• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लू लगने से एक महिला की मौत

May 4, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

लू लगने से एक महिला की मौत

by admin
May 4, 2024
in Sahibganj
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली, समदा सीज स्थित राजप्रीत यादव के आम बगीचा में बुधवार को लू लगने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। इधर सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोटालपोखर निवासी संझला किस्कू की पत्नी समीया मरांडी (48) किसी काम से सकरीगली आयी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रेंडमाइजेशन के बाद खोला गया वेयरहाउस
-राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि थे मौजूद

साहिबगंज। संवाददाता। लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती के नेतृत्व में एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस को खोला गया। पूर्व में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम, वीवीपैट का रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ था। जिसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी विधानसभा की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई थी। इसी कड़ी में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की छंटनी की गई। मौके पर अपर समाहर्ता राजमहेश्वरम, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू व राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

हादसे के दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर
-हादसे में एक बच्ची की हुई थी मौत, एक गंभीर

बोरियो। संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के पोखरिया मांझी टोला में बुधवार को हाइवा के बिजली पोल में जोरदार टक्कर मारने और बिजली पोल से दब कर एक बच्ची के घायल होने और एक की मौत हो जाने के दो दिन बीत जाने के बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अशिक्षा की वजह से पीड़ित परिजनों ने अभी थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत नहीं की है। हालांकि पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। ज्ञात हो कि बिशनपुर पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पाटलोहरा से पोखरिया संथाली टोला तक सड़क निर्माण का कार्य देवघर की एक एजेंसी करा रही है। घटना के दिन करीब सुबह आठ बजे गिट्टी अनलोडिंग कर लौट रहे हाइवा ने पोखरिया मांझी टोला के बबलू टुडू के घर के पास बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिजली पोल दो टुकड़ों में बंट कर बबलू टुडू के घर के आंगन में गिर गया। जिसकी चपेट में आकर आंगन में खेल रही बच्ची होपनमय टुडू (08) और गंगामुनी टुडू घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वहां से भाग निकला था। फिर किसी तरह दूसरे वाहन की मदद से दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से होपनमय टुडू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने होपनमय टुडू को मृत घोषित कर दिया था। इधर दूसरी घायल बच्ची गंगामुनि को हाइवा मालिक और सड़क निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के लोगों ने सदर अस्पताल में इलाजरत छोड़ दिया। एक बच्ची की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि गरीबी के चलते उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करेंगे। हालांकि मुखिया नीरज बेसरा ने अगुवाई करते हुए पीड़ित परिवार को पचपन हजार की आर्थिक सहायता बरहेट निवासी हाइवा मालिक पप्पू भगत से कराई है। मृतक बच्ची के बड़े भाई सुकू टुडू ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त किया गया है। परिजन का आवेदन अभी तक नहीं आया है। केस दर्ज नहीं करने पर परिजन सरकारी मुआवजा से वंचित रह जाएंगे। पीड़ित परिवार से संपर्क किया गया है।

अभिनेत्री कल्याणी को झारखंड वोटर अवेयरनेस कंटेंस्ट में मिला प्रथम पुरस्कार
नवीन कुमार

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के जय प्रकाश नगर निवासी अभिनेत्री कल्याणी कुमारी ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चलाई जा रही झारखंड वोटर अवेयरनेस कंटेस्ट में मुंबई में रहते हुए हिस्सा लिया। जिसके तहत कल्याणी सोशल मीडिया में एक रील बना कर वोटर को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। रील में कल्याणी ने दिव्यांग वोटर का किरदार निभाया था और देश हित में अपना कीमती वोट नहीं करने वाले वोटरों को दिव्यांग कह कर देश हित में मतदान करने की अपील की थी। उक्त रील को सभी ने सराहा था। वीडियो रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लाखों लोगों ने देखा। इस जागरूकता संदेश के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कल्याणी को मतदाता जागरूकता रील के लिए प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। अभिनेत्री कल्याणी कुमारी को रांची में राज्य निर्वाचन आयोग ने मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं अभिनेत्री कल्याणी कुमारी ने जिला सहित प्रदेश के वोटरों से इस लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेकर अपना कीमती वोट देने की अपील की है।

