• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

by admin
April 2, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के रक्ति पंचायत अंतर्गत कानूडीह गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। परिजनों की पहल पर घायल थाना क्षेत्र के कानूडीह गांव निवासी लोचन साह और भोला साह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज को लेकर लाया गया। जहां उपचार के बाद उन लोगों ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत की। मौके पर पीड़ित लोचन साह ने बताया कि उनके अपने ही पुत्र किशोर साह व उनके ससुर मुरारी साह सहित चार लोगों द्वारा उन्हें और उनके छोटे पुत्र को मार कर घायल कर दिया। बताया कि उनके यहां गंवाली पूजा हुआ था और इसी दौरान खाना-पीना कर रहे थे। अचानक बात बढ़ने पर लाठी और डंडे से मारपीट कर चांदी का जेवर छीन लिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उन लोगों को बचाया जा सका। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन लोगों को भर्ती करवाया गया। जहां उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल देवघर भेजा गया। बुधवार को उन लोगों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है। खबर लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।

श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के साथ नए सत्र का शुभारंभ
मधुपुर/संवाददाता। महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 के प्रारंभ होने के अवसर पर मंगलवार से श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। बुधवार को अखंड पाठ का समापन हुआ। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ होता है। वैदिक परंपरा के अनुसार हवन, पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों व दीदी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानस का सस्वर पाठ किया। यजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने नए सत्र के निर्विघ्न संपन्न होने का संकल्प कराया। गुरुवार से पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विद्यालय के अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्रा एवं सचिव राजकुमार कोठारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण और कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो कार्रवाई

  • जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने पुलिस को दिया आवेदन
    मोहनपुर/संवाददाता। रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार को जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से लिखित आवेदन देकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जिक्र है कि देवघर-दुमका मुख्य सड़क सिंगारडीह तारगाछ के शिव पार्वती मंदिर के पास यात्री शेड में शराबी व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे महिला, बच्चे यात्रियों को डर का भय बना रहता है। बुधवार को डंडी बम यात्री शेड में ठहरे थे। उस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा बम कि मोबाइल व पैसे की चोरी कर लिया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुशील महथा ने 7 हजार रुपए आर्थिक मदद की तथा चोरी की घटना को को लेकर पुलिस को अवगत कराया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि यात्री शेड के आस-पास दुकानों में गांजा व शराब की भारी मात्रा में खपाया जाता है। जिससे कि आसपास के युवाओं कि भविष्य व समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस के लिए आवेदन में वार्ड सदस्य रूपन मंडल, निलेश मोदी, संजय चौरसिया, कामेश्वर मोदी, अनंत मोदी, निवास मोदी, कपिल देव मोदी, निशान महथा, पंकज यादव, विश्वनाथ मोदी, पप्पू कुमार यादव, सुमित चौरसिया सुमित दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

उर्स मेले के चौथे दिन मजार पर उमड़ी जायरिनों की भीड़

  • चादरपोशी और शेरनी चढ़ाकर मांगी दुआ
    सारठ/संवाददाता। सारठ बाजार स्थित मखदूम शाह जहांनिया जहांगस्त रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर लगने वाले वार्षिक मेले के चौथे दिन चादर चढ़ाने और शेरनी चढ़ाने को लेकर जायरिनों की देर रात तक भीड़ जुटती रही। हालांकि अचानक आंधी और पानी के आने से व्यवस्थापक के लिए समस्याएं तो उत्पन्न हो ही जाती है लेकिन पुलिस पदाधिकारी, कमेटी के सदस्यों व व्यवस्थापक और अधिकारियों की तत्परता से हर समस्या का निदान अविलंब ही कर लिया जाता है।
    प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे अधिकारी : सारठ ंअंचल अधिकारी कृष्णचंद्र सिंह मुंडा और सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, उर्स कमेटी अघ्यक्ष मो. रब्बलुल शेख, खादिम मुजफ्फर शाह द्वारा वोलेंटियरों के साथ कई बार मेले का भ्रमण कर मेले की ताजा स्थिति पर लगातार नियंत्रण बनाये हुए दिखे। उर्स मेले पर पूर्ण नियंत्रण बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर द्वारा दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं तथा साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के वरीय प्रभार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह और अंचल अधिकारी कृष्णचन्द्र सिंह मुंडा को पूर्ण प्रभार दिया गया है।जबकि अंचल के सभी राजस्व उपनिरीक्षक को निदेश दिया गया है कि उर्स मेले के अवसर पर अंचल अधिकारी को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिा बलों की तैनाती भी की गई है। जबकि सारठ एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा ने भी उर्स मेला की हर गतिविधियों पर विशेष नजर बनाये हुए हैं।
    विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी : इस प्रकार उर्स मेले के अवसर पर विभिन्न दंडाधिकारियों को विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्ति की गई है, जो क्रमश: मुख्य मंच के पास मनरेगा के बीपीओ अक्षय दत्ता, मजार के पास जनसेवक अजहरूल हक, मंदिर के सामने पीएमएवाई-जी के प्रखंड समन्वयक मोहन महरा, कब्रिस्तान के पास बैरियर में बीपीएमयू मो. तालिम अंसारी, सारठ चौक पर कनीय अभियंता मन्नोवर आलम, प्रशासन के गश्ती दल के साथ कनीय अभियंता मो. सफाकत अंसारी, स्कूल के सामने पीएचईडी के प्रखंड समन्वयक आनन्द कुमार ंसिह, थाना के सामने स्थित बैरियर पर कनीय अभियंता हेमंत कुमार हितैषी, सारठ प्रखंड कार्यालय की ओर जाने वाले सड़क पर एटीएम गौतम कुमार और मेला के मनिहारी गली में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।
    इनकी भी भूमिका है सराहनीय : उर्स मेलां के वार्षिकी पर मजार पर आये तमाम तायरिनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए इश्तियाक मिर्जा, शालीग्राम मंडल, बिक्रम सिंह, हुसैन शेख, कलाम शेख, मो. रब्बुल शेख, मो. शमीम, सादिक शेख, मो. इकराम शेख, अरसाद शेख, राजा मुराद शेख, पापे शेख, मुनाजिर शेख, रेहान शेख, नूर आलम, इमदाद शेख, मो. जहांगीर, जोनेद शेख, बबलू शेख समेत अन्य सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल
सारवां/संवाददाता। सारवां-सारठ मुख्य मार्ग स्थित दलदली फौजी ढाबा के समीप विगत दिन देर रात्रि को दलदली से अपने घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार नोखिला निवासी अनिल यादव अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल की दुर्दशा हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

