• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बीडीओ ने किया बीएलओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर के साथ बैठक

May 15, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

बीडीओ ने किया बीएलओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर के साथ बैठक

by admin
May 15, 2024
in Santhal
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फतेहपुर। संवाददाता। अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ प्रेम कुमार ने बीएलओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सुपरवाइजर के साथ बैठक की। बीडीओ ने बीएलओ, सुपरवाइजर को मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि इस दौरान 1 जून को मतदान को लेकर बूथ में पेयजल, बिजली, शौचालय, रैम्प आदि समीक्षा की मतदान केंद्रों में साफ सफाई आदि कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही, वोटर पर्ची का वितरण किया। मौके पर बीपीआरओ हरीपद रुई दास, गौर यादव, चन्द्रदेव मुर्मू, सुजित कुमार, किशोर किस्कू, समीर बाध्यकर, कालिदास टुडू आदि उपस्थित थे।

नाला के बच्चों ने सेकेंडरी परीक्षा में लहराया परचम
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड के हिदलजुड़ी स्थित सिदो कान्हू मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई सेकेंण्डरी परीक्षा सत्र 2023-24 में सफलता का परचम लहराया। इस बार का परीक्षाफल में बच्चों के उम्दा प्रदर्शन से छात्र-छात्रा ही नहीं बल्कि उनके अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त विद्यालय के विवेक मंडल ने सर्वाधिक 92 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्णता प्राप्त कर परिवार विद्यालय और समाज का मान बढ़ाया है। जानकारी हो कि इस विद्यालय के नुपुर मंडल तथा अभिजीत यादव को 91 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। इन विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और निष्ठापूर्ण पढ़ाई के माध्यम से उत्तीर्णता की ऊंचाइयों को छू गए हैं। परीक्षा परिणाम से स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रीतम सरकार ने खुशी का इजहार करते हुए विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। मौके पर श्री सरकार ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अद्वितीय प्रयास और लगन से परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता हासिल की है जो औरों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोधन संस्कार समारोह संपन्न
बिंदापाथर। संवाददाता। मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमलडुबी पंचायत अन्तर्गत मांझलाडीह गांव के नवनिर्मित धर्मराज मंदिर में विधिवत रुप से पूजा अर्चना तथा शोधन-संस्कार कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। बाबा के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा फूल, बेलपत्र, नैवेद्य आदि पूजा सामग्री थाली में सजाकर धर्मराज के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बाबा के जयकारे से संपूर्ण क्षेत्र के वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्य सह पुरोहित रविन्द्र नाथ झा, सुबोध कुमार पाण्डेय एवं दिलीप कुमार पाण्डेय के सान्निध्य में वैदिक रीति रिवाज से कलश स्थापन कर शुद्धिकरण, पंचदेव का आवाहन-पूजन, नवग्रह स्तुति, होम, महाआरती आदि धार्मिक गतिविधि के साथ मंदिर प्रतिष्ठा का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि एक ओर जहां मंदिर के गर्भ गृह में बाबा धर्मराज की शिला मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर मंदिर के बाहर आस्था की बारिश हो रही थी। इस क्रम में बाबा का दर्शन-पूजन और नमन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। साथ ही, साथ बाबा धर्मराज के दरबार में गूंज रही मंगल ध्वनि से संपूर्ण इलाका भक्तिमय हो उठा। भक्त श्रद्धालु बारी बारी से बाबा धर्मराज का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर धन, वंश, सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त सिंह परिवार के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। मालूम हो की नवनिर्मित धर्मराज मंदिर का शोधन-संस्कार के उपरान्त 23 मई 2024 को वार्षिक धर्मराज पूजा सह मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी आवश्यक तैयारी आयोजक कमेटी के द्वारा की जा रही है।

