• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पूरे उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार

April 12, 2024

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

    सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

    पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand

पूरे उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार

by admin
April 12, 2024
in Jharkhand
0
505
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मस्जिदों व ईदगाहों में पूरे एहतराम के साथ अदा की गई ईद की नमाज
एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों मुस्तैद दिखे पुलिस अधिकारी
गिरिडीह। संवाददाता। आपसी भाईचारे का त्यौहार ईद गुरुवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अहले सुबह से ही जहां एक ओर ईद को लेकर लोगों में उत्साह था। वहीं युवा और वृद्धों के साथ बच्चों ने भी नये नये कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने के आस पास के मस्जिदों व ईदगाह पहुंचे। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद, भंडारीडीह स्थित जामा मस्जिद, मोहनपुर, मस्जिद, पचंबा, विशनपुर, बड़ा चौक, बरवाडीह सहित आस पास के मुफ्फसिल क्षेत्र में स्थित मंस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद भंडारीडीह व बरवाडीह स्थित ईदगाह में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरी अदबो एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की। इस क्रम में शहर के भंडारीडीह कब्रिस्तान स्थित ईदगाह और बरवाडीह कब्रिस्तान स्थित ईदगाह में नामाजियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। वहीं महिलाएं और युवतियों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। इस क्रम में युवाओं के साथ साथ बच्चांे ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने हमउम्र के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं घरों में भी पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिस्तेदारों व दोस्तों ने भी एक दूसरे को ईद की बधाई दी और सेवई का लूत्फ उठाया।
इधर ईद को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाको में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारी भ्रमण करते दिखे। वहीं सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में सुबह से ही पेट्रोलिंग करते दिखे। शहर के बरवाडीह और भंडारीडीह ईदगाह के पास एसडीओ विस्पुते श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ विनोद रवानी, डीएसपी वन अंकिता राय व डीएसपी टू कौशर अली, नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी नरेश यादव समेत कई पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।

पीरटांड़ में भी रही ईद उल फितर की धूम
पीरटांड़। संवाददाता। पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को ईद ए मिलाद उन नबी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र चिरकी, खरपोका, तुइयो, खुखरा, बदगांवां, सिमरकोढ़ी, चिलगा, पालगंज, नावाडीह पंचायतों के अलावे अन्य जगहों पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल फितर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर छोटे से बड़े अलीम ओलमा एवं आम ग्रामीण बच्चे-बच्चियों ने नए कपड़े पहन कर एक दूसरे को ईद उल फितर का मुबारकबाद दिया। बच्चों एवं लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में ईद मनाई गई। खुखरा में खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक भी शामिल हुए। इधर ईद उल फितर को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, पीरटांड़ थाना प्रभारी, खुखरा थाना प्रभारी, हरलाडीह ओपो प्रभारी अपने पूरे टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए थे।

घरेलू विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पीरटांड़। संवाददाता। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भारती चलकरी गांव में गुरुवार को घरेलू विवाद को लेकर 30 वर्षीय पिंकी देवी ने घर के ही कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी, जिसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को कमरे से बाहर निकाला और आनन-फानन में महिला को पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर सास बहू के बीच झड़प हुई देखते ही देखते बात इतना बिगड़ गया की बहू ने कमरे में बंद होकर गुस्से में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं मृतक की पहचान भारती चलकरी पंचायत के चेंगधरी गांव निवासी सुभाष ठाकुर की पत्नी 30 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में किया गया है। घटना के बाद मामले की जानकारी पीरटांड़ थाने को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वही मामले की जानकारी देते हुए पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामला घरेलू विवाद का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद खुलासा हो जाएगा।

सर्वे रास्ते से रामनवमी झंडा पास कराने को लेकर गुहार
एक वर्ष बाद भी मामले का नही हुआ निपटारा, संशय में हैं हिन्दू परिवार
शांति समिति बैठक में दलांगी का छाया रहा मुद्दा
बिरनी। संवाददाता। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत दलांगी एवं लेवरा में सर्वे रास्ते से रामनवमी झंडा ले जाने को लेकर बीते वर्ष विशेष समुदाय के साथ झड़प हो गया था। कई बार ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मामले का निपटारा के लिए बैठक भी हुई लेकिन मामले का निपटारा अब तक नही हो पाया। जबकि पूर्व में भी वर्षों से उसी सर्वे रास्ते से होकर रामनवमी झंडा व मुहर्रम का जुलूस भी जाता था। मुहर्रम का जुलूस अब भी उसी सर्वे रास्ते से जा रहा है लेकिन रामनवमी झंडा जाने से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार थाना से लेकर जिला प्रशासन से सर्वे रास्ते से झंडा पास करने को लेकर गुहार लगाया परन्तु अब भी परिणाम शून्य है। सूत्र बताते हैं कि बीते वर्ष हुए झड़प में बगोदर-सरिया के पूर्व एसडीपीओ नौशाद आलम की सुझबूझ से हुई थी। उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए कई बार मामले का निपटारा के लिए दोनों समुदायों के बीच बैठक बुलवाया और निपटारे का सिर्फ हवाला देते रहे लेकिन मामले का निष्पादन नही हो पाया। उन्होंने कहा कि विवाद को बढ़ावा देकर विशेष समुदाय से झड़प करवाकर एक पक्षीय कार्रवाई करने का काम किया। इस प्रकार के कई गांवों में विवाद का निपटारा नही करवाया परन्तु मामले को लंबित कर दिया। डबरी रखी, जमडीहा, दलांगी वैसे गांव जहां अब भी दोनों समुदायों के बीच विवाद जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि दोनों समुदाय के बीच बात हुई है और आपसी सहमति के लिए तैयार भी हैं, दलांगी जाकर निरीक्षण किया जाएगा।

