• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सखी सहेली संगठन के नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ

August 4, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सखी सहेली संगठन के नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ

by admin
August 4, 2026
in Deoghar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से सखी सहेली संगठन द्वारा नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन संगठन की जिला संरक्षिका रीता चौरसिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शरबत, चाय, फल एवं ड्राई फ्रूट की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और संगठन की सभी सदस्याएं पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटी रहेंगी।
कार्यक्रम में विजया सिंह, ममता गुप्ता, संध्या कुमारी, मनीषा सोनी, संगीता बरनवाल, नीलू कुमारी, शोभा देवी, आशा कुमारी, प्रज्ञा झा, ममता कुमारी, रीता सहाय, वीणा मंडल, प्रेमलता बरनवाल, रीता बरनवाल, अनामिका सिंह, पिंकी केसरी, गौरी कौर, उमा गुप्ता, बबली बरनवाल, नीतू सिंह, अलका सोनी, बबीता बरनवाल, रेनू बरनवाल, किरण, कुसुम सिंह, मौसमी मुखर्जी, रूबी मिश्रा, सरिता बरनवाल, पिंकी देवी, पुनीता सिंह, संपा घोष, सुचिता घोष एवं तनुजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं। वहीं शिविर के संचालन में ईश्वर चंद्र सोनी, पंकज सिंह भदोरिया, बबलू मित्रा सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन की ओर से पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा जारी रखने की बात कही गई।

पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर में चोरों-पॉकेटमारों की चांदी, दर्जनों कांवरिये बने शिकार
देवघर/संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों और पॉकेटमारों ने जमकर वारदातों को अंजाम दिया। जलार्पण के लिए मंदिर पहुंचे दर्जनों कांवरियों के मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की शिकायतें सामने आईं। घटना के बाद सभी पीड़ित शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे, जहां उनसे मोबाइल गुम होने संबंधी फॉर्म भरवाया गया। पीड़ित कांवरियों में असम के सिलापत्थर निवासी सूर्य कलवार ने बताया कि जलार्पण के दौरान उनके बैग से मोबाइल फोन और करीब पांच हजार रुपये चोरी हो गए। वहीं गुवाहाटी निवासी अनिल कुमार राय ने बताया कि मंदिर परिसर में उनके बैग से मोबाइल फोन के साथ 30 हजार रुपये की पॉकेटमारी कर ली गई। इसके अलावा दिल्ली निवासी पिट्टू राय, उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के जमुनाहा बाजार निवासी श्रद्धालु, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर निवासी प्रिंस कुमार, समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अभिनीत कुमार गुप्ता का आईफोन, दिल्ली के द्वारका निवासी सतीश कुमार तथा रांची के कमड़े निवासी सुनील कुमार का मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में हुई इन चोरी और पॉकेटमारी की घटनाओं ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित श्रद्धालुओं ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, केस
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने कुंडा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 1 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे उनका 11 वर्षीय पुत्र इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लेकर स्कूल के पीछे मैदान में चला रहा था। स्कूटी मुख्य सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति, जिसकी पहचान शिकायत में पालक नाम से की गई है, अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बच्चे से कहा कि छोटे बच्चे वाहन नहीं चलाते हैं। इसके बाद वह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लेकर वहां से चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद स्कूटी का पता नहीं चल सका। पीड़ित के पिता ने आवेदन में आरोपित के विरुद्ध इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीन लेने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कुंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की पहचान और स्कूटी की बरामदगी के लिए छानबीन कर रही है।

विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
देवघर/संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति, देवघर के तत्वावधान में सदर अस्पताल सभागार में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक नवजात शिशु को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत प्रदान करना है। सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि माँ का दूध नवजात शिशु के लिए संपूर्ण एवं सर्वोत्तम आहार है। उन्होंने जन्म के प्रथम एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराने तथा जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और डायरिया, निमोनिया तथा कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही यह माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है तथा माँ और शिशु के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत बनाता है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार ने कहा कि स्तनपान केवल स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रिया नहीं, बल्कि शिशु के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, आशा एवं सहियाओं से घर-घर जाकर गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व और सही तरीके की जानकारी देने की अपील की। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ सुषमा वर्मा ने कहा कि अस्पताल में प्रसव के तुरंत बाद माताओं को शीघ्र स्तनपान शुरू कराने के लिए लगातार परामर्श एवं सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने शिशु के जन्म के बाद निकलने वाले पहले गाढ़े पीले दूध (कोलोस्ट्रम) को अमृत समान बताते हुए इसे किसी भी स्थिति में नहीं फेंकने की सलाह दी। जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. के. के. सिंह ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र, रैली, समूह बैठक और गृह भ्रमण के माध्यम से माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के लाभों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान सुनिश्चित कराना तथा छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के प्रति परिवारों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) नीरज भगत, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) प्रवीण सिंह, डीडीएम पोखराज, राजीव, राजेश, शंकर कासिम, सदर अस्पताल के लेबर रूम की एएनएम, शहरी सहियाएं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने स्तनपान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु की देखभाल, मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। इसके माध्यम से लोगों को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा उसके बाद दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

