- फाइनल में साउथ हाउस छह विकेट से विजयी
मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बांग्ला रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को लीग मैच क्रिकेट फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नॉर्थ हाउस बनाम साउथ हाउस क्रिकेट टीम के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में साउथ हाउस की टीम 6 विकेट से विजयी हुई। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ हाउस ने 97 रन का लक्ष्य रखा। साउथ हाउस के खिलाड़ियों ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत हासिल कर लिया। मैच के बाद सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विद्यालय निदेशक मनोज कुमार कलबलिया, मैनेजिंग ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल और खेलकूद, कला-संस्कृति निर्देशिका दृष्टि गर्ग ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया ने कहा कि आज दुनिया में क्रिकेट खेल उत्कर्ष पर है। विद्यालय के खिलाड़ियों को पर्याप्त खेल सामग्री, समुचित प्रशिक्षण और उपयुक्त अवसर देकर अच्छा क्रिकेटर बनने का प्रयास किया जाएगा। छात्रों को समय का महत्व समझते हुए अनुशासन के साथ पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
पुण्यतिथि पर याद किये गये कवि सुदामा पांडे, धूमिल व शायर निदा फाजली
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में विद्रोही कवि सुदामा पांडे, धूमिल व शायर निदा फाजली पुण्यतिथि पर याद किये गये। मौके पर दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये कहा कि धूमिल एक विद्रोही कवि थे। उन्होंने हमेशा व्यवस्था पर चोट किया और आमजन की दयनीय दशा को अपनी कविता के माध्यम से दर्शाया। उन्होंने समाजिक विसंगति पर भी प्रहार किया। इसी वजह से वो हिन्दी साहित्य के एंग्री यंगमैन कहलाये। वो किसान व मजदूरों के दर्द व पीड़ा को उजागर करने वाले प्रवक्ता के रूप में सामने आये। शोषककारी सामांत व्यवसाय से हमेशा लोहा लेते रहे है और सामांती संस्कारों लड़ने वाले लोकतंत्र के यौद्धा के रुप में उभरे। उनका कहना था कि मुश्किल व संघर्ष में अपंग लोग क्रांतिकारी व आंदोलनकारी नही हो सकता है। उनका विश्वास था कि यदि उच्ची सुविधाओं के लालची, अपराधी व बिचौलिया व्यवस्था के द्वारा पोषित हुए परंपरा व सभ्यता को जनता का दुश्मन मानते थे। उनकी प्रसिद्ध कृति सड़क से सांसद तक बहुचर्चित रही। उन्हें मरणोपरांत साहित्य अकादमी सम्मान मिला। मौजूदा व्यवस्था में धूमिल होते तो दलाल संस्कार पर चोट किये वगैर नही रह पाते। आज के समय में बौद्धिक दलाली व गुंड़ागर्दी तेजी से पनपा है। इसके खात्मा के लिए धूमिल जैसे क्रांतिकारी कवि की जरुरत है। उन्होंने कहा कि निदा फाजली ने अपनी शायरी के माध्यम से जमाने को मार्गदर्शित किया है। ऐसे मे इन विभूषितों को याद करना लाजिमी है। अन्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मध्याह्न भोजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- सितुलवा प्राथमिक विद्याालय की मीणा देवी हुई प्रथम
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार मधुपुर अनुमंङल के करौ प्रखंड के 134 विद्यालयों के रसोईया एवं सहिया का कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से दो-दो विद्यालय मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोईया का चयन किया गया। प्रखंड के आठ संकुल से चयनित दो-दो विद्यालय के रसोईया ने मध्यान भोजन बनाकर प्रखंड संसाधन केंद्र लाया। जहां निर्णायक मंडल द्वारा भोजन को बारी-बारी से जांच किया गया। जांच में प्रथम स्थान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सितुलवा की मीना देवी चुनी गई एवं द्वितीय के लिए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धनतरीय के कुसमी देवी का चयन किया गया।
प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दोनों विद्यालयों को प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। प्रखंड से चयनित दोनों विद्यालय शनिवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे’ इसके पूर्व संकुल स्तरीय मध्याह्न भोजन बनाने का प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। मौके पर एमडीएम प्रभारी राजदीप कुमार झा, राहुल कुमार दास, आनंद प्रकाश सिंह, पंकज स्वर्णकार, मोहम्मद सत्तार, जितेंद्रनाथ शर्मा, उदय कुमार राय, सिलधर सोरेन, नकुल दास एवं नरेंद्र हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
- केंद्र की योजनाओ को घर-घर पहुंचाने का लिया निर्णय
