• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 28, 2026

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026

30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

June 28, 2026

गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

June 28, 2026

पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

June 28, 2026

कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

June 28, 2026

नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

June 28, 2026

भीड़ नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान

June 28, 2026

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026

अमन के संदेश के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

June 27, 2026

मोहर्रम के दंगल में गूंजा दमखम, आजाद व राहुल बने विजेता

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

    प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

    मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

    मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण

    गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: यौन शोषण मामले में 11 दिनों में दाखिल की चार्जशीट

    पंचायत चुनाव : बूथ से मंडल तक भाजपा ने कसी कमर

    कांग्रेस की जिला कमेटी गठित

    नकटी गांव में दूषित दूध सेवन से दर्जनों बीमार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

मवेशी चोरी करते रंगेहाथ दो गिरफ्तार

by admin
June 28, 2026
in Pakur
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमड़ापाड़ा, संवाददाता। मवेशी चोरी करते हुए दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 25 जून को हुई, जब आरोपी सड़क से मवेशियों को चुराकर एक वाहन में ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कैलाश साहा (उम्र करीब 43 वर्ष) पुत्र श्यामचंद साहा, निवासी हाथकादी, थाना हिरनपुर, और आरिफ अंसारी (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सदिक अंसारी, निवासी बाँसकेन्दरी, थाना महेशपुर, के रूप में हुई है। दोनों पाकुड़ जिले के रहने वाले हैं।
आरोपियों पर चोरी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार में से एक, कैलाश साहा, पहले भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।


हूल दिवस की तैयारी में कांग्रेस, व्यवस्था पर हुआ मंथन
हिरणपुर, संवाददाता। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू शुक्रवार को संथाल परगना दौरे के क्रम में हिरणपुर प्रखंड पहुंचे। उन्होंने मोहनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. बालमुचू ने कार्यकर्ताओं को आगामी हूल दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इससे पहले, उन्होंने पाकुड़ में पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बीएलए को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।

डॉ. बालमुचू ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी इस बार दुमका से भोगनाडीह तक पदयात्रा निकालेगी। इस पदयात्रा में 29 जून को लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम होगा। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. मनोवर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष शमशेर आलम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सेन, आबिद इस्लाम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का आह्वान
पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को एसआईआर अभियान को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं झारखंड एसआईआर प्रभारी प्रदीप बालमुचू ने बीएलए-2 और बीएलओ की भूमिका पर विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराने और कोई भी पात्र मतदाता छूटने नहीं देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत और वार्ड स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाकर शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग करने तथा अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला व प्रखंड पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, बीएलए, बीएलओ और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शुक्रवार को एसआईआर को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता
भाईचारे का बना मिसाल बना मोहर्रम

  • शांतिपूर्ण माहौल में पाकुड़ में निकाला गया निकले 24 ताजिया जुलूस
  • ड्रोन से हुई निगरानी, 15 क्यूआरटी रही तैनात
  • शहर से गांव तक श्रद्धा, अनुशासन व उत्साह के साथ मना मोहर्रम
    पाकुड़, संवाददाता। मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पाकुड़ जिले में पूरी श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 24 ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकले जुलूसों में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जबकि जगह-जगह लोगों ने ताजिया का स्वागत कर नियाज-फातिहा अदा की। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए 15 क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई थीं और पहली बार कई प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई।
    मोहर्रम की दशमी पर दोपहर में शहर के हिरण चौक स्थित इमामबाड़ा से मुख्य ताजिया जुलूस निकला। पारंपरिक धुनों और धार्मिक जोश के बीच जुलूस शहर की विभिन्न सड़कों और मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने ताजिया का स्वागत किया और अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआएं मांगी।
    शहर के हाटपाड़ा, आसानढीप्पा और बस स्टैंड सहित विभिन्न इलाकों से भी ताजिया जुलूस निकाले गए। वहीं सदर प्रखंड समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक तरीके से मोहर्रम मनाया गया।
    मोहर्रम कमेटी के तनवीर हाजी ने बताया कि मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना और चार पवित्र महीनों में से एक है। यह पर्व हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में हुई शहादत की याद में मनाया जाता है, जो सत्य, न्याय और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में वर्षों से ताजिया जुलूस निकालने की परंपरा चली आ रही है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
    मोहर्रम की पूर्व संध्या पर भी हिरण चौक स्थित इमामबाड़ा में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने नए परिधान पहनकर इमामबाड़ा पहुंचकर ताजिया पर निशान चढ़ाए और देश-दुनिया में अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ की। देर रात ताजिया को इमामबाड़े में स्थापित किया गया।
    पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। जिले में निकले 24 ताजिया जुलूसों में 14 लाइसेंसी और 10 गैर-लाइसेंसी जुलूस शामिल थे। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ 15 क्यूआरटी टीमों को सक्रिय रखा गया। ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन की पल-पल निगरानी की गई, जबकि उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे।

श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हुए मोहर्रम पर्व ने एक बार फिर पाकुड़ की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

टोटो चेक पोस्ट पर वसूली, जांच की मांग
पाकुड़, संवाददाता। चांदपुर टोटो चेक पोस्ट पर कथित अवैध वसूली और टोटो चालकों को परेशान किए जाने के आरोपों को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चार जून को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और मुफस्सिल थाना प्रभारी को आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 जून को दोबारा विस्तृत आवेदन सौंपा गया।
उन्होंने मांग की कि यदि टोटो चालकों से कोई शुल्क लिया जा रहा है तो उसका कानूनी आधार, संबंधित आदेश और राशि जमा होने का विवरण सार्वजनिक किया जाए। पिंकी मंडल ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि पारदर्शिता और कानून का समान अनुपालन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर उनका संघर्ष जारी रहेगा।


आरोग्य मंदिर में व्यवस्था देखने पहुंचे डीडीसी
पाकुड़। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू ने हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई स्थित निर्माणाधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ सब सेंटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन का निर्माण कार्य पूर्ण एवं गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

डीडीसी ने संबंधित एजेंसी को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर स्वास्थ्य केंद्र का शीघ्र हस्तांतरण करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों की भी समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत सहित संबंधित अभियंता मौजूद थे।

योजना प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
पाकुड़, संवाददाता। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, पंचायत सचिवालयों के संचालन, ग्राम सभाओं, अभिलेख संधारण, पंचायत विकास योजनाओं तथा डिजिटल सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीपीआरओ ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने, पंचायतों का नियमित निरीक्षण करने, शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन पोर्टलों पर समय पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक, ई-पंचायत, जिले के सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद तथा जिला पंचायत राज कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


अधिवक्ता के घर चोरी, नकदी और चांदी के सिक्के ले उड़े चोर
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्थित अधिवक्ता कामरुज्जमान के घर में शुक्रवार को चोरी की घटना हुई। चोर घर का ग्रील तोड़कर भीतर घुसे और 15 हजार रुपये नकद तथा चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए।
अधिवक्ता ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि वह स्वयं गांव गए थे। लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा पाया और ग्रील का ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

जगन्नाथ का महास्नान आज, इस्कॉन देवघर में 108 कलशों से होगा अभिषेक

June 29, 2026

प्रेरणा भारती ने किया वार्षिक मिलन उत्सव का आयोजन

June 29, 2026

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवघर में भव्य स्वागत

June 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store