• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

by admin
April 4, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता।
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। पहले इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाने वाली भाजपा के तेवर नरम पड़ते ही झामुमो ने पलटवार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को देवघर जिला झामुमो कमेटी ने जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा पर तीखा हमला बोला और उसे दोहरे चरित्र वाली पार्टी करार दिया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा इस तरह की घटनाओं को राजनीतिक रंग देकर पहले माहौल में आक्रोश फैलाने का काम करती है, लेकिन बाद में अपने ही कदमों से पीछे हट जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस मामले में पहले मशाल जुलूस निकालकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आ”ान किया, लेकिन बाद में परीक्षा का बहाना बनाकर बंद वापस ले लिया। इसके बावजूद भाजपा राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाती रही। संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस अनुसंधान में इस मामले का संबंध तंत्र-मंत्र से जुड़ा पाया गया है और जांच के क्रम में जो तथ्य सामने आए हैं, वे भाजपा के आरोपों से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी भीम राम पहले भाजपा से जुड़ा रहा है और बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर कार्य कर चुका है। पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां और एक महिला तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। झामुमो नेताओं ने प्रेसवार्ता के दौरान आरोपी के भाजपा नेताओं और कार्यक्रमों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि भाजपा को इस पूरे मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आरोपी का राजनीतिक संबंध सामने आ रहा है, तो भाजपा इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। प्रेसवार्ता में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य सह सारठ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह ने भी भाजपा की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर घटना को राजनीतिक अवसर के रूप में देखती है, लेकिन सच्चाई सामने आने पर पीछे हट जाती है। डिप्टी मेयर टिप चटर्जी और नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने भी भाजपा के रुख को जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। इस मौके पर झामुमो नेता सुरेश साह, राहुल चंद्रवंशी, मेयर प्रतिनिधि सचिन राउत, भोला सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि इस संवेदनशील मामले में राजनीति करने के बजाय सच्चाई सामने लाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर, कुसुंबा हत्याकांड अब कानून-व्यवस्था के मुद्दे से आगे बढ़कर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बन गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने के आसार हैं।

विषपान करने से किशोरी गंभीर
देवघर/संवाददाता। संदिग्ध परिस्थित में विषपान करने से एक किशोरी गंभीर हो गयी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। किशोरी मधुपुर थाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। किस वजह से उसने विषपान किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता पुत्र घायल
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरी गादर के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पिता पुत्र घायल हो गया। दोनों का इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायल का नाम राजू पूजहर और उसका चार वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। घायल जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा इलाके का रहने वाला है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देवपुरा से दोनों पिता पुत्र बाइक से घर लौट रहा था। उसी क्रम में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने अंधरीगादर के पास धक्का मार दिया। जिससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी
देवघर/संवाददाता। देवघर सदर अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुरेबा निवासी बच्चन यादव ने बैद्यनाथ धाम ओपी थाना में की शिकायत किया है। घटना के संबंध में राम बच्चन यादव ने बताया कि उसकी चाची तीन माह पूर्व झुलस गई थी। जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। घर से प्रतिदिन उसका खाना पहुंचाने के लिए बाइक से अस्पताल आता था। शुक्रवार को दिन के एक बजे के आसपास अस्पताल परिसर में अपना बाइक लगाकर खाना देने के लिए सदर अस्पताल के वार्ड में गया था। करीब एक घंटे के बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब पाया। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

घरेलू विवाद में महिला ने किया विषपान
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के जियापानी गांव में सास – बहू के बीच हुए झगड़े के बाद बहू ने विषपान कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में विषपान करने वाली पिंकी देवी की सास रुक्मिणी देवी ने बताया कि वह खेत में मवेशी को चराने के लिए गई थी। उसी क्रम में उसने जहर खा लिया और उसकी हालत खराब होने लगी इसकी जानकारी मिलते ही वह घर आई और बहु को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया कि पूर्व में सास को अपने साथ नहीं रखने को लेकर दोनों के बीच कहां सुनी हुई थी। पिंकी देवी के पति सुनील कुमार बेंगलुरु में काम करता है। इसकी जानकारी फोन के माध्यम से रुक्मिणी देवी ने अपने बेटे को दी। वही मामले को लेकर रिखिया थाना पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

संपूर्ण मानवता को त्याग और करुणा का संदेश देता है गुड फ्राइडे
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने गुड फ्राइडे की शुभकामना देते हुए कहा कि संपूर्ण मानवता को त्याग एवं करुणा का संदेश देता है गुड फ्राइडे। गुड फ्राइडे मनाने का मूल उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम सभी प्रभु यीशु के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर सच्चाई व प्रेम के पथ पर चलें।

