• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संध की बैठक लिये गये कई निर्णय

September 25, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संध की बैठक लिये गये कई निर्णय

by admin
September 25, 2023
in Uncategorized
0
511
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • आंदोलन की रूपरेखा हुई तैयार
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के पाथरोल झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला इकाई देवघर के द्वारस रविवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक उच्च विद्यालय पाथरोल में की गई। इस सभा का मंच संचालन करौं प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार यादव ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कमिटी का विस्तार करना, शहरी क्षेत्र में सहायक अध्यापकों को चार प्रतिशत वृद्धि मिलने व शून्य बायोमैट्रिक उपस्थिति वाले सहायक अध्यापकों को मानदेय मिलने की बात पर रणनीति, समन्वय स्थापित करने पर चर्चा, झामुमो कार्यालय रांची का घेराव, कांग्रेस कार्यालय रांची का घेराव आदि के बारे में था। जिला कमिटी में निम्न पदों पर निम्न सहायक अध्यापकों को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्षों की अनुशंसा पर चयनित किया गया। जिसमें देवघर जिला का संस्थापक सह सलाहकार के पद पर सारवां प्रखंड के रवीन्द्र राय को सर्वसम्मति से एक सुर में घोषित किया गया। मधुपुर प्रखंड के किशोर कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष व मोहम्मद आरिफ अंसारी को जिला सदस्य, चेतन पंडित को जिला प्रवक्ता, करौं प्रखंड से विनय कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष व दिनेश चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी, मार्गोमुंडा प्रखंड से पवन तिवारी को संयुक्त सचिव व फाल्गुनी यादव को जिला उपाध्यक्ष।सारठ प्रखण्ड से सत्यनारायण पोद्दार को जिला संयुक्त सचिव व गणेश रवानी को जिला सदस्य, देवघर प्रखंड से नवीन साह को जिला उपाध्यक्ष, सारवां प्रखंड से अमित सिंह को जिला सदस्य, देवीपुर प्रखंड से गोपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष व मन्नान अंसारी को जिला सदस्य, बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण पालोजोरी प्रखंड के लिए देवघर जिला कमेटी में स्थान के लिए पद सुरक्षित रखा गया। राज्य इकाई के निर्देश पर बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झामुमो कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय रांची का घेराव किया किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में चार प्रतिशत मानदेय भुगतान हेतु देवघर जिला के दोनों मंत्री के आवास का भी घेराव किया जाएगा। जिसकी तिथि बाद में मुकर्रर की जाएगी। शून्य बायोमैट्रिक वाले सहायक अध्यापकों के मानदेय भुगतान कराने हेतु भी चर्चा की गई। समन्वय स्थापित करने पर यह निर्णय लिया गया कि अगर सम्मानपूर्वक समन्वय स्थापित होता है तो स्वीकार्य अन्यथा नहीं। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव राजेश कुमार, जिला प्रधान सचिव मुकेश यादव, मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह व सचिव शमशेर अंसारी, सारठ प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह व सचिव प्रद्युम्न सिंह, सारवां प्रखंड अध्यक्ष सुमन राय व सचिव बद्री महतो, देवीपुर प्रखण्ड अध्यक्ष महेश यादव व सचिव मकसूद शेख, मार्गोमुंडा प्रखण्ड अध्यक्ष भीम यादव व पुष्पा दीदी, करौं से दीपक सिंह, हारून अंसारी सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

मंत्री ने निजी कोष से छात्राओं को दिया प्रोत्साहन राशि
मधुपुर/संवाददाता। सूबे के मंत्री हफीजुल हसन के निजी आवास केला बगान पर रविवार को मधुपुर विधानसभा अंतर्गत जैक बोर्ड की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्र-छात्राओं के बीच एक एक लाख 55 हजार रुपये राशि का वितरण किया गया। जिसमें 15 छात्र-छात्राओं को यह प्रोत्साहन राशि मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि व यंग स्पोर्ट क्लब द्वारा प्रदान की गई।वही विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विद्यालयों को अपने विधायक मद से 3 लाख, 2 लाख और एक लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन तौर पर देने की घोषणा की थी।ये विद्यालय अपने संचालन समिति के साथ बैठक कर आवश्यकतानुसार विद्यालय विकास के किसी मद में इसे खर्च कर सकती है। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में यंग स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में खेल व सम्मान समारोह के दौरान इन छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र माननीय मंत्री जी द्वारा प्रदान किया गया था,जिसमें मैट्रिक व इंटरमीडिएट के विभिन्न संकायों के प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को अपने निजी कोष से 15000, 10000 और 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी।प्रोत्साहन राशि उस समय नहीं दी जा सकी थी। जिसके कारण रविवार को प्रदान किया गया। इस नेक कार्य द्वारा मंत्री हफीजुल हसन ने शिक्षा के विकास व छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन, शिक्षाविद पंकज पीयूष, वाईएससी के संजय शर्मा, सियाराम राय, विजय कुमार, देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम आदि के साथ ही सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक व शिक्षक आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम का आयोजन
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखण्ड समन्वयक राजेश प्रसाद वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। गांवों को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया, जलाशयों की स्वच्छता, ग्रामीण हाट क्षेत्रों की स्वच्छता, सरकारी भवनों की स्वच्छता, एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग, ओडीएफ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

