• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर इंडिया गठबंधन ने की बैठक

May 6, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर इंडिया गठबंधन ने की बैठक

by admin
May 6, 2024
in Godda
0
505
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-कांग्रेस घोषणा पत्र में जारी पांच गारंटी योजना की दी विस्तारित जानकारी

बसंतराय। संवाददाता बसंतराय प्रखंड में रविवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, झामुमो, राजद, सीपीआई माले सहित सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम की अध्यक्षता में अहम बैठक की। गोड्डा लोकसभा गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के साथ कांग्रेस जिला प्रभारी अनुकूल मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष वासुदेव सोरेन, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव एवं सीपीआई माले नेता अरूण सहाय उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रत्याशी प्रदीप यादव ने वक्तव्य में कांग्रेस घोषणा पत्र में जारी पांच गारंटी योजना की विस्तारित जानकारी दी। प्रखंड के एक-एक बूथ की समीक्षा भी की। कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार पिछले दस वर्षों में हर मोर्चे पर फेल हो गई है। बड़े-बड़े दावे का हवा निकल गई है। जिससे पूरे देश की जनता भाजपा को नकार रही है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि जनता इस बार पूरे देश में बदलाव चाह रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर जा चुकी है जिससे गरीब, गुरबा परेशान हो चुका है। झामुमो जिला अध्यक्ष वासुदेव सोरेन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका जवाब इस बार चुनाव में दिया जाएगा। राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई जैसे देश की सर्वोच्च एजेंसियों का इस्तेमाल कर देश में भय की राजनीति करती है और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के बीच जाति और धर्म का नफरत डाल देते हैं। अरूण सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी हार देख कर बौखला गये हैं। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य झामुमो राजेश मंडल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अकबर अली, सत्यम कुमार झा, बजरंगी यादव, अंजर आलम, एहतेसामुल हक, अरशद वहाब, इरफान, नूर मोहम्मद, जमालुद्दीन, जमाल और हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बेटियां अनमोल हैं, अक्षय तृतीया के दौरान उनकी शादी करने के बजाय उनकी रक्षा करें : कालेश्वर

गोड्डा। संवाददाता अक्षय तृतीया वह दिन है जब सब कुछ शुभ माना जाता है। यह वह दिन है जब हर पल को पवित्र माना जाता है। लेकिन बाल विवाह में कोई शुभ बात नहीं है। बाल विवाह अपवित्र है और कोई भी धर्म इसे उचित नहीं ठहरा सकता बेटियां अनमोल हैं, अक्षय तृतीया के दौरान उनकी शादी करने के बजाय उनकी रक्षा करें। इसलिए आइए इस अक्षय तृतीया को वास्तव में शुभ बनाएं और अपने बच्चों को बाल विवाह से बचाएं। बच्चों का जश्न मनाना चाहिए और उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। यह संकल्प लेने से यह दिन शुभ हो जाएगा। उक्त बातें बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सहयोगी संगठन साथी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी कालेश्वर मंडल ने अक्षय तृतीया से पूर्व चलाए जा रहे बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान के तहत गुरु बाबा शिव मंदिर पोड़ैयाहाट में आयोजित कार्यक्रम में कही। मंडल ने कहा कि बेटियों की रक्षा करनी चाहिए। उन्हें पढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर देना चाहिए ताकि वो आने वाले समय में अपनी क्षमता के अनुसार समाज के सामने एक आइकॉन बने और उसी को देखकर आने वाली पीढ़ी भी समाज में आगे बढ़ने का हौसला बना सके। उन्होंने कहा कि जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में वे विभिन्न हितग्राही के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। आने वाले अक्षय तृतीया में होने वाले बाल विवाह के मद्देनजर जिला के दर्जनों मंदिर, मस्जिद, चर्च में बैनर, पोस्टर लगा कर उनके धर्म गुरु के साथ संवाद कर रहे हैं। गांव-गांव में प्रभातफेरी, सामुदायिक बैठक जैसी गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बता रहे हैं और बाल विवाह नहीं करने की सलाह दे रहे हैं ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। इस अभियान में सुबोध कुमार, रौशन कुमार, शबनम कुमारी, नारायण, संध्या रानी, नरेश ठाकुर, सुरेंद्र किस्कू, अमिता, सोनी, सीमा, जुलियस, सनोषिणी, स्टेन लाउस, गौरव, उषा सहित दर्जनों कर्मी लगे हुए हैं।

पूर्वजों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोड्डा। संवाददाता प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के वंशज व परिजनों की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी कार्यक्रम 10 बजे, 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम के तहत स्थानीय शहीद स्तम्भ परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोक मंच सचिव ने सभी स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से आसन्न लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर पूर्वजों के अवदान से प्राप्त लोकतंत्र को और भी समृद्धता प्रदान करने की अपील की। इसी क्रम में चुनाव आयोग द्वारा जारी संकल्प पत्र को पढ़ते हुए अभीष्ट शपथ भी लिया गया। इसके पश्चात महेशपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. रत्नेश्वर झा के सुपुत्र गणेश झा के पिछले दिनों हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का समापन परंपरानुसार राष्ट्रगान से हुआ।

