• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद-ए-आजम भगत सिंह

March 24, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद-ए-आजम भगत सिंह

by admin
March 24, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। शहादत दिवस के अवसर पर स्थानीय भगत सिंह चौक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर भारत के नौजवान सभा के बैनर तले शहादत दिवस मनाते डॉ उत्तम पीयूष, धनंजय प्रसाद, सुरेश गुप्ता, मनोज झा, सुरेश हेम्ब्रम, वंटी, विक्की, विनोद, मनोज आदि लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पार्पण किये व गगनचुंबी नारा लगाये। लोगों ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत पर चर्चा करते हुए कहा कि इन्हीं क्रांतिकारी देशभक्त के शहादत के वजह से हम आज आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। आज उनके सपनों का भारत बनाना बाकी है। डॉ उत्तम पीयूष ने कहा कि भगत सिंह एक दार्शनिक क्रांतिकारी थे और वैज्ञानिक समाजवाद के पक्षधर थे। सुरेश गुप्ता ने कहा कि जिन शक्तियों के विरोध में लड़ते हुए भगतसिंह शहीद हुए, वो शक्तियां आज भी बलवती होकर सब पर काबिज है। ऐसी शक्तियों को उखाड़ फेंकने की जरुरत है।
वहीं राहुल अध्ययन केन्द्र में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु याद किये गये । लोगों ने शहीदों को तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर जनवादी चिंतक धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि भगतसिंह शोषणमुक्त, समता पर आधारित समाजवादी समाज व व्यवस्था के पक्षधर थे। उनका मानना था कि सत्ता का बागडोर जब तक मजदूर, किसान व सर्वहारा के हाथों में नहीं होगा शोषणमुक्त व्यवस्था संभव नहीं है। वो वैचारिक क्रांति के पक्षधर थे और नौजवानों से आह्वान किया बिन तर्क के आप किसी के पूछे न भागें चाहे कोई भी क्यूं न हो। नौजवानों को सूझबूझ व वैज्ञानिक सोच के तहत देश व समाज का विकास है, न कि किसी या समूह कि विकास के लिए लगना है।

नगर परिषद ने की चार सैरातों की बंदोबस्ती

  • 90.27 लाख में हुई टोल टैक्स की बंदोबस्ती
    मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद स्थित कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कू की देखरेख में नगर परिषद द्वारा संचालित चार तरह का सैरात की बंदोबस्ती किया गया। जिसमे टोल टैक्स, बस पड़ाव, रोड साइड लैंड और लतिका मुर्मु पार्क शामिल है। सर्वप्रथम टोल टैक्स के लिए विजय कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 90.27 लाख की बोली लगाकर बंदोबस्ती अपने नाम किया। इसमे बोली लगाने वाले कुल तीन लोग शामिल थे। बस पडाव के लिए 15.01 लाख की बोली लगाकर विजय चौधरी ने अपने नाम किया। बोली लगाने में चार लोग शामिल थे। रोड साइड लैंड की बंदोबस्ती के लिए 13.88 लाख की बोली लगाकर रंजीत चौधरी ने बंदोबस्ती अपने नाम किया। बोली लगाने वाल कुल तीन लोग थे। लतिका मुर्मू पार्क के लिए 2.91 लाख की सर्वाधिक बोली लगाते हुए कुणाल किशोर ने अपने नाम किया। इधर आश्रय गृह और होर्डिंग बैनर की कोई भी डाक में शामिल नही हुआ। इस कारण इसकी बंदोबस्ती नहीं हुई। मौके पर प्रशासक सुरेन्द्र किस्कू ने बताया कि कुल चार प्रकार के सैरातों की बंदोबस्ती शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न हुई। कहा कि पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष राजस्व की बढ़ोतरी हुई है। मौके पर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष रिषभ भारद्वाज समेत प्रधान सहायक मो. जावेद व अजय कुमार मौजूद थे।

