• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शहर में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता से लोग दहशत में

December 28, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

शहर में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता से लोग दहशत में

by admin
December 28, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोर्ट कैम्पस के बाहर गेट से फिर हुई बाइक चोरी
    मधुपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो से लगातार बाइक चोरी की हो रही घटना से वाहन मालिक दहशत मे है। इलाके के विभिन्न जगहों से करीब एक दर्जन बाइक की चोरी हो चुकी है।बाइक चोर गिरोह द्वारा कहीं रात के अंधेरे में तो कहीं दिनदहाड़े आंखों के सामने से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। बाइक मालिक कही बाइक खड़ी करने में डरते हंै।
    ताजा घटना शनिवार को मधुपुर नीमतल्ला भेड़वा निवासी अजय कुमार राणा का कोर्ट कैम्पस के बाहर गेट के सामने बाइक उच्चकों ने उड़ा दिया। मामले में बाइक मालिक ने थाना में शिकायत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया की वह मधुपुर कोर्ट कैम्पस के बाहर गेट के सामने बाइक जेएच 15 एफ 8547 खड़ी कर अनुमंडल पदाधिकारी के कोर्ट मे अपना जमीन संबंधी केश को लेकर गया था। थोडी देर बाद वापस आने पर बाइक गायब पाया। काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक का पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बाइक चोर गिरोह की सक्रियता ने पुलिस प्रशासन की युनौती बढ़ा दी है।

शहादत के गम में मां की भी गई जान

  • अग्निवीर शहीद नीरज की माता का स्वर्गवास
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव निवासी देश के लाल शहीद अग्निवीर नीरज चौधरी की माता का निधन हो गया। जिन्होंने देश को एक वीर सपूत दिया आज वह स्वयं पंचतत्व में विलीन हो गयी। उन्होंने बेटे की शहादत का दर्द और गर्व दोनों को अपने हृदय में संजोए जीवन जिया। शहीद के मां का निधन की खबर फैलते ही गांव समेत पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
    बता दें कि सियाचिन में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए अग्निवीर जवान नीरज के निधन के मात्र चार माह बाद, अब उनकी माता जी का भी स्वर्गवास हो गया है। एक मां ने जिस वेदना को अपने सीने में दबाकर देश को गौरवान्वित किया, वही विरह-वेदना अब उनके प्राण हर ले गई। वीरता और विरह की अनकही कहानी बेटे को भारत माता को सौंपने वाली जननी चली गयीं।
    जिन लोगो ने यह सुना बस यही कहा कि बेटे को भारत माता की गोद में सौंपने वाली इस महान जननी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

जयंती पर याद किए गए शायर मिर्जा गालिब
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा के राहुल अध्ययन केन्द्र में उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब की जयंती मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर केन्द्र के संरक्षक धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि उर्दू के महान शायर मिर्जा अब्दुल्लाह खां ग़ालिब की गिनती दुनियां के उन चंद साहित्यकारों में होती है। जिन्होंने किसी भाषा के विकास की दशा और दिशा ही बदल दी और उस पर अमिट छाप छोड़ी। गालिब ने गजल को सभ्यता की परिधि में लाकर खड़ा किया, जिससे उर्दू की तासीर और तकदीर बदल गई। उन्होंने उर्दू शायरी को एक मस्तिष्क दिया। उन्होंने गजल का ऐसा माहौल तैयार किया, जिसमें प्रगति के सभी तत्व और सुविधाएं मौजूद है।। गालिब की शायरी एक ऐसा आईना है, जिसमें गालिब का सम्पूर्ण व्यक्तित्व देखा जा सकता है। वो उर्दू अदब के मशहूर नगीनें थे। उन्होंने कहा कि गालिब ऐसे आधुनिक शायर थे, जिनका जादू सिर चढ़कर बोला करता था और आज भी बोलता है। वहीं गालिब की संदर्भ में अन्य लोगों ने भी अपने ख्यालों का इजहार किये।

