• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 30 मवेशियों की मौत

April 8, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 30 मवेशियों की मौत

by admin
April 8, 2024
in Deoghar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • चालक, खलासी सहित तीन लोग पुलिस गिरफ्त में
    चितरा/संवाददाता। खागा थाना क्षेत्र के सारठ- बीरमाटी मुख्य सड़क स्थित फुटानी चौक के समीप गत शनिवार की मध्य रात्रि में मवेशियों से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे 35 मवेशियों की दम घुटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह पुलिस को मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पलटी हुई कंटेनर को सीधा कर कंटेनर सहित मृत एवं जीवित मवेशियों को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। वहीं वाहन छोड़कर फरार चालक, खलासी व अन्य एक व्यक्ति को पुलिस ने तलाश कर अपने गिरफ्त में लिया। जिसके बाद पुलिस पकड़े गए लोगों से खागा थाना में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मवेशी लदी कंटेनर वाहन संख्या एनएल 01 एजी- 0432 में बिहार के गया, भभुआ जिले से मवेशी लाद कर सारठ भाया खागा बगदाहा होते हुए बांग्लादेश जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त वाहन सारठ की ओर से आई थी। आशंका जताई जा रही है कि पशु तस्कर अक्सर इसी रास्ते पशु की तस्करी करते हैं। वहीं पुलिस की पूछताछ में बड़ी तस्कर गिरोह का खुलासा हो सकता है। इस घटना में 8-10 मवेशी जीवित भी बच गई गई है। मृत मवेशियों को ट्रैक्टर में लादकर सिरसिया पहाड़ के समीप ले जाकर जेसीबी से बड़ा गड्ढा कर सभी मृत मवेशियों को मिट्टी में दफना दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर ही रही थी।

24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमिपूजन

  • 14 से 17 अप्रैल तक होगा महायज्ञ का आयोजन
    मधुपुर/संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शहर के रेलवे न्यू कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया गया।
    14 से 17 अप्रैल तक आयोजित गायत्री तीर्थ हरिद्वार से आये आचार्य बुद्धन जी द्वारा विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रों से मुख्य यजमान सपत्नीक अजीत कुमार राय एवं किरण राय के साथ बड़ी संख्या में गायत्री परिवार तथा सनातनी श्रद्धालुओं को संकल्प, गुरु, गायत्री, सर्व देव एवं भूमि पूजन कराया गया। आचार्य जी के सानिध्य तथा पंडित उमाकान्त राय के कुशल कर्मकाण्ड संचालन में श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ यज्ञवेदी में प्रज्वलित साक्षात अग्निदेव को गायत्री महामंत्र, मृत्युंजय महामंत्र, सूर्य गायत्री महामंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र से अपनी-अपनी आहूतियां देकर आत्म कल्याण, शहर कल्याण तथा विश्व कल्याण की कामना की।
    मौके पर व्यासपीठ के आचार्य जी ने कहा कि भूमि को चैतन्य एवं जाग्रत करने तथा पवित्रता के संचार के लिए भूमि पूजन एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो सनातन संस्कृति का आधार है। मौके पर जिला संगठन प्रबंधन समन्वयक उमाकांत राय ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार एक ऐसा विश्वव्यापी संगठन है जो धर्मतन्त्र को लोक शिक्षण का माध्यम बनाते हुए विश्व में एक धर्म, एक संस्कृति,एक संस्कार, एक शासन की स्थापना को महत्वपूर्ण मानकर प्रचार-प्रसार करता है। धर्म एक ही है मानव धर्म। इसी पर संसार का शुभ और कल्याण टिका हुआ है। पुष्पांजलि, शांतिपाठ,यज्ञ भगवान तथा गायत्री माता की आरती से भूमि पूजन संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ आयोजन समिति सदस्य रामानुज कुमार, जयराम सिंह, रतन भारद्वाज, मुरारी कर्ण, रहीश शर्मा,पुष्पा कर्ण, दुर्गावती देवी, ममता जमुआर, रेणु देवी, विष्णु प्रिया, श्याम प्रसाद साह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

