• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहे: डॉ प्रवीण तोगड़िया

March 19, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहे: डॉ प्रवीण तोगड़िया

by admin
March 19, 2026
in Dumka
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहा सरकार और जनता को मिलकर बांग्लादेशियों को भगाना होगा
विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का दुमका में किया स्वागत
दुमका/निज संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का बुधवार को दुमका में भव्य स्वागत किया गया। हिंदू समाज के लोगों ने डॉ प्रवीण तोगड़िया का दुधानी में भव्य स्वागत किया। इसके बाद शहर में शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल यज्ञ मैदान पहुंची। जहां विहिप राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तोगड़िया ने कहा कि झारखण्ड और उड़ीसा का प्रवास है। चुनाव वाले राज्य में जानेवाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि असम, बंगाल, उड़ीसा और झारखण्ड सहित पूरे उत्तर बिहार तो पूरा बांग्लादेशी से भरा हुआ है। सबको नहीं भगाएंगे तो ये बांग्लादेशी इन राज्य में रह रहे लोगों को भगा देंगे। सरकार और जनता को मिलकर बांग्लादेशियों को भगाना होगा। डॉ तोगड़िया ने रामनवमी के अवसर पर झारखंड में डीजे पर लगे बैन पर कहा कि झारखंड का हिंदू हिम्मतवाला है और वो रास्ता निकालेगा और ऐसा रास्ता निकालेगा कि लोग देखते रह जाएंगे। डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ”मैं हिंदुस्तान के 250 जिले और 1500 प्रखंडों का बीते छह महीने से दौरा कर रहा हूं। यह दौरा भारत के हर गांव में शहर के हर मोहल्ले टोले में मंगलवार और शनिवार की शाम हर सप्ताह सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र भगवान का नाम है। हिंदुओं का संगठन है। हनुमान चालीसा केंद्र के माध्यम से हिंदुओं की आवाज उठायी जाएगी और साथ में हीं हिंदुओं का कल्याण केंद्र है।” उन्होंने कहा कि सरकार में जो आए हिंदुओं की रक्षा करे और उन्हें सस्ती और गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं रोजगार दे। हम हिंदुओं के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंनें कहा कि हिंदुओं को संगठित होना जरूरी है। हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहे।

त्योहारों को लेकर जिलेभर में अलर्ट
रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
जामा/मसानजोड़/गोपीकांदर/मसलिया/सरैयाहाट/शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष ईद-उल-फितर और रामनवमी का पर्व लगभग साथ-साथ पड़ रहा है। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है। साथ ही जुलूसों के लिए निर्धारित रूट, समय-सीमा और लाइसेंस अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया है, वहीं डीजे, भड़काऊ गीत, अश्लीलता और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल की सक्रियता, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, नमाज स्थलों पर विशेष निगरानी
जामा/निज संवाददाता। जामा थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईद-उल-फितर और रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई तथा दोनों पर्वों के दौरान नमाज स्थलों और जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया गया। थानेदार ने कहा कि ईद पर्व थाना क्षेत्र में सात स्थानों पर मनाया जाता है, जिसको लेकर ईदगाह, मस्जिद तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। ईद की विशेष नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों, डीजे और शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में एएसआई विनय कुमार, बीपीएम अनूप कुमार, पवन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार साह, इंद्रकांत यादव, हीरालाल मंडल, संतोष पुजहर, गौतम दर्व, सुभाष मंडल, सनत हांसदा आदि उपस्थित थे।

डीजे व हथियार पर प्रतिबंध, हुड़दंगियों पर सख्ती
मसानजोड़/निज संवाददाता। मसानजोड़ थाना में थाना प्रभारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईद और रामनवमी पर कड़ी निगरानी रखने, डीजे और घातक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में एस आई सी डी दास, एएसआई किशोर कुमार रजक, मनोज कुमार मुर्मू, बलराम भंडारी, कार्तिक पाल, अब्दुल जब्बार, बिधाता सिंह, कृष्णा पाल, सुनीलाल मुर्मू, इंद्र लाल राय, राधेश्याम मिर्धा, निवास मिर्धा,बबूवा मिर्धा,मनिका सोरेन, मल्लिका हेंब्रम, संजय सोरेन,देब टुडू, प्रदिप मुर्मू, आदि उपस्थित थे।

