• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

April 15, 2024

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

by admin
April 15, 2024
in Uncategorized
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी क्षेत्र के दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण स्थित नवनिर्मित श्री शनिदेव भगवान की मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को 251 कुंवारी कन्या व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय घीया पोखर में पुरोहितों द्वारा जल पूजन किया गया। इसके पश्चात विधिवत कलश में जल भरी गई। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांधी चौक होते हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर प्रवेश के बाद कलश यात्रा यज्ञ मैदान होते हुए शिव मंदिर प्रांगण स्थित शनिदेव मंदिर पहुंच यात्रा समाप्त की गई। वहीं कलश को मंदिर के चारों ओर स्थापित किया गया। वहीं कलश यात्रा के दौरान धार्मिक जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इसी के साथ तीन दिन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ की गई। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

विधायक ने किया अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

  • रैली में हुए शामिल
    पालोजोरी/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने रविवार को पालोजोरी के अंबेदकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनकी जो भूमिका रही है, उसे देश कभी भुला नहीं सकता। उनकी जीवनी से हमें सीख लेने की जरूरत है। वहीं अम्बेडकर चौक से निकली रैली में भी उन्होंने शिरकत की। रैली में शामिल लोगों ने पालोजोरी बाजार का भ्रमण किया। रैली में शामिल लोग संविधान निर्माता अमर रहे का नारा लगा रहे थे। मौके पर पूर्व मुखिया रंजीत कुमार बास्की, झंटू मेहरा, आशीष रुज, दिलीप साह, गोरा दास, सुशील साधु, विकी भगत, पिंटू हालदार, रवि चार आदि मौजूद थे।

रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

  • विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस रहेगी तत्पर : थाना प्रभारी
    चितरा/संवाददाता। रामनवमी पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार संध्या चितरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार कर रहे थे। बैठक के दौरान गैर लाइसेंसी अखाड़ा जुलूस का रूट प्लान के संबंध में थाना प्रभारी ने जानकारी लोगों से लिया। इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी। कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी एवं गश्ती तेज की जायेगी। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले को चिन्हित करने पर सख्त कानून कार्रवाई भी की जायेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए सभी की सहयोग अपेक्षित है। मौके पर सभी ने पुलिस को भरपूर सहयोग देने की बात कही। बैठक में थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसआई साहेबराम किस्कू, एसआई राम अनूप प्रसाद, एसआई आर बी प्रसाद, एएसआई सचिदानंद सिंह के अलावा विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा, मुखिया मदन कोल, चितरा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, पूर्व उप प्रमुख अजीत महतो, युगल किशोर राय, चंद्रेश्वर राय, कृष्णा महतो, बलदेव महतो, लक्ष्मण दास, श्रीकांत सिंह, गुरुदेव भंडारी, बीरबल दास, शंकर मल्लिक, अमित राजवंशी आदि मौजूद थे।

पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के आराजोरी गांव में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को ले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें आराजोरी समेत आसपास के कई गांवों के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में 251 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई जो नदी के घाट से विधिवत पंडितों द्वारा कलश में जल लेकर पुन: मंदिर प्रांगण लाया गया और अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। 15 अप्रैल दिन सोमवार को वेदी पूजन एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। रात्रि 9 बजे से भजन गायिका पल्लवी झा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। 16 अप्रैल दिन मंगलवार को पूजन के बाद सुंदर कांड का पाठ, अधिवास एवं रात्रि नौ बजे से सुरभि ज्योति द्वारा आकर्षक झांकी के साथ भजन प्रस्तुत किया जाएगा। 17 अप्रैल दिन बुधवार को हनुमान विग्रह, प्राण-प्रतिष्ठा, हवन, आरती कुंवारी व ब्राह्मण भोजनादि के उपरांत अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसाद वितरित की जाएगी और रात्रि 9 बजे से भोजपुरी गायिका अमृता दीक्षित द्वारा भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। जबकि प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रंगदल द्वारा आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्य तन-मन से लगे हुए हैं। मौके पर आराजोरी पंचायत के मुखिया रेखा देवी, बामनगेामा पंचायत के मुखिया इन्द्रदेव सिंह, समाजसेवी सुरेन्द्र रवानी, कौशल कुमार राय, रीतेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिंह, जयकांत सिंह, रवि वर्मा, मनोज वर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर
पालोजोरी/संवाददाता। रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। पालोजीरी बाजार, खागा बाजार, बदिया मोड़, बगदाहा सहित अन्य दर्जनों गाँवो में महावीर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। हनुमान पाठ भी किया जा रहा है। बजरंगी पताका से बाजार और चौक चौराहे पट गए हैं। चारों और रामधुन की गूंज सुनाई देने लगी है। रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। रामनवमी कमेटी के सदस्य लगातार सभी तरह की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
सारवां/संवाददाता। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने व सारवां के साथ स्कूल का परचम लहराने पर सारवां प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में छात्र-छात्राओं के लिये सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिला में प्रथम आने वाले बंदाजोरी स्कूल के रिया कुमारी, स्वीटी कुमारी के साथ दल के सदस्यों को बीडीओ ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएओ विजय कुमार देव, जेएसएस विनोद कुमार दास, बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, सेक्टर पदाधिकारी आशीष दुबे, सुनील कुमार झा के अलावा बंदाजोरी स्कूल के शिक्षक व अन्य उपस्थित थे।