पंजाब मेल ट्रेन के गेट पर बैठ यात्रा कर रहा यात्री गिरा

  • आरपीएफ ने झाड़ी से बेहोशी की हालत मे उठाकर अस्पताल पहुंचाया
    मधुपुर/संवाददाता। मुख्य रेलखंड के मधुपुर-जोडमो हाल्ट के बीच रेल पोल संख्या 291/09 के समीप रेल लाइन के पास से एक घायल यात्री को बेहोशी की हालत मे आरपीएफ ने उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवधर भेज दिया गया।
    घायल यात्री की पहचान 27 वर्षीय अभिषेक कुमार बिहार शेखपुरा जिला के धर्मपुर गांव का रहने वाला है ्र आरपीएफ ने बताया की घटना की जानकारी उसके साथ चल रहे भाई ने आकर जानकारी दिया। बताया कि वह पंजाब मेल ट्रेन से धर जा रहा था। उसका भाई अभिषेक ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था । इसी दौरान वह चलती ट्रेन से गिर गया। मधुपुर आकर वह आरपीएफ पोस्ट मे धटना का जानकारी दिया । सूचना मिलते ही ऑन ड्यूटी एसआई आर एस प्रसाद, हेड कॉस्टेबल रजनीश कुमार घटनास्थल पहुंचकर रेललाइन के किनारे झाड़ी से बेहोशी की हालत में घायल यात्री को बरामद कर स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसके सर पर गंभीर चोट के निशान है। उसे बेहतर इलाज की आवश्यकता है। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गये है। इधर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

ईद को लेकर करौं थाना में शांति समिति की बैठक

  • सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने की अपील
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं थाना परिसर में रविवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने किया। मौके पर थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने कहा कि आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्वक माहौल में ईद मनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपील किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में ईद को भाईचारगी से मनाने मे सहयोग करें। कहा कि ईद को लेकर प्रशासन हमेशा मुस्तैद रहेगी और संवेदनशील जगह में पुलिस द्वारा गस्त तेज किया जाएगा। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के ऊपर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस कार्रवाई करेगी। कहा कि ईद आपसी सौहार्द का पर्व है।
    मौके पर समाजसेवी अजीत सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष कंगालु मरांडी, जितेंद्र प्रसाद यादव, पारस यादव, मजीद अंसारी, मुखिया सोहराब अंसारी, इदरीश अंसारी, ऋषि सिंह आदि मौजूद थे।

ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
सारठ/संवाददाता। सारठ बाजार में ईद त्यौहार को लेकर आसपास गांवों के लोगों का आवागमन बढ़ने से इन दिनों शाम के समय बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ा, मनिहारी एवं फलों की दुकानों में लोगों की भीड़ खरीददारी को लेकर होने लगी है। बता दें कि 10 या 11 अप्रैल को ईद मनायी जाएगी। इधर लच्छा सेवई के व्यवसायी तोफिक शेख बताते हैं कि ईद में इसकी बिक्री बढ़ जाती है।

कस्तूरबा विद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रोबिन चन्द्र मंडल की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता चलाया गया। वहीं इस विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने क्वीज, स्लोगन, पोस्टर बनाकर और स्पीच तथा रंगोली जैसे कार्यक्रम आयोजित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्वीज में प्रथम रूपा कुमारी, द्वितीय रूपा कुमारी टू और तीसरा स्थान डॉली कुमारी ने प्राप्त किया। जबकि पोस्टर मेंकिंग में प्रथम मधु कुमारी, द्वितीय सानिया कुमारी और तृतीय स्थान पर निशा कुमारी रहीं। मौके पर विद्यालय के वार्डेन कुमारी चंदा, शिक्षिका अपर्णा राणा, शिक्षक ब्रह्मदेव महतो, शैला कुमारी एवं कलावती कुमारी मौजूद थीं।

महापुर शिव मंदिर प्रांगण में महारूद्र यज्ञ का आयोजन 12 मई से
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के महापुर गांव में आगामी 12 मई से 18 मई तक महापुर के शिव मंदिर के प्रांगण में महारूद्र यज्ञ आयोजित की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी यज्ञ समिति महापुर की ओर से दी गई। इस यज्ञ को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुगण दिल से जुट रहे हैं। आगे की तैयारी एवं व्यवस्था पर विशेष चर्चा भी की जा रही है।

