• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

12वीं के विकाय संकाय में आदित्य बना विद्यालय टॉपर

May 16, 2026

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026

प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

May 20, 2026

किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

May 20, 2026

भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

May 20, 2026

बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

May 19, 2026

धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

May 19, 2026

जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

May 19, 2026

एक दिवसीय कम्युनिटी चाइल्ड ग्रुप कार्यशाला का आयोजन

May 18, 2026

मातृभाषा व्यक्ति की अस्मिता की पहचान : बिद्रोह

May 18, 2026

नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मामले में प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

    महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

    जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

    प्रथम राज ने एसआईटी में पाई सफलता

    किसान विरोधी हैं हेमंत सरकार : विधायक

    भू अर्जन से जुड़े मामलों में लोगों को नहीं हो परेशानी : उपायुक्त

    बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की हुई बैठक

    धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने की बैठक

    जरूरतमंद को प्राथमिकता के आधर पर कल्याण विभाग की योजनाओं का दें लाभ : डीसी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

12वीं के विकाय संकाय में आदित्य बना विद्यालय टॉपर

by admin
May 16, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
    देवघर/वरीय संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में अध्ययनरत आदित्य राज के शानदार प्रदर्शन से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सारठ प्रखंड अंतर्गत देवली निवासी शिक्षक दिलीप कुमार राय के पुत्र आदित्य राज ने सीबीएसई 12 वीं विज्ञान संकाय में पीए श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल टॉपर बना है।
    उन्होंने शानदार 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आदित्य ने पांचवीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल चितरा से पूरी करने के बाद कक्षा छह से जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत थे। आदित्य के पिता दिलीप कुमार राय सरकारी शिक्षक हैं। अपने बेटे की सफलता से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि आदित्य के इस सफलता में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य समेत शिक्षकों का योगदान है। श्री राय ने बताया कि एक बार मैं प्राचार्य से बेटे पर विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया तो प्राचार्य ने मेरे पुत्र से कहा कि मेरी इच्छा है तुम टॉपर बनो और तुम्हारी तस्वीर भी विद्यालय में लगे। आज उनका आशीर्वाद फलिभूत हुआ, भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करे यही शुभकामना है। आदित्य की सफलता से दादा विरंची राय, दादी संध्या देवी, मां संगीता राय, चाची सुजाता कुमारी,चाचा अनिल राय, प्रभात राय, मृत्युंजय राय, राजेश राय, बहन नेहा एवं नीलम ने खुशी जताई है।

देवघर में जलसंकट से राहत की पहल : चंदाजोरी गांव के सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

  • वार्ड पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 अंतर्गत चंदाजोरी गांव में वर्षों से उपेक्षित पड़े सार्वजनिक कुएं के सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई। यह कार्य वार्ड पार्षद मंजू देवी के प्रयास और नगर निगम के उप महापौर टिप चटर्जी के सहयोग से शुरू हुआ है। गांव में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कुएं के पुनर्जीवन से अब लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बताया जाता है कि चंदाजोरी गांव पूरी तरह ड्राई जोन क्षेत्र में आता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही यहां जलस्तर काफी नीचे चला जाता है, जिससे हैंडपंप और अन्य जलस्रोत भी जवाब देने लगते हैं। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट गहराने लगता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सार्वजनिक कुएं की सफाई और मरम्मत की मांग उठाई थी। ग्रामीणों की इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद मंजू देवी ने पहल की और उप महापौर टिप चटर्जी से सहयोग की मांग की। उप महापौर टिप चटर्जी ने सरकारी प्रक्रिया और सहायता का इंतजार किए बिना निजी सहयोग से इस कार्य को शुरू कराने में तत्परता दिखाई। कुएं की सफाई के साथ-साथ उसके चारों ओर सुरक्षा और उपयोग की दृष्टि से आवश्यक मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों बाद किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी मूलभूत समस्या को गंभीरता से समझा है।
    समाजसेवी संजीव राय ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या से गांव के लोग बेहद परेशान थे। ऐसे समय में उप महापौर टिप चटर्जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निजी स्तर पर सहयोग कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पूरे वार्डवासियों की ओर से उप महापौर और वार्ड पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं के चालू हो जाने से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह पहल होती रहेगी। वहीं दूसरी और डिप्टी मेयर टिप चटर्जी अपने वादे को पूरा करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा चुकी है और उक्त कुंआ से चंदाजोरी प्राथमिक विद्यालय को पाइप के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने का अपना वादा पूरा करने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।