प्रतियोगिता के सभी इवेंट्स के स्वर्ण पदक भारत के खिलाड़ियों ने जीत कर इतिहास रचा : सचिव
-छठी एशियन कैरम प्रतियोगिता में भारत ने लहराया परचम
गोड्डा। संवाददाता मालदीव में आयोजित छठी एशियन कैरम प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कैरम के इंटरनेशनल अंपायर सह जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी इवेंट्स के स्वर्ण पदक भारत के खिलाड़ियों ने जीत कर एक इतिहास लिख दिया। विजेता भारतीय महिला टीम में शामिल रश्मि कुमारी, के. नागाजोथी, आकांक्षा कदम और एस. शायेनी ने टीम चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 3-0 से एकतरफा शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया जबकि पुरुष टीम में शामिल श्रीनिवास, संदीप दीवे, गुफरान व जुगल दत्ता ने पुरुष टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में मालदीव को 3-0 से करारी शिकस्त दी। महिला युगल में भारत की आकांक्षा कदम और एस. शायेनी की जोड़ी विजेता तथा रश्मि व नागाजोथी की जोड़ी उपविजेता रहीं जबकि तृतीय स्थान पर श्रीलंका की जोड़ी रही। पुरुष युगल में भारत के गुफरान व श्रीनिवास की जोड़ी चैम्पियन बनी। जबकि संदीप व जुगल की जोड़ी को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। मालदीव की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। महिला एकल में 03 बार की विश्व चैंपियन और 12 बार की राष्ट्रीय विजेता भारत की रश्मि कुमारी ने अपने देश की ही शायेनी को 25-0, 25-04 से हराकर चौथी बार एशियन चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर भारत की आकांक्षा कदम रहीं जबकि भारत की नागाजोथी को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरुष एकल में भारत के गुफरान भारत के ही श्रीनिवास को 25-17, 25-24 से शिकस्त देकर पहली बार एशियन विजेता बने। जबकि भारत के संदीप दीवे तृतीय स्थान व जुगल चौथे स्थान पर रहे।

स्विस लीग में भारत के प्रशांत मोरे 08 मैच जीत कर 16 अंकों के साथ विजेता बने। द्वितीय स्थान पर श्रीलंका के सैयद हिल्मी और तृतीय स्थान पर बंगलादेश के हफीजुर रहमान रहे। प्रतियोगिता में गोल्डन स्लैम का खिताब श्रीलंका के सैयद हिल्मी को मिला। इस तरह भारतीय कैरम टीम ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एशियन कैरम प्रतियोगिता में किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 7 इवेंट में 7 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक के साथ कुल 13 पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 7 देशों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष 27 और महिला 28 खिलाड़ी थे। स्विश लीग में कुल 80 खिलाड़ियों ने शिरकत की। भारतीय टीम की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय कोच अर्जुन अवार्डी मरिया एरूडियम को जाता है। भारतीय टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कैरम एशोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यझ डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, महासचिव मुकुल कुमार झा, दुमका जिला सचिव चंदन झा, नेशनल अंपायर कुमार अजय एवं मनीष कुमार सिंह, कैरम क्वीन काव्य श्री आदि ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम एवं कैरम प्रेमियों को बधाई दी है।

घर में खाना बनाने के क्रम में लगी आग, दो घरों को लिया चपेट में

हनवारा। संवाददाता महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वाशखानी गांव में बीती शनिवार देर शाम घर में खाना बनाने के क्रम में आग लग गई। दहकते आग ने राधे मंडल एवं गुलाबी मंडल के घरों को चपेट में ले लिया। घर में रखे सभी सामान रुपया, कपड़ा आदि जल कर राख हो गया। जले हुए घर को देखकर परिवार वाले दहाड़ मार कर रो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम एवं स्थानीय मुखिया घटना स्थल पर पहुंच कर परिवार को ढांढ़स बंधाया। थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने दोनों पीड़ित परिवार को 05 हजार रुपये के साथ बच्चों का कॉपी, कलम एवं मुखिया द्वारा चावल के साथ 02 हजार रुपये करके मदद किया। जिसके बाद रविवार को महागामा बीडीओ सोना राम हांसदा को घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार को तत्काल कम्बल आदि राहत किट मुहैया कराया गया। ज्ञात हो विश्वाशखानी निवासी राधे मंडल और गुलाबी मंडल के घर में आग लगने के बाद हल्ला-गुल्ला होने पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 60 मिनट के बाद आग पर काबू पाया गया। विश्वाशखानी गांव निवासी राधे मंडल और गुलाबी मंडल के फूंस घर में आग लगने के बाद घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गया। गृह स्वामी ने बताया कि उनलोग इधर-उधर थे। घर में महिलाओं द्वारा रोज की तरह भोजन बनाया जा रहा था। हल्ला-गुल्ला सुनने के बाद ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने देखा कि घर से बहुत ज्यादा आग की लपटें और धुआं निकल रहा है। उसके बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर रख हो गया था। वहीं घर जलता हुआ देख कर परिवार वाले आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। पीड़ित परिवार गरीब हैं। पूरे परिवार पर भरण-पोषण को लेकर चिंता सताने लगी है। वहीं पीड़ित परिवार ने महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के साथ डीसी जिशान कमर से मदद की गुहार लगाई है।

