- एसबीआई में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन
देवघर/वरीय संवाददाता। पतंजलि परिवार द्वारा भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में संचालित भारतीय स्टेट बैंक में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन शुक्रवार को एसबीआई के उप महाप्रबंधक विश्व रंजन आचार्य के विशेष उपस्थिति में हुआ। योग शिविर सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी, योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल, समीर कुमार, सुमित सौरभ, आयुष राज आदि को उप महाप्रबंधक विश्व रंजन आचार्य के हाथों साल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया। वहीं पतंजलि परिवार की ओर से भी उप महाप्रबंधक श्री आचार्य को अंग वस्त्र एवं औषध दर्शन पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आचार्य ने कहा पतंजलि की सेवा कार्य को जितने भी तारीफ की जाए कम है। शिविर समापन के बाद भी सभी लोगों से योगाभ्यास अभ्यास जारी रखने की अपील करते हुए कहा योग शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। लोगों से अपने साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करने की भी अपील की। उन्होंने कहा योग एक-दूसरे को जोड़ने और आत्मा से परमात्मा को मिलने का काम करता हैं। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर चौधरी ने कहा एक दिन बड़ा से बड़ा सेवा कार्य को करना आसान हो सकता है लेकिन छोटी से छोटी काम को प्रतिदिन करने की बात हो तो बहुत कठिन होता है और ऐसे ही कठिन काम को बाबा रामदेव और उनके शिष्य ने देशभर में बीड़ा उठाया है जो की हर दिन करोड़ों लोगों को योग के माध्यम से जागरूक कर लोगों को स्वस्थ बनाने का काम कर रहे है। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री त्यागी ने सबों को स्वदेशी व्रत का संकल्प दिलाया और कहा हर दिन अपने जीवन में उपयोग होने वाला स्वदेशी वस्तु का ही प्रयोग करना चाहिए इससे हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से उप महासचिव धीरज कुमार, पेंशनर समाज के रामजी दुवेदी,संतोष कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, शशि शर्मा, सनातन मिश्रा, घनश्याम प्रसाद समेत अन्य बैंक कर्मचारी ने सहयोग किया।
नगड़ो में वनाधिकार समिति गठन को लेकर ग्रामसभा
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के बगडबरा पंचायत के नगड़ो गांव में मुखिया अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति गठन को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई। मुखिया ने ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन और वन अधिकार समिति गठन करने के उद्देश्यों के विषय में भी बताया और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं वनाधिकार समिति की गठन की प्रक्रिया की गई और उपस्थित लोगों ने प्रदीप कुमार यादव को अध्यक्ष और रविन्द्र प्रसाद राणा को सचिव सर्वसम्मति चुना। मौके पर पंचायत सचिव जॉन हेम्ब्रम, रोजगार सेवक मुकेश कुमार चौरसिया, राजस्व कर्मचारी भानु शर्मा, वार्ड सदस्य संजय कुमार राणा, ग्रामीण शिबू दत्त, अवधेश राणा, राजेश्वर महतो, विष्णु मिर्धा, मनोज प्रसाद राय, विकास रजक, ललन ठाकुर, उषा कुमारी, अंजली देवी, बबीता देवी, उर्मिला देवी समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
विश्व गठिया दिवस पर एम्स में जागरुकता कार्यक्रम
देवीपुर/संवाददाता। सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान देवीपुर देवघर में विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित कार्यक्रम में एम्स निदेशक सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि गठीया के इन लक्षणों वाले लोगों को उचित उपचार के लिये समय पर डाक्टरों से परामर्श करना चाहिये। उन्होंने नियमित तौर पर व्यायाम और योगाभ्यास करने की सलाह दी। कहा की गठिया को नियंत्रित करने के लिये शारीरिक वजन पर ध्यान देना चाहिये। वहीं मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने बताया की गठिया के रोग, जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न का आना इसके मुख्य लक्षण हैं। बताया कि इन दिनों पूरे भारत में गठिया के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कहा कि मरीज अगर समय से इलाज कराते हैं तो उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा। वहीं बताया की देवीपुर एम्स में अभी लगभग दो हजार गठिया के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं उपस्थित मरीजों से फीड बैक भी लिया गया। इस अवसर पर पर कई विभागों के चिकित्सक मौजूद थे।
दो ट्रैक्टर 10 बाइक सहित 32 क्विंटल कोयला पुलिस ने पकड़ा, एक गिरफ्तार