रेल कुलियों के लंबित मांगों को लेकर टीयूसीसी व सीटू ने की बैठक

  • रेल कुलियों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन होगा तेज : प्रकाश विप्लव
    मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत मधुपुर एवं अन्य स्टेशनों के कुलियों का ग्रेड डी में बहाली किए जाने का लंबित मांग को लेकर रविवार को स्टेशन के प्रिमियम लॉज में कुलियों ने एक बैठक कर इस मामले में रेलवे के अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर देर किए जाने पर क्षोभ व्यक्त किया। बैठक में संसदीय चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों से इस मुद्दे पर बातचीत किए जाने का निर्णय लिया गया।
    मौके पर संबोधित करते हुए टीयूसीसी के राज्य अध्यक्ष सोमनाथ मुखर्जी एवं सीटू के राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव ने कहा कि रेल कुलियों ने मामले पर अभियान चलायेंगे।
    कहा कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे के कुलियों को ग्रेड डी में प्रोन्नति कर उन्हें स्थाई वर्कर के रुप में बहाल किए जाने का निर्णय लिया था। जिसकी अधिसूचना भी रेल मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गई थी। लेकिन रेल अधिकारियों की सुस्ती के कारण आसनसोल रेल मंडल में 18 कुलियों द्वारा तय समय सीमा के अंदर यानि 15 जनवरी 2009 के पहले सभी कागजात जमा करने और सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी केवल एक कुली को ग्रेड डी के अंतर्गत बहाल किया गया। बाकी 17 कुलियों को मंझधार में छोड़ दिया गया। यह मामला अभी तक लंबित है और लाल वर्दीधारी कुली अपनी प्रोन्नति की आशा में बैठे हुए हैं। टीयूसीसी और सीटू इस मुद्दे पर अब संयुक्त रूप से लगातार आंदोलन करेंगी। बैठक में कुली यूनियन की ओर से अध्यक्ष ओम प्रकाश राम, कुर्बान मियां, नवीन महतो, राजेंद्र तुरी, जागेशवर महतो, दिनेश महतो आदि शामिल थे। बैठक में टीयूसीसी के गोविंद मिस्त्री भी मौजूद थे। बैठक के पूर्व रेलवे के कुलियों ने सीटू उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव का मधुपुर रेलवे स्टेशन पर गुलदस्ता देकर जोर दार स्वागत किया।

जयंती पर याद किए गए भैरव प्रसाद गुप्त
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में प्रसिद्ध कहानीकार भैरव प्रसाद गुप्त की जयन्ती मनायी गयी। मौके लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव, साहित्यकार धनंजय प्रसाद बेबाक ने विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुये कहा कि भैरव प्रसाद गुप्त बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति थे। वो लेखक, कहानीकार, कवि, निबंधकार, उपन्यासकार, नाटककर और हिन्दी के पैरोकार व प्रचारक थे। वो हिन्दी के प्रचार झ्र प्रसार के लिए दक्षिण भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय का दौरा किये और हिन्दी के अध्ययन व अध्यापन जोड़ दिये। वह जनवादी लेखक संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने माया, मनोहर कहानियां, कहानी, नई कहानियां आदि पत्रिकाओं का संपादन किये। उनकी प्रमुख कहानी संग्रह मुहब्बत की राहे, फरिश्ता, बिगड़े हुए दिमाग, इंसान आदि है। नाटक चांद बरदाई आदि रचना किये। अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