रेलवे साइडिग से हो रही है कोयले की चोरी, ईसीएल प्रबंधन खामोश
स्थानीय पुलिस और ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में
जामताड़ा। संवाददाता। जामताड़ा में एक बार फिर कोयले का काला खेल शुरू हो गया है। ईसीएल के ओपन कोल माइंस चितरा कोलियरी से रेल के माध्यम से देश के विभिन्न ताप घरों में भेजे जाने वाले कोयला की प्रत्येक दिन चोरी हो रही है। जामताड़ा स्थित ईसीएल कोयला साईिडंग से प्रत्येक दिन लाखों रुपए के कोयला की चोरी कोयला माफिया द्वारा की जा रही है। चोरी किए जाने वाले कोयले को एक जगह डंप कर विभिन्न माध्यमों से स्थानीय भट्ठा सहित अन्य जगहों पर भी भेजा जाता है। जबकि इस कोयला चोरी को रोकने के नाम पर ईसीएल की ओर से प्रत्येक माह लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं और वह राशि ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ गृह रक्षा वाहिनी को दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, कोयला साइडिंग में प्रत्येक दिन सुरक्षा के नाम पर कहने को तो 50 से ज्यादा होमगार्ड की तैनाती रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी कोयला की चोरी होना, कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। कुछ लोग तो दबे जुबान यह भी मानते हैं कि ईसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के मिली भगत से यह कारोबार हो रहा है, जिससे ईसीएल को प्रत्येक माह करोड़ का नुकसान हो रहा है। यही नहीं लोगों की मानें तो जामताड़ा पुलिस को भी इस अवैध कारोबार में कहीं ना कहीं हिस्सा मिलता है, जिस कारण थाना के सामने से ही प्रत्येक दिन सैकड़ो गाड़ियां कोयले की गुजरती है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि कभी-कभी मीडिया कर्मियों द्वारा समाचार को प्रमुखता से छापे जाने के बाद एक दो गाड़ियों को खाना पूर्ति के तहत पकड़ी जाती है लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती है, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली भी सवाल के घेरे में है। बहरहाल आज जहां ईसीएल को देश स्तर पर उत्पादन में घाटा लग रहा है। वहीं राजस्व में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस तरह की चोरी अपने आप में कई सवालों को जन्म देता है।

वयस्क बीसीजी टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा
पूर्व के टीबी मरीज, मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित व्यस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति व मधुमेह के मरीजों का होगा टीकाकरण
जामताड़ा। संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज की अध्यक्षता में वयस्क बीसीजी टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ने वयस्क टीकाकरण से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी का टीका 18 वर्ष से अधिक आयु के 6 श्रेणियों के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। इसमें जिन व्यक्तियों को पूर्व में टीबी हुई हो, टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों, 60 वर्ष और उससे अधिक के बुजुर्ग, कुपोषित व्यस्क, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति तथा मधुमेह के मरीजों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। कहा कि भारत में जन्म के समय या जीवन के पहले वर्ष के भीतर बच्चों को बीसीजी दी जाती है। यही टीका वयस्कों में भी इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को हेड काउंट सर्वे करने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि जुलाई 2024 से अभियान का शुभारंभ किया जायेगा, जो 03 माह, जुलाई, अगस्त, सितंबर तक चलेगा। इसके अलावा नियमित टीकाकरण, एमआर एलिमिनेशन प्रोग्रेस पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित तिवारी ने पीपीटी के माध्यम से इस अभियान से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर एससीएमओ डॉ कालिदास मुर्मू, डॉ डीसी मुंशी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा, एमओआईसी डॉ निलेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलनाथ, आशीष चौबे, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

अभाविप नगर इकाई की ओर से जेजेएस डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित
जामताड़ा। संवाददाता। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व अभाविप के जिला संयोजक आकाश साव ने किया। जबकि मुख्य रूप से अभाविप जामताड़ा के जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार शामिल हुए। मौके पर जिला प्रमुख ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसका हम सबको प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रवादी सोच एवं विचारधारा को परिषद सदैव समर्थन करते आई है। इसी सोच को लेकर परिषद के कार्यकर्ता इस लोकसभा चुनाव के महापर्व में घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर लोगों से अपील करेंगे। वहीं छात्र-छात्राएं एवं नए मतदाताओं ने शपथ लिया। इसके पश्चात मिहिजाम नगर का भ्रमण कर लोगों से अपील किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपना बहुमूल्य व कीमती मतदान राष्ट्रहित के प्रति अवश्य करें। मौके पर जिला सहसंयोजक चंदन रजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय मंडल, मिहिजाम नगर मंत्री राजकमल सिंह, नंदन पासवान, जामताड़ा कॉलेज के कॉलेज अध्यक्ष प्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद थे।

