• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

संपत्ति के लालच में पुत्र और बहू पर मां की हत्या करने का आरोप

April 12, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

संपत्ति के लालच में पुत्र और बहू पर मां की हत्या करने का आरोप

by admin
April 12, 2024
in Pakur
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-मृतका के नाम है करीब 25 बीघा जमीन

हिरणपुर/संवाददाता। रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना प्रखंड क्षेत्र के मुर्गाडंगा गांव में घटी है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। घटना के बाबत बताया गया कि हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव में गुरुवार को रानी हेंब्रम की हत्या संपत्ति के लालच में उसके इकलौता पुत्र होपन टुडू और पुत्रवधू सुलगी मुर्मु ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया। वहीं आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति लक्ष्मण टुडू का मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो गया था। मां पुत्र से अलग रहती थी। मृतका की तीन पुत्री भी है। इसमें ढेना टुडू की शादी पथरिया (साहेबगंज), छिटो टुडू का महारो व फुलमुनि टुडू का वर्धमान (बंगाल) में हुई है। तीनों अपने-अपने ससुराल में ही रहती है। मृतका के पास करीब 25 बीघा जमीन थी। हत्यारोपी पुत्र के अनुसार सभी जमीन मृतका अपने तीनों पुत्रियों को देना चाह रही थी। इसी बात को लेकर गुरुवार अपराह चार बजे मां और बेटा में विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पुत्र और पुत्रवधू ने अपनी मां का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी गोपाल महतो व एसआई अनिल कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और हत्या आरोपी पुत्र और पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

जिले भर के विभिन्न ईदगाह, मस्जिदों में मौलानाओं ने ईद की नमाज अदा करायी
-पूरे उल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर

पाकुड़/पंच टीम। ईद उल फितर गुरुवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। जिला भर के विभिन्न ईदगाह, मस्जिदों में मौलानाओं ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान लोग नए-नए पोशाक पहन कर ईद की नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद के नमाज के दौरान देश में आपसी भाईचारा और शांति की कामना की गई। ईद को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम देखे गए। शहर स्थित चौक-चौराहा के अलावा ईदगाह में दंडाधिकारी और पुलिस जवान तैनात देखे गए। जिला मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से डीसी और एसपी पल-पल की जानकारी लेते देखे गए। हिरणपुर में ईद उल फितर के अवसर पर गुरुवार सुबह को ही सभी ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबी लोगों ने नमाज अदा की। हाथकाठी स्थित पहाड़ी ईदगाह में सुबह से लोग पहुंचने लगे थे। जहां कमलघाटी, सुंदरपुर, हाथकाठी, हिरणपुर खास, जबरदहा, गोविंदपुर, तारापुर आदि गांवों के लोग उपस्थित थे। ईदगाह पर मौलाना इस्माइल मजाहिरी ने नमाज अदा करवाया। जिसमें आपसी भाईचारे व अमन शांति की अपील की गई। उन्होंने कहा कि इस्लाम हमेशा से ही शांति का पैगाम देते आया है। सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को निभाते हुए अमन शांति की दुआ करनी है। ईद की खुशी में सभी बराबर का भागीदार बन कर उत्सव में शामिल हों। उधर मोहनपुर, करनडांगा, विपतपुर, दराजमाथ, बड़तल्ला, मंझलाडीह, धोवाडांगा, बाबूपुर, रामाकुडा स्थित ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकवाद दिया। ईद को लेकर सभी ईदगाह, मस्जिदों के निकट शांति सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद थी। पर्व के कारण साप्ताहिक हाट हिरणपुर में लोगों की उपस्थिति भी कम देखी गई। महेशपुर में ईद गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी। मौके पर महेशपुर ईदगाह, सुहबिल ईदगाह, रोलाग्राम ईदगाह, बड़कियारी ईदगाह, अभुवा ईदगाह, रद्दीपुर ईदगाह, गाय बथान ईदगाह, रामपुर ईदगाह, खांपुर ईदगाह, कनिझाडा ईदगाह, दमदमा, बलियाडंगाल सहित अन्य ईदगाहों एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों ने अमन- चैन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहीं ईदगाहों पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह परिसर के आसपास मेला सा नजारा दिख रहा था। कई प्रकार की दुकान लगी हुई थी। बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे। अमड़ापाड़ा के जामुगडीया एवं पाडेरकोला में पूर्व निर्धारित समय पर ईद की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले लग कर बधाई दी। प्रकृति बिहार पार्क में बच्चों के साथ बड़े बुजुर्ग, महिला, पुरुष नजर आ रहे थे। पर्व के मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता दल-बल के साथ सभी मस्जिदों एवं ईदगाह पर समय-समय पर मौजूद रहे। वहीं जामुगडीया में ईद के अवसर पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता मौजूद थे।

आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संथाली साहित्य दिवस का आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर स्थित केकेएम कॉलेज परिसर में गुरुवार को आदिवासी छात्र-छात्राओं ने संथाली साहित्य दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा, वर्तमान प्राचार्य युगल किशोर झा, शिव टुडू जॉन, जंतु सोरेन, जमीन मुर्मू विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर अतिथियों ने संथाली साहित्य दिवस पर प्रकाश डालते बताया कि सिद्धू-कान्हू मुर्मू का जन्म दिवस है। इस अवसर पर संथाली साहित्य दिवस का आयोजन किया गया है। इससे निश्चित ही छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मरनेलियुस मरांडी, सचिव लुखी राम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष सुनीता हेंब्रम, उपसचिव बाहा, जयसेन सोरेन, सुशीला हांसदा, कमल मुर्मू, जीतराम मुर्मू समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर एकजुटता के साथ तैयारी में लगने का किया आह्वान

हिरणपुर/संवाददाता। राजमहल लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रखंड के विवाह भवन में बैठक की। बैठक में पार्टी पदाधिकारी के साथ-साथ लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी, राजमहल विधायक अनन्त ओझा, संथालपरगना लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, गणेश मिश्रा, लोकसभा संयोजक अमित सिंह, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। उद्घाटन के बाद बैठक का विषय प्रवेश करवाया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान स्थिति में सभी मंडल पदाधिकारियों से बारी-बारी से बूथ व शक्ति केंद्रों की स्थिति को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर एकजुटता के साथ तैयारी में लगने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का जो नारा दिया गया है उसे जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां को सबके समक्ष रखना है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को रखते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार यानी नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में जनता के विकास को लेकर कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी 14 सीटों में विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देने का भी निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश सचिव दुर्गा मरांडी, पार्टी नेता दानियल किस्कू, मीरा प्रवीण सिंह, हिसाबी राय, अनुग्रहित साहा, मुकेश शुक्ला, साहेब हांसदा, किस्टो सोरेन आदि उपस्थित थे।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया मुख्य सड़क जाम
-ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। ईद के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में एक दु:खद घटना घटने से माहौल गमगीन होते देखा गया।

थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क चितलोफॉर्म के समीप गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा व मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से मध्याह्न डेढ़ बजे तक रहा। जानकारी के अनुसार सिमलोंग ओपी क्षेत्र के जापानी गांव के संतोष मड़ैया (25) लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव मेहमान घर आया था। गुरुवार लिट्टीपाड़ा जाने के क्रम में चितलोफॉर्म के समीप ग्रामीण सड़क से निकल कर जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा अमड़ापाड़ा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक संख्या जेएच10 बीजे 7296 की चपेट में आ गया। जिससे मोटरसाइकिल चालक ट्रक के चक्के के नीचे फंस कर लगभग दस फीट घसीटते हुए ले गया। जिससे घटना स्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण घटना स्थल पर बीडीओ को आने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर अड़े रहे। बीडीओ श्रीमान मरांडी घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए तत्काल दस हजार रुपये देने व सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने के आश्वासन पर लगभग डेढ़ बजे सड़क को जाम से मुक्त किया। वहीं चक्के के नीचे फंसे शव को जेसीबी की मदद से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर यात्री व मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जोर शोर से चल रहा है अवैध बालू का भंडारण

