• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

महेंद्र मुनि ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त किया पुरस्कार

November 4, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

महेंद्र मुनि ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त किया पुरस्कार

by admin
November 4, 2023
in Deoghar
0
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुरस्कार के साथ बच्चे व शिक्षक
मधुपुर/संवाददाता। विद्या भारती के उत्तर पूर्व क्षेत्र की गणित और विज्ञान मेला की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने वैदिक गणित प्रश्न मंच के किशोर वर्ग की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही बाल वर्ग के विज्ञान प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित की गई थी।
शुक्रवार को विद्यालय में समारोह आयोजित कर वैदिक गणित में द्वितीय स्थान प्राप्त भैया यशराज, कन्हैया कुमार और अनुराग कुमार, विज्ञान बाल वर्ग की आयुषी राज एवं किशोर वर्ग के प्रतिभागी पीयूष पांडे को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विज्ञान के आचार्य प्रदीप कुमार राय, देवाशीष चटर्जी एवं अमित गुप्ता ने अपने संदेश दिए। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार तिवारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डमरूधर सिंह ने किया। मौके पर सभी आचार्य और भैया बहन उपस्थित रहे। विद्यालय के सचिव राजकुमार कोठारी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य का शुभकामनाएं दी।

मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में सीबीएसई की कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं
मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बंगला मोहल्ला स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पटना के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैपेसिटी बिल्डिंग ऑन क्लास रूम मैनेजमेंट विषयक दो दिवसीय कार्यशाला में 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी शिक्षक और अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षक ग्रीन फील्ड एकेडमी लातेहार के शिक्षक रंजन शर्मा और स्टार इंटरनेशनल स्कूल के समृद्धि सिंह ने वर्तमान नई शिक्षा नीति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि सार्थक पठन-पाठन और सफल छात्र जीवन गठन में कक्षा संचालन का विशेष महत्व है। वर्ग कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार वातावरण बनाना और कक्षा को व्यवस्थित करना शिक्षक का अति आवश्यक कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया ने प्रशिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। कहा कि इस कार्यशाला से प्रशिक्षित होकर हमारे शिक्षक नई शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राओं को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सात लाभार्थी को आवास कराया गया उपलब्ध
आवास के लाभर्थी को आवंटन प्रमाण पत्र देती प्रशासक शिखा कुमारी
मधुपुर/संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-3 के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत भेडवा नावाडीह में बहु मंजिला आवास का निर्माण किया जा रहा है। नगर परिषद कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासक शिखा कुमारी की अध्यक्षता में उक्त आवासों के आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन कराया गया । जिसमे कुल सात लाभार्थी को आवास आवंटन किया गया। मौके पर उन्हें आवंटन पत्र दिया गया। विदित हो की इस योजना के तहत कुल 120 आवासो का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें से पूर्व में सभी 120 आवासों का आवंटन किया जा चुका है । विभागीय निर्देश के आलोक में 27 लाभार्थी द्वारा अपने अंश की राशि जमा नहीं करने के कारण उनके आवास की स्वीकृति रद्द कर दी गयी थी। पुन: 27 रिक्त आवासों के लिए लॉटरी प्रक्रिया प्रारंभ कर सात लाभुकों को आवास आवंटित कराया गया है। इस लॉटरी प्रक्रिया में नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, राजेश प्रसाद, प्रधान सहायक ओम प्रकाश झा, जावेद इकबाल, मनोहर कुमार, भूपेंद्र भगत, मिथुन रवानी, संजय कुमार, सदानंद एवं कई लाभार्थी उपस्थित थे।

समकालीन अभियान के तहत चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में आरोपी
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार चार वारंटियों को समकालीन अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी दिनेश रवानी, पवन रवानी और साजन रवानी तथा आमतल्ला भेड़वा निवासी तुलसीदास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विभिन्न मामलों के फरार वारंटी है। न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। चारों आरोपियों को सामान्य मेडिकल जांच और कोविड जांच के बाद न्याय की हिरासत में जेल भेज दिया।

सतर्कता विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को मुख्यालय से आए सतर्कता विभाग के अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता माह 2023 के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एसपी माइंस के अलावा राजमहल कोलियरी के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सतर्कता जागरूकता से संबंधित निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कोलियरी के कर्मचारी व डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। वहीं प्रतियोगिता के समापन पर सफल प्रतिभागियों को कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद ने उपहार देकर पुरस्कृत किया। सफल प्रतिभागियों में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार साह, मुकेश कुमार झा एवं छात्रों में अदिति प्रिया, विक्रम कुमार मंडल व समृद्धि झा शामिल थे। इस मौके पर सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रही है। इसलिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय कार्य निष्पादन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कहा कि भ्रष्टाचार पर पैनी नजर रखें और भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी सूचना हो अथवा साक्ष्य हो तो सतर्कता विभाग को दें। साथ ही जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार भी करें। कार्यक्रम में सतर्कता विभाग के अधिकारी सतीश शर्मा, सुब्रत देवनाथ, जेतुल देवरी, अनुराग रंजन के अलावा स्थानीय कोलियरी अभिकर्ता राम सुभग चौधरी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक पिनाकी चट्टराज, वरीय कार्मिक प्रबंधक संदेश एस वडाडे, एमके राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। वहीं मंच संचालन वरिष्ठ निजी सहायक अनवर हुसैन ने किया।

