• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

रेल संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर रेलमंत्री को आवेदन

February 10, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

रेल संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर रेलमंत्री को आवेदन

by admin
February 10, 2024
in Sahibganj
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजमहल। संवाददाता। रेल संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सह अनुमंडल विकास संघर्ष समिति व गंगा पुल संघर्ष समिति अध्यक्ष मनोज कुमार साहा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवेदन प्रेषित किया है। दिये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि ऐतिहासिक काल में महत्वपूर्ण राजमहल भारतीय रेल के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा, परंतु आज उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इसके साथ ही साहिबगंज, बरहरवा रेलखंड रेल प्रशासन के बेरुखी से त्रस्त है। भारत की दूसरी रेल राजमहल से हावड़ा के बीच 04 जुलाई, 1860 को चली थी। मुगल काल में राजमहल को 1594 ई से 1660 तक बिहार, बंगाल एवं ओडिशा प्रांत की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। कोविड के समय से चली आ रही ट्रेन अभी तक इस डिवीजन में स्पेशल बनाकर चल रही है। जिसके कारण पैसेंजर ट्रेन का न्यूनतम किराया 10 रुपये की जगह 30 रुपया लग रहा है। इसे तत्काल न्यूनतम किराया 10 रुपया पुन: लागू किया जाए। हावड़ा से मालदा के बीच दो इंटरसिटी ट्रेन चलती है। इनमें से कोई एक का परिचालन राजमहल से किया जाए। बरहरवा रामपुरहाट विश्व भारती पैसेंजर का परिचालन बरहरवा से बढ़ाकर राजमहल तक किया जाए। बर्धमान तीनपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन तीनपहाड़ से बढ़ाकर राजमहल से हो। साहिबगंज से हावड़ा टाटानगर एवं रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ हो। अगरत्तला आनंद विहार तेजस राजधानी का साहिबगंज में ठहराव दिया जाए। कोरोना काल से बंद पड़ी सियालदह-वाराणसी व सियालदह-दिल्ली अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन एवं राजगीर-हावड़ा फास्ट पैसेंजर का परिचालन पुन: प्रारंभ किया जाए। राजमहल में आरक्षण काउंटर 02 बजे की बजाय 08 बजे रात्रि तक चालू रहे। राजमहल में माघी पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेला को लेकर 20 फरवरी, 2024 से 30 फरवरी तक तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर ट्रेन के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए। ब्रह्मपुत्र मेल, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस एवं मालदा-पटना इंटरसिटी तथा गया-कामाख्या एक्सप्रेस का यथाशीघ्र तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में ठहराव दिया जाए। आवेदन की प्रतिलिपि रेल राज्य मंत्री राव साहब पाटील दानवे व दर्शना जरदोष, रेल महाप्रबंधक रेलवे कोलकाता डिविजनल एंव रेलवे मैनेजर मालदा डिविजन को भी प्रेषित की गई है।

एसडीपीओ ने राजमहल सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजमहल। संवाददाता। व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने लिए शुक्रवार को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ड्यूटी की भी समीक्षा की। एसडीपीओ ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। साथ ही प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की उपस्थिति में संपूर्ण न्यायालय परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को देखा तथा मुख्य गेट से आने वाले संदिग्धों की लगातार चेकिंग करने, अनावश्यक रूप से किसी को प्रवेश नहीं देने, न्यायालय परिसर के अंदर व्यक्तियों को इकट्ठा होकर जमावड़ा नहीं बनाने देने व किसी भी रूप में अनावश्यक वाहनों को प्रवेश न देने संबंधी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के रहने के स्थान व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर पुलिस बल मौजूद थे।

निमार्णाधीन सबवे से टीआर पैसेंजर ट्रेन प्रभावित

राजमहल। संवाददाता। राजमहल तीनपहाड़ रेलखंड के बीच रेल फाटक के समीप सबवे निमार्ण कार्य के चलते टीआर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को प्रभावित हुआ। इसके फलस्वरुप यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यात्री दोपहिया, चार पहिया व अन्य वाहनों से अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए। इस संबंध में सहायक स्टेशन प्रबंधक रूपक कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य से ट्रेन अपने नियत समय से विलंब से चली। ट्रेन का परिचालन जारी रहा।

