• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच

December 6, 2025

पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

March 12, 2026

नवनिर्वाचित पार्षद टीप चटर्जी की सियासी राह में भूचाल

March 12, 2026

लेखपाल शशि प्रकाश के निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर

March 12, 2026

किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

March 12, 2026

मूक-बधिर विद्यालय में उपायुक्त का निरीक्षण, खराब पंखे की मरम्मत के निर्देश

March 11, 2026

फौजदार बांक में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तबाही

March 11, 2026

स्मृति दिवस पर सावित्रीबाई फूले व जयंती पर साहित्यकार हंसराज रहबर याद किए गए

March 11, 2026

विद्युत विधेयक 2025 के खिलाफ मनाया गया विरोध दिवस

March 11, 2026

विश्व महिला दिवस पर नेताजी सुभाष जागृति मंच का भव्य कार्यक्रम

March 10, 2026

स्वामी करूणा होंगे आरण्य मठ के नये अध्यक्ष

March 10, 2026

95 वर्षीय वृद्ध का मुखिया ने कराया अंतिम संस्कार

March 10, 2026

चेतना विकास के बाल विवाह मुक्ति रथ से आ रही है जागरुकता

March 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

    नवनिर्वाचित पार्षद टीप चटर्जी की सियासी राह में भूचाल

    लेखपाल शशि प्रकाश के निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर

    किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

    मूक-बधिर विद्यालय में उपायुक्त का निरीक्षण, खराब पंखे की मरम्मत के निर्देश

    फौजदार बांक में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तबाही

    स्मृति दिवस पर सावित्रीबाई फूले व जयंती पर साहित्यकार हंसराज रहबर याद किए गए

    विद्युत विधेयक 2025 के खिलाफ मनाया गया विरोध दिवस

    विश्व महिला दिवस पर नेताजी सुभाष जागृति मंच का भव्य कार्यक्रम

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच

by admin
December 6, 2025
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एसपीएस क्रिकेट क्लब ने दो रनों से साईं ए क्रिकेट क्लब को हराया
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कमलकांत नरौने स्टेडियम में खेले जा रहे सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को आज का मैच एसपीएस क्रिकेट क्लब और साईं ए क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच को एसपीएस दो रनों से जीता। जिसमें जिसमें एसपीएस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। जिसमें शिवम ने महत्वपूर्ण 47 रन, उत्कर्ष ने 15 रन, यश ने 11 रन और पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले जुनैद ने 10 रन का ही योगदान दिया। साईं ए की ओर से सबसे सफल गेंदबाज सचिन यादव रहे। जिन्होंने 7.2 ओवरों में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा वरुण ने लिए जबकि आर्यन ने 34 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। इस कम स्कोर वाले मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं ए टीम की पारी भी लड़खड़ा गई। अंतत: टीम 26.3 ओवर में अपने सभी विकेट होकर 147 रन ही बना सकी। जिसमें संदीप ने 48 रन मानिक ने 26 रन सागर और सुमन ने 16-16 रन जब की आर्यन ने 12 रनों का योगदान दिया। एसपीएस की ओर से गेंदबाजी में शिवम कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने सात ओवरों में 53 रन लेकर पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया इसके अलावा हर्षित ने 6.3 ओवर में तीसरा एंड कर दो विकेट और सचिन ने आठ ओवरों में 39 रन देकर दो विकेट हासिल किया।
बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट : एबी क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से मैच जीता
वहीं जसीडीह के चटर्जी मैदान में खेले जा रहे हैं देवघर जिला बी डिविजन क्रिकेट लीग के ग्रुप बी (अंडर-14) में आज का मैच स्टार 11 और एबी क्रिकेट के बीच खेला गया। एबी क्रिकेट क्लब 9 विकेट से मैच जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार 11 की टीम 17.4 ओवर में 107 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से मोहित 27 रन बनाए। जबकि अरनव मात्र 16 रनों का योगदान दे सके। एबी क्रिकेट की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आर्यन कुमार रहे। जिन्होंने 3.3 ओवरों में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल की। जबकि सूरज ने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट और नीरज ने चार ओवरों में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किया। 108 रनों का लक्ष्य ए बी क्रिकेट ने 12.2 ओबरा में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 108 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया इसमें यशराज 37 रन के अलावा मयंक के नाबार्ड 31 रन आर्यन के नाबाद 19 रन का योगदान रहा। स्टार 11 की ओर से और से मोहित एकमात्र सफलता पा सके।
एमसीए रेड तीन विकेट से वीएसए ब्लू को हराया : बी डिविजन क्रिकेट लीग के ग्रुप बी (अंडर-14) में आज का दूसरा मैच वीएसए ब्लू और एमसीए रेड के बीच खेला गया। एमसीए रेड तीन विकेट से जीता। सा ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अब्दुल 15 रन और अमित 13 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एमसीए रेड की ओर से रईस ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट, आलोक ने 31 रन दे कर दो विकेट और आयुष ने एक विकेट प्राप्त किया। बाद में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एमसीए रेड की टीम ने 13.5 ओवर में 7 विकेट होकर 108 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें नजीब ने नाबाद 49 रन और प्रणव ने 20 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने 29 रन देकर तीन विकेट अमीश ने 18 रन और कमर ने भी 18 रन लेकर दो-दो विकेट हासिल किया। आज के मैचो में अंपायर्स सुमित कुमार सत्य व जगत हर्ष कुमार और किशन कुमार थे। स्कोरिंग अभिषेक भोक्ता और शैलेश राय ने किया।