चितरा/संवाददाता। शुक्रवार को चितरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर के अलावा 10 बाइक सहित करीब 32 क्विंटल क्विंटल अवैध कोयला पकड़ा है। साथ ही अवैध कोयला परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के अजय नदी के समीप गबड़ा से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके बाद थाना क्षेत्र के चितरा सारठ मुख्य सड़क स्थित दमगढ़ा गांव के समीप बाइकों में अवैध कोयला लादकर ले जा रहे बाइक को पुलिस ने पकड़ा। इस दौरान एक बाइक चालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दूसरी ओर चितरा कोलियरी के सुरक्षा विभाग व सीआईएसएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान कोलियरी क्षेत्र के तुलसीडाबर गांव के आसपास से करीब 4.5 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। इसके अलावा चोरी के करीब 60 किलोग्राम वजन के स्क्रैप लोहा भी बरामद किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में सीआईएसएफ के एसआई संजय, पीसी चौधरी व ईसीएल सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सचिन रंजन, अनूप कुमार सहित सुरक्षा बल शामिल थे।
विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना अंतर्गत रायडीह गांव स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय का ताला तोड़ कर हजारों रुपए के समानों के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रामगढ़ जिला एवं थाना क्षेत्र के कोरचे निवासी एवं वर्तमान में राजकीय कृत मध्य विद्यालय रायडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक अलखनाथ विश्वकर्मा ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर विद्यालय में चोरी होने की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा 12 अक्टूबर की सुबह अपने सहयोगी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह के साथ विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय एवं पुस्तकालय का ताला टूटा हुआ था। जिसकी जानकारी फोन पर संकुल साधनसेवी विश्वजीत भारतीय एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश प्रसाद राय को दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री विश्वकर्मा ने कहा कि चोरों ने कार्यालय टेबल का लाकर तोड़कर विद्यालय का कुछ अभिलेख एवं बक्शे में रखा एमडीएम सामग्री अरहर दाल 30 केजी, मसूर दाल 30 केजी, सरसों तेल पांच लीटर, हल्दी 40 पैकेट, मशाला 50 पैकेट आदि समानों की चोरी कर ली। पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अलखनाथ विश्वकर्मा के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
समर्थक के निधन पर पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष, किया अंतिम दर्शन
चितरा/संवाददाता। आसनबोनी पंचायत के नौनी गांव निवासी व झामुमो के सक्रिय सदस्य भुवनेश्वर चौधरी के आकस्मिक निधन की सूचना पर पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता शुक्रवार को नौनी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अंतिम दर्शन के दौरान मृतक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व विस अध्यक्ष भोक्ता ने कहा कि मृतक भुवनेश्वर पार्टी के काफी सक्रिय कार्यकर्ता व नि:स्वार्थ साथ देने वाला समर्थक भी थे। कहा कि उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। मौके पर राजेश राय के अलावा मृतक के परिजन सहित ग्रामीण मौजूद थे।
हजारों रुपए के शराब के साथ एक व्यक्ति धराया
जसीडीह/संवाददाता। आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से हजारों रुपए के अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी जब्त शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को एक्साइज विभाग देवघर को सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ जसीडीह इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को यात्रियों आदि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों को जसीडीह स्टेशन में तैनात किया गया था। इसी दौरान आरपीएफ एएसआई शंभू राय एवं बलों को प्लेटफार्म नंबर दो के कालका छोर पर एक व्यक्ति की गतिविधि संदेहास्पद पाया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को रोककर एवं उसके पास के काले रंग का पिट्ठू बैग की जांच पड़ताल की गई। इंस्पेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जांच के दौरान बैग में 650 एमएल का 12 बोतल बीयर पाया गया। जो अवैध रूप से ट्रेन के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर शराब को जब्त कर आरपीएफ पोस्ट जसीडीह ले आया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बबलू कुमार यादव है। जो बिहार के जमुई जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट में इंट्री कर जब्त शराब एवं गिरफ्तार बबलू कुमार यादव को कानूनी कार्रवाई के लिए एक्साइज विभाग देवघर को सुपुर्द कर दिया गया।
बाल विवाह की रोकथाम के लिए निकली जागरुकता रैली