सरकारी योजनाओं से वंचित हैं पहाड़िया समुदाय के लोग : रघुनंदन
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य रघुनंदन प्रसाद सिंह गांवों के भ्रमण करने के क्रम में वे सारठ प्रखंड के मंझली मेटरिया से सटेे गांव पांडे मेटरिया पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। ग्रामीणों से मुलाकात होने पर ग्रामीणों अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री सिंह ने बताया कि आदिम जनजाति परिवार को डाकिया योजना के तहत चावल मिलने का प्रावधान है तथा अंत्योदय कार्ड के अन्तर्गत प्रत्येक परिवार को 35 केजी चावल एवं 18 से 59 साल तक पति-पत्नी में से किसी एक को पेंशन का भी प्रावधान है। जबकि पांडेय मेटरिया के निवासी समंत्री देवी पति मधु पहाड़िया तथा रानी देवी को पीएच कार्ड है, जो क्रमश: कार्ड संख्या 202000953152 और 202000953110 है। इनके सामने समस्या ये है कि परिवार के सभी सदस्यों को मिलाकर एक साथ कार्ड बना दिया गया है। वहीं पिंकी देवी पति दिलीप पहाड़िया, तुलसी देवी पति संजय पहाड़िया को आज तक अंत्योदय कार्ड का लाभ नहीं मिल पाया है।जिस कारण से सभी इस कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। साथ ही कहा कि इन आदिम जनजाति को पेंशन और आवास योजनाओं से भी वंचित रहना पड़ा है। बताया कि वंचित आदिम जनजाति के परिवार समंत्री देवी, पिंकी कुमारी, तुलसी देवी, संगीता देवी, दुलारी देवी, रीना देवी व पिंकी देवी द्वारा एक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन उपायुक्त डाक के माध्यम से भेजकर लाभ दिलाने की गुहार लगायी है।

बाइक चोरी की प्राथमिकी
सारठ/संवाददाता। सारठ थाना क्षेत्र के रानीबांध गांव से चोरों द्वारा बाइक चोरी का मामला थाना में दर्ज किया गया है। इस संबंध में फुलचूवां गांव निवासी रमेश दास पिता नेपाल महरा ने बताया कि बाइक संख्या जेएच 15 क्यू-1712 को सारठ से लौटने के क्रम में रानीबांध गांव में वकील टुडू के द्वार पर खड़ी कर कुछ खरीददारी कर रहा था। लौटने पर बाइक गायब मिला। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

शिल्पकार तैयार कर रहे हैं मां काली की प्रतिमा
सारठ/संवाददाता। सारठ स्थित दीवान बगीचा काली माता मंदिर में काली पूजा को लेकर कारीगर शांतनु शर्मा द्वारा प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में काली पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कारीगर शांतनु बताते हैं कि पूर्व की भांति इस बार भी आकर्षक प्रतिमा बनायी जा रही है।

कोयला उतारते डंपर चालक रंगेहाथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • वाहन जब्त, चालक को भेजा गया जेल
    चितरा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरिराखा गांव के समीप चितरा-बस्ती पालोजोरी मुख्य सड़क किनारे कोयला लोड डंपर से चालक बच्चन यादव को अवैध रूप से कोयला उतारते पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। साथ ही डंपर वाहन संख्या जेएच 21 एल -1922 को जब्त कर थाना लाया गया। वहीं थाना में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक को जेल भेज दिया गया। बता दें कि चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला संप्रेषण के दौरान रास्ते में वाहन चालक के मिलीभगत से अवैध रूप से कोयला बेचा जाता है। वहीं बीच-बीच में पुलिसिया कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए अवैध कोयला कारोबार में अंकुश तो लगता है, लेकिन पुन: बेखौफ होकर डंपर चालक अवैध धंधे में जुट जाते हैं। जानकारी के अनुसार कोयला का यह गोरखधंधा सबसे अधिक बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सोरेनपाड़ा सहित अन्य जगहों पर की जाती है। जहां कोयला साइकिल से अवैध उगाही भी की जाती है।