मधुपुर/संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को करौं मंडल अध्यक्ष श्यामदेव चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ करौं ग्राम स्थित अस्थाई कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर बताया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जाएगा।इसमें प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे।इसके अंतर्गत पार्टी पदाधिकारी एक-एक गांव का दौरा कर वहां 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान बूथ स्तर की बैठकें भी होगी। पिछले चुनावों में पार्टी ने जो बूथ हारे हैं,उन्हें जीतना और जो जीते हैं,उनमें पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत मतों में वृद्धि करना,इस अभियान का लक्ष्य है। हर एक बूथ में जाना है, जिसमें 21 सदस्य का टोली बनाकर और उस बूथ में प्रवास करके कमल फूल दीवाल में बनाना है लिखना है। ग्रामीणों को हर एक बूथों में बताना है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का वितरण किया गया।
11 करोड़ घरों में नल से जल व शत-प्रतिशत घरों में बिजली देने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को सालाना 6000 की आर्थिक मदद किया गया। 11 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज और 4.30 करोड़ को मुक्त इलाज, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 57 लाख किसान हुए लाभान्वित, महिलाओं के लिए लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया। जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.72 करोड़ शौचालय को निर्माण कराया गया।प्रधानमंत्री मातृ योजना के तहत 3.3 करोड़ महिलाओं को सहायता समेत ऐसे अनेकों योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। प्रवासी कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर सरकार के ओर से किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। मौके पर ऋषि सिंह,विष्णु चौधरी,परिमल सिंह, हरि किशोर पांडेय, गोलक मंडल, अशोक यादव, शंकर मंडल, मदन चक्रवर्ती, मोहन कुमार, कृष्ण पोद्दार, मनोहर रजक, रणजीत सिंह, पूर्णानंद राय, महेश्वर भोक्ता, वकील भोक्ता, नंदलाल तिवारी, लखन चौधरी, राजेश गोस्वामी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
अनुमंङल अस्पताल मे 109 गर्भवती महिलाओं का हुई जांच
मधुपुर/संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सक डॉ आविजा निगार के द्वारा किया गया। जांच मंे 109 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी, वजन आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में एक भी हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित नहीं हुई है। एक गर्भवती महिला उच्च रक्तचाप की मरीज पाई गई जबकि 12 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया। इस दौरान 65 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की काउंसिलिग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी।
हाई रिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी एवं उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया। मौके पर उपाधीक्षक डा. आशा ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक महीने की नौ तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की जांच करके उचित इलाज किया जाता है। जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करके भी इलाज किया गया। कहा कि समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान हर महीना ए एन सी जांच जरूरी है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा भी मुफ्त में दी गई ।वहीं गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, आईसीटीसी और अन्य खून जांच नि:शुल्क किया गया। मौके पर परिचारिका श्रेणी ए सरिता कुमारी, नमिता कुमारी, डिंपल कुमारी, श्याम हांसदा, शोएब आलम, संदीप कुमार, अविनाश यादव, समेत बीटीटी, सहिया साथी और सहिया मौजूद थे।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी में लगा कैंप
- 32 गर्भवती की हुई जांच
पालोजोरी/संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती के प्रसव पूर्व जांच के लिए कैंप लगाया गया। पालोजोरी के विभिन्न गांवों से सहिया के साथ पहुंची गर्भवतियों ने प्रसव पूर्व जांच कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जावेद की देखरेख में लैब टेक्नीशियन अजय यादव ने जांच कर आवश्यक सलाह दिया। प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की जांच की जाती है। जांच कर आवश्यक दवाई व सलाह भी दी जाती है।
कौन सी सेवाएं दी जानी है गर्भवती को : नि:शुल्क इलाज, नि:शुल्क दवाईयां एवं आवश्यक सामग्री, नि:शुल्क जांच सुविधाएं, नि:शुल्क रक्त सुविधा एवं नि:शुल्क रेफरल सुविधाएं।
पुस्तकालय को सनातन फाउंडेशन ने कुर्सी, टेबल व पुस्तक दिया