श्री श्री 108 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन
डुमरी। संवाददाता। प्रखंड के रांगामाटी पंचायत के रांगामाटी ग्राम के टोला घटवेथान में श्री श्री 108 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन किया गया। 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित महायज्ञ के पहले दिन गुरूवार को कलश यात्रा निकाला गया, जो यज्ञ मंडप से निकल कर उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी गया, जहां यज्ञ आचार्य मनोज पांडेय ने जलयात्रा में शामिल 401 कलशों में अभिमंत्रित जल भरवाया। महायज्ञ को लेकर आकर्षक यज्ञ मंडप, पंडाल व साज सज्जा की गयी है। वहीं बज रहे भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। प्रतिदिन संध्या प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित है। यजमान के रुप में राजेन्द्र ठाकुर, चुरामन साव, गांगो साव, रामेश्वर ठाकुर, चुरामन साव, रामू साव, महेश साव, राजू साव शामिल हैं। कलश यात्रा में प्रमुख उषा देवी, जिप सदस्य सुनीता कुमारी, मुखिया जागेश्वर यादव, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी भाजपा नेता प्रदीप साहू, लालमणि साव, मुनिलाल साव, प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबचंद यादव, भोला साव यज्ञ समिति के अध्यक्ष अर्जुन साव, सूरज कुमार, पंसस नेहा देवी, वार्ड सदस्य उमेश ठाकुर आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अयोध्या से आये पवन शास्त्री जी महाराज प्रति संध्या प्रवचन करेंगे।

अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज
एक दूसरे को गले मिल कर दी गई बधाई
जमुआ। संवाददाता। आपसी भाई चारे एवं खुशियों का महापर्व ईद-उल-फितर प्रखंड भर में शातिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गुरुवार अहले सुबह सभी मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फितर की नमाज की तैयारी को लेकर ईदगाह एवं मस्जिदों की साफ-सफाई में भिड़े दिखे। जानकारी के मुताबिक अमूमन सभी गांवों में सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज अदा करने के पश्चात सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दिए एवं क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगे। ईद के दिन नमाज अदा करने से पहले मुसलमान भाइयों ने सेवई और दूध से रोजा तोड़ा और गुस्ल (स्नान) कर नये-नये कपड़े पहनकर इत्र एवं शूरमा लगाकर सभी नमाज अदा किए। प्रखंड के जमुआ, खरगडीहा, मिर्जागंज, काजीमगहा, खुर्द मगहा, चकमंजो, बाटी, प्रमानिकडीह, धरधरो, रैयोडीह, बसकुपाय, जरीडीह, पत्रोगुंडी सहित सभी मुस्लिम बहुल गांवों के ईदगाह मैदानों एवं मस्जिदों में लोग एकत्र होकर ईद की नमाज अदा किया। इस के अवसर पर ईदगाह के समीप मेला का आयोजन किया गया, जहां बच्चे ने जमकर खरीदारी की। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद उल फितर के त्योहार को मनाने के लिए प्रखंड प्रशासन की ओर से चौक चौबंद व्यवस्था की गई थी। हर ईदगाह में पुलिस एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। इसके अलावे स्वयं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी संजय पांडेय, थाना प्रभारी मणिकांत कुमार के साथ साथ दर्जनों दडांधिकारी एवं सेकड़ों पुलिस बल क्षेत्र में लगे थे।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया खुशियों व भाईचारे का पर्व ईद चित्र परिचय 9
डुमरी। संवाददाता। मुस्लिम संप्रदाय का एक माह के रमजान महीने की समाप्ति के पश्चात गुरूवार को डुमरी में खुशियों एवं भाईचारा का पर्व ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डुमरी प्रखंड के डुमरी, इसरी, निमियाघाट, मधुपुर, पोरदाग, खाखी, गट्टीगढ़ा, रांगामाटी, परसाबेड़ा, धावाटांड़, भावानन्द आदि स्थानों में स्थित मस्जिदों तथा ईदगाहों में इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने सामूहिक रुप से शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अता की और दिन-हीन व्यक्तियों को फितर अर्थात दान दिए। इस मौके पर मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास तड़के से ही भीड़-भाड़ लगी रही। ईद-उल-फितर के नमाज से पूर्व पेशीमामों ने मुस्लिम धर्मावलम्बियों को खुशी, जकात व दीर्घ उपवास के बाद इस पर्व की महत्ता बताया। साथ ही, खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं की। इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किये थे। डुमरी एवं निमियाघाट पुलिस के जवान चौकसी लगाते देखे गए। बच्चे, वृद्ध, युवा, महिला, पुरुष सभी नए-नए वस्त्रों में सुगन्धित तथा सुसज्जित थे। ईद के मौके पर सबसे जरुरी मीठी सेवईयां खाए और खिलाये गए। नमाज की समाप्ति के उपरांत दिन भर मित्रों, सगे सम्बन्धियों से गले मिल कर प्रसन्नता व्यक्त करने का सिलसिला जारी रहा। हिन्दू भाईयों ने भी मुस्लिम मित्रों को ईद की बधाईयां दिया। इस बाबत युवा कांग्रेस के जिला सचिव सरफराज अहमद (गुड्डू), झामुमो बालुटुंडा अध्यक्ष मो समीम अंसारी, सदिक अली, सहीद अंसारी, असलम अंसारी, रमजान अंसारी, ताज हसन, सनाउलाह अंसारी, मकसुद अंसारी, नौशाद, अख्तर आदि सक्रिय रहे।

Share202Tweet126Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले ध्रुव प्रसाद साह, जीत की दी बधाई

April 23, 2026

सीएचसी के 14 एएनएम में से आठ को किया गया विरमित

April 23, 2026

पृथ्वी दिवस पर सेंट्रल स्कूल में हुआ कार्यक्रम

April 23, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store