कोलकाता में डॉ. प्रदीप कृष्टिनंदन पुरस्कार से नवाजे गए
देवघर/वरीय संवाददाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सुरंननंदन भारती के बैनर तले 32वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह में अपने शहर के विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष सह ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव को जादवपुर विश्वविद्यालय में स्थित इंदुमति सभागृह के भव्य सभागार में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु, वरीय पदाधिकारियों के करकमलों से ‘कृष्टिनंदन पुरस्कार’ की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की गई। डॉ. देव के अलावे भारत के कई राज्यों के नामचीन व्यक्तियों को भी पुरस्कृत किया गया। सुरंनंदन भारती को त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, राजस्थान, गोवा और पश्चिम बंगाल में इसे अभूतपूर्व सफलता मिली है। ज्ञात हो कि डॉ. प्रदीप का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनकी पढ़ाई स्थानीय दीनबन्धु मध्य विद्यालय से शुरू हुई थी। छातना राजगढ़, बाँकुड़ा, पश्चिम बंगाल एवं काशीपुर पंचकोट राजबाड़ी, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के वंशज डॉ. प्रदीप चार वर्ष की उम्र में अपने पिता के एवं सन 1997 को अपनी माता के स्नेह से वंचित हो गए थे। दोनों वैराग्य ले चुके थे। डॉ. देव बचपन में ही अपने पाँचो भाई को भी खो चुके हैं। दो बहनें- माला सिंह छपरा में एवं बकुल चक्रवर्ती, बांकुड़ा में रहती हैं। उन्हें ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम 2018-19, राज्य स्तरीय में दो बार प्रथम, एकबार तृतीय, बाग्देवी सम्मान पुरस्कार, भारत गौरव, अंकन भारती, अंकन नन्दन, चित्र भारती, चित्र नन्दन, आवृत्ति भारती, आवृत्ति नन्दन, नाट्य भारती, नाट्य नन्दन, नाट्य मणि, स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय शिखर सम्मान, दियारा फेलोशिप सम्मान पुरस्कार, विद्या वारिधि, प्रताप सम्मान पुरस्कार, नन्दन श्री, विद्या सागर, काव्यदीप, पाञ्चजन्य सेवा श्री सम्मान पुरस्कार, गोस्वामी तुलसीदास राष्ट्रीय शिखर सम्मान, निवास रामानुजन राष्ट्रीय शिखर सम्मान, जॉर्ज ग्रियर्सन राष्ट्रीय शिखर सम्मान, भारतीय कला सपूत सम्मान, चंद्रशेखर वेंकटरमण राष्ट्रीय शिखर सम्मान, चित्रकला शिरोमणि, राष्ट्रभाषा गौरव, भारतीय कला सपूत सम्मान एवं अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी पुस्तकें बैद्यनाथ गमाहात्म्य (बांग्ला), बैद्यनाथ ग्लोरी, अमृतवर्षी मानव रत्न (काव्य संकलन), भक्तों की मुराद पूरी करते हैं दानी बाबा बैद्यनाथ, इक्यावन रोचक तथ्य, रामानुजन मैथ्स फॉर्मूला फॉर जूनियर्स, सी. वी. रमण साइंस डिक्शनरी फॉर जूनियर्स, पारो की याद में (काव्य संकलन, ताजमहल में लोकार्पित), डेडिकेशन (काव्य संकलन), वूमेन ऑफ द ईरा (201 कविताओं का संकलन), भारती गुड़ इंग्लिश एवं अन्य बाजार एवं कुछ अमेज़न में उपलब्ध है। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय सेमिनार, भोपाल में राष्ट्रीय दूरबीन निर्माण कार्यशाला में भागीदारी निभाई हैं। उन्हें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया मोटली, मिशनरीज़ ऑफ चैरिटीज के सुपीरियर जनरल सिस्टर मैरी जोसेफ, स्व. राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व अन्य ने शुभकामनाएं प्रेषित कर चुके हैं। वे तत्कालीन संचार मंत्री रवि शंकर, ओडिशा के तत्कालीन राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल से भी सम्मानित हो चुके हैं। अपने संस्थान के माध्यम से अभी तक डॉ. देव लगभग डेढ़ लाख से अधिक व्यक्तियों को सम्मानित कर चुके हैं।