बालू का अवैध कारोबार रोकने पर मुखिया को मिली जान मारने की धमकी

  • मुखिया ने पुलिस से की बालू माफियाओं की शिकायत
    सारवां/संवाददाता। डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर पासवान ने थाने में आवेदन देकर 10 बालू माफिया समेत 20 अज्ञात पर बालू का अवैध कारोबार रोकने पर मारपीट, जाति सूचक गाली देने और जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
    पुलिस को दिये आवेदन में मुखिया श्री पासवान ने बताया कि उनके पंचायत में लगातार अवैध बालू उठाव की शिकायत मिल रही थी। सीओ के आदेश पर वह जेसीबी लेकर ट्रेंच कटिंग कराने गये थे ताकि ट्रैक्टर से बालू का अवैध उठाव रुक सके। लौटने के क्रम में थाना क्षेत्र के झिकटी मुनियातरी निवासी डब्लू वर्मा, मनीगढ़ी निवासी विकास यादव, योगीयाटीकुर निवासी विकास राय, मुन्ना रवानी, नौखेता के वसीम अंसारी, सैफुल अंसारी, फिरोज अंसारी, मिनाज अंसारी, जुबैद अंसारी, बाघमारी के हसन अंसारी समेत 20-25 अज्ञात लोगों ने उन्हें जाति सूचक गाली देकर मारपीट की और जान मारने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख घाट पर लाश जलाने आये कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचायी। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि होने के कारण क्षेत्र में उनका रात में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बालू माफियाओं से उन्हें जान का खतरा है।

आरडीडी हेल्थ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

  • चिकित्सा प्रभारी को दिये कई निर्देश
    सारवां/संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ सीके शाही द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा ओपीडी, ओटी, लेबर रूम सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण करते हुए परिसर में साफ-सफाई पुराने सामग्रियों का रंग-रोगन, जंग खा रहे विभिन्न सामान और स्टील के सामग्री की सफाई का निर्देश दिया। इसके साथ ही परिसर में साफ-सफाई के साथ बैनर पोस्टर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रचार-प्रसार को लेकर भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रभारी को दिया गया। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक दिन ओपीडी और एक दिन ओटीडी रोस्टर निर्धारित करने का प्रभारी को निर्देश दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रोग्राम से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कहा कि मुख्यमंत्री अस्पताल संचालक रख-रखाव योजना के तहत कार्य यहां शुरू नहीं किया गया है यह दुखद है समय काम बचा हुआ है इसके लिए सारा कार्य योजना इसके तहत तैयार करके बीडीओ की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक कर सिविल सर्जन से अनुमोदन करवाने के बाद टेंडर निकालकर इसकी प्रक्रिया पूरी करें। इसके साथ ही महिला बंध्याकरण के साथ सिजेरियन को लेकर भी लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके सिन्हा, डॉक्टर जैकी शेखर नेत्र सहायक अनिल कुमार दास, लेखपाल आलोक कुमार रंजन, एएनएम शहनाज खातुन, रीमा दास, रीना कुमारी, सोनू पत्रलेख, अजीत कुमार, हीरालाल यादव सहित अन्य मौजूद थे।

नववर्ष में सुरक्षा को ले पुलिस अलर्ट

  • मधुपुर में पुलिस ने होटलों में की सघन छापेमारी
    मधुपुर/संवाददाता। नववर्ष की जश्न में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर शुक्रवार की रात शहर के विभिन्न होटलों में पुलिस ने जांच-पड़ताल किया। इसी कड़ी में शहर के लार्ड सिन्हा रोड स्थित ब्लू हेवेन होटल और राजस्थानी गेस्ट हाउस में इंस्पेक्टर इंचार्ज सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस के पहुंचते ही होटल संचालकों मंे हड़कंप मच गया।
    पुलिस टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली और एंट्री बुक की जांच की। साथ ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    पुलिस ने बताया यह अभियान होटलों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद चलाया जा रहा है। शहर के कई होटलों और लॉज में देह व्यापार की धड़ल्ले से चल रही सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। पुलिस इन पर नकेल कसने में जुटी है।
    क्या कहते हैं इंस्पेक्टर इंचार्ज : नववर्ष में सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। बाहर के विभिन्न जगहों से सैलानी काफी संख्या में आ रहे हैं। होटलों मे काफी भीड़ चल रहा है। इसी कड़ी मंे रूटीन चेकअप चल रहा है। अपराध व अपराधी के धर-पकड़ के लिए यह अभियान चलेगा।