बिजली चोरी के वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अपर बिलासी निवासी सौरभ यादव बिजली चोरी से संबंधित मामले में वारंटी था। नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिजली चोरी के मामले में वारंटी सौरभ यादव की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

तपोवन में पहली सोमवारी पर मैगी प्वाइंट का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वाद और सुकून
देवघर/नगर संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु जलार्पण के साथ-साथ देवघर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करते हैं। इनमें बालानंद ब्रह्मचारी की तपोस्थली तपोवन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर तपोवन की मनोरम वादियों के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैगी प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। मैगी प्वाइंट का उद्घाटन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन करने वालों में पूण्य श्लोक आर (बाबा), वेदिका प्रकाश सिंह और प्रनीत कुमार शामिल रहे। बच्चों द्वारा उद्घाटन किए जाने से कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और आकर्षक बन गया तथा उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद : आयोजकों ने बताया कि तपोवन घूमने आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मैगी प्वाइंट पर स्वादिष्ट एवं स्वच्छ व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेष रूप से लंबी यात्रा के बाद यहां आने वाले श्रद्धालु प्राकृतिक वातावरण के बीच हल्के नाश्ते का आनंद ले सकेंगे। उनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ तपोवन आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और यादगार बनाना है।
उद्घाटन समारोह में प्रियदर्शन दुबे, डॉ. स्नेहा, प्रिंस सुल्तानिया, रीतिका, कवि शंकर पंडित, शैलेश प्रसाद सिंह, रामकेश पटेल, विवेक राज, सुमित शशांक, अभिषेक कुमार, सुजीत यादव, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. पूजा राय, डॉ. राज, डॉ. आकाश, डॉ. शिवांगी, पूनम प्रकाश सिंह, डॉ. प्रवीर पुलक, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. आशीष, डॉ. कुमार कौशिक, उदय कुमार, गोपी कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बांकीपुर व दतिया उपचुनाव परिणाम बदलाव की शुरुआत : मणिशंकर
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पुश्तैनी सीट भी नहीं बचा पाये, केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त है जनता
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम ने साबित कर दिया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पुश्तैनी सीट तक नहीं बचा पाये। इसके साथ ही बांकीपुर के नतीजों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिये हैं।
मणिशंकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ईशारों पर छात्रों के खिलाफ की गयी बर्बर कार्रवाई और तानाशाही रवैये का जवाब जनता ने अपने वोटों से दिया है। लोकतंत्र में जनता ही अंतिम फैसला करती है और देश के लोग केंद्र सरकार के जनविरोधी, संविधान विरोधी व निरंकुश शासन से ऊब चुके हैं। उन्होंने देश में कमरतोड़ महंगाई, चंदा चोरी और युवाओं के बीच बढ़ती बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज आम नागरिक त्राहिमाम की स्थिति में है और उपचुनावों के ये परिणाम देश में बड़े बदलाव की महज एक शुरुआत हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सकारात्मक भूमिका को आम लोग सराह रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व तथा पार्टी की नीतियों के प्रति जनता का झुकाव लगातार बढ़ रहा है।

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का सेवा शिविर शुरू

  • दूसरे वर्ष भी कांवड़ियों की सेवा का संकल्प
    देवघर/नगर संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के सेवा शिविर का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, प्रांत महासचिव विपिन गिरी, वार्ड पार्षद सोनी केसरी एवं पंकज सिंह भदोरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। फाउंडेशन द्वारा लगातार दूसरे वर्ष संचालित इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क रात्रि विश्राम, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, चाय तथा ताजे फलों की व्यवस्था की गई है। लंबी पदयात्रा कर आने वाले शिवभक्तों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक विश्राम स्थल भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि उन्हें आवश्यक राहत मिल सके। फाउंडेशन के अध्यक्ष दशरथ गोस्वामी ने बताया कि पूरे श्रावणी मेले के दौरान शिविर निरंतर संचालित रहेगा और श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले प्रत्येक बोल बम श्रद्धालु की निस्वार्थ सेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है। उद्घाटन समारोह में संथाल परगना अध्यक्ष भागीरथ गोस्वामी, हलधर गिरी, उमेश गिरी, दीपक गोस्वामी, बालेश्वर गिरी, हरे राम गोस्वामी, बासकी गिरी, राजू गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, शिवेश पांडे, सुरेंद्र भारती, विकलेश गोस्वामी, बिट्टू गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, सुमेर गोस्वामी, जय प्रकाश गोस्वामी, संतोष गिरी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि श्रावणी मेले में ऐसे सेवा शिविर श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की तथा पूरे मेले के दौरान इसी समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखने का आ”ान किया।