सारवां और लखोरिया भाजपा मंडल की हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का सारवां और लखोरिया मंडल की संयुक्त बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय सारवां परिसर में सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कुसमावा गांव में हुई घटना की निंदा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर सारवां मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बलराम पोद्दार कृष्णानंद सिंह, राजेश कुमार सिंह, संजय प्रसाद, सुधीर कुमार, रामप्रसाद, कुंदन कुमार राय, श्रीकांत रावत, कुणाल, कैलाश कुमार, सोनू कुमार, गौतम राय, देवानंद सिंह, अर्जुन महतो, पंकज सिंह, दयानंद राय, अशोक कुमार, वीरेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य मौके पर उपस्थित थे।

ग्रेन एटीएम अधिष्ठापन के विरोध में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का धरना प्रदर्शन
मधुपुर/संवाददाता। जन वितरण प्रणाली संघ देवघर जिला अध्यक्ष अभय चंद्र झा के नेतृत्व में बुधवार को खलासी मोहल्ला स्थित डाक बंगला मैदान में ग्रेन एटीएम के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था का विरोध करते हुए बैठक किया। देश के प्रधानमंत्री, खाद्य आपूर्ति सार्वजनिक उपभोक्ता मामले विभाग के केंद्रीय मंत्री समेत संबंधित वरीय पदाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन देने की बात बैठक में तय हुई। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने कहा है कि ग्रैन बैंक अधिष्ठापन से झारखंड के 25 हजार और देवघर जिला में एक हजार जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा । दुकानदारों की पारिवारिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। तकनीकी स्पर्धा में समाज के मानवीय मूल्यों को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए। पारदर्शिता के नाम पर पहले ही राशन दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, ईपॉस डिजिटल व्यवस्था कर दी गई है। नई व्यवस्था लागू करने के पहले दुकानदारों के परिवार की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। राशन दुकानदारों का पिछले 10 महीना का कमीशन बकाया है। भुगतान नहीं होने से डीलरों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बकाया कमीशन का भुगतान शीघ्र कराया जाए। नई व्यवस्था लागू करने के पहले मानवीय आधार पर विचार करने की मांग की गई है। मौके पर अरविंद कुमार यादव मो. यहिया, विजय कुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव, पदमा देवी, वासुदेव ठाकुर, शबाना यासमीन, ललिता देवी, गोपाल प्रसाद भगत, मंजीत मोदी मोतीलाल साह, मो. सैफाउद्दीन, फलदन दास, सीता देवी, हाजरा बीबी, बाबुल अंसारी, बहरुद्दीन अंसारी, सुनीता देवी, शहनाज बानो, जयदेव राउत, प्रदीप सिंह, मो. साजिद, अर्जुन रवानी, कामदेव प्रसाद राय, कामदेव भैया, मृत्युंजय प्रसाद राय, उत्तम शाही, दिलीप कुमार दास, विजय कुमार सिंह, चंपा सोरेन, अवध प्रसाद भैया, वीणा देवी समेत अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे।

