• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पीसीसी सड़क पर अतिक्रमण करने के विरोध में आक्रोश

February 2, 2024

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

पीसीसी सड़क पर अतिक्रमण करने के विरोध में आक्रोश

by admin
February 2, 2024
in Uncategorized
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • जिला प्रशासन से न्याय की गुहार
    देवघर/वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के रोहिणी वार्ड नंबर तीन छोटका बांध के समीप परमेश्वर चौक के किनारे के वासियों ने सरकारी कोष से निर्मित पीसीसी सड़क पर हरेव हथियार से लैश होकर दबंगता पूर्वक दीवार देने के विरोध में नगर वासियों ने विरोध प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि स्थानीय राजीव कुमार सिंह, अमित विश्वकर्मा, उज्जवल विश्वकर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह एवं छोटू सिंह ने भयादोहन करते हुए सड़क पर ही नियम के विरुद्ध दीवार दे दिया है। जिससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर पीसीसी सड़क पर दीवाल दे दिया है मना करने पर आरोपितों ने धमकी दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीसीसी सड़क पर सरकारी कोष से आयोजनों की सुविधा हेतु सड़क का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अंचलाधिकारी एवं जसीडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जन शिकायत में पंकज कुमार पांडेय, महेश पांडेय, संगीता देवी, आनंद कुमार पांडे, जयशंकर पांडेय, चुनिया कुमारी, रणधीर कुमार झा, निर्मला देवी, नंदकिशोर पांडेय, मीना देवी, संजय झा समेत कई लोग शामिल थे।

प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्वर्गीय कल्पना चावला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चावला अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थी और अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। स्वर्गीय चावला अदम्य साहस, आत्मविश्वास एवं जुझारू प्रवृत्ति की प्रतिमूर्ति थी। स्वर्गीय कल्पना चावला की लगन ने ही उनके अंतरिक्ष यात्री बनने के सपने को साकार रूप दिया। आकाश चीरने के सपने देखने का साहस करने वाली नई पीढ़ी के लिए स्वर्गीय कल्पना चावला निश्चित रूप से एक आदर्श एवं प्रेरणा की स्रोत है।