रेड रोज स्कूल में वॉलीबॉल मैच का समापन
देवघर/वरीय संवाददाता। रेड रोज स्कूल में चल रहे वालीबॉल लीग मैच का फाइनल कक्षा अष्टम एवं नवम के विद्यार्थी ग्रुप (अ) बालिका वर्ग बनाम ग्रुप (सी) बालक वर्ग के बीच हुआ।मैच की शुरुआत प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय, खेल शिक्षक सौरव कुमार, वरिष्ठ शिक्षक जयकांत झा और शिक्षक रवीश चन्द्र पांडेय के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसमें विजयी ग्रुप (सी) बालक वर्ग को घोषित किया गया। विजयी बालक वर्ग के कप्तान मेहुल कुमार सिंह के साथ अमन कुमार, रणवीर कुमार, अभिनव कुमार (1), अभिनव कुमार (2), आर्यन कुमार, नमन कुमार और शुभम कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उपविजेता बालिका वर्ग के कप्तान सुहानी कुमारी के साथ शुभांगिनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, रितु कुमारी, निधि कुमारी, सृष्टि तिवारी, तन्वी कुमारी का प्रदर्शन भी अच्छी थीं । निर्णायक की भूमिका खुशी कुमारी और अर्पिता कुमारी एवं स्कोरर की भूमिका आद्या कुमारी ने बखूबी निभाया। खेल को सुचारू और भव्य बनाने में स्कूल के प्रशासक पप्पू कुमार सिंह के साथ स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से की है ताकि राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और अन्य लोगों को ठंड से काफी राहत मिल सके। श्री कुमार ने कहा कि ठंड के कारण सुबह और देर शाम सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है ऐसे में अलाव की सुविधा मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इंटक नेताओं ने की एम्स के निदेशक से मुलाकात
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर) नितिन एम. गंगने से मुलाकात की तथा बुके देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर इंटक के दोनों नेताओं ने श्री गंगने से एम्स देवीपुर में विस्थापित रैयतों के आश्रितों को नौकरी देने, झारखंड सरकार के निर्णयानुसार 75 प्रतिशत स्थानीय व्यक्तियों को नौकरी देने एवं निबंधित गोचर तथा गैर निबंधित गोचर के बदले गोचर जमीन उपलब्ध कराने से संबंधित बातें की।