्नरामनवमी पर निर्धारित तय मार्ग पर ही निकलेगा जुलूस

  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
  • डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
    मधुपुर/संवाददाता। रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के कार्यालय कक्ष मे अनुमंडलीय स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
    बैठक में अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि,वार्ड पार्षद व अखाड़ा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। रामनवमी जुलूस को लेकर एसडीओ श्री कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाला जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। एसडीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाई जाए। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जुलूस मे भडकाऊ नारा व गाना नहीं बजेगा। धर्मस्थल के समीप बाजा नही बजेगा। लाइसेंसघारी जुलूस के साथ रहेंगे। चार मीटर से ऊंचा झंडा नही रहेगा। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जुलूस मार्गों की समीक्षा करने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया गया। वहीं साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
    अखाड़ा समितियां 10 वोलेंटियर रखेगी : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी अखाड़ा समितियां निर्धारित समय और सरकार के मापदंडों का पालन करते हुए जुलूस निकालें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक अखाड़ा समिति अपने स्तर से दस-दस वालंटियर तैनात करेगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग मिल सके। साथ ही, सभी समितियों को जुलूस की वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया। डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
    एसडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू को रामनवमी के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई के विशेष प्रबंध करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
    प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अभी से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ ने सीओ, बीडीओ और थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।
    बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, सीओ यमुना रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, महिला थाना प्रभारी ललिता कुजूर, बूढ़ई थाना प्रभारी रुपेश कुमार महतो, मार्गोमुंडा थाना प्रभारी शशि कपूर, पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, करौ थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती सहित सारठ, पालोजोरी, चितरा के थाना प्रभारी, बीडीओ और सीओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

फेस कैप्चरिंग से लाभुकों में बढ़ा आक्रोश

  • पोषाहार नहीं, बार-बार फोटो से हो रहा अपमान
    मधुपुर/संवाददाता। बाल विकास महिला परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रही फेस कैप्चरिंग प्रक्रिया अब विवाद का कारण बनता जा रही है। हर महीने लाभुकों की बार-बार फेस कैप्चरिंग किए जाने से महिलाओं और उनके परिवारों में नाराज़गी बढ़ रही है। इसका सीधा असर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पड़ रहा है । इसे लेकर लोगों मे आक्रोश और सवालों का सामना करना पड़ रहा है। लाभुकों का कहना है कि एक ही व्यक्ति का हर माह बार-बार फोटो लेना अपमानजनक है। कई महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमें ऐसा पोषाहार नहीं चाहिए, जिसके लिए हर बार फोटो खिंचवानी पड़े। यह योजना मदद से ज्यादा मजाक बन गई है। स्थिति यह है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर फेस कैप्चरिंग करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्हें कई बार लोगों की नाराज़गी और तीखी बातें सुननी पड़ती हैं। जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है और मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। स्थानीय लाभुकों का कहना है कि यदि योजना से वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है, तो इसे बंद किया जाए या इसमें सुधार कर बेहतर पोषाहार और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
    क्या कहती हैं सेविका : वहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी अपनी समस्याएं सामने रखी हैं। उनका कहना है कि उन्हें पहले से ही कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं—जैसे चुनाव कार्य, मतदाता सूची तैयार करना, सर्वेक्षण, टीकाकरण अभियान में सहयोग, दवा वितरण और बच्चों की देखभाल व पूर्व-शिक्षा। ऐसे में हर लाभुक का बार-बार फेस कैप्चर करना उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है। सेविकाओं का कहना है कि एक लाभुक का फेस कैप्चर करने में 10 से 15 मिनट तक का समय लगता है। जिससे लाभुक नाराज हो जाते हैं और उन्हें ही भला-बुरा सुनना पड़ता है। साथ ही, इस कार्य के लिए उन्हें किसी प्रकार की अतिरिक्त सुविधा या संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगी।