राजनीति का प्रयोगशाला रहा है झारखंड

  • जब चाहा बदलती रही सरकार
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड को राजनीति का प्रयोगशाला कहा जाता है। राजनीति में यहां हर तरह के प्रयोग होते रहे हैं। 2014 से 2019 तक ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास यहां पांच साल तक सरकार चलाने में सफल रहे। इस कार्यकाल में भी बहुमत एक प्रयोग के भरोसे ही जुगाड़ किया गया था। लंबी सियासी खींचतान के बाद 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा देना पड़ा और खास बात यह रही कि झारखंड में सत्ता की धुरी रहे शिबू सोरेन परिवार को पहली बार सत्ता चंपई सोरेन को सौंपनी पड़ी। यह अलग बात है कि चंपई सोरेन झारखंड आंदोलन के बड़े चेहरे हैं। पार्टी में इनका मजबूत दखल है। झारखंड मुक्ति मोर्चा जब-जब सत्ता में आई, चंपई सोरेन को मंत्री पद मिला है। तमाम अटकलें के बीच बुधवार को हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को सत्ता की चॉबी सौंप दी।
    हेमंत सोरेन झारखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। 2010 में गठबंधन की सरकार बनी थी। इस सरकार में वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे। हेमंत सोरेन उपमुख्यमंत्री बने थे। आगे चलकर सरकार में खटपट शुरू हुआ और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना समर्थन वापस ले लिया। फिर तो झारखंड में कुछ दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा। 13 जुलाई को हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस,राजद और निर्दलीय के सहयोग से हेमंत सोरेन 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। वह लगभग 14 महीने तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ी जीत मिली। उसके बाद कांग्रेस और राजद के सहयोग से हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
    2008 में राज्य में पहली बार लगा राष्ट्रपति शासन
    राज्य गठन के समय 15 नवंबर 2000 को भाजपा के बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे. उनकी सरकार लगभग ढाई साल तक चली। इसके बाद अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। वह लगभग 2 साल तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद शिबू सोरेन 12 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। 2005 को फिर से अर्जुन मुंडा लगभग डेढ़ साल के लिए मुख्यमंत्री बने, फिर निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बने। इनका कार्यकाल भी लगभग 2 साल का रहा। शिबू सोरेन दूसरी बार 2008 में मुख्यमंत्री बने लेकिन इनका कार्यकाल सिर्फ छह महीने का रहा था। इसके बाद राष्ट्रपति शासन इस राज्य ने पहली बार देखा।
    1 जून 2010 को दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा
    2009 में तीसरी बार शिबू सोरेन 6 माह के लिए मुख्यमंत्री बने। 1 जून 2010 को दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा। 2010 को अर्जुन मुंडा तीसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें लगभग ढाई वर्ष में मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा। फिर तीसरी बार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा। इसके बाद 2013 को हेमंत सोरेन पहली बार मुख्यमंत्री बने लेकिन इनका कार्यकाल भी डेढ़ साल का ही रहा। 2014 को भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में रघुवर दास मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। 2019 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।लेकिन ईडी की कार्रवाई की वजह से उन्हें 31 जनवरी को इस्तीफा देना पड़ा।
    कौन कब-कब रहे मुख्यमंत्री : झारखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन मधुकोड़ा, हेमंत सोरेन, रघुवर दास और राष्ट्रपति शासन के ईद-गिर्द घूमती रही। बाबूलाल मरांडी 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे, फिर अर्जुन मुंडा 18 मार्च 2003 से 2 मार्च 2005 तक मुख्यमंत्री रहे, शिबू सोरेन 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 तक मुख्यमंत्री रहे, फिर अर्जुन मुंडा 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक मुख्यमंत्री रहे, फिर निर्दलीय मधु कोड़ा 14 सितंबर 2006 से 23 अगस्त 2008 तक मुख्यमंत्री रहे, फिर शिबू सोरेन 27 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009 तक मुख्यमंत्री रहे, फिर 19 जनवरी 2009 से 29 दिसंबर 2009 तक राष्ट्रपति शासन लगा। फिर 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री रहे,फिर 18 जनवरी 2013 से 12 जुलाई 2013 तक राष्ट्रपति शासन लगा, हेमंत सोरेन 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 तक मुख्यमंत्री रहे। 28 दिसंबर 2014 से लेकर 29 दिसंबर 2019 तक रघुवर दास मुख्यमंत्री रहे। यही यह कार्यकाल था, जिसमें झारखंड सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। फिर हेमंत सोरेन 29 दिसंबर 2019 से इस्तीफा देने तक 31 जनवरी 2024 तक मुख्यमंत्री रहे, अब चंपई सोरेन नेता चुने गए हैं।

देवघर शतरंज प्रतियोगिता तीन से
देवघर/वरीय संवाददाता। रामराज जजवाड़े मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में देवघर चेस एकेडमी द्वारा तृतीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन तीन और चार फरवरी को किया जाएगा। नेत्र चिकित्सक एनडी मिश्रा और समाज सेवी सूरज झा द्वारा विधिवत शुरुआत की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा संगठित समिति में चेस के खिलाड़ी आनंद झा, हीरामणि झा, (मुन्ना दा), चेतराम श्रृंगारी, बाबू सोना श्रृंगारी, नीतेश द्वारी चुन्नू परिहस्त, देवेन्द्र द्वारी के देखरेख में किया जाएगा।
दल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र चरण द्वारी ने बताया कि इस तृतीय टूर्नामेंट के बाद देवघर चेस क्लब का गठन किया जाएगा। जिसके तहत एक कोचिंग सेंटर की शुरुआत होगी जहां पर ट्रेनिंग के साथ साथ जिला और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी कराई जाएगी।

दिगंबर जैन मंदिर का मनाया गया स्थापना दिवस
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय श्री दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें प्रात: सात बजे जलाभिषेक शांतिधारा झंडोत्तोलन झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने किया। शांतिधारा, मंत्री सुरेश पाटनी ने किया। तत्पश्चात आरती, सामूहिक पूजन व भगवान पार्श्वनाथ पूजन की गई।
वहीं शाम में स्वरूचि भोजन, 108 दीपकों से आरती एवं भक्तामर स्तोत्र पाठ किया गया। कार्यक्रम में मौके पर सकल जैन समाज एवं समाज के अध्यक्ष-अजीत जैन, उपाध्यक्ष सुरेश जैन, मंत्री सुरेश पाटनी, कोषाध्यक्ष जुगल जैन, बहादुर सिंह कोठारी, अनुज कोठारी पवन जैन काला, नरेंद्र जैन इंजीनियर, सहमंत्री-विवेक जैन, ताराचंद जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, डॉ आनंद जैन, संयोजक प्रमोद जैन, राजीव जैन, बसंत जैन, ज्ञानचंद जैन, गोलू जैन, राजीव जैन, उमंग जैन, सन्नी जैन, राजा जैन, सम्मेद जैन, मंजू जैन, सीमा जैन, प्रमिला जैन, इंद्रा पाटनी, चित्रा जैन, शशि जैन, रेणु जैन क्रांति जैन, मीना पाटनी, कल्पना जैन, प्रीति जैन, सीमा जैन मेघदूत इत्यादि के साथ सकल जैन समाज की उपस्थिति रही।