तिलक समरोह में भाग लेने जा रहे अधेड़ को बाइक चालक ने मारा धक्का, मौत
देवघर/संवाददाता। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम को बाइक से धक्का लगने सेअधेड़ की मौत हो गई। मृतक के शव का शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम 55 वर्षीय शंकर दास है जो मधुपुर थाना क्षेत्र के केसरागढ़ा का रहने वाला था। घटना के संबंध में मृतक के दामाद चुनचुन कुमार दास ने बताया कि वे तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने समधी के घर सूड़ियाबांध देवीपुर जा रहे थे। उसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह जीतजोरी मोड़ के पास एक बाइक चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना स्थल पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण समय पर उचित इलाज नहीं हो सका। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टोटो से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा देखने के बाद ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बिजली बिल ठीक करने का झांसा देकर 18 हजार की ठगी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बिलासी निवासी बुजुर्ग से बिजली बिल ठीक करने का झांसा देकर 18 हजार की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पटना सचिवालय के रिटायर कर्मी मणिकांत सिंह ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि अज्ञात मोबाइल धारक ने बिजली अधिकारी बनकर कॉल किया। उसने बिजली बिल ठीक करने का झांसा देकर ओटीपी लेकर 18000 रूपये एकाउंट से ट्रांसफर कर लिया। तीन चार बार ओटीपी भेजकर जानकारी लेने का प्रयास भी किया गया। इधर साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।

अलग-अलग सड़क हादसे में महिला सहित सात लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित सात लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया गया। हादसे में स्कूटी सवार दो भाई अमन कुमार झा व अंशु कुमार झा घायल हो गए। दोनों छात्र हैं और स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान बिलासी टाउन मोहल्ले में कार चालक ने स्कूटी में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर पेट्रोल पंप के पास स्कार्पियों ने टोटो में धक्का मार दिया। इस हादसे में टोटो सवार जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका गांव निवासी उपेन्द्र कुमार घायल हो गए। वह अन्य लोगों के साथ टोटो से सवार होकर जसीडीह की ओर जा रहे थे। इस दौरान स्कार्पियो ने टोटो में धक्का मार दिया। हादसे में वे टोटो से गिरकर घायल हो गए। वहीं नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से अन्नपूर्णा देवी घायल हो गयी है। वहीं अन्य सड़क हादसों में विभीषण राउत, बंटी कुमार और संजीव कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक चालक और सह चालक का मोबाइल व नकदी चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट के पास खड़े एक ट्रक के केबिन का शीशा तोड़कर शुक्रवार अल सुबह गाड़ी के चालक व सह चालक का मोबाइल व पर्स चोरी कर लिया गया है। घटना के संबंध में ट्रक का चालक मो. सरीफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। वह वहां से प्लाई लोड करके आया था। रात को काफी देर हो जाने के कारण चालक व सह चालक गाड़ी में ही सो गए। रात को करीब दो बजे तक वे लोग जाग रहे थे। इस दौरान तीन से चार बजे के बीच चोर ने केबिन का शीशा तोड़ दिया। चोरों ने केबिन के अंदर से दोनों लोगों का मोबाइल फोन व चालक का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 1200 रुपया, पैन कार्ड, आधार कार्ड था। सुबह नींद खुलने पर देखा की सामान गायब है। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