सौहार्द पर जोर, अफवाहों से दूर रहने की अपील
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना में आयोजित बैठक में सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर सभी समुदायों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने कहा कि प्रखंड में एक मात्र गांव खरौनी बाजार में ईद पर्व मनाया जाता है। गोपीकांदर, कुश्चिरा और खरौनी बाजार में रामनवमी के दौरान हिंदू समुदाय के लोग जुलूस निकलते हैं। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार साह, अंचल निरक्षक विक्रम विक्रांत, कल्याण पदाधिकारी दीपू रजक, एएसआई राजन सिंह, मनोज सोरेन, धरमल मांझी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश देहरी, सलीम मरांडी, मनोज चांद, निजु मंडल, कुबराज बेसरा, दशरथ भगत, नकुल साह, श्रीमंत दास, चंदन दास सहित चैकीदार रणजीत बेसरा, मनी टुडू, दुलारी बेसरा, रायसीन हांसदा, जोएल टुडू आदि मौजूद थे।

रूट चार्ट पालन अनिवार्य, सूर्यास्त से पहले जुलूस समापन
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया थाना में आयोजित बैठक में ईद 20 और 21 मार्च तथा रामनवमी 26 मार्च को मनाए जाने की जानकारी देते हुए जुलूसों के लिए निर्धारित रूट चार्ट का पालन, सूर्यास्त से पूर्व समापन और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया गया।
अंचलाधिकारी रंजन यादव, इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी राजेश रंजन के मौजुदगी में हुए बैठक में बताया गया कि ईद थाना क्षेत्र के 8 मस्जिदों एवं ईदगाहों में मनाया जाएगा, जबकि रामनवमी पर 4 स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। अनुज्ञप्ति जुलूस गुमरो एवं न्याडीह के दोघरा से तथा गैर-अनुज्ञप्ति जुलूस बांक और मसलिया बाजार क्षेत्र से निकाले जाएंगे।

बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक, निगरानी बढ़ेगी
सरैयाहाट/निज संवाददाता। हंसडीहा थाना क्षेत्र में आयोजित बैठक में जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने, बिना अनुमति जुलूस पर रोक लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनाती और निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर विष्णु देव पासवान की अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी अजीत कुमार के संचालन में हुए शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा और बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, गश्ती दल की सक्रियता और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।

मस्जिदों एवं ईदगाहों में पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती
शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। शिकारीपाड़ा थाना में हुई बैठक में ईद, सरहुल और रामनवमी की तिथियों की जानकारी देते हुए सभी समुदायों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने, निर्धारित रूट का पालन करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा कपिल देव ठाकुर ने अलविदा जुमा और ईद के नमाज के अवसर पर संबंधित मस्जिदों एवं ईदगाहों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ नजर रखने की बात कही। थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने प्रखंड वासियों से अपील किया कि शांति एवं सौहार्द से पर्व त्यौहार मनायें। पुलिस पुरे थाना क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर इमरान अंसारी तथा आशीष भारद्वाज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुण्डा हेम्बरम, कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, राम नारायण भगत, मृत्युंजय सिंह, तमिज़ुद्दीन अंसारी, मुखिया शिकारीपाड़ा नमिता बास्की, हाबिल मुर्मू, सेन्टु चटर्जी , मातो मियां आदि उपस्थित थे।

आयुक्त ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने का निर्देश
दुमका/निज संवाददाता। संथाल परगना प्रमण्डल के आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को दुमका में राजस्व संग्रहण को लेकर दो पालियों में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दुमका तथा प्रमण्डल के सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला अवर निबंधक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। आयुक्त ने राजस्व संग्रहण की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाई जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता बनाए रखना और नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें। द्वितीय पाली में प्रमण्डल के सभी जिलों के माप एवं तौल, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित निरीक्षण, अनुश्रवण एवं प्रभावी कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित हो सके। बैठक में आयुक्त के सचिव, उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, विधिक माप विज्ञान से संबंधित पदाधिकारी तथा प्रमण्डलीय आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्कूल में शर्मनाक हरकत: पारा शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
सरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना में एक पारा शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पीड़ित छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती घरवालों को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत कराया गया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि लोक-लज्जा के कारण उन्होंने इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, इस घटना ने शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की गरिमा को गहरा आघात पहुंचाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां बच्चों को सुरक्षित और संस्कारित वातावरण मिलना चाहिए, वहीं इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
छिनतई कांड में तेजी, दो शातिर अपराधी 48 घंटे के रिमांड पर
सरैयाहाट/निज संवाददाता। हंसडीहा के गोड्डा रोड स्थित धान कारोबारी राजेश भगत से हुई लाखों रुपये की छिनतई मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए केंद्रीय कारा दुमका से बिहार के दो शातिर अपराधियों को 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के नूर नगर निवासी मोहम्मद कासिम और बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के मोहम्मद रुस्तम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपित हाल ही में हंसडीहा में एक अन्य छिनतई मामले में पकड़े गए थे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर मामले के जल्द खुलासे की संभावना है, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि बीते माह राजेश भगत के पिता से उनके घर के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने करीब 3.80 लाख रुपये की छिनतई कर ली थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