नाबालिग के अपहरण का आरोपी 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार

राजमहल। संवाददाता। राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाल से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर पीड़ित मां के बयान पर महिला थाना राजमहल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बरहरवा थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित मां ने पुलिस को बताया है कि नाबालिग 13 वर्षीय पुत्री के साथ बीते 28 अप्रैल, 2024 को अपने मायके मटियाल आई हुई थी। जहां से बीते 30 अप्रैल, 2024 की संध्या 06 बजे अचानक पुत्री लापता हो गई। उन्होंने बरहरवा थाना क्षेत्र के साहेबडांगा निवासी आकाश पासवान पर पुत्री के अपहरण की आशंका जताई थी। मामले को लेकर महिला थाना राजमहल में कांड संख्या 04/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश पासवान को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
-कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

साहिबगंज। संवाददाता। हावड़ा रेलवे जोन के जीएम के 07 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मालदा मंडल के एडीआरएम शिव प्रसाद ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना अन्तर्गत स्टेशन के निर्माण का जायजा लिया। साथ ही कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सेफ्टी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कई विभागों का जायजा लिया। एडीआरएम ने बताया कि जीएम का कार्यक्रम 07 मई को प्रस्तावित है। जीएम के कार्यकम को देखते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। मौके पर सीनियर डीएमई एसके तिवारी, स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक व अन्य मौजूद थे।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

साहिबगंज। संवाददाता। जिला के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर, गाढ़ा टोला निवासी होपनमय मरांडी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि साफा धर्म को मानने वाली हैं। 22 अप्रैल को अपने शिष्य जॉन हांसदा, होपनमय टुडू, नायकी हांसदा, हीरा मुनि बास्की व अन्य के साथ बरहेट, शिवगादी में पूजा करने गई थीं। वहां मुंशी मरांडी व उसकी पत्नी संझली मुर्मू सहित 15-20 ने जान मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। सभी दृश्य सीसीटीवी में कैद है। 24 अप्रैल व 02 मई को थाना पर गई। लेकिन फैसला नहीं हुआ। न ही केस दर्ज हुआ। विपक्षी जान मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने केस दर्ज कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वाहन टैगिंग को लेकर डीटीओ ने की बैठक

साहिबगंज। संवाददाता। वाहन कोषांग कार्यालय में शुक्रवार को नोडल पदाधिकारी सह डीटीओ विष्णुदेव कश्यप की अध्यक्षता में वाहन टैगिंग को लेकर बैठक हुई। जिसमें दुर्गम क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी को पहुंचाने के लिए वाहन की टैगिंग तथा मतदान केन्द्रों में ई-रिक्शा को टैग करने के लिए संबंधित बीएलओ से समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही दियारा क्षेत्रों में जो मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मोटर नाव को टैग करने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, प्रधान लिपिक प्रेम प्रकाश वर्मा, अभिषेक कुमार एवं वाहन कोषांग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या

साहिबगंज। संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान डीसी ने जिला के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। साथ ही आश्वस्त किया कि संज्ञान में आयी हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।

सात शाम को छह बजे से आठ बजे तक मैं भी इलेक्शन अंबेसडर सोशल मीडिया कैम्पेन : हेमंत
-डीसी ने की कैम्पेन में भाग लेने की अपील
साहिबगंज। संवाददाता। जि़ला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने कार्यालय प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की बढ़ोतरी एवं अलग-अलग थीम पर मतदान के प्रति मतदाता को जागरूक कराया जाए। लोकसभा चुनाव-2024 को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मना रहे हैं। इसे लेकर विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान भी चल रहा है। निर्वाचन में हर किसी को बराबर का अधिकार है। हम सभी को इसमें अपना योगदान देने के साथ अपने आसपास इसके प्रति लोगों को प्रेरित भी करना है। डीसी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 07 मई को अपराह्न 06 से 08 बजे तक मैं भी इलेक्शन अंबेसडर सोशल मीडिया कैम्पेन में जिले के सभी स्कूल, कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी समेत सभी लोग अवश्य भाग लें। कहा कि मतदाताओं को निर्वाचन के महत्व को बताते हुए उन्हें मतदान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ-साथ मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए भी जागरूक करना एक महत्वपूर्ण कार्य है। डीसी ने कहा कि नागरिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन के महापर्व को उत्साह पूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अवश्य अपलोड करें। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, डीएफओ मनीष कुमार तिवारी, सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, डीईओ कुमार हर्ष, डीएसओ राजेश कुमार चौधरी, जेएसएलपीएस कॉ- आर्डिनेटर मार्टिन तारीक, सभी बीडीओ व सीओ मौजूद थे।

