• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आजसू पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश को दी गई श्रद्धांजलि

August 28, 2024

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Uncategorized

आजसू पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश को दी गई श्रद्धांजलि

by admin
August 28, 2024
in Uncategorized
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को हिंदी विद्यापीठ के सामने वार्ड-18 स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण करके जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी आज भी मुकेश सिंह को याद करती है एवं उनके द्वारा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मधुपुर विधानसभा में मुकेश सिंह की विशेष पकड़ थी। वह वहां से चुनाव भी लड़ चुके हैं। मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल झा, एससी महासभा जिलाध्यक्ष आनंद तुरी, जिला सचिव सुनील प्रसाद यादव, जिला सचिव सागर मठपती, जिला प्रधान सह सचिव दीपक कुमार झा, जैकी कुमार, अजय कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बंगाल के वरिष्ठ आईपीएस लक्ष्मी नारयाण मीणा हुए सम्मानित

  • कोलकाता में देवघर पुस्तक मेला 2024 के साहित्य सेवी सम्मान से किया गया सम्मानित
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवभूमि देवघर की महाविद्या संस्था दो दशकों से प्रत्येक वर्ष देवघर में पुस्तक मेले का आयोजन करती है और इस मेले में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी अतुलनीय भूमिका निभाने वाले विशिष्ट लेखक और साहित्यकारों को भाषा सेतु, साहित्य सेवी और प्रवासी हिंदी सम्मान से अलंकृत भी करती रही है। उसी क्रम में 27 अगस्त को देवघर पुस्तक मेला के संस्थापक और संयोजक, महाविद्या के अध्यक्ष, शांति निकेतन हिंदी शाखा के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद रॉय और देवघर पुस्तक मेला के मेला प्रभारी आलोक मल्लिक ने कोलकाता में प्रसिद्ध आध्यात्म और दर्शन के लेखक, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठआईपीएस अधिकारी, संप्रति एडीजीपी लक्ष्मी नारायण मीणा को महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर रहकर हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनकी अकथनीय और अतुलनीय भूमिका निभाने के लिए साहित्य सेवी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
    विदित हो कि उन्हें यह सम्मान इस वर्ष जनवरी में हुए देवघर पुस्तक मेला के मंच पर 12 जनवरी 2024 को दिया जाना था, लेकिन वे कतिपय प्रशासनिक कार्यों के कारण से उस वक्त देवघर नहीं आ पाए थे। उसी आलोक में 27 अगस्त को लक्ष्मी नारायण जी को यह साहित्य सेवी सम्मान अवधूत देवीदास आश्रम, कोलकाता के साप्ताहिक सत्संग में दिया गया जहां उनकी जीवनसंगिनी कीर्ति जी उनके साथ उपस्थित थी। इस अवसर पर देवघर पुस्तक मेला के शुभचिंतक कोलकाता में दक्षिण पूर्व रेलवे के बड़े अधिकारी दिनेश साह अपनी जीवनसंगिनी के साथ तथा प्रकाशन से जुड़े बड़े चेहरे उत्तम बनर्जी भी मौजूद थे। बता दें कि लेखक लक्ष्मी नारायण ने अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ अपने गुरु अवधूत देवीदास की कृपा से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशेष कर अध्यात्म और दर्शन पर 100 से भी ज्यादा पुस्तकें लिखी है। अपने गुरु अवधूत देवीदास की परम कृपा से लेखक ने आध्यात्म की परम अवस्था को प्राप्त किया तथा इनके लेखनी में एक विश्वव्यापी दृष्टिकोण रहा है। इनका लेखन मानवता के कल्याण के लिए है। इनके लिखे हुए ग्रंथों को पढ़ने से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष का सहज दर्शन संभव है।
    इनके सैकड़ो आध्यात्मिक पुस्तकों के लेखन में विश्व प्रसिद्ध मानव धर्मशास्त्र मानव जाति के लिए एक वरदान है।
    विश्व में रामचरितमानस की प्रथम यौगिक व्याख्या, अद्भुतानंद गीता भाष्य, अद्भुत ज्ञान सागर, रामायण पुराण एवं बाइबल का रहस्य, गुरु स्त्रोत एवं गुरु चालीसा, अवधूत देवीदास चरित, गोरखनाथ चरित, कपिल चरित, दादू दयाल चरित, जगत के राम, तुलसी के राम, कपिल, आनंद एवं प्रकृति चालीसा, एकलव्य की गुरु भक्ति, एकलव्य चालीसा, आरोग्य चालीसा, नारायण मूल चरित्र, सहज साधना, संतजनों का मर्डर, गुलामी की जंजीर, सत्यवाणी में हजारो भजन और अवधूत देवीदास ध्यान विधि प्रमुख है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रंगभरो प्रतियोगिता में सात बच्चों की प्रविष्टियों को राज्यस्तरीय चयन में भेजा
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवो मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले देश के कई राज्यों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज दुमका और देवघर के विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई जिन्हें दीनबंधु उच्च विद्यालय में स्थित रवींद्र सभागार में वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, मुख्य अतिथि विश्वभारती विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र राय, आईकन ऑफ झारखंड पुरस्कार विजेता डॉ. जयचंद्र राज, दीनबंधु स्कूल के प्रधाना प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार एवं अनेकों विद्यालयों के प्राचार्यों के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। दुमका जिला से ग्रुप ए में किंडर रोज प्ले स्कूल की पीहू प्रिशा, सृष्टि कोचिंग की साधना व रुचि, ग्रुप सी में सैक्रेड हार्ट स्कूल के सौम्य सौर्य, शिकारीपाड़ा के सुरजीत आनंद व तृप्ति कुमारी का चयन जिला में हुआ है। देवघर जिला से ग्रुप ए में संदीपनि पब्लिक स्कूल के आयांश केशरी, मधुपुर के सूरज आनंद व नूपुर अनुराधा, ग्रुप बी में आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय की आरोही गुप्ता, श्री शारदा बालिका मध्य विद्यालय की शारदा गुप्ता व जसिडीह की सारिका कुमारी ; ग्रुप सी में देवघर बालिका विद्या मंदिर की प्राची गुप्ता, ब्राइट करियर स्कूल की राशि कुमारी एवं पालोजोरी के ऋषभ कुमार का जिला में हुआ है। इनमें से पीहू, सौम्य, आयांश, आरोही, शारदा, प्राची एवं राशि की प्रविष्टियों को राज्यस्तरीय चयन में भेजी गई है।

निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को अविलंब समाप्त कराने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने राज्यव्यापी निगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त कराने की दिशा में अविलंब कारगर पहल करने की मांग राज्य सरकार से की है।श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने कहा कि हड़ताल के कारण देवघर शहर में कचरों का ढेर लग गया है परिणाम स्वरूप कचरे से निकल रहे बदबू के कारण लोगों का राह चलना दूभर हो गया है, खासकर भादो मेला होने की वजह से बाहर से आये श्रद्धालुओं को भी कचरे के ढेर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
श्री कुमार एवं श्री मिश्रा ने निगम प्रशासन से भी मांग की है कि कचरा उठाव का अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

दो बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत व दो घायल
रोते-बिलखते परिजन एवं दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास सोमवार की देर रात को दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार कि देर रात करीब दो बजे की बतायी जाती है। मृतक का नाम 22 वर्षीय कुंदन कुमार उर्फ छोटू कुमार है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला का रहने वाला है। घायलों में बंटी कुमार कल्याणपुर और देवीपुर थाना इलाके का शंभू यादव का नाम शामिल है। घायल शम्भू को बेहतर इलाज के लिए देर रात को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायल शंभू यादव नगर थाना स्थित अंडा पट्टी में एक पराठा दुकान में काम करता है। देर रात को वह काम करके अपने एक अन्य साथी के साथ वापस घर जा रहा था। बताया जाता है कि मृतक कुंदन कुमार उर्फ छोटू अपने साथी बंटी एवं एक अन्य के साथ तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से देर रात को कृष्णा जन्माष्टमी का पूजा देखने निकला था। उसी दौरान सुभाष चौक के नजदीक दोनों के बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। आसपास के लोंगो के द्वारा इसकी जानकारी 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पीसीआर-4 वाहन वहां पहुंची और सभी को घायलवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस कि पेट्रोलिंग पार्टी भी घटनास्थल पहुंची और दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई। इधर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चोरी की बाइक एवं मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार, गया जेल
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा पुलिस ने चोरी के बाइक एवं मोाबइल के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये चारों ंआरोपी बाइक चोरी के साथ-साथ मोबाइल की भी चोरी करते थे। पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त को कुंडा थाना में पदास्थापित पुअनि मो फखरूद्दीन सदलबल दिवा गश्ती पर थे। उसी क्रम में दुधनिया स्थित पक्की सड़क के पास पुलिस वाहन को देखते ही एक बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम मुन्ना शर्मा साकिन बंकाघाट थाना मुफ्फसिल जिला गोड्डा बताया। उससे जब बाइक के कागजात की मांग की गयी तो उसे प्रस्तुत नहीं कर सका। उपरांत उसे थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि बाइक उसने पथरौल इलाके से चोरी करने की है। जांच के क्रम में उसके पॉकेट से दो मोबाइल और एक मास्टर चॉबी और दो अन्य चॉबी बरामद किया है। उसने चोरी को अंजाम देने में अपने अन्य साथियों का नाम बताया। उपरांत कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा थाना इलाके हवाई अड्डा के बगल में स्थित पहाड़पुर मैदान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में आरोपियों के पास से एक चोरी का ग्लेमर बाइक, सात स्क्रीन टच मोबाइल और एक लिवेनो कंपनी का टैब बरामद किया गया है।
जेल गये आरोपी का नाम : चोरी के आरोप में जेल गये आरोपियों में मुन्ना शर्मा साकिन बंकाघाट थाना मुफ्फसिल जिला गोड्डा, दिनेश राणा साकिन चित्तोलोढ़िया थाना कुंडा, लक्ष्मण राणा साकिन सिरसिया, आरीफ शेख साकिन बारामजा दोनों थाना पथरौल जिला देवघर के नाम शामिल है।
टीम में थे शामिल : छापेमारी टीम में कुंडा थाना प्रभारी पुअनि विकास पासवान, सअनि सत्येन्द्र कुमार, सअनि अरविन्द कुमार, सअनि चुन्नू मंडल, आरक्षी डब्ल्यू राम रविदास, प्रवीण कुमार, विजय कुमार राय और परमेश्वर मंंडल शामिल थे।

हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम कुंदन कुमार यादव है जो बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के बंजामा टोला सहिया का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुंडा थाना इलाके के करनीबाग में रह रहा था। उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैग्जीन में लोड एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार क्षेत्र भ्रमण पर थे उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की बंधा स्थित ब्लू बार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। थाना प्रभारी सदलबल वहां पहुंचे और संदिग्ध को जवानों के सहयोग से दबोच लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया। कड़ाई से जब पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम कुंदन कुमार यादव बताया। उपरांत उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वाट्सएप हैक कर खाता से एक लाख की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। जिले के सारठ थाना इलाके रहने वाले एक व्यक्ति का वाट्सएप हैक कर बैंक खाता से एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। बताया कि उसके मोबाइल पर कई दिनों से मैसेज के माध्यम से ओटीपी मांगा जा रहा था, लेकिन उसने ओटीपी शेयर नहीं किया। उपरांत उसके वाट्सएप पर बंद होने का मैसेज आया। जैसे ही उसने उक्त वाट्सएप मैसेज को खोला तो उसमें उसका मोबाइल नंबर मांगा तो उसने अपना मोबाइल नंबर उसमें डाल दिया। मोबाइल नंबर डालते ही वाट्सएप हैक हो गया। करीब दो घंटे बाद तीन बार में बैंक खाता से एक लाख की अवैध निकासी कर ली गयी। इधर शिकायत लेकर साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।

हड़ताली निगम कर्मियों ने निकाली रैली, कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

  • छह सूत्री मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा हड़ताल : संजय
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन देवघर नगर निगम के हड़ताली कर्मियों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए छह सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सफाई डीपो से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकाला गया। रैली सफाई डिपो से चलकर प्रदर्शन कर टावर चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय तक पहुंचा और प्रदर्शन व सभा परिवर्तन हो गया। बता दें कि छह सूत्री मांगों को लेकर 23 अगस्त से झारखंड के तमाम नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संथाल परगना प्रमंडल के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि राज्य सरकार के तानाशाही और उदासीन नीति के कारण समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में बैठने वाले कर्मचारी आज उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तमाम दलित एससी-एसटी कर्मचारी का कल्याण होगा लेकिन उल्टा हो गया है। सरकार इसके मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। तमाम नगर निगम नगर परिषद के कर्मचारी मजबूर होकर के हड़ताल किया। अभी अगर सरकार नहीं जागी तो आने वाले विधानसभा में सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। जब तक की कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा राज्य में हड़ताल जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने में प्रधान सहयक प्रकाश भारद्वाज, टैक्स दारोगा जयशंकर शाह, सदासीव जजवाड़े, अमित जजवाड़े, मनोज देव, रवि झा, प्रभुशंकर मिश्रा, नीरज राउत, शंकर चक्रवर्ती, संतोष पांडेय, दीपक कर्मकर, बिक्रम राम, रबी राम, राजेश श्रृगांरी, दीपक राउत, रौशन राम, बीजू राम, प्रदीप राम, सुनील राम, पप्पु मेहतर, गोविंदा, कर्मबीर राम, सूरज दयाल, संदीप राम बिभिसन राम, मनीष भारद्वाज आदि मुख्य रूप से हड़ताल में सहयोग कर रहे हैं।

पतंजलि ने लगाया औषधीय पौधा
देवघर/वरीय संवाददाता। पतंजलि परिवार ने भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में आर मित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर में मंगलवार को औषधीय पौधा लगाया गया। योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल ने विद्यालय परिसर में एलोवेरा, हरसिंगार, बॉक्स, मीठा नीम, तुलसी, पान, अर्जुन आदि औषधीय पौधा लगाया गया और उन्होंने बताया कि कौन सा औषधीय पौधा का क्या नाम है एवं उसका लाभ विवरण के साथ बोर्ड लगाया जाएगा ताकि यहां के शिक्षक एवं छात्र सुलभ तरीके से औषधीय पौधों का गुण जान सकेंगे और इसका लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, अरविंद जजवाङे, शिक्षक डॉक्टर मनोज कुमार, अरुर्णव चटर्जी, आनंद तिवारी, अजय कुमार, हीरालाल साव, धीरज कुमार, किरण रजक, अभय कुमार, शंकर नाथ ठाकुर, सुशील कुमार यादव, निरमलिन्दु गायन, दिलीप मंडल आदि समेत छात्रों ने भी औषधीय पौधा लगाने में सहयोग किया।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store