राजस्व समीक्षा में सख्ती, लंबित मामलों पर कार्रवाई और वेतन रोकने के निर्देश
दुमका/निज संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व, आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के साथ लंबित मामलों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भूमि सीमांकन आवेदनों पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी आवेदन 90 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहे तथा निर्धारित अवधि तक शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदनों को नियमानुसार अस्वीकृत किया जाए। दाखिल-खारिज और जमीन हस्तांतरण से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन के भी निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान नियुक्ति से संबंधित रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा मानदेय भुगतान के लिए आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। प्राकृतिक आपदा से जुड़े मामलों में स्वीकृत आवेदनों का त्वरित भुगतान और उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया, वहीं प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जाति प्रमाण पत्र के लंबित मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा मसलिया अंचल के अंचल निरीक्षक का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जमीन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से हर हाल में बचाया जाए।
पथ निर्माण कार्यों में देरी पर डीसी ने जतायी नाराजगी
दुमका/निज संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न सड़क एवं पथ निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश देते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 114 की प्रगति की विशेष समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां निर्माण कार्यों में समस्याएं आ रही हैं, वहां अंचल अधिकारी त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर बाधाओं को दूर करने और कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

दुमका को सिल्क सिटी बनाने पर जोर, तसर उत्पादन में वैल्यू एडिशन की पहल
दुमका/निज संवाददाता। दुमका के इंडोर स्टेडियम में रेशम उत्पादकों के लिए प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और इसमें बड़ी संख्या में तसर उत्पादक कृषक एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि दुमका जिला तसर उत्पादन के क्षेत्र में देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जो किसानों की वर्षों की मेहनत, पारंपरिक ज्ञान और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब तसर उत्पादन को केवल कच्चे उत्पाद तक सीमित न रखकर उसमें वैल्यू एडिशन किया जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि रेशम उत्पादकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से रामगढ़ प्रखंड में सिल्क क्लस्टर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रशिक्षण और विपणन की समेकित व्यवस्था स्थापित होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने मयूराक्षी सिल्क को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे दुमका के उत्पादों को व्यापक पहचान मिलेगी। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाकर नई तकनीकों एवं आधुनिक तरीकों की जानकारी प्राप्त करें और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, नवाचार और सामूहिक प्रयासों से ही उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि संभव है तथा सभी को मिलकर दुमका को सिल्क सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान तसर उत्पादन से जुड़े उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित भी किया गया।

मधुबन इंडियन बैंक शाखा स्थानांतरण का विरोध, विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा
काठीकुंड/संवाददाता। काठीकुंड प्रखंड के मधुबन स्थित इंडियन बैंक शाखा को भुरकुंडा स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सोरेन ने सदन में सरकार के समक्ष चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता के लिए गंभीर परेशानी उत्पन्न करेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग इस शाखा पर निर्भर हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि मधुबन स्थित बैंक शाखा को यथास्थान संचालित रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला, गर्मी से राहत
दुमका/जामा/निज संवाददाता। बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश तथा हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, हालांकि इस बदलाव से ईंट भट्ठा संचालकों की चिंता बढ़ गई। दिनभर उमस और तेज धूप से परेशान लोगों को दोपहर के बाद राहत मिली, जब आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए बाजार और सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जामा क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और गुरुवार तथा शुक्रवार को भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

जंगली सूअरों का कहर, 5 बीघा गेहूं फसल चैपट
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में गुमरो पहाड़ से आने वाले जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं, जहां बाड़ाडुमरिया पंचायत के घुरमुन्दनी गांव में सूअरों के झुंड ने करीब 5 बीघा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट कर दी। जानकारी के अनुसार प्रताभ महतो और तरुण महतो की करीब 2 बीघा, सचिन महतो की 1 बीघा तथा सत्यनारायण महतो और जयदेव महतो की 2 बीघा जमीन की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि धान की फसल खराब होने के बाद उन्होंने गेहूं से नुकसान की भरपाई की उम्मीद की थी, लेकिन सूअरों के हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल जंगली सूअर इसी तरह फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, बावजूद इसके रोकथाम के लिए वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय करने तथा हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