जाम की समस्या को लेकर एसडीओ करेंगे बैठक
मधुपुर/संवाददाता। शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और इलाके में हो रहा है। अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस मामले को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने गंभीरता से लिया है। वाहनों की बढ़ती संख्या और अतिक्रमण से हो रहे जाम को लेकर आगामी चार अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बैठक होगी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी वार्ड पार्षद, नागरिक समिति के अध्यक्ष समेत अन्य सदस्य, शहरी क्षेत्र के सभी ट्रांसपोर्ट एजेंसी, सभी खाद्यान्न थोक विक्रेता बैठक में शामिल होंगे।

मंत्री हफीजुल ने असम के रंगापारा विस चुनाव को ले पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन
मघुपुर/संवाददाता। असम विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार स्थानीय रंगापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केकोकली नेपाली गाँव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे ।
उद्घाटन के पश्चात मंत्री हफीजुल हसन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र के चाय बागानों में कार्यरत हमारे टी ट्राइब्स, अल्पसंख्यक समाज एवं शोषित एवं वंचित वर्गों के हक़ और अधिकार की लड़ाई को झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हर व्यक्ति को मिलना चाहिए । इसी उद्देश्य के साथ जेएमएम निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपील की कि आगामी चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के रंगापारा प्रत्याशी मेथयु टॉपनो को अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को गति मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने मनाया काला दिवस

  • चार श्रम संहिताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समीप संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले बुधवार को प्रथम पाली में मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं के विरोध में काला दिवस मनाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एटक के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूर संगठनों की हड़ताल और विरोध के बावजूद चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया, लेकिन मजदूर प्रतिनिधियों से बातचीत करना भी उचित नहीं समझा गया। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून के तहत 300 से कम मजदूरों वाले संस्थानों पर कई श्रम कानून लागू नहीं होंगे, जिससे मजदूरों की नौकरी और अधिकार दोनों असुरक्षित हो जाएंगे। यह कानून मजदूरों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी और इस लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। यदि समय रहते मजदूर एकजुट नहीं हुए तो आने वाले समय में मजदूर अपने अधिकारों से वंचित हो जाएंगे।
    उन्होंने खदानों के बढ़ते निजीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियां मजदूरों को न्यूनतम मानदेय तक नहीं दे रही हैं और सामाजिक सुरक्षा की भी अनदेखी की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    इस अवसर पर मजदूर नेता बलदेव महतो एवं होपना मरांडी ने भी अपने विचार रखते हुए श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताया और आंदोलन को और तेज करने की बात कही। मौके पर राम मेहरा, डोमन दे, सोना लाल सोरेन, बलराम मंडल, शमशुल मियां, गणपति महतो, राजेन प्रसाद महतो, मेनमन हेंब्रम, मनेश्वर मांझी, राम प्रसाद दास, राजू दास, बालेश्वर मुर्मू, हराधन मरांडी सहित कई कोलियरी मजदूर उपस्थित थे।

गंजोबारी नायकधाम में वार्षिकोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • बिहार मोरवा के विधायक रणविजय साहू भी गंजोबारी पहुंचे
    मधुपुर/संवाददाता। मघुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत गंजोबारी स्थित बाबा नायक धाम में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवासीय वार्षिक पूजा में देश के विभिन्न प्रांतो से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना किया। दो दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ जो बृहस्पतिवार संध्या को संपन्न होगा।
    पूजा-अर्चना करने वालों में बिहार के समस्तीपुर जिला के मोरवा के विधायक रणविजय साहू, अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार एवं झारखंड प्रभारी दयानंद समेत अन्य गणमान्य लोग पूजा में शामिल हुए। इसके अलावे पूजा अर्चना करने वालो मे महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, बंगाल, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के अन्य जगहों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। बाबा नायक धाम मंदिर में श्रद्धालुओ को बारी-बारी से लाइन लगाकर पूजा अर्चना कराया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क भोजन पानी आदि की व्यवस्था की गई थी। पूजा अर्चना करने के बाद बिहार मोरबा के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बाबानायक धाम बहुत ही सत्य देवता है। वह समस्तीपुर से चलकर बाबा नायक के शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने देशवासियों की अमन, चैन एवं शांति का कामना की। उन्होंने समाज द्वारा बनाए गए लोगों के लिए निशुल्क भोजन पानी की व्यवस्था का जानकारी भी लिया और निर्देश दिया कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसका ख्याल
    रखें।

बाबा की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

  • चकरमा पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय
    मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को चकरमा पंचायत के आगे गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजसेवी सह झामुमो नेता बबलू दास द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा लगवाई जाएगी एवं इस प्रतिमा का अनावरण प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी रंजीत यादव द्वारा किया जाएगा।
    बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि बाबा साहब की आदमकद (पूर्ण आकार की) प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके महान विचारों, संघर्षों एवं योगदान से प्रेरणा मिलती रहे। साथ ही, कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने हेतु विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं, जनसहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई और सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर कालेश्वर दास, माहेश्वर दास, जामन दास, नंदकिशोर दास, संतलाल दास, देवनारायन दास, सचिंदर दास, नेपाल दास, राजकुमार दास, दिलीप दास, पप्पू दास समेत दर्जनों से अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store