्रकरम महोत्सव का हुआ आयोजन
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। करमा पर्व बहने अपने भाईयों की सुख समृद्धि की कामना करती है और उनके दीर्घायु के लिए पूजन करती है। यह पर्व प्रकृति पूजन का भी प्रतीक माना जाता है। करम की डाली नृत्य बांस की बनी डाली को सजाकर इसके साथ करम वृक्ष के पेड को भी गाड़ा जाता है। इसके चारों ओर ग्रामीण महिलाएं घूम-घूमकर पूजा करती है। करमा पर्व में रात्रि जागरण का भी परंपरा है। प्रखंड क्षेत्र के मेला एस आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा में करमा पर्व धूमधाम के साथ मनाया। जिसमें जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के अलावा सारठ ,मधुपुर विधानसभा के मेलर समुदाय की महिला व युवतियों ने भी भाग लिया। करमा पर्व मेलर समुदाय के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर सिंह एवं मेला आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के राम नारायण राय के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा, कोल्हड़िया, दोंदिया, देवला, दसमरिया आसपास के दर्जनों गांव के अलावा दूसरे विधानसभा के महिलाओं एवं युवतियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर करम डाली की पूजा की। लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति की गयी। वहीं मेलर नेताओ ने भी ढोल नगाड़े बजाकर खुशियां मनायी। मौके पर मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के रामनारायण राय, संजय राय, लाल मोहन राय, शिवानंद राय, सत्यनारायण राय, जयकांत मंडल, कृष्णा पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

पुस्तकालय ध्वस्त, दब गयी सैकड़ों पुस्तकें
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के टिकोरायडीह आजादी से पूर्व लगातार शिक्षा का अलख जगाने वाले सबसे प्राचीन ग्रामोत्थान पुस्तकालय विगत रात्रि को बारिश से ध्वस्त हो जाने के कारण उसके मलवे में हजारों की पुस्तकें दफन होकर बर्बाद हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि 1936 में इस पुस्तकालय की स्थापना स्व. सर्वनंद ठाकुर, गंगा ठाकुर, तामेश्वर ठाकुर, जोतिंद्र ठाकुर, विदेश्वरी ठाकुर, गोरीशंकर ठाकुर, ब्रह्मानंद ठाकुर आदि के द्वारा गांव में शिक्षा को लेकर की गई थी। तबसे लेकर आज तक इस पुस्तकालय ने सैकड़ों शिक्षक व अन्य पदाधिकारी को दिया। अगल-बगल के गांवों के बच्चे इस पुसतकालय में आकर अध्ययन करते थे। इस पुस्तकालय में प्राचीन से लेकर आधुनिक पुस्तके उपलब्ध थी जो पूरी तरह बर्बाद हो गयी। ग्रामीणों ने सांसद निशिकांत दूबे व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से पुस्तकालय के नये भवन का निर्माण करा कर जीवन दान देने की गुहार लगायी है।

वज्रपात से महिला घायल
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर गांव में दोपहर के समय हल्की बारिश के बीच वज्रपात होने से अपने घर के बाहर खड़ी महिला मंजू देवी घायल हो गयी। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी में र्भी कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक और महिला भी आंशिक रूप से घायल हो गयी है।