बासुकीनाथ में मंत्री रमा निषाद ने की पूजा
बासुकीनाथ/निज संवाददाता। बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद बुधवार को चैत मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पूजा-अर्चना के लिए बासुकीनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने वैदिक पंडितों के साथ विधि-विधान से षोडशोपचार पूजा कर फौजदारी नाथ का जलाभिषेक किया। बाबा को जलार्पण करने के बाद उन्होंने माता पार्वती, काली एवं शत्रुनाशिनी बगुलामुखी के दरबार में भी हाजिरी लगाई और मंदिर प्रांगण स्थित संस्कार मंडप में बाबा बासुकीनाथ की आरती में शामिल हुईं। इस दौरान मंत्री के साथ उनके पैतृक पांडा भी उपस्थित रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्थानीय पुलिस प्रशासन और मंदिर कर्मी भी मौजूद थे।

जलसहिया चयन पर बवाल, ग्रामीणों ने गुप्त प्रक्रिया का लगाया आरोप
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड के बास्कीडीह पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ गांव में जलसहिया चयन को लेकर ग्रामीणों में असंतोष उभर आया है, जहां दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि 14 फरवरी को बिना आम सूचना के गुप्त रूप से मीर तुरी, पति सनातन तुरी का चयन कर लिया गया, जिसकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं दी गई, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आवेदन में दामोदर रुज, चूड़का हेम्ब्रम, राम्भु मुर्मू, कुसुम मुर्मू, छोटेलाल मरांडी, बबिता देवी, शिव मुर्मू, बबलू हांसदा, सुरजमुनि किस्कू, पार्वती मुर्मू, बाले हेम्ब्रम, बसंती हेम्ब्रम, माइनो बेसरा, मिलनी सेन, विवेक रुज, सोनली रुज, गोलक बिहारी रुज, पवन चंद्र रुज, अंतरा दत्त, आयन कुमार रुज, विनय रुज, उत्तम दत्त सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आम सभा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पुन: चयन कराने की मांग की है।

मसलिया में एसबीआई एटीएम ठप
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम गुरुवार को दिनभर ठप रहा, जिससे पैसे निकालने पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से ही एटीएम में नकदी उपलब्ध नहीं थी और शाम 6 बजे तक स्थिति जस की तस बनी रही। एटीएम पर तैनात गार्ड अचिंत नंदी ने बताया कि मशीन में पैसा नहीं है, वहीं मशीन पर ‘संपर्क बाधित’ का बोर्ड लगे रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में ईद-उल-फितर और राम नवमी जैसे प्रमुख पर्व हैं, ऐसे में खरीदारी और जरूरी कार्यों के लिए नकदी की आवश्यकता है, लेकिन एटीएम में पैसे नहीं रहने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द एटीएम में नकदी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि त्योहार के समय किसी को परेशानी न हो।

ट्रक-बाइक आमने-सामने टक्कर में महिला सहित दो गंभीर
मसानजोड़/निज संवाददाता। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर मसानजोड़ थाना क्षेत्र के बागनल में ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार के निर्देश पर एएसआई शैलेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पुलिस वाहन से दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ग्लैमर बाइक संख्या श्रभ् 04।। 0176 पर सवार रूपा देवी और उनके भतीजा गोबिंद भंडारी मसानजोड़ की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या ॅठ 37म् 5313 से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि पुरुष को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है कि ट्रक कोलकाता से चदरा लोड कर बिहार की ओर जा रहा था।
डीटीओ की कार्रवाई में 6 वाहन जब्त
रानेश्वर/निज संवाददाता। दुमका डीटीओ ने मंगलवार रात रानेश्वर प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाकर अनियमितता पाए जाने पर 6 वाहनों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि जब्त वाहनों में एक लोडेड ट्रक थाना गेट के समीप रखा गया है, जबकि अन्य वाहन ब्लॉक परिसर में सुरक्षित रखे गए हैं। ब्लॉक परिसर में तीन लोडेड ट्रक और दो पिकअप वैन रखे गए हैं। डीटीओ द्वारा जब्त वाहनों की सीजर सूची थाना को सौंप दी गई है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store