संपूर्ण अभियान 2.0 के तहत समीक्षा बैठक का
आयोजन

  • डीडीसी ने कर्मियों को दिये कई निर्देश
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड सभागार में डीडीसी पीयूष सिन्हा द्वारा आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत संपूर्ण अभियान 2.0 के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, प्रखंड के अधिकारी, कर्मी के साथ विभिन्न विभागों के साथ बैठक की गयी। जिसमें पंचायत वार कार्य और योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, पेयजल, 15वें वित्त, आवास, बाल विकास, जेएसएलपीएस के साथ अन्य महत्वपूर्ण योजना जो सरकार द्वारा चलाई जारी इसकी स्थिति लक्ष्य प्राप्ति और स्वास्थ्य विभाग में स्क्रीनिंग को लेकर पूर्व के बैठक में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर डीडीसी ने कहा की आकांक्षी प्रखंड के तहत संपूर्ण अभियान 2.0 को लेकर कार्य योजना बनाया गया था। जिसे लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारी व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति, टीकाकरण, विद्यालय खासकर उपायुक्त के निदे्रश पर पेयजल की किल्लत ना हो इसमें किसी प्रकार की समस्या ना हो, आने वाले समय में इसको दुरुस्त कैसे किया जा सके इस पर विशेष जोर दिया गया। जिसमें सभी बंद पड़े चापानल नलों को चालू करने व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में चल रहे योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ विजय कुमार देव, सीएचसी प्रभारी डॉ.बीके सिन्हा, बीएचओ डॉ सुनील टोप्पो, बीइइओ अमिताभ झा बीटीएम आशीष कुमार दुबे मुखिया उपेंद्र प्रसाद राय, मुबारक अंसारी, विमल यादव, कलावती देवी, सोनादनी मुर्मू के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के झिकटी गांव अंतर्गत मुनियातरी टोला में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पंडित बम शंकर ओझा और कमल पांडे की देखरेख में 151 कलश के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ धर्म ध्वज लहराते हुए यात्रा विभिन्न मोहल्लों की परिक्रमा करते हुए क्षेत्र के मानजोरी अजय नदी घाट पहुंची। जहां विधि-विधान के अनुसार कलश का पूजन कर जल भरा गया। जिसे माथे पर रखकर महिलाओं द्वारा वापस बजरंगबली मंदिर लाया गया। इस अवसर पंडितों द्वारा अधिवास कार्यक्रम के साथ अष्टयाम का आयोजन किया गया। व्यवस्था संचालन में यजमान बीरबल वर्मा पूर्व मुखिया सरोज पासवान, अशोक वर्मा, विनोद वर्मा, सिकंदर यादव, श्री कांत यादव, दिवाकर वर्मा, महेश यादव, डब्ल्यू वर्मा, विकास वर्मा, रोहित यादव, परशुराम यादव, प्रमोद यादव, रंजीत यादव, अमर वर्मा, संजय यादव, गुरुदेव यादव, मुन्ना यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

गौ माता की सेवा से आती है समृद्धि : गौरांगी गौरी

  • श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर प्रख्यात कथावाचिका पंडित गौरांगी गौरी के कथा श्रवण को लेकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने गौ माता की महिमा और उनकी सेवा की महिमा का वर्णन करते कहा कम से कम एक गौ माता की सेवा अवश्य करें फिर देखें उनकी कृपा कैसे आप पर बरसती है। कहा उनकी रक्षा का दायित्व किसी एक का नहीं बल्कि सबों का है। गौ माता साक्षात कामधेनु स्वरूपा हैं जो हमारी हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। साथ ही सच्चे मन से सेवा करने वाले को बुद्धि विद्या के साथ लक्ष्मी की कृपा प्रदान होती है। कहा वो सबों का मंगल कल्याण करती है। उनकी महिमा इतनी निराली है जो कोई शनिवार को उनको गुड़-चना खिलाने से भगवान शनि की कु दृष्टि खत्म हो जाती है। कहा जिसके घर में दौलत अपार है और कम से कम एक गौ नहीं वह इस संसार का सबसे दरिद्र है। इस क्रम में जानकारी देते हुए कहा जिनकी सेवा साक्षात भगवान श्री नारायण, भगवान श्री कृष्ण के रूप व भगवान श्री राम के रूप में अवतार लेकर उनकी सेवा की थी तो उनकी महिमा समझ सकते कहा भगवान परशुराम ने उनकी रक्षा के लिए परशु उठा लिया था। गाय के गोबर में साक्षात माता लक्ष्मी का निवास होता है। एक गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का निवास होता है इसलिए अगर श्री समृद्धि पाना हो तो गाय माता की सेवा करें। मौके पर उनके द्वारा भगवान श्री राम कथा की संगीतमय प्रस्तुति कर लोगों को भक्ति के समंदर में जमकर गोते लगाए गए। कार्यक्रम के संचालन में यज्ञ समिति डकाय के सदस्य और पुलिस सहित जवान लग रहे।

विधिक जागरुकता शिविर 29 को
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी 29 मार्च को डालसा द्वारा विधिक सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं से आच्छादित होने वाले लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इसे लेकर सभी विभागों को क्षेत्र से संबंधित सुयोग्य लाभुक जिनके बीच वितरण नहीं किया गया है या जिनके बीच किया जाना है, एक सूची तैयार कर निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न में उपस्थित रहेंगे।