पालोजोरी बाजार वासियों की शिकायत

  • सुदूर गांव की बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए बाजार की बिजली आपूर्ति भी रहती है बंद
  • न ब्रेकर और न कहीं स्विच
    पालोजोरी/संवाददाता। तकरीबन 50 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने के बाद शनिवार को रात दस बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। लेकिन पालोजोरी की 11 हजार केवी के विद्युत संरचना में इतनी जटिलता है कि रविवार को शाम तक बाज़ार की बिजली आपूर्ति बंद करके सुदूर गांव की बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा रहा था। इसको लेकर पालोजोरी बाजार वासियों ने विभाग से शिकायत की है। बाजार के उपभोक्ताओं का कहना है कि सुदूर गांव की बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए बाजार की बिजली आपूर्ति को भी बंद करनी पड़ती है। न कहीं ब्रेकर है और न ही कहीं स्विच। ऐसे में बिजली रहते हुए भी बाजार वासियों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है। इसको लेकर कनीय अभियंता गोविंद महतो ने बताया कि बाजार की आपूर्ति अनावश्यक रूप से बाधित न हो, इसके लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। दो दिनों के अंदर विजिट कर जल्द इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।

कचुआसोली में पेयजल व स्वच्छता पर बन रही फिल्म
पालोजोरी/संवाददाता। मुखिया राजीव रंजन की उपस्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मधुपुर की ओर से रविवार से स्वच्छता पर जागरूकता के लिए मॉडल ग्राम पंचायत कचुआसोली में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म में जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिला है। सहयोगी के रुप में मुख्य निदेशक संजय, मुख्य कलाकार नीतू राय, साक्षी कुमारी, अंजली, अंशु, संजय, मोती गोस्वामी, अंकित गिरी, विभाग के गौतम मेहरा, जयकार गिरी, कपील कुमार, शीला मरांडी, उपमुखिया गौतम यादव व सभी जलसहिया मौजूद थे।

सूड़ी ग्राम उत्थान समिति की हुई प्रमंडलीय बैठक

  • सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का लिया निर्णय
    पालोजोरी/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सामने रविवार को सूड़ी ग्राम उत्थान समिति की प्रमंडलीय बैठक केंद्रीय समिति के अध्यक्ष फुलधारी मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में काफी संख्या में सूड़ी समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समाज में बाल विवाह पर अंकुश, शादी विवाह एवं श्राद्धकर्म में फिजूलखर्ची पर रोक, शिक्षा की जागरूकता व कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने का प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के केंद्रीय महासचिव सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश चंद्र मंडल ने समाज के लोगों को संबोधित कर कहा कि आज समाज में लोग खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए शादी विवाह एवं श्राद्धकर्म में अनावश्यक खर्च करते हैं। इसपर रोक लगनी चाहिए। साथ ही शिक्षा पर बल देते हुए बाल विवाह पर रोक लगाने का जोर दिया गया। कुल 11 बिंदुओं पर सहमति बनी। जिसमें समाज के लोगों ने अपनी सहमति दी। इसके पूर्व संगठन के अधिवक्ता बिमलेंदु कुमार, अधिवक्ता मोहन मंडल, जरमुंडी के उप प्रमुख प्रयाग मंडल, महेंद्र मंडल, प्रेस प्रवक्ता विजय मंडल, त्रिलोचन मंडल, शंकर मंडल, निबास मंडल, अधिवक्ता निरंजन मंडल, शिक्षक गोपाल मंडल, बैकुंठ मंडल, अशोक मंडल, सुनील मंडल, भवानी मंडल, बिजेंद्र मंडल, सुदर्शन मंडल ने भी सभा को संबोधित कर इसको अमलीजामा पहनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. मनोज कुमार मंडल, प्रयाग मंडल, सुरेश मंडल, उपेंद्र मंडल, जितेश्वर मंडल, सुमन कुमार मंडल, प्रकाश मंडल, लक्ष्मण मंडल, प्रफुल्ल मंडल, विकास मंडल, मकुल मंडल, उपेंद्र मंडल, पवन मंडल, राजु मंडल, आनंद मंडल, धीरेन मंडल, नेपाल मंडल, निबास मंडल, बिपुल मंडल, मनमोद मंडल, लूटन मंडल आदि मौजूद थे।

सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
मधुपुर/संवाददाता। रविवार को पटना हावड़ा वंदे भारत का मधुपुर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत किया गया। ट्रेन के आगमन पर लोग ट्रेन पर चढ़ने लगे। ट्रेन के साथ लोगों की सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। मधुपुर स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक ट्रेन ठहरी। गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दूबे, देवघर विधायक नारायण दास, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, डॉ अरुण गुटगुटिया, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक टार्जन आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वंदे भारत ट्रेन के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी और जवान तैनात थे। इस अवसर पर रेल के कई पदाधिकारी मधुपुर स्टेशन पर सक्रिय रहे। बता दे वंदे भारत ट्रेन का ठहराव मधुपुर स्टेशन पर नहीं है। भविष्य में गिरिडीह जिला के रेल यात्रियों की सुविधा को लिए मधुपुर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग लोगों ने की है।

Share204Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store