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के पाथरोल के बंदर चौक स्थित मां सार्वजनिक पुस्तकालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए देवघर के सनातन फाउंडेशन ने पुस्तकालय के लिए दो टेबल,20 कुर्सी व पुस्तक समेत महापुरुष फ्रेमिंग की हुए तस्वीर पुस्तकालय के संचालक को दिया। इस दौरान फाउंडर विजय प्रताप ने बताया कि मां सार्वजनिक पुस्तकालय के समस्या संबंधी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था।
इसके बाद सनातन फाउंडेशन के फाउंडर के द्वारा संपर्क करते हुए पुस्तकालय को दान देने की बात कहीं। जिसके बाद शुक्रवार को पुस्तकालय पहुँचकर विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सहयोग किया। मौके पर मध्य विद्यालय पाथरोल के प्रधानाध्यापकअरविंद कुमार, शिक्षक प्रमोद भोक्ता, अर्चना सिंह, चुनचुन राय, नीतीश मोदी, रितेश, अभिजीत सिंह, संजीव झा, प्रभाकर, कारू ठाकुर, सूरज, गौतम, गणेश, सुमित, जीतन रवानी आदि लोग शामिल थे।
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत आज से बंटेगी फाइलेरिया रोधी दवा
- स्कूलों में निकाली गई जागरुकता रैली
पालोजोरी/संवाददाता। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत आज शनिवार से फाइलेरिया रोधी दवा का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर शुक्रवार को फाड़ासिमल स्कूल में एमटीएस गौतम कुमार की अगुवाई में छात्र छात्राओं की जागरुकता रैली निकाली गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जावेद ने जानकारी दी कि
10 फरवरी से 25 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। फाइलेरिया रोधी दवा में डीईसी और एलबेंडाजोल टैबलेट दिए जायेंगे। 10 फरवरी को बूथ पर, जबकि 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन प्रतिनियुक्त कर्मियों की मौजूदगी में कराया जाएगा। इसके लिए कुल 274 बूथ और कुल लक्ष्य 1 लाख 86 हजार और 310 व्यक्तियों का है। आज बांधडीह स्कूल में अभियान का उद्घाटन किया जायेगा।
पालोजोरी के 30 पोलिंग बूथों पर लगा स्पेशल कैंप
पालोजोरी/संवाददाता। चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को पालोजोरी प्रखंड के 17 ग्राम पंचायतों के 30 गांवों में स्पेशल कैंप लगाए गए। इन 30 गांवों में पहाड़िया जनजाति का बसोबास है, जिनका शत प्रतिशत नाम मतदाता सूची में दर्ज होना है। शुक्रवार को बूथ लेवल ऑफिसर सुबह से ही अपने बूथों पर मुस्तैद थे। मुख्य रूप से फार्म छह के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का जिम्मा इन्हें मुख्य रूप से दिया गया था। जानकारी हो कि स्टेट से मिली रिपोर्ट के अनुसार देवघर जिला में पहाड़िया जनजाति के आबादी के अनुसार मतदाता सूची में नाम कम दर्ज हो पाया है। इसे शत प्रतिशत करने के लिए डीसी ने बीडीओ को निर्देश दिया है।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया जनसंपर्क
सारवां/संवाददाता। इंडिया गठबंधन के नेता प्रदीप यादव शुक्रवार को सारवां प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा ही अंतर है। लोगों को सब्जबाग दिखा कर वोट ले लेते पर आज तक दो करोड़ युवाओं को नौकरी दिलाने का वादा सपना ही रह गया। मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपंद्र राय, मदन राय, अर्जुन हाजरा, चिरंजीव यादव, सुबोध यादव, चंद्रकांत यादव, जियाउल अंसारी, मुखिया दिवाकर पासवान, चंदन यादव, हरेंद्र यादव, शहनवाज सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता थे।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बीडीओ ने की बैठक
- लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर दिये कई निर्देश
सारवां/संवाददाता। बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड सभागार में लोकसभा चुनाव को सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की गई। बैठक में बीडीओ ने कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप , मतदान केंद्र भवन के खिड़की व दरवाजे का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट अविलंब दें। मतदान केंद्र की जिम्मेदारी पंचायत सचिव को देते कहा आवश्यक सभी मूलभूत सुविधा सभी केंद्रों में जांच कर बहाल करें ताकि मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो। बैठक में बीएओ विजय कुमार देव, जेएसएस विनोद कुमार दास, बीटीएम अजीत सिंह, एसआई गुरूदयाल सब्बर, उमेश कुमार, अशोक पाठक, एएसआई आनंद कुमार सिंह, किरण बास्की, अमरेंद्रनाथ तिवारी, दिलीप कुमार राव, डीपीआरओ दिलीप कुमार राय,पंचायत सेवक, जेई सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
तीन दिवसीय आयुष हेल्थ जांच शिविर का समापन