मारपीट को लेकर काउंटर केस, छानबीन कर रही है पुलिस
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव निवासी हुसैन अंसारी ने थाना में अवेदन देकर गांव के ही अकरम अंसारी सहित अन्य 11 लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने व घर में घुसकर छिनतई का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सारवां थाना से निजामुद्दीन मियां के साथ घर जा रहे थे। जब अकरम मियां के घर के समीप पहुंचे तो पूर्व में चल रहे जमीन विवाद को लेकर अजीम मियां अकरम मियां गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा व टांगी से हमला कर मारपीट कर घायल करने देने व घर में घुसकर मां को मौत का भय दिखा कर सोने का जेवर छीन लिया। कांड संख्या 117/23 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दूसरी और बरमोतरा के ही अकरम मियां द्वारा सारवां थाना में आवेदन देकर गांव के ही रूबेदा बीबी सहित छह पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया। आवेदन में कहा गया है कि उसकी बीबी कुछ से घर से निकली तो गांव के ही जुबेदा बीबी, हुसैन मियां सहित अन्य छह लोगों द्वारा जबरन गाली-गलौज करते हुए तलवार से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। कांड संख्या 118/23 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लंबित मांगों को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना

  • मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
    मोहनपुर/संवाददाता। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ संबद्ध एवं अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन संघ द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में कई मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन की। जिसमें नौ मंगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से बीडीओ संतोष कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय को समायोजन मुक्त व रसोइया को सरकारी कर्मचारी घोषित की जाए। साथ ही 26 हजार प्रतिमा मानदेय भुगतान की गारंटी की जाए और जब तक सरकारी कर्मचारी की दर्जा प्राप्त न हो। वही 60 वर्ष की उम्र सीमा समाप्त कर दी जाए। कार्यरत रसोईया कमी को हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाया जाए। ऐसे में नौ विद्यालय में लेखपाल एवं रात्रि पड़ी का नियुक्त भी की जाए। साथ ही संबंधित विद्यालय के शिक्षक मनमाने ढंग से कार्य करते हैं यदि उनकी मांगे नहीं जाती है तो सड़क पर आंदोलन करने की बात कही। इसको लेकर मुख्य रूप से संघ की राज्य सचिव गीता मंडल, भाकपा माले जिला सचिव कामरेड जयदेव सिंह, संघ की प्रखंड सचिव चिंता देवी, मुन्नी देवी, अनिता देवी, मोना देवी, प्रेमलता देवी, सकुना देवी, शुक्रमणि देवी, रीता देवी, सोनावती देवी, मानो देवी, सहावाती देवी, चमेली देवी, सरिता देवी, अंबावती देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।

बगैर ग्रामसभा के चयनित मनरेगा योजना को वार्ड सदस्यों ने की निरस्त करने की मांग

  • अनियमितता का लगाया आरोप
    चितरा/संवाददाता। पलमा पंचायत के बागी उपमुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने पंचायत से भेजे गए मनरेगा योजना सूची को जिला उपायुक्त से निरस्त करने की मांग की है। आरोप है कि बगैर ग्रामसभा के एवं कार्यकारिणी बैठक के बिना ही वार्ड सदस्यों को दरकिनार करते हुए बिचौलिया लोगों के मिलीभगत से पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक द्वारा मनमाने ढंग से 30-40 की संख्या में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप निर्माण के लिए सूची तैयार किया गया। जो स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया है। इस संबंध में उपमुखिया सुमन मल्लिक ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद लगभग डेढ़ वर्ष से एक बार भी पलमा पंचायत में वार्ड सदस्यों के साथ मुखिया द्वारा ना तो कार्यकारिणी बैठक की गई और ना ही विकास योजनाओं का चयन के लिए ग्रामसभा ही किया गया। इस अव्यवस्था के कारण 15वीं वित्त की राशि लगभग 25 लाख रुपए में एक अधेली भी खर्च नहीं हो पाया और इससे पंचायत स्तर पर विकास का काम अधर पर लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंचाई कूप के नाम पर लाभुकों से पांच-पांच हजार रूपया भी वसूला गया। साथ ही सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी भी मांगी गई, लेकिन एक माह के बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई। इतना ही नहीं, मनरेगा योजना में भी फर्जी जॉब कार्डधारी का नाम मास्टर रोल में डालकर मजदूरों से काम कराने की जगह धड़ल्ले से मशीनों का उपयोग मनरेगा योजना की जा रही है। ऐसे तमाम अनियमितता को लेकर देवघर उपायुक्त को अवगत कराया गया है। मौके पर वार्ड सदस्य संजय महतो, पार्वती कोलीन, पप्पू कोल, प्रीति टुडू, पुतुल राय, सुगुन सोरेन आदि मौजूद थे।
Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store