• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

by admin
April 3, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के शिखरनवाडीह में भव्य काली मंदिर बनकर तैयार हो गया है। नवनिर्मित काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरूवार को कलश यात्रा में शिखरनवाडीह सहित बरमसिया, जमुआ, दुबराजपुर, तेलंगा, गोपालपुर गांव से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। काली मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में महिलाओं ने दुबराजपुर तक जाकर विधिवत रूप से कलश में जल भरा और मंदिर प्रांगण में स्थापित किया। आयोजक कमिटी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह भी कलश यात्रा में शामिल हुए और प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बताया। उन्होंने ग्राम वासियों का आभार जताया और इस आयोजन की सराहना की। ग्राम प्रधान नरेश हालदार, पिंटू हालदार, दीपक हालदार, नगेन मंडल, रॉबिन भंडारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पर चंडी पाठ सहित लोक संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

हनुमान जयंती पर मारवाड़ी सुंदरकांड समिति के अखंड रामायण का हुआ समापन
मधुपुर/संवाददाता। शहर के भगत सिंह चौक स्थित राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी सुंदरकांड समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। इस अवसर पर हनुमान जी के जन्मोत्सव केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति की अध्यक्ष अनु बथवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी समिति हनुमान जयंती मनाया जा रहा हैं । इस अवसर पर पुरोहित आचार्य बालदेव पांडेय द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया। पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पुरोहित बालदेव पांडेय व उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ हैं। समिति के सदस्यों ने हनुमान जयंती पर एक दूसरे के बीच लड्डू, मिठाई, केक, चॉकलेट सहित प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर सुंदरकांड समिति के दर्जनों महिला उपस्थित थीं।

जननायक हरिशंकर पत्रलेख की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

  • कुसुमेश्वरी मंदिर परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से लोगों ने किया स्मरण
  • बंगलौर से श्रद्धांजलि देने कुशमाहा पहुंची लेखिका पूजा उपाध्याय
    देवघर/सारवां पंच टीम। जननेता और जननायक स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव सारवां प्रखंड के कुशवाहा स्थित मां कुसुमेश्वरी मंदिर परिसर में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और आम ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भावुक रहा, जहां हर किसी की आंखें नम थीं और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए लोग भावुक हो उठे।
    सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख केवल एक नेता नहीं, बल्कि जन-जन के नेता और सच्चे जननायक थे, जिनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं है, लेकिन उनके आदर्श और विचार हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही बेंगलुरु से लेखिका पूजा उपाध्याय विशेष रूप से कुशवाहा गांव पहुंचीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय पत्रलेख का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि उनसे जुड़ा हर व्यक्ति आज भी उनकी यादों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित हर व्यक्ति के जीवन में उनकी कोई न कोई प्रेरणादायक कहानी जरूर रही है, जो उन्हें यहां खींच लाई है।
    सभा के दौरान उनके बचपन के मित्र गोविंद लश्कर ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वर्गीय पत्रलेख का झुकाव छात्र जीवन से ही जनसेवा की ओर था। जब वे पटना विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थे, तब उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले जेपी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस की लाठियां भी खाईं और जेल भी गए, जो उनके संघर्षशील व्यक्तित्व को दर्शाता है। मंच संचालन कर रहे नीलम कुमार निशांत ने कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था उपेंद्र प्रसाद राय की देखरेख में किया गया। सभा की शुरुआत स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख के छोटे भाई श्याम किशोर पत्रलेख व साथी रहे दुर्गा प्रसाद लस्कर द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने क्रमश: श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके पुत्र पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं विक्रम पत्रलेख भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी भावुक होकर अपने पिता को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा समाज और संगठन को प्राथमिकता दी और लोगों की सेवा को ही अपना धर्म माना। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पत्रलेख ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस पार्टी के साथ रहकर संगठन को मजबूत किया। वे पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष और जगमनडीह पंचायत के मुखिया के रूप में भी कार्यरत रहे और अपने पदों पर रहते हुए उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्परता दिखाई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, वरिष्ठ नेता दिनेश आनंद झा, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश, विहिप अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, डॉ अतनु चक्रवर्ती, डॉ अजय कुमार सिंह, नजाबुल अंसारी, मुबारक अंसारी, सुलेखा देवी, दिवाकर पासवान, सत्येंद्र हाजरा, अर्जुन हाजरा, भूपाल सिंह, प्रदीप नटराज, श्याम किशोर पत्रलेख, बादल पत्रलेख, विक्रम पत्रलेख, पूजा उपाध्याय (बेंगलुरु), गोविंद लश्कर, नीलम कुमार निशांत, उपेंद्र प्रसाद राय, राजेंद्र दास, दिनेश आनंद झा, अवधेश प्रजापति, उदय प्रकाश, निर्मल झा मंटू, दिनेश मंडल, राजेश कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद लस्कर, डॉ अतनु चक्रवर्ती, डॉ अजय कुमार सिंह, पिंटू शेख, दिवाकर पासवान, परशुराम वर्मा, सत्येंद्र हाजरा, विनोद वर्मा, अर्जुन हाजरा, भूपाल प्रसाद सिंह, सुधीर सिंह, दीपक झा, राजकुमार, छोटू, मोहम्मद फिरोज, रियासत अली, रामकिशोर सिंह, लाल मिश्रा, संजय राणा, अनिल राउत, कृष्णा सिंह, मुकेश यादव, लालू यादव, बाबुराम मुर्मु, अजय कुमार पंडित, प्रभात चरण मिश्रा, सीओ राजेश शाह, डॉ बीके सिन्हा, प्रकाश यादव, दिलीप राय, त्रिलोचन राम, मोहम्मद शाहबाज, संजीत कुमार, राजेश यादव, पुरुषोत्तम भाई पटेल, जितेंद्र जजवाड़े, बॉबी जजवाड़े, श्रीकांत यादव, मनोज सिंह, ललित झा, मंटू बरनवाल, पवन पांडे, गोविंदा लश्कर, उज्जवल झा, सुनील झा, उमाशंकर मंडल, त्रिपुरारी मंडल, रंजीत शाह, उमेश सिंह, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, शिवनारायण वर्मा, कांदे रवानी, डॉ बी के सिंह, मुन्ना बस्ती, रजाबुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख आज जीवित होते और पटना जैसे बड़े राजनीतिक केंद्र में सक्रिय रहते, तो वे झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार की राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखते। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक था। अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय पत्रलेख भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और समाज सेवा की भावना हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।