मैट्रिक की परीक्षा में 794 व इंटर में 5381 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

साहिबगंज। संवाददाता। जिला में शुक्रवार को सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा 19 परीक्षा केंद्रों में अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संथाली, उरांव विषय में हुई। जिसमें कुल 799 परीक्षार्थी में 794 परीक्षार्थी उपस्थित व 05 अनुपस्थित हुए। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक जिला के 13 परीक्षा केंद्रों में इंटर आर्टस की इलेक्टिव लैंग्वेज कंपलसरी व एडिशनल लैंग्वेज विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 5443 परीक्षार्थी में 5381 परीक्षार्थी उपस्थित व 62 अनुपस्थित रहे। डीसी रामनिवास यादव, एसपी कुमार गौरव, डीईओ दुर्गानंद झा सहित जिला के आला अधिकारियों ने जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीईओ झा ने बताया कि जिला में परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। आज मैट्रिक में उर्दू, बंगला, उड़िया विषय की परीक्षा प्रथम पाली में और दूसरी पाली में इंटर आईएससी व आईकॉम वाले परीक्षार्थियों की इकोनॉमिक्स और इंटर आर्ट्स वाले परीक्षार्थियों की एंथ्रोपोलॉजी विषय की परीक्षा होगी।

महिलाएं, पुरुषों से भी आगे बढ़कर कर रहीं कार्य : सिन्हा
-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम

राजमहल। संवाददाता। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड स्थित सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख सलोनी मरांडी ने की। इस दौरान बीडीओ सह सीडीपीओ उदय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला मुखिया, मंथन संस्था के कर्मी, महिला पर्यवेक्षक, सेविका ने हिस्सा लिया। बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम के तहत बाल विवाह व भ्रूण हत्या को पूरी तरह खत्म करना है। बेटी और बेटा में कोई अंतर नहीं है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों से भी आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं। माना जाता है कि बेटा भाग्य से मिलता है, लेकिन बेटी सौभाग्य से मिलती है। कार्यक्रम के पश्चात बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मौके पर प्रखंड कर्मी चंदन सरकार सहित अन्य उपस्थित थे।

फाइलेरिया से बचना है तो दवा जरूर खाएं: डीसी
-आज से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
-बोरियो कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में होगा मुख्य कार्यक्रम

साहिबगंज। संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही 10 से 25 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम के तहत सभी को फाइलेरिया से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाई जाने की तैयारी की जानकारी ली। बताया गया कि प्रथम चरण में शुक्रवार को बूथ लेवल एक्टिविटी के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। दूसरे चरण में 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिलायी जाएगी। डीसी ने कहा कि फाइलेरिया की दवाई खाने के बाद मामूली चक्कर, उल्टी, बुखार, सिर दर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इससे घबराना नहीं है। डीसी ने कहा कि जिलेवासी दवा का सेवन अवश्य करें एवं अन्य लोगों को भी दवा के सेवन के लिए प्रेरित करें। जिला के 1819 गांवों के 2,67,441 घरों के 13,24,115 लोगों को दवा का सेवन कराने का लक्ष्य है। जिला में 1831 बूथ बनाये गये हैं। अभियान में 3420 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। 334 सुपरवाइजरों को भी लगाया गया है। दवा का सेवन भूखे पेट नहीं कराना है और दो वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को दवा नहीं खिलानी है। हाथी पांव जैसे गंभीर रोग की रोकथाम के लिए दवा का सेवन जरूरी है। फाइलेरिया मनुष्य के पैर, हाथ, अंडकोष और महिलाओं के स्तन पर अटैक करता है। संक्रमण के बाद बीमारी होने में पांच से 15 साल लग सकते हैं। मौके पर डीएफओ मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, विभिन्न प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

