• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बंदियों से सीधे संवाद कर परखी गई व्यवस्थाएं

July 10, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

बंदियों से सीधे संवाद कर परखी गई व्यवस्थाएं

by admin
July 10, 2026
in Santhal
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मंडल कारा का बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया औचक निरीक्षण
    जामताड़ा/संवाददाता। जेल मैनुअल-2016 तथा राष्ट्रीय एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने गुरुवार को मंडल कारा, जामताड़ा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, डीएलएसए के सचिव पवन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल थे।
    निरीक्षण दल ने जेल के विभिन्न वार्डों, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं तथा किसी प्रकार के जातीय या अन्य भेदभाव की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
    बंदियों ने बोर्ड को बताया कि जेल में सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है तथा भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    निरीक्षण के दौरान बोर्ड ने कारा प्रशासन को मानवाधिकारों के संरक्षण, समानता के सिद्धांत और बंदियों के सम्मानजनक व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बोर्ड ने कहा कि ऐसे नियमित निरीक्षण बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ कारा प्रशासन की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार का माध्यम बनते हैं।

65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
जामताड़ा/संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के आउटडोर स्टेडियम में दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागतगान, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बैंड पार्टी की अगुवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट, खेल शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल पर किक मारकर पहले मुकाबले का शुभारंभ कराया।
उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम वर्क सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से जीत-हार की चिंता छोड़ खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने का आ”ान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

पंचायत सहजकर्ता दल गठन पर मंथन, जनभागीदारी पर जोर
जामताड़ा/संवाददाता। प्रखंड विकास कार्यालय के निर्देश पर गुरुवार को सुपायडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया स्टेनशीला हेमब्रम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘सशक्त पंचायत-सशक्त विकास अभियान’ के तहत पंचायत सहजकर्ता दल के गठन एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 6 जुलाई 2026 के पत्रांक-842 के आलोक में पंचायतों को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पंचायत सहजकर्ता दल का गठन किया जा रहा है। यह दल सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी बढ़ाने, विकास कार्यों की निगरानी तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुखिया स्टेनशीला हेमब्रम ने कहा कि पंचायत का समग्र विकास जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।
बैठक में अभियान के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं ग्रामीणों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत सचिव दीपक कुमार बादल, साहेब खान, फरीद खान, निखत परवीन, प्रियंका कुमारी, बबीता कुमारी, आरिफ हुसैन* सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

एबीवीपी स्थापना दिवस पर जामताड़ा नगर व कॉलेज इकाई का पुनर्गठन
जामताड़ा/संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को जामताड़ा जिला इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद जिला प्रमुख डॉ. सोमेन सरकार के नेतृत्व में जामताड़ा नगर एवं कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया।
इस अवसर पर देवघर-जामताड़ा विभाग के निवर्तमान विभाग प्रमुख संजीव दुबे, विभाग संयोजक चंदन रजक एवं जिला संयोजक संजय मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों ने परिषद की 78 वर्षों की यात्रा, छात्र हित में किए गए कार्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का ऑह्वान किया।
बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रो. सतीश कुमार शर्मा को नगर अध्यक्ष, प्रकाश यादव को नगर मंत्री तथा सुमन पांडे, राहुल लाल और सोनू राउत को नगर सह मंत्री बनाया गया। वहीं कॉलेज इकाई में ललन यादव को कॉलेज अध्यक्ष, केदारनाथ पांडे एवं देवाशीष भोक्ता को कॉलेज उपाध्यक्ष, पप्पू गोस्वामी को कॉलेज मंत्री तथा अंकित कुमार हजारे एवं कमल रजक को कॉलेज सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा छात्र हित, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

किसान गोष्ठी में बांटे गए हाइब्रिड धान के बीज

कुंडहित संवाददाता – कृषि विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत अंतर्गत डुमरा टोले में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार सिंह मौजूद थे। गोष्टी के दौरान उपस्थित किसानों का संकुल बनकर उनके बीच के बीच हाईब्रिड स्ट्रेस टॉलरेट वैराइटी धान बीज का वितरण किया गया। वहीं वर्षापात की कमी को देखते हुए किसानों को मिलेट मिशन योजना अंतर्गत मोटे अनाज की खेती उस पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, दलहन एवं तिलहन की खेती, करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक का प्रयोग एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी एवं गई। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह के अलावे स्थानीय कर्मी एवं किसानगण उपस्थित थे।

गुरु गोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता व विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
कुंडहित/संवाददाता। सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय, कुंडहित में गुरुवार को जुलाई माह की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विद्यालयों के सचिव सह प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया।
बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वच्छता, प्रार्थना सभा की नियमितता, एफएलएन, पठन-पाठन, गुड हैंडराइटिंग, प्रथम पीटीएम, प्रोजेक्ट रेल, मासिक जांच परीक्षा, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल अपडेट, मध्याह्न भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, एनआईएलपी अपडेट, बाल संसद, एसएमसी बैठक, अपार आईडी, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला, पीएमएफएस उपयोगिता, नामांकन, डीबीटी, ऑनलाइन बैठक, नामांकन वृद्धि अभियान, एसएचडब्ल्यूपी कार्यक्रम, प्रत्येक शनिवार अभिभावक सुरक्षा संवाद, शिक्षक-विद्यार्थी यूनिफॉर्म और शिक्षक पहचान पत्र सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मिलन कुमार घोष ने सभी विद्यालयों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा सभी ऑनलाइन पोर्टलों को समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store