छह साइबर आरोपित गिरफ्तार, गये जेल

  • सात मोबाइल, सात समकार्ड और दो प्रतिबिंब सिम बरामद

देवघर/संवाददाता। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ जिले की पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक जिले में 727 साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पास से पुलिस ने 1138 सिम कार्ड व 894 मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं 267 सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर साइबर ठगी का शिकायत दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में सात साइबर ठगी के आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन आठ सिम कार्ड बरामद किया गया है। दो सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर आन लाइन ठगी से जुड़ी शिकायत दर्ज है। पकड़े गए आरोपितों में संतोष कुमार दास, कुलदीप दास साकिन चरपा थाना मधुपुर, फैजान अंसारी, शम्स तबरेज अंसारी, रियाज अंसारी साकिन कपसा थाना सारठ और बलराम कुमार दास साकिन पनियारा थाना पथरोल के नाम शामिल हैं। जेल गये सभी आरोपित पीएम किसान योजना के लाभूकों को फर्जी लिंक भेजकर, तथा फर्जी पेटीएम और फोन पे केयर पदाधिकारी बनकर ठगी का काम करते थे। इस आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुनि त्रिलोचन तमसोय, पुअनि विरेन्द्र उरांव सहित जवान शामिल थे।

मशीन में एटीएम फंसने के बाद एक लाख पांच हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एटीएम मशीन में कार्ड फंसना एक छात्र को भरी पड़ गया और मदद के बहाने उसके मां के खाता से एक लाख पांच हजार की अवैध निकासी कर ली गयी। इसे लेकर बिहार बांका जिले के कटली गांव निवासी आयुष चौधरी देवघर के बैजनाथपुर में रहकर पढ़ाई करता है ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि मां का एकाउंट केनरा बैंक में है उसके एटीएम कार्ड से रिखिया के महेशमारा विदेशी चौक स्थित एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने पहुंचा था जहां कार्ड फंस गया। एटीएम मशीन के पास ही कागज पर चिपके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने उससे पीन नंबर मांगा तो वह उसके झांसे में आकर पीन नंबर दे दिया। उपरांत उससे बैंक जाकर शिकायत देने को कहा। जब वह एटीएम से निकलकर कुछ देर के लिये बाहर गया तो उतने में उसके एटीएम से कई बार में 10-10 हजार निकासी कर लिया गया और करीब 26000 का ऑनलाइन शॉपिंग कर लिया। एकाउंट से कुल 105000 की अवैध निकासी कर लिया। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

रजी खान और आसिफ शेख ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

  • देवघर के लिये यह गौरव और एतिहासिक क्षण : डॉ. सुनील खवाड़े
    देवघर/संवाददाता। देवघर जिले के लिए यह गौरव का ऐतिहासिक क्षण है, जब देवघर के दो उभरते एथलीट रजी खान और आसिफ शेख ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (अंडर-14) में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 4़100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के इंदौरा में आयोजित की गई। इस पदक के साथ रजी खान और आसिफ शेख देवघर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया है। खेलो इंडिया सेंटर से निकले रजी, चंदनकियारी में अभ्यास करते हैं आसिफ रजी खान वर्तमान में देवघर के कुमैठा में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि देवघर में अब खेल और खिलाडी दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लगातार प्रतियोगिताएं होने से खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिल रहे है। रजी और आसिफ की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में देवघर से कई प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। रजी खान और आसिफ शेख की यह सफलता देवघर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। यह उपलब्धि न केवल जिले के युवाओं को प्रेरित करेगी, बल्कि देवघर को खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करेगी। जहां वह एनआईएस कोच दीपक कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। वहीं आसिफ शेख चंदनकियारी में नियमित अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, आशीष राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले देवघर के पहले खिलाड़ी बने 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर-14 में किया झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व झा, सचिव मनोज मिश्रा, प्रशिक्षक दीपक कुमार, नीतू देवी, रजनीश कुमार, गौरव, रंजन, चंदन कुमार, अखिलेश राजभर, साहिद शेख, अभिषेक सिंह, संतोष पटेल, मनीष कुमार सहित कई खेल प्रेमियों और सामाजिक लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

March 12, 2026

नवनिर्वाचित पार्षद टीप चटर्जी की सियासी राह में भूचाल

March 12, 2026

लेखपाल शशि प्रकाश के निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर

March 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store