प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 25 मार्च को
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन कुमार सिंह ने बताया कि 25 मार्च दिन बुधवार को प्रखंडस्तरीय बीएलबीसी की बैठक आयोजित की जानी है। जिसे लेकर प्रखंड के सभी बैंकों के शाखा प्रंबंधक और संबंधित पदाधिकारी को इसकी सूचना भेजी गई है। इस महती बैठक के माध्यम से एनआरएलएम, केसीसी, पीएम कृषि सम्मान निधि योजना के अलावा अन्य योजनाओं से संबंधित अपेक्षित लक्ष्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही बैठक में डीवीटी के पर्यवेक्षक को निश्चित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

  • संबंधित विभाग से जांच की मांग
    सारठ/संवाददाता। प्रखंड के सबैजोर पंचायत के अन्तर्गत देवली गांव से लेकर भथरिया गांव तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती गयी है। जिसको लेकर यहां के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए उपायुक्त से शिकायत की है। ग्रामीणों ने अविलंब सड़क निर्माण पर रोक लगाने के साथ जांच की मांग की है।

काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के ढीबा पंचायत के बाभन टोला में श्री श्री 108 इच्छापूर्ति मां काली प्राण-प्रतिष्ठा सह मंदिर स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को 151 महिला एवं 51 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। जो विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। इसके पश्चात मंदिर का शुद्धिकरण कर वेदी पूजा करने बाद चंडी पाठ प्रारंभ कर कुंआरी कन्याओं को भोजन कराया गया। वहीं मंगलवार को प्रात: आठ बजे से चंडीपाठ एवं वैदिक पूजन, भक्ति गान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 मार्च को अपराह्न तीन बजे तक हवन पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण तथा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

सारवां/संवाददाता। आरटीओ शैलेंद्र रजक द्वारा प्रखंड मुख्यालय मोड़ के समीप पालोजोरी की ओर से ओवर लोड गिट्टी लोड हाइवा को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। आरटीओ के निर्देश पर जब्त हाइवा वाहन संख्या जेएच 15 एए 1848 को पुलिस अंचल कार्यालय के पास रखा गया है।

उत्पादन लक्ष्य से पिछड़ रहा है चितरा कोलियरी

  • आठ दिन शेष, अब तक 12 लाख टन से अधिक कोयला का हुआ है उत्पादन
    चितरा/संवाददाता। वित्त वर्ष 2025-26 समाप्त होने में अब मात्र आठ दिन शेष रह गए हैं, लेकिन चितरा कोलियरी अब तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोयला उत्पादन नहीं कर पाई है। इस वित्त वर्ष में एसपी माइंस चितरा कोलियरी द्वारा अब तक करीब 12 लाख 37 हजार 480 टन कोयला उत्पादन किया गया है, जबकि ईसीएल मुख्यालय द्वारा लगभग 25 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
    हालांकि लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोलियरी प्रबंधन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और उत्पादन बढ़ाने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। इस संबंध में कोलियरी के खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि अधिक से अधिक कोयला उत्पादन करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 12 लाख 37 हजार 480 टन कोयला उत्पादन हो चुका है और 31 मार्च तक लगभग 13 लाख टन उत्पादन होने की संभावना है, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
    वहीं लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन नहीं होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गत वर्ष अत्यधिक वर्षा होने के कारण खनन कार्य काफी प्रभावित हुआ, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा। इसके अलावा जमीन की कमी भी उत्पादन में बाधा बनी हुई है, जिसके कारण निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
    इसके बावजूद कोलियरी प्रबंधन शेष दिनों में उत्पादन बढ़ाने को लेकर गंभीर है और उत्पादन बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। अब देखना यह है कि वित्त वर्ष के अंतिम दिनों में उत्पादन कितना बढ़ पाता है और कोलियरी प्रबंधन लक्ष्य के कितने करीब पहुंच पाता है।

निमतल्ला रोड से बाइक की चोरी
मधुपुर/संवाददाता। शहर के निमतल्ला रोड से सोमवार को दिनदहाडे बाइक की चोरी हो गयी।
जानकारी अनुसार पाथरोल निवासी संजय कुमार अपनी बाइक जेएच 15 एल 6483 से निमतल्ला रोड निवासी अपने मित्र से मिलने आए थे। मित्र के घर के सामने बाइक खड़ी कर अंदर मित्र से मिलने गए। थोड़ी देर बाद बाहर आए तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस शिकायत पर जांच पड़ताल कर रही है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store