बाबा साहेब की जयंती समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री
सारवां/संवाददाता। सामाजिक समरसता के प्रणेता, महान विचारक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर की 133वीं जयंती प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम संे मनायी गयी। इस अवसर पर चरघरा, डहुवा मोड़, भदियारा, मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय शाखा वन में बाबा साहब की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के सृजनकर्ता, महान कानूनविद, व समाजिक न्याय के प्रणेता थे। मौके पर जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र राय, मुखिया दिवाकर पासवान, भ्ीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष अयाोक दास, पंसस गंगाधर वर्मा, विकास, सोनू, आशीष राज, वार्ड सदस्य शंकर दास, राजकिशोर दास, जितेंद्र दास, ज्योतिष दास, विजय दास, रंजीत यादव, सुजीत राय, आदित्य, पियुष, शिवम, प्रिंस, प्रितम आदि दर्जनों की संख्या में विभिन्न जगहों में उनके प्रशंसक मौजूद थे।

भव्य कलश यात्रा के साथ राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
मधुपुर/संवाददाता। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शहर के रेलवे न्यू कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा से किया गया। गायत्री तीर्थ हरिद्वार से पधारे आचार्य रामतपस्या जी महाराज, पंडित डी पटेल, पवन कुमार, सहयोगी अर्पित पांडेय तथा सारथी सम्मी ने कलश व्रतियों को विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रों से सर्वदेव पूजन तथा अमृत तत्व जल भरे कलश के महत्व को आत्मसात कराते हुए कहा कि कलश ब्रह्माण्ड का प्रतीक है। इसमें देवशक्तियां निवास करती हैं। वैदिक काल से आध्यात्मिक प्रयोजन में कलश पूजन का प्रचलन रहा है। आम्रपल्लवों से सुसज्जित जल भरे कलश को 301 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने विधि विधान से अपने मस्तक पर धारण कर शहर भ्रमण के लिए निकली।
कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु गुरु गायत्री की झांकियां, बैनर, हाथों में धर्म ध्वज लेकर गाजे बाजे के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गायत्री माता की जय, धर्म की जय,नारा लगाते थाना रोड, डालमिया कुप, हटिया रोड,राजबाडी होते हुए दुर्गा मंदिर स्थित यज्ञस्थल पहुंचा।कलश यात्रा को सफल बनाने में यज्ञ आयोजन समिति रामानुज कुमार, अजीत कुमार राय,रहीश शर्मा, जयराम सिंह, किरण राय,पुष्पा कर्ण, विष्णु प्रिया, ममता जमुआर,पुष्पा देवी, दुर्गावती देवी आदि सक्रिय रहे।

बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

  • विभिन्न संघ-संगठनों ने बाबा साहेब को जयंती पर किया याद

मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर अनुसूचित संघर्ष समिति के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। मौके पर शब्बीर हसन अंसारी ने कहा बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो का नारा बुलंद किया था। उनके बताए आदर्शों पर चलकर नए भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि ठेला चालक, रिक्शा चालक, दलित, मजदूर का लड़का सरकारी सेवा में है। यह बाबा साहेब की देन है। उन्होंने लोगों से शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।

जयंती पर विभिन्न स्थानों से निकला जुलूस

मधुपुर/संवाददाता। रविवार को मधुपुर कोर्ट मोड़ के पास भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेदकर की 133 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। भीम आर्मी व रायल क्लब नावाडीह भेड़वा के सदस्य गाजे-बाजे के साथ मधुपुर शहर भ्रमण करते हुए कोर्ट मोड पहुंचे। दूसरी ओर मचवाटांड़ से बाबा साहब की जयंती पर निकली जुलूस कोर्ट मोड पहुंची। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हुसैन, भीम आर्मी राजेश कुमार दास, अनुसूचित संघर्ष समिति मधुपुर अध्यक्ष प्रकाश दास, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश्वर किस्कू संयुक्त रूप से बाबासाहेब भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार दास, जिला सचिव कृष्ण कुमार दास, मुकेश दास, नंदकिशोर यादव, दिलीप दास, विजय दास, सबीला प्रवीण, इन्द्राणी देवी, हलीम अंसारी, राजा रजक, वकील दास, पलटन मेहरा, रंजय दास आदि उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने बाबा साहेब को किया याद

मधुपुर/संवादाता। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव शबाना खातुन अपने समर्थकों के साथ कोर्ट मोड़ स्थित अंबेदकर चौक पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर शबाना ने कहा की बाबा साहेब का नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो सभी युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है। मौके पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, राजा, अमर शर्मा, परवेज अंसारी, कैलाश रजक, अदनान यूसुफ, मेहताब आलम आदि मौजूद थे।