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता । सिमलोंग ओपी क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू का भंडारण जोर शोर से चल रहा है। अवैध बालू खनन कर रात के अंधेरे में प्रतिदिन हजारों सेप्टिक बालू ट्रक व डंपर में लोड कर बालू माफिया बरहरवा के रास्ते पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाके में भेज रहा है। गुप्त सूचना के अनुसार लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा व बड़ाघघरी पंचायत क्षेत्र में गुमानी नदी सिमलोंग से हाथीथान तक 13 किमी तक फैला हुआ है। जिसके बालू पर गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी बाजार के दो,चार बालू माफिया की नजर है जो अवैध धंधे का मास्टर माइंड है। जिसकी पकड़ सफेद कुर्ता से लेकर रसूखदार अफसरों तक है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुमानी नदी के जोरडीहा लोहार टोला घाट, पाडेरबथान घाट, सिमलोंग घाट, छोटा कुटलो व दरादर गांव के समीप घाट से भोले-भाले आदिवासी मजदूरों से ओने-पौने रुपये मजदूरी देकर ट्रैक्टर में बालू लोड कर जोरडीहा मांझी टोला जंगल, रंगिया टोला के समीप डम्पिंग कर रखता है। बड़ा मुड़जोड़ा गांव के समीप सड़क किनारे जोरडीहा लोहार टोला के समीप व छोटा चटकम पहाड़िया टोला के जंगल में दो स्थानों पर बालू भंडारण किया गया है। यहां बालू का अवैध भंडारण दिन के उजाले में होता है। और रात के अंधेरे में अवैध भंडारित बालू को जेसीबी के माध्यम से ट्रक व डंपर में लोड कर पश्चिम बंगाल के फरक्का, कलियाचक व मालदा में ऊंचे मूल्य पर बेच कर माफिया मालामाल हो रहा है। वहीं सरकार को प्रतिदिन राजस्व की क्षति हो रही है। मुखिया जोसेफ मालतो ने बताया क्षेत्र के कई बालू घाटों से अवैध बालू का उठाव कर डम्पिंग किये जाने की सूचना है। बालू तस्कर रात के अंधेरे में डंपिंग किये बालू को जेसीबी के माध्यम से ट्रक व डंपर में लोड कर गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जाता है।

गिट्टी लदा ट्रक जब्त

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। सिमलोंग ओपी क्षेत्र के गोड्डा- धरमपुर मुख्य सड़क स्थित डाक बांग्ला के समीप एमवीआई सुदीप कुजूर ने ट्रक संख्या बीआर 11जीबी 7043 जब्त कर ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रशर से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा था। ठीक डाक बांग्ला के समीप एमवीआई ने गिट्टी लदा ट्रक को रोक कर चालक से आवश्यक कागजात की मांग की। कागजात नहीं दिखा पाने के कारण एमवीआई सुदीप कुजूर ने बताया कि कागजात के अभाव में ट्रक को जब्त किया गया है। फाइन के पश्चात छोड़ दिया जाएगा।

हूल क्रांति के महानायक सिद्धू-कान्हू की जयंती पर झामुमो ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
पाकुड़/संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सुलेमान बास्की के नेतृत्व में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिद्धू-कान्हू पार्क में स्थापित हूल क्रांति के महानायक सिद्धू-कान्हू की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि सिद्धू-कान्हू ने आदिवासी और गैर आदिवासियों को अंग्रेज व महाजनी प्रथा के अत्याचार से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। अंग्रेजों एवं महाजनी प्रथा से छुटकारा को लेकर संथाल विद्रोह का आगाज किया। जिसका नेतृत्व सिद्धू-कान्हू ने किया था। उनका जन्म झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव में हुआ था। उनके द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध पूरे देश में बिगुल फूंका गया था। इनके नेतृत्व में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी गई थी, जिसमें अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए गए थे। मौके पर केंद्रीय समिति के सदस्य मिथिलेश घोष, मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुशील हेंब्रम, प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष, मुकेश सिंह नगर उपाध्यक्ष, राजू सिंह सदर प्रखंड उपाध्यक्ष, दयानंद भगत, प्रदीप हाजरा, राहुल शाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store