देश का बजट जनकल्याणकारी : डॉ राजीव
देवघर/वरीय संवाददाता। बजट सत्र 2024-25 वास्तव में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है। इसमें हर वर्ग के लोगों के विकास को ध्यान में रखा गया है जैसे गरीब, युवा, महिला, किसान जो कि किसी देश के विकास आधार स्तंभ माना जाता है को केंद्र बिंदु मानकर सरकार द्वारा सभी के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इतना ही नहीं एक करोड लोगों मुफ्त सोलर बिजली देने, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त लोन मुहैया कराने की योजना, रिसर्च और नव प्रवर्तन के एक लाख करोड़ रुपए खर्च करने योजना देश की उच्च शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन और विकास का सूचक है। आशा वर्कर, आयुष्मान भारत, महिला सशक्तिकरण पर जोर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, 2 करोड़ गरीबों को घर, स्टार्टअप के लिए टैक्स में रियायत देना, सौर ऊर्जा संयंत्र के द्वारा लोगों की आय बढ़ाने की योजना यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है यह बजट देश के समग्र विकास को शीर्ष तक ले जाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।

अंतरिम बजट आंखों में धूल झोंकने वाला : अजय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने अंतरिम बजट (2024) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त बजट गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग, किसान एवं आम जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला चुनावी बजट है। बजट में महंगाई एवं बेरोजगारी पर कुछ भी नहीं कहा गया है ।

छिनतई का एक आरोपी रंगेहाथ धराया, तीन फरार
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने छिनतई के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गये। जेल गये आरोपी का नाम सहिल धपरा है जो क्लब ग्राउंड का रहने वाला है। वह छिनतई और चोरी के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चूका है। बताते चलें कि देवघर सिमरा निवासी निरंजन कुमार ने छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह कास्टर टाउन स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। 31 जनवारी शाम चार बजे काम पर से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बंगाली धर्मशाला के पास चार की संख्या में लड़कों ने रोक लिया और पैर पकड़ लिया। उसी दौरान उनमें से एक लड़का जबरन उसके पॉकेट से 2600 रूपये निकाल लिया। रुपए निकालते ही चारों भागने लगे। उसी दौरान खदेड़कर कर एक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिल धपरा बताया। नगर पुलिस फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है।

दुकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख के बर्तन की चोरी, मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के भैरो बाजार मंदिर रोड स्थित एक वर्तन दुकान का ताला तोड़कर चोरों ले लगभग 10 लाख रुपए की कीमत के बर्तन की चोरी कर ली। इसे लेकर राम मंदिर रोड निवासी संतोषी देवी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि दुकान में ताला लगाकर 29 जनवरी को बेटी के घर धनबाद गयी थी। दूसरे दिन वापस लौटने के बाद दुकान खोलने पहुंची तो देखा की ताला टूटा हुआ है। अंदर जब गयी तो देखा की सारा पीतल, कांसा, तांबा और एल्युमिनियम का बर्तन दुकान से गायब है। कहा है कि उसने बैंक से लोन लेकर यह दुकान खोला था। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।

वाहन जांच अभियान में 65 वाहन से दो लाख की फाइन वसूली
देवघर/संवाददाता। जिले के यातायात पुलिस ने शहरी इलाके में वाहन जांच अभियान चलाकर 65 वाहन से 2 लाख 4650 की फाइन की वसूली किया। वहीं 11 वाहन चालकों का लाइसेंस जब्त किया गया। यह जांच अभियान शंख मोड़, चकाई मोड़ और कुंडा मोड़ के पास चलाया गया।

रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर एक व्यक्ति घायल
देवघर/संवाददाता। जसीडीह स्टेशन पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम संजय कुमार केशरी है जो नगर थाना इलाके के जूनपोखर मोहल्ला का रहने वाला है। घटना के बाद उसे जीआरपी द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के लिये उसे भर्ती कर लिया गया है। बताया जाता है कि वह नशे की हालत में ब्रिज से उतर रहा था। उसी दौरान वह सीढी़ से नीचे गिर गया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी।