करौं में भी बाबा साहेब को किया गया याद
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के प्रखंड करौं के भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए जयंती को धूमधाम से विभिन्न बूथो में मनाया गया। डुमरतर गांव में बाबा साहब के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ युवा क्लब डुमरतर गांव के दर्जनों सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर दिलीप दास, सुभाष दास, प्रकाश यादव, ऋषि सिंह, विक्रम दास, हर किशोर दास, आशीष दास, गोविंद दास, रूपेश सिंह, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, सौरभ झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

10 घंटे का मेगा ब्लॉक से यात्री रहे परेशान

  • सात टे्रनें रद्द व छह को किया डायवर्ट
  • लोकल में सफर करने वाले यात्रियों को हुई फजीहत
  • वंदे भारत व अकाल तख्त घंटों विलंब से चली
    मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के मधुपुर-झाझा सेक्शन मे मथुरापुर-नवापात्रा के बीच रेलवे पुल का गार्डर बदलने को लेकर रविवार को 10 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर यात्री पूछताछ कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। मेगा ब्लॉक से खासकर लोकल ट्रेन के यात्रियों को भारी फजीहत का सामना हुआ।
    आज ब्रिज में डाउन लाइन का गार्डर बदला गया। जबकि आगामी 21 अप्रैल रविवार को अप लाइन का गार्डर बदलने की योजना बनाई गई है। ब्लॉक से पूर्व आसनसोल रेल मंडल की डीआरएम चेतनानंद सिंह ने ब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने ब्रिज के गार्डर बदलने के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक कार्यो से निष्पादन किया जा रहे कार्यों को बारीकी से निरीक्षण किया तथा उन्होंने कहा की ब्रिज सौ साल पुराना है। संरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूलों की रिकॉर्डिंग का निर्णय लिया गया है ।
    ब्लॉक के कारण कई ट्रेनंे रद्द समेत कई के मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके तहत 7 लोकत ट्रेने रद्द, छह लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया गया। इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। जबकि इस बीच कुछ ट्रेनें को विभिन्न जगहों पर रोक कर चलाया गया। वंदे भारत समेत कई सुपर फास्ट ट्रेनों को सिंगल लाइन से पास कराया गया। जबकि मधुपुर रेलवे रुट होकर चलने वाली 15 ट्रेनंे प्रभावित हुई। इसको लेकर रेलवे ने सुबह 6:00 बजे से शाम 16:00 तक मेगा ब्लॉक था।
    ब्लॉक से प्रभावित ट्रेनें : जिसके कारण 03681 आसनसोल जसीडीह 03559 अंडाल जसीडीह 03675/ 03676 आसनसोल झाझा आसनसोल 03581/3582 जसीडीह बांका जो जसीडीह 03678 बैद्यनाथधाम आसनसोल समेत 03538 जसीडीह और अंडाल समेत 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस को रद्द किया गया था। जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों में 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 12326 नागलडैम कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस गया धनबाद आसनसोल बर्दवान हावड़ा के रास्ते चलाया जाएगा। जबकि 13331/13332 धनबाद पटना धनबाद एक्सप्रेस गया पटना के रास्ते 17006 रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस को किऊल भागलपुर साहिबगंज रामपुरहाट दुर्गापुर आसनसोल धनबाद के रास्ते परिचालन किया जाएगा। वही 13508 गोरखपुर आसनसोल एक्सप्रेस जसीडीह में, 17 321 वास्कोडिगामा जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा जसीडीह के बदले मधुपुर में समाप्त कर दी गई। जबकि18183/18184 टाटानगर बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस आसनसोल में ही समाप्त कर दी गई। 12317 कोलकाता अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस अपनी यात्रा 17 मिनट से प्रारंभ की जाएगी। साथ ही साथ कई ट्रेनो के समय में बदलाव किया गया था । मालूम हो कि रविवार को आसनसोल -झाझा के बीच ट्रेन सेवा पूरी तरह ठप होने से लोकल यात्रियों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ा। देर शाम ट्रेन परिचालन सामान्य होने से यात्रियों समेत रेल कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।

छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

  • सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का होगा समापन
    मधुपुर/संवाददाता। नेम निष्ठा का महापर्व चैती छठ का रविवार को छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। चार दिवसीय पर्व के रविवार को अर्घ्य देने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा। यहां के मुख्य आकर्षण झील तालाब रहा। यहां वृदावंन रेस्टोरेंट की ओर से छठ घाट को फूलों व बिजली लाइट से सजाया गया था। इसके अलावे श्रद्धालुओं के लिए अगरबत्ती, दूध और शरबत की व्यवस्था की गई थी। पर्व को लेकर पूरे इलाके मे धार्मिक का माहौल बना रहा। इसके अलावा रेलवे पंप्पू तालाब, मछुआटांड़ सहित अन्य छठ घाटों में अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store