सारवां/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में डॉ एनके सिंह की देखरेख में आयोजित तीन दिवसीय आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सह आयुष हेल्थ जांच शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार व समाजसेवी संजय राय के द्वारा शिविर के बेहतर संचालन को लेकर डॉ एनके सिंह, डॉ रविसुंदर प्रभात, डॉ दिवाकर वर्णवाल, डॉ प्रेम भारती को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में संचालक श्री सिंह ने जानकारी देते कहा कि कैंप के दौरान कुल 1305 लोगों की जांच की गई एवं हिंगवाष्टक चूर्ण, लवण भास्कर चूर्ण, अश्वगंधा, कामदुधा रस, गोक्षुरादि गुगल, त्रयोदशांग गुगल सहित अन्य दवा का वितरण किया गया। वितरण में हिम्मत कुमार यादव, किरण कुमारी के साथ अन्य कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।
नुक्कड़ नाटक से सुरक्षा सड़क के प्रति किया गया जागरूक
सारवां/संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान संभव नुक्कड नाटक दल द्वारा सारवां के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के अलावा अन्य जगहों में कलाकार अरूण शर्मा, परमानंद सिंह, अनु कूमारी, मनोहर तुरी, भूषण यादव द्वारा आये दिन सडक में होने वाली दुर्घटना, अनाथ हो रहे परिवारों की और ध्यान आकष्ट कराया व नाटक के माध्यम से बच्चों को बाइक नहीं देने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, हेलमेट का उपयोग करने, वाहनों के कागजात अपडेट रखने की जानकारी दी गई। कहा आज लापरवाही के कारण हजारों परिवार बर्बाद हो चुके हैं लाखों बच्चे अनाथ हो चुके हैं उससे सबक लें। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने नाटक से सीख ली व सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने का संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव को लेकर सहरजोरी में हुई विधानसभास्तरीय बैठक
- लोकसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष हुए शामिल
चितरा/संवाददाता। गांव चलो अभियान के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सहरजोरी स्थित विधायक के आवासीय स्थित सभागार में भाजपा की सारठ विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुमका लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, सारठ विधायक सह दुमका लोकसभा संयोजक रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी शामिल हुए। मौके पर लोकसभा प्रभारी श्री पलिवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 काफी नजदीक है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए दुमका लोकसभा की सीट एक बार फिर से जीतने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। कहा कि दुमका लोकसभा की सीट जितना हम सभी की लिए काफी महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव से ही देश की दशा और दिशा तय होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जो देखा है उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारा देश आज के वर्तमान में बहुत ही मजबूत स्थिति पर पहुंच गय है और देश की जनता भी एक नये भारत का निर्माण के लिए पीएम मोदी से आश लगाए हुए हैं। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है और निष्ठापूर्ण दायित्व भी है कि पीएम मोदी की विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। विधायक सह लोकसभा संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि दुमका लोकसभा चुनाव परिणाम से ही विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तय होगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता तन-मन के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, ताकि लोकसभा सीट फिर से जीतकर पीएम नरेंद्र मोदी को देश का बागडोर पुन: उनके हाथों में देकर देश का भविष्य को बचाकर रखने में हम सभी सहयोग कर सकें। कहा कि देश का कल्याण के लिए दुमका लोकसभा चुनाव जीतना अति महत्वपूर्ण है। वहीं जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री महेंद्र प्रसाद राणा, मंडल अध्यक्ष अशोक हजारी, देबू पोद्दार, कामदेव मंडल, राजेंद्र मंडल, आदिवासी मोर्चा के बाबूलाल मरांडी सहित अन्य ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर मुकेश मिश्रा, जयनाथ मंडल, गोपाल रवानी, शेखर भैया, दिलीप यादव, शेखर सिंह, टिंकू सिंह, कारेलाल साह, आशीष रूज, पंकज सिंह, जयदेव साह, सुरेश राय, संजय तिवारी, निर्मल राय, अक्षय दत्ता, विकास महतो, पिंटू हालदार, सुनील साह, गुड्डू सिंह, बलराम साह सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति मंडल के सदस्य, बूथ प्रभारी आदि पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद थे।