मारवाड़ी ब्राह्मण संघ ने मनायी हनुमान जयंती, किया महाप्रसाद वितरण
देवघर/वरीय संवाददाता
मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पवन पुत्र, संकट मोचन श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव के अन्तर्गत प्रथम दिन बजरंग बली की पवित्र ज्योत एवं पूजन पंडित हरि शंकर शर्मा एवं पंडित अभिषेक जोशी द्वारा कराया गया।बजरंगबली का भव्य आकर्षक फुलों से श्रृंगार विशाल भजन संध्या, महाभोग एवं कई धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन ने पूरे शहर के धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर भव्य भजन संध्या के आयोजन में स्थानीय श्री श्याम कीर्तन मंडल के गुड्डू बंका एवं उनकी टीम के सदस्य विक्की शर्मा रोहित सुल्तानिया, श्याम सोंथालिया, मुरारी सर्राफ, राजीव सर्राफ, मुरारी हिसारिया एवं समाज के स्थानीय कलाकार जय नारायण शर्मा, मनोहर सुल्तानिया, संतोष केसरी के द्वारा भी एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की गई। ”जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” एवं ”श्री राम के दूत हनुमान” जैसे भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। उनके सान्निध्य से श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रेरणा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ । देवघर नगर निगम के महापौर रवि राउत, उप महापौर टीप चटर्जी, वरिष्ठ समाजसेवी रीता चौरसिया, एवं वार्ड पार्षद अनुप कुमार वर्णवाल, विशाल सर्राफ़ वार्ड पार्षद की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। द्वितीय दिवस शुक्रवार को विशाल महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। भंडारे में अनुशासन, सेवा भाव एवं समर्पण की अद्भुत मिसाल देखने को मिली जहां समाज के सभी वर्गों के लोग मिलकर सेवा कार्य में अपना योगदान किया। मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक मूल्यों के संरक्षण, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सभी सहयोगियों, आगंतुक कलाकारों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में पर राजेश शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक शर्मा, कमलेश शर्मा, रतन शर्मा, संतोष शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही एवं समाज के सभी सदस्यों का तन मन एवं धन से अभूतपूर्व सहयोग दिया।

राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज
देवघर/वरीय संवाददाता।
10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता झ्र स्व० वेदानंद सिंह/स्व० इंदु देवी स्मृति के दूसरे दिन का खेल अत्यंत रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं ऐतिहासिक रहा। आज के दिन मुख्य रूप से गर्ल्स टीमों के बीच कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश गर्ल्स टीम ने उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम को पराजित किया। इसके बाद बिहार गर्ल्स टीम ने मध्य प्रदेश गर्ल्स टीम को हराकर अपनी मजबूती साबित की। तीसरे मैच में मध्य प्रदेश गर्ल्स टीम ने झारखंड गर्ल्स टीम को मात दी, जबकि अगले मुकाबले में बिहार गर्ल्स टीम ने झारखंड गर्ल्स टीम को हराया। इसके पश्चात खेले गए महत्वपूर्ण मैच में बिहार गर्ल्स टीम ने उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम को हराया, वहीं अंतिम मुकाबले में उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम ने झारखंड गर्ल्स टीम को पराजित किया। पूरे दिन भर चले इन मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह, संघर्ष और खेल भावना देखने लायक रही। वहीं दूसरी ओर झारखंड अंडर-19 बॉयज़ टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। गर्ल्स वर्ग में बिहार एवं उत्तर प्रदेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह कार्यक्रम देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी टीमों के खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि कल फाइनल मैच खेला जाएगा और इसके साथ ही सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान एवं पर्यवेक्षक अनिल लहरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एवं रूपरेखा झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और भविष्य में झारखंड खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मानस कथा और जागरण से सजी नौवें दिन की अलौकिक शाम
देवघर/नगर संवाददाता।
देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत महुआडांड़ पंचायत के भयहरण (बेहरन) गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 नवाह्न पारायण मानस पाठ महायज्ञ का अंतिम दिन आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ। प्राचीन दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। महायज्ञ का यह 40वां वर्ष था, जो 25 मार्च से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक चला। नौ दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिदिन पूजन, रामचरित मानस पाठ, हवन और संध्या आरती के माध्यम से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंतिम दिन मंदिर परिसर में जय श्री राम के गगनभेदी जयकारों ने माहौल को पूरी तरह दिव्य बना दिया। महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह की शुरुआत शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। जैसे ही सूरज की पहली किरण मंदिर परिसर में पड़ी, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना में जुटे नजर आए। पूरे दिन हवन और अनुष्ठान चलते रहे, जिससे वातावरण में यज्ञ की पवित्र सुगंध फैलती रही। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान और एकता का प्रतीक है। अयोध्या से आए आचार्य ने सुनाई भावविभोर कर देने वाली कथा अंतिम दिन की संध्या विशेष रूप से आध्यात्मिक रही। अयोध्या से पधारे आचार्य शुभम जी महाराज ने रामचरित मानस की कथा का रसपान कराया। उनके मधुर और ओजस्वी वचनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब उन्होंने भगवान राम के आदर्श, त्याग और मर्यादा का वर्णन किया, तो कई श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उनके इस संदेश ने उपस्थित लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी। कथा समाप्त होते ही पूरा परिसर सीता-राम के जयकारों से गूंज उठा। जागरण में भोजपुरी भजनों पर झूमे श्रद्धालु रात्रि होते-होते आयोजन का स्वरूप और भी भव्य हो गया। रात 10 बजे से शुरू हुए जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी गायक चंदन यादव और गायिका अदिति राज ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और देर रात तक पूरा मंदिर परिसर भक्ति संगीत में डूबा रहा। रामगढ़ से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राम दरबार की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण साक्षात उपस्थित हों। भक्ति, सुगंध और दीपों की रोशनी से सजा अलौकिक दृश्य मंदिर परिसर में फैली अगरबत्ती और हवन की सुगंध, दीपों की जगमगाहट और भजनों की मधुर ध्वनि ने ऐसा वातावरण तैयार किया, जिसने हर किसी को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, इस आयोजन में अयोध्या, काशी और वृंदावन जैसी धार्मिक स्थलों की झलक देखने को मिली। हर व्यक्ति के चेहरे पर शांति और संतोष साफ झलक रहा था। आयोजन की सफलता में ग्रामीणों और समिति की अहम भूमिका रही। जबकि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आचार्य मुरलीधर पांडेय के सान्निध्य में मुख्य यजमान किशोर झा एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व मुखिया दुर्गा देवी, दुबे बाबा पूजा सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष शिवानंद शाही प्रधान जी सहित सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। आयोजन समिति ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है और हर वर्ष इसे और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाता है। पूर्णाहुति के साथ भावुक विदाई, अगले वर्ष फिर मिलने का संकल्प महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद यज्ञाचार्य, कथावाचक और अन्य ब्राह्मणों को विधिवत दान-दक्षिणा देकर विदाई दी गई। इस दौरान वातावरण भावुक हो गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से इसी उत्साह और भक्ति के साथ आयोजन करने का संकल्प लिया। भयहरण गांव का यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश देता है कि जब आस्था, परंपरा और सामूहिक सहयोग एक साथ आते हैं, तो हर आयोजन दिव्यता का रूप ले लेता है। दुबे बाबा मंदिर में आयोजित यह नौ दिवसीय मानस पाठ महायज्ञ न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि यह गांव की एकता, आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरा। अंतिम दिन का भक्ति से सराबोर माहौल श्रद्धालुओं के दिलों में लंबे समय तक यादों के रूप में जीवित रहेगा।

साहित्यकार और पत्रकार निर्मल वर्मा को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता।
बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने जयंती पर हिंदी के मूर्धन्य कथाकार व पत्रकार स्वर्गीय निर्मल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हिंदी के प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार व पत्रकार तथा नई कहानी आंदोलन के प्रमुख ध्वजवाहक स्वर्गीय निर्मल वर्मा की कृतियां आज भी प्रासंगिक है जो सदैव हमें प्रेरणा देती रहेंगी। गंभीरता से भरी आधुनिक कहानियों के यथार्थवादी लेखक स्वर्गीय निर्मल वर्मा साहित्य, शिक्षा व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा हिंदी कहानी में आधुनिक बोध लाने के लिए साहित्य प्रेमियों के बीच सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि उनकी कृतियां आज भी समाज का दर्पण होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के विविध आयामों का दर्शन कराती हैं।

मंदिर प्रांगण में गिरने से श्रद्धालु की मौत
देवघर/संवाददाता।
बाबाधाम मंदिर में पूजा करने आए केरल प्रांत के पालक्काड जिला के एलप्पुल्ली साउथ निवासी 75 वर्षीय ईएस नारायणन की मौत हो गई। बताया जाता है कि केरल से अपने चार साथियों के साथ ट्रेन मार्ग से बाबाधाम पूजा करने आए थे। शुक्रवार सुबह बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद गर्भ गृह से बाहर निकल कर मंदिर के प्रागंण में पहुंचे। उसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वह मंदिर प्रांगण में ही गिर पड़े। आनन-फानन में उनके साथ आए साथी सहित तैनात बाबा मंदिर थाना के जवानों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत हृदय गति रुकने से होने की आशंका व्यक्त की गई। साथ ही लोगों को शव सौंप दिया गया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store