भगवान भरोसे जसीडीह की यातायात व्यवस्था

  • राहगीरों को हो रही है परेशानी
    जसीडीह/संवाददाता। संथाल परगना सहित बाबा नगरी देवघर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जसीडीह की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे है। जिसके कारण स्थानीय लोगों सहित ट्रेनों से आवागमन करने वाले महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चरमराई जसीडीह की यातायात व्यवस्था से परेशान लोगों ने कहा कि जसीडीह मुख्य बाजार के रास्ते ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों का आवागमन होता है। जिस मुख्य बाजार एवं रास्ते में नो एंट्री जोन होने के बावजूद कतिपय चालकों द्वारा नो एंट्री जोन के नियमों को ताक पर रख चालकों द्वारा टोटो एवं टेंपो जहां तहां एवं जैसे तैसे रोड आदि पर लगा देते हैं। उक्त चालकों की मनमानी का कारण यह भी है कि कतिपय लोगों द्वारा अवैध रूप से नो एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले टोटो एवं टेंपो चालकों से नजराना वसूलते हैं और टोटो एवं टेंपो से जसीडीह बाजार मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड, हटिया रोड, चकाई मोड़ आदि स्थानों पर रोजाना जाम लगा रहता है। जिससे रेल यात्रियों एवं आम जनता को आवागमन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों सहित रेल यात्रियों ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक देवघर से जसीडीह की अव्यवस्थित यातायात से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

नीट परीक्षा में पेपर लीक पर छात्रों में आक्रोश

  • एनटीए की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
    देवघर/नगर संवाददाता। बीते तीन मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक की घटना को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुभम कुमार ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
    उन्होंने कहा कि लाखों मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनटीए अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। शुभम कुमार ने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सरकार को पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना चाहिए था। बावजूद इसके दोबारा ऐसी घटना होना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रही इस लापरवाही पर कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई समय की सबसे बड़ी मांग है। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि केवल जांच ही पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि दोषियों को शीघ्र और सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों का विश्वास दोबारा स्थापित करने के लिए एनटीए को अपनी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा के ठोस उपाय करने होंगे। छात्रहित सर्वोपरि है और उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पांच साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले साइबर ठगों में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के टटकजोरी गांव निवासी असीम अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र स्थित बामनकुंड गांव निवासी राजेश दास, कैलाश कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी दिवाकर दास व पथरड्डा ओपी क्षेत्र के कुंडारो निवासी अजीत दास शामिल है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 11 मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी साइबर ठगों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सभी ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बताया कि फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते है। सभी साइबर ठगों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

मां संतोषी मंदिर का वार्षिक पूजा धूमधाम से सम्पन्न

  • महावीर व्यायामशाला अखाड़ा परिसर में हुआ विशेष श्रृंगार, हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर स्थित महावीर व्यायामशाला अखाड़ा परिसर में अवस्थित मां संतोषी मंदिर की 24वीं वार्षिक नगर पूजा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। यह आयोजन स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद केशरी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मनोरमा देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा कराया गया। पूजा कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमरनाथ केशरी, बिनोद केशरी, पुत्रवधु सविता केशरी एवं रत्ना केशरी सहित पौत्र आशीष केशरी और वैभव केशरी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मां संतोषी का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक किया गया।
    पूरे अनुष्ठान को आचार्य आनंद चरण मिश्रा एवं पुजारी सुमित चरण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूजा उपरांत हवन, कुमारी पूजन, बटुक भोजन और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां संतोषी से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर व्यवस्थापक बिनोद केशरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक पूजा को भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिला।

प्रधानमंत्री श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान

  • 99 प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर मेयर और डिप्टी मेयर ने दी बधाई, छात्रों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश
    देवघर/नगर संवाददाता। शहर के प्रधानमंत्री श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, महेशमारा में शुक्रवार को प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदान किए गए तथा विशेष रूप से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत एवं डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। मेयर रवि कुमार राउत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद 99 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल कर यह साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और शिक्षकों की मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के अथक प्रयास और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम प्राप्त करना इस विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

बीआईटी मेसरा में हरित ऊर्जा एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर कार्यक्रम