मोहनपुर थाने में नये थानेदार के रूप में सालो हेंब्रम ने लिया योगदान
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर में नये थाना प्रभारी के रूप में सालो हेंब्रम ने अपना योगदान दिया। गुरुवार को उन्हें निवर्तमान थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने उन्हें योगदान दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छी संबंध बनाकर अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। आम लोगों की सेवा में पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की पेट्रोलिंग तेज की जायेगी और थाने में आने वाले हर फरियादियों की बाते सुनी जाएगी।

पालोजोरी थाना प्रभारी का हुआ ट्रांसफर, मिला फेयरवेल
पालोजोरी/संवाददाता। देवघर के पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर जिला में 17 पुलिस सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया गया है। इसी कड़ी में पालोजोरी थाना प्रभारी सालो हेंब्रम का ट्रांसफर भी मोहनपुर थाना में किया गया है। उनके ट्रांसफर की सूचना के बाद गुरूवार को पालोजोरी थाना के अधिकारियों और कर्मियों ने सालो हेंब्रम को फेयरवेल दिया। अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें शॉल भेंट कर उनके कार्यकाल में उनसे मिली सीख को याद किया। वहीं सालो हेंब्रम ने कहा कि यह सिस्टम का हिस्सा है। लेकिन कहीं भी काम करते करते वहां से एक लगाव तो हो ही जाता है। किसी को उनकी जरूरत हो, तो बेझिझक याद किया जाए। उन्होंने हमेशा टीमवर्क के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सब इंस्पेक्टर साधन गोराईं, छोटन राम, भागीरथ महतो आदि मौजूद थे।

झारखंड आंदोलनकारी व शिबू सोरेन के साथी रहे श्यामलाल सोरेन का निधन

  • परिजनों से मिले विधायक सुरेश पासवान समेत झामुमो के नेता व कार्यकर्ता
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र एवं देवघर प्रखंड के कोकरीबांक गांव निवासी एवं झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर लड़ाई लड़े श्यामलाल सोरेन का निधन बीते बुधवार की रात हो गया। निधन की खबर पाकर विधायक सुरेश पासवान, झामुमो देवघर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, प्रवक्ता सुरेश साह, देवघर प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, नेता सरोज कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार, पूर्व मुख्यिा संजू मुर्मू, चंद्रकांत गुप्ता, सम्राट सोरेन श्रवण यादव आदि गुरुवार को कोकरीबांक गांव स्थित श्याम लाल सोरेन के घर पहुंच श्रद्धांजलि दी। साथ ही सम्मान में पार्टी झंडा पार्थिव शरीर पर समर्पित किया। झामुमो जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्याम लाल सोरेन के कृतत्व एवं पार्टी के प्रति तन-मन से समर्पित बातों की चर्चा की। साथ ही कहा कि श्यामलाल सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के साथ आंदोलन करते थे एवं गुरुजी आंदोलन के क्रम में उनके घर में जाकर रहते थे। जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि श्याम लाल का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए अपूरणीय क्षति है। सुरेश साह ने कहा कि अभी 26 जनवरी के दिन केकेएन स्टेडियम में मंत्री हफीजुल हसन द्वारा आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र उनको देने में जितनी खुशी हुई आज उनके निधन की खबर सुनकर उतना ही दुखी है।

