• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बिजली मुहैया नहीं कराने पर लोहंडिया के ग्रामीणों ने ईसीएल का चक्का जाम कर कार्य को किया ठप

July 15, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

बिजली मुहैया नहीं कराने पर लोहंडिया के ग्रामीणों ने ईसीएल का चक्का जाम कर कार्य को किया ठप

by admin
July 15, 2024
in Godda
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-ग्रामीण पिछले एक महीने से करते आ रहे थे ईसीएल से बिजली मांग को लेकर सांकेतिक आंदोलन

ललमटिया। संवाददाता गोड्डा जिला स्थित ललमटिया ईसीएल प्रबंधन की ओर से लोहंडिया ग्राम में बिजली मुहैया नहीं कराने पर लोहंडिया के हजारों ग्रामीणों ने ईसीएल का चक्का जाम कर कार्य को ठप कर दिया है। लोहंडिया के ग्रामीण पिछले एक महीने से ईसीएल से बिजली मांग को लेकर सांकेतिक आंदोलन करते आ रहे थे। लेकिन महीना, दिन बीत जाने के बावजूद लोहंडिया में ईसीएल की बिजली मुहैया नहीं कराई गई तो रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने कोयला खदान में उतर कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर ईसीएल का चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ईसीएल की बिजली उपलब्ध नहीं कराई जाती है तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे और बिजली लेकर ही यहां से जाएंगे। वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा ईसीएल प्रबंधन अंग्रेजी शासन करना बंद करें। ईसीएल राजमहल कोल परियोजना ललमटिया के प्रभावित ग्रामीणों के साथ शोषण कर रही है। परियोजना से कई किलोमीटर दूर इलाके को ईसीएल की बिजली मुहैया कराई गई है। लेकिन खनन क्षेत्र से सबसे नजदीक लोहंडिया बाजार को प्रबंधन की ओर से बिजली न देना बड़ी नाइंसाफी है। ग्रामीणों ने कहा कि यह लड़ाई ईसीएल से आरपार की लड़ाई है जब तक प्रबंधन लोहंडिया बाजार को बिजली मुहैया नहीं कराती है तब तक सुनियोजित तरीके से खनन कार्य बंद रहेगा। वहीं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि लोहंडिया बाजार के ग्रामीण पिछले एक माह से लगातार गांव में ईसीएल की बिजली की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। बीते 14 जून को ग्रामीणों ने खनन क्षेत्र को बिजली देने की मांग को लेकर कार्य बंद किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने 27 जून को परियोजना प्रबंधन के नाम पत्र प्रेषित कर बिजली मुहैया कराने को लेकर 14 दिनों का अल्टीमेटम दी थी और कहा था कि दिए गए समय पर मांग पूरी नहीं की गई तो खनन क्षेत्र में कार्य को बंद किया जाएगा। वहीं 04 जुलाई को ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जल सत्याग्रह भी किया था। बीते 12 जुलाई को लोहंडिया बाजार में मशाल जुलूस के बाद भी प्रबंधन, ईसीएल की बिजली मुहैया नहीं कराई। जिसके बाद ग्रामीणों ने रविवार को पूरे तरीके से खनन क्षेत्र को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा बंदी के दौरान उत्पादन एवं प्रेषण में जो भी नुकसान होगी सारी जवाबदेही राजमहल परियोजना के महाप्रबंधक, प्रभारी एवं जिम्मेवार पदाधिकारी की होगी।

झारोटेफ ने आयोजित किया कृषि मंत्री के सम्मान में स्वागत समारोह

गोड्डा/महागामा। महागामा प्रखंड परिसर में एनएमओपीएस, झारोटेफ की ओर से रविवार को कृषि, पशुपालन सहकारिता एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत समारोह आयोजित किया। मंत्री पांडेय के साथ मंच पर एसडीओ, महागमा, प्रमुख, बीडीओ, सीओ उपस्थित थे। सर्वप्रथम कृषि मंत्री का स्वागत पुष्प पुंज एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए झारोटेफ जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि पुराने पेंशन स्कीम का प्रस्ताव विधानसभा में मंत्री पांडेय की ओर से जोरदार तरीके से रखा गया था और इसका परिणाम सामने है। आगे भी मंत्री के रूप में इनसे बहुत कुछ अपेक्षाएं है। सभा को संबोधित करती हुई पांडेय ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है, फिर भी वे आप कर्मियों के अधिकतम मांगों को वर्तमान झारखंड सरकार में पारित करवाने का प्रयत्न करेंगी। साथ ही किसानों के हित के लिए दिन रात कार्य करेंगी। मौके पर डॉ. सुमन कुमार, झारोटेफ के जिला सचिव सुभाषचंद्र, राजीव साह, आलोक कुमार, रीतेश रंजन, विद्यानंद प्रसाद, सज्जाद आलम, सुशील सिंह, नीरज कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की बैठक
-सैकड़ों धानुक जाति ने लिया भाग
महागामा। संवाददाता जाति उत्थान विकास को लेकर धानुक उत्थान महासंघ के बैनर तले रविवार को ढोंढा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। वहीं बैठक की अघ्यक्षता पूर्व मुखिया ढोंढा रामविलास मंडल ने की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल, संस्थापक दीपक मंडल उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया। वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में धानुक समाज के पुरुष, महिला उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न गांवों में घूम-घूम कर अपने जाति और बिरादरियों से संपर्क कर संगठित करना है। मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक मेहरमा हरि किशोर मंडल ने सभी उपस्थित ग्रामीण का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि हमलोग सभी संगठित होकर अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ को मजबूत करें और चट्टानी एकता का परिचय दें। साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। शिक्षित करें, तभी हमारा समाज का उत्थान हो पाएगा। और अपने स्वजाति समुदाय में एक नई परंपरा लागू करें बगैर दहेज का शादी करें, दहेज प्रथा को हटाना है। अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के संस्थापक दीपक मंडल ने कहा कि अभी भी हमारी जाति काफी पिछड़ी है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। इसके उत्थान के लिए काफी कार्य किया जाना है। इसलिए हम अपने जाति को आगे लाने, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से इसे मजबूत करने के लिए धानुक उत्थान महासंघ का गठन किया गया है। इसका कोई तत्काल राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। हम इसके विकास को लेकर गांव की और जा रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं,और सबों से सहयोग का आशा करते हुए बढ़ रहे हैं। मौके पर हेमन्त मंडल, पूर्व मुखिया धनकुड़िया, बीरबल मंडल, ओम प्रकाश मंडल, शंकर कुमार मंडल, अनिल मंडल, बिनोद मंडल, उमाकांत मंडल, निरंजन मंडल, सुभाष मंडल के अलावा सैकड़ों धानुक समाज के लोग उपस्थित थे। वहीं बैठक में बोरमा, बाजितपुर, चम्पा, कसबा, धनकुड़िया, चोरा, भैरोनगर, सोना टिकर,चम्पा, कसबा, मोहारा, चंदा गांव, धानुक समुदाय के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store