पालोजोरी/संवाददाता। चेतना विकास, देवघर एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 11 अक्टूबर से शुक्रवर तक बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। पालोजोरी के खागा, रघुवाडीह, कांकी, कुंजोड़ा, कसरायडीह, बरजोरी, कचुवासोली व बगदाहा पंचायत के कुल 60 गांवों मे जागरूकता रथ का भ्रमण कराया गया। ग्रामीण बैठक, गोष्ठी, रैली, शपथ ग्रहण तथा हस्ताक्षर अभियान से लोग जुड़े व बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, शिक्षक तथा किशोर-किशोरीयों ने अपना वक्तव्य रखा। इसी अभियान के तहत गांव, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर, मस्जिद में आगामी 16 अक्टूबर को मानव श्रृंखला निकाली जाएगी और मोमबत्ती रैली होगी। मौके पर संस्था के वरुण कुमार, खगेश्वर मंडल आदि मौजूद थे।
नप कार्यपालक पदाधिकारी ने पूजा पंडाल का लिया जायजा
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद मधुपुर की कार्यपालक पदाधिकारी शिखा कुमारी ने शुक्रवार को नगर परिषद की टीम के शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। पूजा पंडाल मंे तैयारियों का जायजा लिया। समिति द्वारा पंडाल में सुरक्षा, बिजली, पेयजल व साफ-सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए सभी पंडालों की साफ-सफाई, बिजली, सुरक्षा आदि व्यवस्था समेत कीचड़ युक्त सडक पर मिट्टी भरने सहित पानी की व्यवस्था आदि के लिए नगर परिषद द्वारा जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। दुर्गा पूजा पंडाल के निरीक्षण में उनके साथ नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, राजेश प्रसाद, मनोहर कुमार व अमरजीत पासवान आदि उपस्थित थे।
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच्चे पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह
- गाड़ी का एयरबैग खुलने से बची जान
मधुपुर/संवाददाता। सारठ विधानसभा क्षेत्र से मधुपुर लौट रहे हैं सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। बीती रात करीब 11.45 बजे वह अपनी फोर्ड गाड़ी से सारठ से मधुपुर लौट रहे थे। वाहन चालक गुलाब डालमिया कूप के समीप मुड़ने के बजाय कोर्ट मोड़ की ओर चला गया। वहां बस स्टैंड के पास खड़ी बस में वाहन टकरा गया। बस में टक्कर के बाद जोरदार आवाज के साथ पूर्व विधायक की गाड़ी का एयर बैग खुल गया जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गयी। घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और पास के अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एंबुलेंस से दुर्गापुर हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह की चिकित्सीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। वाहन चालक गुलाब और गाजियाडीह सारठ निवासी रवि मिश्रा को चोट लगी है जिसका इलाज जारी है।
दुर्गापूजा को लेकर एसडीओ ने की बैठक
- विधि-व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश
मधुपुर/संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में अनुमंडलीय स्तरीय पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा में विधि-व्यवस्था को लेकर उपस्थित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुझाव भी लिया गया। एसडीओ ने उपस्थित बीडीओ और थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापितकर पूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था को लेकर निरीक्षण कर लेने का निर्देश दिया गया। मौके पर मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी, सारठ एसडीपीओ धीरेंद्र बंका, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ मधुपुर राजीव कुमार सिंह, सीओ मधुपुर परमेश्वर कुशवाहा, बीडीओ मारगोमुंडा जोहन टुडू, नगर परिषद प्रशासक शिखा कुमारी समेत विभिन्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत थाना प्रभारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी मुख्य रूप से बैठक में मौजूद थे।
आलू लोड पिकअप वैन ने कारी में मारी ठोकर
- कार क्षतिग्रस्त, सवार बाल-बाल बचे
देवघर/संवाददाता। देवघर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित झौंसागढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम एक पिकअप वैन ने कार में धक्का मार दिया। घटना में कार के आगे का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक टायर भी फट गया। हालांकि घटना में कार में सवार यात्री बाल-बाल बचे गए। घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पिकअप वैन को जब्त कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुमका जिला के हंसडीहा निवासी अरविंद कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसडीहा जाने के लिए पटना स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए। जसीडीह स्टेशन पर उतरने के बाद एक कार रिजर्व कर हंसडीहा जा रहे थे। इसी क्रम में झौंसागढ़ी के पास आलू लोड एक पिकअप वैन ने कार में धक्का मार दिया