विपिन बने चितरा के थानेदार
चितरा/संवाददाता। चितरा थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी विपिन कुमार ने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी विकास पासवान भी उपस्थित थे। उन्होंने नए थाना प्रभारी को पदभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

गोल शॉट बॉल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जसीडीह/संवाददाता। रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, जसीडीह के प्रांगण में झारखंड गोल शॉटबॉल एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह एवं प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर बतौर मुख्य अतिथि गोल शॉटबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ट्रेजरार एवं एशियन गोल शॉट बॉल फेडरेशन के सचिव रामप्रवेश कुमार एवं नगर निगम देवघर के उपमहापौर टिप चटर्जी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के महासचिव राजेश रंजन ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि कैसे खिलाड़ियों ने इसी विद्यालय के मैदान से अभ्यास शुरू कर राष्ट्रीय स्तर तक पदक जीतने का सफर तय किया। उन्होंने इस सफर की चुनौतियों और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर झारखंड गोल शॉटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जयचंद्र राज, अध्यक्ष सौगता कर, उपाध्यक्ष भोला सिंह, संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह एवं उप महापौर टिप चटर्जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें खेल मैदान की व्यवस्था भी शामिल है। वहीं उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने भी खिलाड़ियों के हित में निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया। मुख्य संरक्षक डॉ. जयचंद्र राज ने कहा कि गोल शॉटबॉल एक रोमांचक खेल है और इसके विकास के लिए वे निरंतर सहयोग करते रहेंगे। मुख्य अतिथि रामप्रवेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में यह खेल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने बताया कि इस खेल के संस्थापक एवं इंटरनेशनल गोल शॉटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी टेलीफोन के माध्यम से संघ को बधाई दी और इसके कार्यों की सराहना की। साथ ही कहा कि झारखंड टीम सीनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप (पूरे भारत में) उपविजेता बनी थी। वहीं उन्होंने कहा कि इंडिया टीम का 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक सीनियर बालक चयनित को राजेश रंजन देवघर में प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की टीम को कोलंबो, श्रीलंका में भाग लेंगी। जहां साउथ एशिया चैंपियन में हिस्सा लेंगे।
संघ के झारखंड अध्यक्ष सौगता कर ने जानकारी दी कि देवघर जिले से कुल सात खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में अभिनव कुमार, आयुष रंजन, रोहित कुमार एवं गोलकीपर रोशन कुमार का चयन हुआ है। वहीं अंडर-21 वर्ग में आयुष संतोषी और विश्वास कश्यप चयनित हुए हैं। इसके अलावा अंडर-17 बालिका वर्ग में साक्षी भारद्वाज का चयन हुआ है। मौके पर विजय भारद्वाज सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के सम्मान के साथ हुआ।

प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
जसीडीह/संवाददाता। नगर निगम देवघर अंतर्गत जसीडीह स्थित वार्ड नंबर छह के रतनपुर मुहल्ला में गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर में पवनपुत्र हनुमान की स्थापना विधि विधान से की गई। इस अवसर पर आचार्य दिनेश पांडेय ने विधिवत पूजा-पाठ एवं अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सीमा सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद राजन सिंह, ललन मंडल, पुजारी बजरंगी ठाकुर, शंकर पंडित, मुन्ना पंडित, नवीन पंडित कुंदन यादव, मनोज यादव सहित काफी संख्या महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

संजय कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में पालोजोरी में किया योगदान
पालोजोरी/संवाददाता। देवघर पुलिस कप्तान सौरभ ने देवघर के 17 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर के बाद गुरूवार को संजय कुमार ने पालोजोरी थाना प्रभारी के रूप में पालोजोरी थाना में योगदान किया है। योगदान के साथ ही उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप को मजबूत करने की बात कही। संजय कुमार ने सालो हेंब्रम की जगह पालोजोरी थाना में योगदान किया है। मौके पर सब इंस्पेक्टर साधन गोराईं, भागीरथ महतो, छोटन राम आदि मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store