्नरमजान के महीने में जरूरी है जकात और फितरा
खबर से संबंधित एक फोटो लगा देंगे
सारठ/संवाददाता। रमजान का पाक महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह महीना इबादत का है। रमजान में रोजा, नमाज और कुरान पढ़ने के साथ जकात और फितरा देने का भी बहुत महत्व है। ईद की नमाज से पहले हर मुस्लिम को जकात और फितरा अदा करना होता है। असल में ये एक तरह से दान ही है।
क्या होता है जकात और फितरा : असल में जकात फर्ज है, तो फितरा वाजिब है। जिनके पास पर्याप्त पैसे हैं, ऐसे लोगों के लिए जकात और फितरा निकालना फर्ज है. जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। रमजान के महीने में ईद की नमाज से पहले फितरा और जकात देना हर मुसलमान के लिए जरूरी होता है।
क्या है जकात : हर उस मुसलमान के लिए जकात देना जरूरी है जो हैसियतमंद है। आमदनी से पूरे साल में जो बचत होती है, उसका 2.5 फीसदी हिस्सा किसी गरीब या जरूरतमंद को दिया जाता है, जिसे जकात कहते हैं। अगर किसी मुसलमान के पास तमाम खर्च करने के बाद 100 रुपये बचते हैं तो उसमें से 2.5 रुपये किसी गरीब को देना जरूरी होता है। वैसे तो जकात पूरे साल में कभी भी दी जा सकती है, लेकिन ज्यादातर लोग रमजान के महीने में ही जकात निकालते हैं। असल में ईद से पहले जकात अदा करने का रिवाज है। जकात गरीबों, विधवाओं, अनाथ बच्चों या किसी बीमार व कमजोर व्यक्ति को दी जाती है। महिलाओं या पुरुषों के पास अगर सोने-चांदी के गहनों के रूप में भी कोई संपत्ति होती है तो उसकी कीमत के हिसाब से भी जकात दी जाती है।
कौन देता है जकात : अगर परिवार में पांच मेंबर हैं और वो सभी नौकरी या किसी व्यवसाय के जरिए पैसा कमाते हैं तो सभी पर जकात देना फर्ज माना जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का बेटा या बेटी भी नौकरी या व्यवसाय के जरिए पैसा कमाते हैं तो वे मां-बाप अपनी कमाई पर जकात देकर नहीं बच सकते हैं। किसी भी परिवार में उसके मुखिया के कमाने वाले बेटे या बेटी के लिए भी जकात देना फर्ज होता है।
क्या होता है फितरा : फितरा वो रकम होती है जो खाते-पीते, संपन्न घर के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देते हैं। ईद की नमाज से पहले इसका अदा करना जरूरी होता है। फितरे की रकम भी गरीबों, विधवाओं और अनाथ बच्चों और सभी जरूरतमंदों को दी जाती है। जकात और फितरे के बीच बड़ा अंतर यह है कि जकात देना रोजे रखने और नमाज पढ़ने जितना ही जरूरी होता है, लेकिन बल्कि फितरा देना इस्लाम के तहत अनिवार्य नहीं है। जैसे जकात में 2.5 फीसदी देना तय होता है, जबकि फितरे की कोई सीमा नहीं होती। इंसान अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक कितना भी फितरा दे सकता है।
गोपनीय होना चाहिए जकात : अगर कोई मुसलमान जकात देता है तो वह एकदम गोपनीय होना चाहिए। जकात लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को ये एहसास नहीं होना चाहिए कि उसे सार्वजनिक रूप से दान देकर जलील किया जा रहा है। ऐसे में जकात का महत्व कम हो जाता है। इस्लाम के जानकार कहते हैं कि अल्लाह ताला ने ईद का त्योहार गरीब और अमीर सभी के लिए बनाया है। गरीबी की वजह से लोगों की खुशी में कमी ना आए इसलिए हर संपन्न मुसलमान के लिए जकात और फितरा देना जरूरी होता है।
किसे नहीं दे सकते हैं जकात : किसे जकात दे सकते हैं, यह भी स्पष्ट तौर पर बताया गया है। शौहर अपनी बीवी को और बीवी अपने शौहर को जकात नहीं दे सकती है। भाई-बहन, भतीजा-भतीजी, भांजा, चाचा, फूफी, खाला, मामा, ससुर, दामाद में से जो जरूरतमंद और हकदार हैं, उन्हें जकात देने में कोई हर्ज है। हदीस में यह भी कहा गया है कि जकात का पैसा अगर किसी जरूरतमंद के बीच चला जाता है तो देने वाले को उसका सवाब या पुण्य मिलता रहता है।

रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों की हुई बैठक

  • गर्मी व चुनाव को लेकर स्वास्थ्य शिविर तीन माह तक स्थगित
    मधुपुर/संवाददाता। शहर के पनहाकोला स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में रविवार को सोसायटी के उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह की अध्यक्षता में वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में पिछले कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इसके साथ वित्त वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। आठ मई 2024 अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाने पर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया। रेडक्रॉस परिसर में तोरण द्वार बनाने पर चर्चा की गई। महिला स्वास्थ्य जांच शिविर, एंबुलेंस के रख-रखाव पर आदि को लेकर बारी-बारी से विचार-विमर्श किया गया। जबकि सचिव महेंद्र घोष के द्वारा वर्ष 2023-24 के वार्षिक कार्य योजना पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा गर्मी व लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेगा ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर अगले तीन महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
    मौके पर सचिव महेंद्र घोष, एसएन सिंह, हाजी अल्ताफ हुसैन, सरोज शर्मा, सुल्तान अहमद, रामसेवक, राकेश वर्मा, सबिला अंजुम, मो रज्जाक आदि सदस्य मौजूद थे।
Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store