  • ज्यूरिख, सिंगापुर और कैलिफोर्निया से प्रतिभागी होंगे शामिल
    रांची/संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 18 से 22 मई 2026 तक ”सस्टेनेबल हरित ऊर्जा सिस्टम्स के लिए उभरती नियंत्रण एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियां” विषय पर एक संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम तकनीकी व्याख्यानों के साथ सिमुलेशन आधारित एवं अनुप्रयोग-उन्मुख सत्रों का समन्वय है, जिसमें राष्ट्रीय संस्थानों, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों तथा उद्योग जगत से कुल उन्नीस वक्ता भाग लेंगे। भारत के रिन्यूएबल ऊर्जा कार्यक्रम, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट स्थापित क्षमता तथा वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन प्राप्त करना है, ने विद्युत प्रणालियों एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता रखने वाले संकाय सदस्यों की मांग को बढ़ा दिया है। यह कार्यक्रम चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। विद्युत वाहन प्रणालियां, स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिकी, ऊर्जा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा रिन्यूएबल ऊर्जा स्रोत। सत्रों में कक्षा शिक्षण के साथ व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक घटक भी शामिल होंगे। इस आयोजन को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड झारखंड रिन्यूएबल ऊर्जा विकास अभिकरण क्वार्ब्ज इन्फो सिस्टम तथा क्रिएटिव रोबोटिक्स जैसी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है, जो उभरती ऊर्जा एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण क्षेत्र में उद्योगों की भागीदारी को दर्शाता है।
    कार्यक्रम संस्थान के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार मिश्रा कार्यरत हैं, जबकि संकाय विकास कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरी शंकर गुप्ता इसके आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड रांची के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील के कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार कर उद्घाटन भाषण देंगे, जबकि रांची नगर निगम के आयुक्त आईएएस सुशांत गौरव समापन सत्र को संबोधित करेंगे। दोनों इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बरसात से पहले एक्शन मोड में मेयर, शहर में चला नाला सफाई अभियान

  • वार्ड 22 और 30 में जेसीबी से कराई सफाई, सड़क पर गंदगी फैलाने वालों को दी चेतावनी
    देवघर/नगर संवाददाता। बरसात के आगमन से पूर्व देवघर नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था और जलजमाव की समस्या को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रवि कुमार राउत ने नगर निगम अधिकारियों और सफाई कर्मियों के साथ वार्ड संख्या 22 एवं 30 का निरीक्षण कर नालों की सफाई अभियान चलाया। मेयर ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से वार्ड संख्या 22 के शीतल मल्लिक रोड, इंडियन पंच गली सहित कई इलाकों में जाम नालों की सफाई करवाई। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे फैली गंदगी को लेकर उन्होंने विवाह भवन संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए परिसर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान विवाह भवन संचालकों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम की बुकिंग के समय संबंधित लाभुकों से अतिरिक्त 500 रुपये लेकर नगर निगम के माध्यम से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। मेयर रवि कुमार राउत ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव और गंदगी की समस्या से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम लगातार सफाई अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। इस मामले में टिप चटर्जी ने भी नगर निगम के सफाई प्रभारी एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास को अविलंब सफाई कराने का निर्देश दिया था। अभियान के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार झा, सुरेशानंद झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 30 में नाली के ढक्कन टूटने की सूचना स्थानीय युवा समाजसेवी कुंदन जी द्वारा दी गई। सड़क पर बिखरे ढक्कन के मलबे से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मलबे को हटवाया। मेयर ने जनप्रतिनिधियों, वार्ड जमादारों, सफाई इंचार्ज, सफाईकर्मियों एवं जेसीबी ऑपरेटरों से अपील करते हुए कहा कि ढक्कन लगे नालों को जबरन न तोड़ा जाए। यदि कहीं नाला जाम हो तो उसे मैनुअली ठीक करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आवश्यकता पड़ने पर निगम कार्यालय को लिखित सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।

वज्रपात से दो युवक घायल, सीएचसी में इलाजरत
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खजूरडांगाल गांव के पास ट्रैक्टर में काम करने वाले जीतपुर गांव के दो मजदूर माणिक देहरी (19) और दिनेश देहरी शाम को बारिश शुरू होने के पहले हुई बज्रपात के संपर्क में आने से घायल हो गया। दोनों घायलों को ट्रैक्टर के मालिक के द्वारा सीएचसी गोपीकांदर लाया गया। घायलों के एक साथी रामजीवन देहरी ने बताया कि हम खजूरडांगाल गांव में काम खत्म कर के ट्रैक्टर से अपने घर आ रहे थे।उसी दौरान बिजली काफी तेज चमक रही थी सभी ट्रैक्टर के नीचे बैठ गए थे कि इसी दौरान ट्रैक्टर के सामने बज्रपात हुई जिससे दो युवक झुलस गए कुछ देर के लिए दोनों बेहोश हो गए थे। सीएचसी लाने के बाद दोनों की स्थिति सामान्य हो गया था।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

उपायुक्त ने किया करौं प्रखंड, अंचल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

May 21, 2026

महेंद्र मुनि में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एटीएल कार्यशाला का शुभारंभ आज

May 21, 2026

जयंती पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store