जल्द करें कचरा प्लांट का निर्माण : डीसी

साहिबगंज। संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक हुई। डीसी ने सख्त निर्देश दिया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के तहत बन रहे कचरा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। वहीं मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से करने का निर्देश दिया। वहीं सिवरेज, वृक्षारोपण, गंगा घाट एवं श्मशान घाट की साफ-सफाई, गंगा किनारे प्राकृतिक खेती करने सहित अन्य पर विचार विमर्श हुआ। डीसी ने छोटे बड़े नालों की सफाई करने, नगर परिषद क्षेत्र में डस्टबिन वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएफओ मनीष तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सदर सोमा खंडैत, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, श्रीनिवास सिंह, डॉ. रणजीत कुमार सिंह, अशोक चौधरी, डीपीएम मणिकांत कुमार सहित अन्य थे।

जिले के 50 पुअनि का तबादला, आये 45

साहिबगंज। संवाददाता। राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 03 वर्ष या उससे अधिक समय से जिला में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार पुअनि चिंतामन रजक, अशोक प्रसाद, रविन्द्र कुमार, संतोष कुमार पांडेय, कैलाश कुमार, धनपति लोहरा, चिरंजीत प्रसाद, प्रणीत पटेल, प्रकाश रंजन, सतीश कुमार सोनी, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रियेश प्रसून, सौरभ कुमार, निरंजन कच्छप, वाजिद अली, जगन्नाथ पान, सोनी खालको, सुमित्रा कच्छप, शिवोदय तिर्की, उपेंद्र कुमार दास, सुषमा कुमारी, दीपमाला कुमारी, विक्रम कुमार, संदीप कुमार वर्मा, वीणा कुमारी, गायित्री कुमारी, भारती कुमारी, ज्योत्सना महतो, दीपेश कुमार, गौरव कुमार, संदीप गुप्ता, अमन कुमार सिंह, अमन कुमार, अनुपम प्रकाश, प्रवेश कुमार राम, नीतीश कुमार राय, सुनील कुमार, सतीश आशीष तिर्की, धीरज कुमार, वीर बादल, प्रिराय रंजन, उमेश चंद्र महतो, प्रमोद कुमार टूडू, राजीव कुमार, मोबिन अंसारी, मांझी मेलगाड़ी, शिवकुमार सिंह, परशुराम पासवान, फुलजेमसिया तिग्गा सहित कुल 50 का तबादला हुआ है। वहीं अन्यत्र पदस्थापित पुअनि सुदामा सिंह, गुलाम सरवर, अखिलेश कुमार यादव, अनीश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार महतो, दुर्गा कुमारी गुप्ता, प्रवीण कुमार प्रभाकर, पवन कुमार, दीपक क्रियसन, सत्यवान कुंभकार, अजीत लकड़ा, अनिल कुमार, रूपेश कुमार यादव, विकास सेठ, बंटी यादव, गायत्री कुमारी, संग्राम सिंह सोया, महेंद्र कुमार, पंकज वर्मा, पूजा कुमारी, विक्रम कुमार, अनिल कुमार यादव, चंदन कुमार भैया, साशी सिंह, नितेश कुमार पांडेय, लाव कुमार, असीम कुजूर, ओम प्रकाश चौहान, विक्रम कुमार बौरी, अमित कच्छप, गौरव भगत, पंकज कुमार दूबे, अमित कुमार सोनी, गुलशन गौरव, बिट्टू कुमार साह, रोहित कुमार, अरुण कुमार सिंह, हसनैन अंसारी, सन्नी डेविड बारा, सुमित कुमार सिंह, बिरसा उरांव, राजीव रंजन, दशरथ जामुदा, आनंद खंडाईत, पवन यादव सहित 45 पुअनि का साहिबगंज पदस्थापन हुआ है।

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई प्रभातफेरी
साहिबगंज। संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 26वें दिन सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क जागरूकता प्रभात फेरी साक्षरता चौक से समाहरणालय तक निकाली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप व एमवीआई विजय गौतम ने प्रभातफेरी को रवाना किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से जानकारी दी। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, राजमहल मॉडल कॉलेज प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह, महाविद्यालय छात्र नायक विनोद कुमार मुर्मू, खेल प्रशिक्षक योगेश प्रसाद, लक्ष्मण टुडू, रोड़ इंजीनियर एनालिस्ट अनुज परासर, आईटी सहायक राजहंस, लिपिक अभिषेक कुमार, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल व पुलिस बल, एनएसएस सदस्य व अन्य मौजूद थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store