रिंकू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गोड्डा लोकसभा के सयुंक्त प्रभारी

बरहरवा। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने बरहरवा निवासी कार्यकर्ता रिंकू शेख को लोकसभा चुनाव के लिए गोड्डा लोकसभा का संयुक्त प्रभारी नियुक्त किया है। इसे लेकर बहरवा के भाजपा कार्यकर्ता में खुशी का माहौल है। रिंकू शेख ने कहा कि पार्टी की दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इधर भाजपा कार्यकर्त्ता संजीव कुमार गुप्ता, अमित भारती, भोला गुप्ता, दिनेश पंडित सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

वनकर्मी के साथ मारपीट

तीनपहाड़। संवाददाता। थाना क्षेत्र के चतराडीह में मछली मारने को लेकर स्थानीय लोग और वन कर्मी में जम कर मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई है। मारपीट में वन कर्मी घायल हो गए हैं। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल वन कर्मी को तीनपहाड़ थाना लाया। जहां से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी शाहरुख ने बताया कि मारपीट मामले में वन कर्मी ने तत्काल कोई आवेदन नहीं दिया है।

10 चार चक्का वाहनों की हुई जांच

मंडरो। संवाददाता। झारखंड बिहार स्थित मिर्जाचौकी चेकनाका पर शुक्रवार की दोपहर मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने एसएसबी पुलिस जवान के साथ चार पहिया वाहन जांच अभियान चलाया। मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने बताया कि 10 चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। इस दौरान वाहनों से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। चेकनाका से गुजरने वाली सभी वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

अगलगी पीड़ित परिवार को दी राहत

बोरियो। संवाददाता। यूथ कांग्रेस के बोरियो विधानसभा के अध्यक्ष असगर अफरीदी ने बोरियो अंचल के दनवार में अगलगी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें राहत सामग्री चावल, दाल आटा, तेल सहित अन्य सामग्री दी और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुमताज आलम, महबूब आलम, सिकंदर आजम, शमशाद, नासिर अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

प्लस टू आरके हाईस्कूल के 59 छात्र सफल

बोरियो। संवाददाता। जैक से जारी इंटर परीक्षा फल में प्लस टू आरके उच्च विद्यालय के आर्ट्स संकाय के सभी 59 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। विद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, सहायक शिक्षक सीमा सबीना टुडू, सहायक शिक्षक कैलाश कुमार शाह, बमबम कुमार, शिबू कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुदीप सिंह, मोदासर हुसैन, पवन कुमार सहित व्यावसायिक प्रशिक्षक जयप्रकाश पंडित, एग्रीकल्चर तथा खगेश कुमार महतो, ऑटोमोटिव एवं व्यावसायिक समन्वयक धीरज कुमार उपाध्याय ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।

झामुमो ने दर्जनों गांवों में की सभा
बोरियो। संवाददाता। महागठबंधन के उम्मीदवार विजय हांसदा के समर्थन में बोरियो प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा टोला, बड़ा तोफिर, बड़ा मदनशाही, जेटके, शहरपुर, रंगमटिया सहित दर्जनों गांवों में सभा की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी, संयुक्त सचिव फरहाद अंसारी, लक्ष्मण बेसरा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, सचिव अलामीन अंसारी, मुर्शीद अली, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, मुखिया गोलमा सोरेन, रमेश मुर्मू, लुखराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष माइकल, विजय हेम्ब्रम, सुदेश जॉर्ज मरांडी, सकल सोरेन, पूर्व मुखिया सुरेश मरांडी, पंचायत अध्यक्ष सीरील फ्रांसिस टुडू समेत अन्य मौजूद थे।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store