श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त
  • मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों की जांच में नहीं मिली मिलावट, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर चार अगस्त से होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
    देवघर/संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त देवघर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने दुम्मा बॉर्डर स्थित ज्योति होटल, दमदम होटल, बच्चू मंडल होटल, श्योबाई बंसल चैरिटेबल ट्रस्ट, बाबा बैद्यनाथ भोजनालय, प्रिंस होटल, आनंद कृष्ण होटल, चंदन होटल, आर्यन यादव होटल, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) कैंटीन तथा रूपेश होटल का निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों तथा लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी बिंदुओं की जांच की गई। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) के माध्यम से हल्दी, लाल मिर्च, दाल, सब्जी, चायपत्ती समेत अन्य खाद्य पदार्थों की त्वरित गुणवत्ता जांच की गई। सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए तथा किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं मिली। हालांकि रूपेश होटल में बिक्री के लिए रखी गई एनर्जी ड्रिंक (स्टिंग) की 24 एक्सपायरी बोतलें बरामद की गईं। सभी बोतलों को तत्काल जब्त कर नष्ट करा दिया गया। प्रारंभिक जांच में इन उत्पादों की आपूर्ति एस.एस. एंटरप्राइजेज, सत्संग, कोरियासा द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं, सीसीएल द्वारा संचालित शिविर में लगभग 6 से 7 किलो मिलावटी हल्दी तथा एमडीएच चना मसाला के चार पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। मामले में दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों एवं खाद्य कारोबारियों को उपायुक्त के आदेशानुसार पूरे श्रावणी मेला क्षेत्र में पान मसाला, जर्दा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 4 अगस्त 2026 से यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कोटपा अधिनियम, 2003 एवं संशोधित अधिनियम-2021 के तहत जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों से केवल सुरक्षित, ताजे एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया है कि यदि कहीं मिलावटी, एक्सपायरी या संदिग्ध खाद्य पदार्थ अथवा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला अवधि के दौरान विशेष निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

कारपेंटर के किराये के मकान से कानबाली लेकर फरार हुआ युवक
देवघर/संवाददाता। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र स्थित नूरसराय गांव निवासी सुरेंद्र कुमार देवघर के राउतनगर में किराये के मकान में रहकर कारपेंटर का काम करता है। सुरेंद्र कुमार ने नगर थाना में शिकायत देकर एक जोड़ा सोने की कानबाली चोरी होने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि शाम के समय एक व्यक्ति उसके आवास पर आया। इसी दौरान वह एक जोड़ा सोने की कानबाली लेकर फरार हो गया। चोरी गई कानबाली की कीमत करीब 91 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को देते हुए मामले की शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

घर में घुसकर पत्नी व नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने असामाजिक तत्व सौरभ झा के खिलाफ घर में घुसकर उसकी पत्नी एवं नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और परिवार को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस से परिवार की सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे आरोपी जबरन घर की छत के रास्ते कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसने महिला एवं नाबालिग बच्ची के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। घटना के दौरान पीसीआर-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी परिवार को धमकी देता रहा है। इस संबंध में 14 मई 2026 एवं 17 जुलाई 2026 को भी नगर थाना में शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी की गतिविधियां नहीं रुकीं। आरोप है कि वह देर रात घर के आसपास आकर भय का माहौल बनाता रहा और शिकायत के बाद उसके परिजन भी प्रतिष्ठान पहुंचकर धमकी देकर गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। नगर थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

नई मतदाता सूची का प्रारूप कल होगा जारी

  • बीएलओ को दी गई जानकारी
    पालोजोरी/संवाददाता। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र के वितरण और उसे भरे जाने के बाद अब बारी मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन का है। मतदाता सूची का प्रारूप यानी ड्राफ्ट कल 5 अगस्त को जारी होगा। कल पालोजोरी के 145 बूथों पर बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को बीडीओ पार्थ नंदन ने बूथ लेवल ऑफिसर को विस्तार से जानकारी दी। बीएलओ को उसकी जिम्मेदारी के बारे में बीडीओ ने उन्मुख किया।

टीबी से लड़ रहे लोगों के साथ खड़ा हुआ ईसीएल

  • अधिकारियों ने किया पोषण पोटली का वितरण
    पालोजोरी/संवाददाता। टीबी से लड़ रहे लोगों के साथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, चित्रा कोलियरी साथ खड़ा हुआ है। सोमवार को उनकी हौसला अफजाई के लिए आयोजित कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर संचयण और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लिया़कत ने टीबी से लड़ रहे 70 लोगों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया। यह सहयोग लगातार छह माह तक किया जाएगा। मौके पर लिपिक सरिता देवी, लिपिक मनीष कुमार सिंह, डीपीसी छत्तीस्वर दास, नीरज कुमार राव, गिरीश कुमार यादव, बीडीएम आशुतोष कुमार, रोहित कुमार, प्रगति कुमारी, पवन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store