सीबीएसई बोर्ड में केवी चित्तरंजन की 10वीं में रंजना व 12वीं में खुशी विद्यालय टॉपर
मिहिजाम। संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय चित्तरंजन में सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम आया है। जबकि कक्षा 12वीं में 98.2 प्रतिशत परिणाम हासिल हुआ। जहां कक्षा 10वीं में रंजना कुमारी, सृजिता सेन और मास्टर आशीष रंजन ने क्रमश: 92.6 प्रतिशत, 92.4 प्रतिशत और 89.6 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। वही कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) में ख़ुशी कुमारी ने 90.8 प्रतिशत के साथ प्रथम, सिद्धिका रानी द्वितीय एवं मनाली कुमारी ने क्रमश: 90.4 प्रतिशत और 87.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि कक्षा 12वीं (मानविकी संकाय) में आशिका कुमारी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सलोनी कुमारी और मास्टर सोहेल अहमद ने क्रमश: 86 प्रतिशत और 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्राचार्या टेक धरनी ने सभी सफल बच्चों की सराहना की।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने किया बैठक
करमाटांड़। संवाददाता। प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नूपुर कुमारी की अध्यक्षता में आगामी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के 37 बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक किया गया। बैठक में मतदाता सूची वितरण को लेकर कई दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी प्रपत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया, जिसमें मतदाता सूचना पर्ची, मतदाता रजिस्टर, लिफाफा, एएसडी लिस्ट एवं एनेक्सचर 12 के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ सुपरवाइजर वोटर स्लीप घर-घर जाकर लोगों को बांटने को कहा गया। साथ ही, कहा गया कि मतदाता स्लिप उस परिवार के सदस्य को दें जो वयस्क हो एवं मतदाता सूची स्लिप देने के बाद मतदाता रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर करने को कहा गया। मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने बताया कि वोटर स्लिप वितरण के दौरान परिवार के सभी सदस्यों को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूक करने को कहा गया। साथ ही, कहा कि मतदान का समय सुबह 7:00 से संध्या 5:00 तक बताने को कहा गया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालय एवं बूथ का रंग रोगन किया जाएगा। मौके पर बीपीआरओ कनीय अभियंता महेन्द्र नाथ मराण्डी, कमलेश कुमार, श्रीलाल पंडित, बीपीआरओ बंशीधर रजक, संतोष मंडल, योद्धापति मंडल, ज्योति मरान्डी, अनीता टुडू,श्रीधर पंडित, गांधी किस्कू, अस्मा खातून, अनिल कुमार, किरण कुमारी, पूजा कुमारी, कनीय सरिता देवी, पूनम देवी, प्रिया देवी, ममता देवी आदि उपस्थित थे।

प्रधान शिक्षिका के निधन पर विद्यालय में शोकसभा का आयोजन
नाला। संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय नीलजुड़िया की प्रधानाध्यापिका बिना मरांडी के निधन पर विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सहायक शिक्षक सह झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शांतिमय मान्ना ने की। मालूम हो कि विगत सोमवार को विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बिना मरांडी(57) जामताड़ा निर्वाचन प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना घर मधुपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान कर्माटांड़ कौरो रोड के बीच सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। इस आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र एवं खासकर विद्यालय परिवार तथा शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं में शोक का माहौल है। प्राथमिक विद्यालय निलजुरिया में एक शोक समारोह का आयोजन कर 1 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई। इस अवसर पर शोकसभा में मुख्य रूप से खगेन्द्रनाथ घोष, प्रोन्नति मंडल, सुनिति मरांडी, यूनोस टुडू, सुशील मंडल, मुखिया बबलू मुर्मू तथा शिक्षक संघ के अध्यक्ष शांति मय मन्ना एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बीआरएम कोच में तकनीकी खराबी आ जाने से अप मेन लाइन में रेल गाड़ियों का परिचालन चार घंटे रहा ठप
मिहिजाम। संवाददाता। बीती रात चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से महज 400 मीटर दूरी पर अप मेन लाइन में रात करीब नौ बजे के आसपास बीआरएम कोच में तकनीकी खराबी आ जाने से अप मेन लाइन में गाड़ियों का परिचालन करीब चार घंटे ठप रहा। बता दें कि बीआरएम कोच जिससे रेलवे पटरी के पत्थरों को पैक किया जाता है। रेलवे के संबंधित अधिकारियों के द्वारा निराकरण करने में करीब चार घंटे का समय लगा। इस संबंध में आरपीएफ के इंचार्ज अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उक्त बोगी को सन्टिंग लाइन ले जाया जा रहा था। जैसे ही अप मेन लाइन से सन्टिंग लाइन में ले जाने के लिए क्रॉसिंग पर ले जाया गया। तभी अचानक से बोगी का पिछला हिस्सा रेलवे लाइन में धंस गया एवं बोगी का टॉयलेट चेंबर पटरी से सट जाने के कारण न आगे ले जाया गया और न ही पीछे, जिससे अप मेन लाइन का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। इसके बाद इस मामले से संबंधित विभाग के कर्मियों ने बोगी के टॉयलेट चेंबर को काटकर निकाला तब जाकर रात के करीब एक बजे के आसपास पुन: अप मेन लाइन में ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इस घटना से अप मेन लाइन के कई ट्रेनें अपने नियत समय से विलंब हो गया। इसके अलावा चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर मिथिला एक्सप्रेस करीब चार घंटे रुकी रही।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store