाइकों की भी जांच की गई। विभिन्न मापदंडों से तीनों बाइकों पर 3,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। रोड सेफ्टी मैनेजर रितेश कुमार सिंह, अजहद अंसारी, अमित कुमार राम, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक किया सड़क जाम
-बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक की मौत

महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ स्थित पुल के पास बीते मंगलवार को बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से 25 वर्षीय साइमन टुडू की मौत की घटना को लेकर आक्रोशित मृतक के स्वजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नारायणगढ़ गांव के पास करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, एसआई अमित कुमार राय, एएसआई सुरेंद्र कुमार मोची पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा और नारायणगढ़ चौक में पुलिस वैरिकेटिंग लगाने की मांग कर रहे थे!।वहीं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मृतक के स्वजनों को सरकारी राहत कोष से मुआवजा राशि दिलाया जाएगा। साथ ही आगामी दो दिनों के अंदर नारायणगढ़ चौक के पास बैरिकेटिंग लगायी जाएगी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। सड़क जाम हटाने के बाद वाहनों की लगी लंबी कतारें धीरे-धीरे गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुई।

शोकसभा आयोजित कर अधिवक्ता को दी गयी श्रद्धांजलि
पाकुड़/संवाददाता। बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता जय टुडू का बुधवार को धनुषपूजा स्थित आवास में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। वह अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और पोते-पोती छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएसन सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष मोहिउद्दीन और संचालन सचिव दीपक कुमार ओझा ने की। शोकसभा में अधिवक्ताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा। शोक सभा में बताया गया कि मृतक अधिवक्ता ने 1969 में इस बार में वकील के रूप में योगदान किया था। अधिवक्ता के निधन पर बुधवार को न्यायालय में कोई कामकाज नहीं हुआ। शोकसभा में बार के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रुहुल अमीन ने जय टुडू सज्जन व्यक्ति थे, जिसकी कमी उन्हें खेलेगी। मौके पर उपाध्यक्ष नृपेंद्रनाथ उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन बोस, जेएन उपाध्याय, निरंजन घोष, प्रशांत कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार त्रिवेदी, अधिवक्ता अनुप ओझा, जगदीश यादव, जनार्दन यादव, राजीव कुमार यादव, सूरज शर्मा, सुमन कुमार, दीनानाथ गोस्वामी एवं अन्य उपस्थित थे।


खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्ट्रीट फूड वेंडर का किया निरीक्षण

पाकुड़/संवाददाता। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने सिद्धू-कान्हू पार्क स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों स्ट्रीट फूड वेंडर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पार्थ रक्षित, कृष्ण देव, तुलसी प्रसाद, विष्णु शाह, मिठू साह, कैलाश प्रसाद शाह, इब्रात आलम, राहुल कुमार इत्यादि के ठेला में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के क्रम में पार्थ रक्षित एवं कृष्ण देव के घुघनी में रंग मिला हुआ पाया गया। जिसे नष्ट करवा दिया साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी स्ट्रीट फूड वेंडर को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने एवं ठेला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही सभी को खाद्य पंजीकरण लेने का निर्देश दिया गया एवं खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

विधायक से वार्ता करने नहीं पहुंचे ग्रामीण
महेशपुर/संवाददाता। पीर पहाड़ी में उर्स मेला को लेकर पहाड़िया और मुस्लिम समुदाय के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर बुधवार को प्रो. स्टीफन मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी विकर्ण कुमार पीर पहाड़ी पहुंच कर मामले का जायजा लिया। इस दौरान विधायक और स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया। ग्रामीण वहां नहीं पहुंचे जिसके कारण विधायक संग प्रशासन वहां से वापस लौट गई। इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 01 फरवरी को पुन: दर्जन भर गांव के लोग मेला के विरोध में जुटेंगे और उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा। विधायक को ग्रामीणों से वार्ता करनी है तो 01 फरवरी को आएं और वार्ता पर बैठने की बात कही। हालांकि जो भी फिलहाल मामला गंभीर बनता जा रहा है, समय रहते प्रशासन को मामला सुलझा लेने की जरूरत है।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store