विषपान करने से महिला गंभीर
देवघर/संवाददाता। रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने से गंभीर हुई एक महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल मेंे भर्ती कराया गया है। महिला का नाम शालीन प्रवीण है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी की रहने वाली है। किस परिस्थिति में उसने विषपान किया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।

नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओंे का मिला प्रशिक्षण
देवघर/संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा के निर्देश पर गुरूवार को देवघर शहरी क्षेत्र में एमडीए दवा प्रशासकों के तौर पर कार्य करने के लिये शिवम नर्सिंग स्कूल के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कूल के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें जानकारी दी गयी कि फाइलेरिया बीमारी कैसे फैलती है तथा इसको कैसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसको फैलाने के लिए कौन-सी मच्छर जवाबदेह है और यह मच्छर कहां पाया जाता है। इस मच्छर पर नियंत्रण पाने के लिए हमें क्या-क्या प्रयास किए जाने चाहिए तथा इसमें जन समुदाय की क्या महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए, दवा किसे खाना है, कब तथा कितनी मात्रा में खाना है आदि बातों को विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही बताया गया कि फाइलेरिया रोग के रोकथाम के लिए सिर्फ और सिर्फ एक ही कारगर इलाज है, वह यह कि एमडीए कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा खिलाई जाने वाली डीईसी तथा अल्बेंडाजोल दवा की सही मात्रा में एकल खुराक का सेवन साल में एक बार उम्र के अनुसार सभी जनमानस को आवश्यक करना। यह दवा डब्लूएचओ द्वारा प्रमाणित और विगत पचास वर्षों से इस्तेमाल में है। इस दवा के सेवन द्वारा प्रत्येक आदमी खुद को फाइलेरिया से बचाने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ साथ अपने समाज और आने वाले पीढ़ी को भी फाइलेरिया रोग से बचा सकता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होगी। जिसके पूर्व दल बनाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक करने का काम करेंगे, रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे तथा घर-घर भ्रमण कर लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक करेंगे कि निर्धारित तिथि को वह अपने नजदीकी बूथ पर आकर फाइलेरिया की दवा का सेवन आवश्यक करें। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को सही से पारिवारिक पंजी भरने, दिवाल लेखन करने, फिंगर मार्किंग करने, दवा अपने सामने खिलाने आदि की बारिकियों को बताया गया। देवघर जिला में विशेष रूप से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए कार्य किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा फाइलेरिया के रोगी देवघर जिला में चिन्हित है। विदित हो कि फाइलेरिया बीमारी विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अपंग करने वाला बीमारी है। जिसके रोकथाम के लिए सभी को मिलकर विशेष रूप से प्रयास करते हुए भारत सरकार द्वारा निर्धारित वर्ष 2027 में इसके उन्मूलन के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। यह प्रशिक्षण जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार के निर्देशन में संचालित किया गया। जहां स्कूल के शिक्षकगण ने भी हिस्सा लिया। मौके पर शहरी क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शबदकांत मिश्रा, पीरामल स्वास्थ्य के रीजनल कोडिनेटर श्री अंशु कुमार, पटना एवं डीपीओ श्री संजय मंडल, जिला समन्वयक पीसीआई से श्रवण कुमार झा समेत राकेश कुमार झा, सुमंत कुमार आदि उपस्थित थे।

इग्नू में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी
देवघर/संवाददाता। इग्नू में जनवरी 2024 सत्र हेतु स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 से बढ़ाकर 15 फरवरी 2024 कर दी गई है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन नामांकन पोर्टल पर जाकर इग्नू के लिंक पर नामांकन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया में बाधा आने पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जानकारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ पी सरथ चंद्र ने दी। कहा है कि शिक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने नजदीकी अध्ययन केन्द्र का चुनाव कर सकते है। जिसका विवरणी ऑनलाइन उपलब्ध है। वैसे अभ्यर्थी जो मुद्रित अध्ययन सामग्री की जगह ऑनलाइन सामग्री से पढ़ाई का विकल्प का चुनाव करते हैं उनको कार्यक्रम शुल्क में 15% तक की छूट प्रदान की जाती है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति शिक्षार्थियों के लिए बी.ए. (पास), बी. कॉम. (पास) व बी.एस.सी (पास) में नि:शुल्क नामांकन का प्रावधान है।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store