वज्रगृह सह डिस्पैच और कमिश्निंग के लिए चिन्हित कमरों में चल रही तैयारियों का डीसी ने किया निरीक्षण
-पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाने का दिया निर्देश
-पैकेट्स तैयार कर रहे कर्मियों को सावधानी से दायित्वों के निष्पादन का दिया निर्देश
गोड्डा। संवाददाता लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी जिशान कमर ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित चिन्हित वज्रगृह सह डिस्पैच एवं कमिश्निंग के लिए चिन्हित कमरों में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने कॉलेज परिसर में विधानसभा वार बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम, चुनाव सामग्री वितरण के लिए तैयारी, ईवीएम, वीवीपैट के रख रखाव, वाहन पाकिंर्ग, परिसर की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, ईवीएम रिसिविंग प्लान आदि बिंदुओं पर अधिकारियों संग समीक्षा की। इसके अलावा आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग, पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम को बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अधिकारियों के साथ संचालित सामग्री कोषांग का जायजा लिया। मंत्रिमंडल निर्वाचन कार्यालय रांची से प्राप्त सामग्रियों को अवलोकन करते हुए कोषांग द्वारा मतदान कर्मियों के लिए तैयार पैकेट्स, मेडिकल किट्स आदि का जायजा लिया। पैकेट्स तैयार कर रहे कर्मियों को सावधानी से दायित्वों के निष्पादन का निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता गोड्डा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, डीईओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीटीओ सह डीपीआरओ, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पीएचइडी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप ने महागामा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
-उन्होंने अपने और इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता से मांगा समर्थन
हनवारा। संवाददाता गोड्डा लोकसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव का जनसंपर्क अभियान रविवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में चला। जहां जगह- जगह प्रदीप यादव का स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने और इंडिया गठबंधन के पक्ष में समर्थन मांगा। लोगों को उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन काल से देश में जो हालात पैदा हुआ है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि देश की राजनीति करवट ले रही है। भाजपा इस बार 400 का नारा दे रही थी, लेकिन दो चरण के चुनाव होते ही सच्चाई जाहिर होने लगी। उनलोगों की मंशा भारत के संविधान बदल कर आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की है। जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर राज करने की चाल जनता ने पकड़ लिया है। गरीबी व बेरोजगारी चरम पर है। जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे-छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। कहा कि जुमला का दूसरा नाम मोदी गारंटी है। वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस देश की लोकतंत्र को बचाने के लिए पांच न्याय और 25 गारंटी लाए हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो खाली पड़ी 30 लाख नौकरियों की रिक्तियों के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी ने कुछ पूंजीपतियों को 20 लाख करोड़ कर्ज माफ किया, लेकिन गरीब मजदूर किसान के ऋण माफ नहीं किया। हर महिला के खाते में प्रतिवर्ष एक लाख रुपए दिया जाएगा। सामाजिक न्याय के तहत जाति जनगणना करते हुए जिसकी जितनी संख्या होगी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत आरक्षण सीमा 50 से बढ़ा कर 100 प्रतिशत तक किया जाएगा। अग्निवीर जैसी योजनाओं को समाप्त कर बहालियां निकाली जाएगी। दलित, शोषित, आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व गरीबों के हित में काम किए जाएंगें। कहा कि गोड्डा लोकसभा सांसद अहंकार में डूब गए हैं। उनका हर जगह जब विरोध होने लगा है, तब छटपटाहट शुरू हुई है। प्रदीप ने दावा किया वह झारखंड की आवाज बनकर लोकसभा जाएंगे और यहां के लोगों के हित व हक अधिकार के लिए आवाज उठाएंगे। जनसम्पर्क अभियान महागामा प्रखंड क्षेत्र में विश्वाशखानी, परसा, कोयला, बिशनपुर, बर्दभढ़ा आदि गांव में चलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, अरशद वहाब जिप सदस्य पप्पू मंडल, सत्यम झा, इकबाल अंसारी, इरफान काजी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अकबर अली आदि उपस्थित रहे।

Share202Tweet126Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store