बीडीओ ने किया आधार केन्द्र का निरीक्षण
सारवां/संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बीआरसी भवन स्थित आधार केंद्र का निरीक्षण किया। संचालक सरस्वती देवी को निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से लोगों ने घुमाएं और काम में तेजी लाएं। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा, बीपीओ मनोज मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने को लेकर एमएमएस टीम का गठन
सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डिंडाकोली पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे एमडीए-आईडीए कार्यक्रम के तहत आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मुखिया प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तरीय एमडीए मिशन स्कावाएड (एमएमएस) कमेटी का गठन किया गया, जो पंचायत में पर्यवेक्षक ससमय संचालन एवं जन जागरुकता कर शत-प्रतिशत योग्य लोगों को सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा स्वास्थ्य विभाग और पीरामल फाउंडेशन टीम की मदद भी करेंगे। ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर रोग से पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।जबकि इस कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी रीता सिंह ने बताया कि एमएमएस टीम गठन करने का मुख्य उद्देश्य एमडीए-आईडीए के आपसी सहयोग से पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। मौके पर वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

संडे ड्यूटी बंदी की घोषणा से मचा था असमंजस

  • विधायक की पहल पर चितरा कोलियरी में संडे ड्यूटी रहेगा चालू
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी में संडे ड्यूटी कटौती को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच आखिरकार स्थिति स्पष्ट हो गई है। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल पर कोलियरी का ऑपरेशन एवं प्रोडक्शन कार्य 25 प्रतिशत कर्मियों की संडे ड्यूटी कटौती के साथ रविवार को भी सुचारू रूप से संचालित रहेगा।
    शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक चुन्ना सिंह ने बताया कि उनके श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि योगेश राय के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि आगामी 28 दिसंबर को संडे ड्यूटी कटौती विवाद के कारण चितरा कोलियरी का कार्य पूरी तरह ठप रहने वाला है। इसको लेकर कोलियरी प्रबंधन की ओर से रविवार को ऑपरेशन एवं प्रोडक्शन कार्य बंद रखने का नोटिस भी जारी कर दिया गया था, जिससे कोलियरी क्षेत्र में असमंजस और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। विधायक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सतीश झा से दूरभाष पर वार्ता की और संपूर्ण स्थिति से उन्हें अवगत कराया। बातचीत के दौरान कोलियरी की वर्तमान वित्तीय स्थिति, कोयला उत्पादन पर पड़ने वाले संभावित असर और श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए संडे ड्यूटी कटौती के मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
    विधायक ने बताया कि आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया कि कोलियरी का संचालन पूरी तरह बंद न हो। इसके तहत 25 प्रतिशत कर्मियों की संडे ड्यूटी कटौती के साथ ऑपरेशन एवं प्रोडक्शन कार्य पूर्व की भांति चालू रखा जाएगा। इससे कोयला उत्पादन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
    उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रमिकों और प्रबंधन दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कोलियरी का संचालन सुचारू बना रहे और किसी भी प्रकार का बड़ा आर्थिक नुकसान न हो। वहीं, देर शाम एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर यह स्पष्ट कर दिया गया कि 28 दिसंबर, रविवार को 25 प्रतिशत कर्मियों की संडे ड्यूटी कटौती के साथ कोलियरी का ऑपरेशन एवं प्रोडक्शन कार्य सामान्य रूप से संचालित रहेगा।

प्रखंड प्रशासन ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
मोहनपुर/संवाददाता। प्र्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड से राहत पहुंचाने को लेकर सरकारी योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच जिला परिषद सदस्य गीता मंडल, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी एवं बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप प्रखंड के हरकट्टा, चक्रमा, बाघमारीकिता खरवा पंचायत के जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। राज्य सरकार की ओर से वृद्ध, निर्धन, दिव्यांग, भूमिहीन, असहाय व कुष्ठ रोगियों के परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है। बीडीओ ने प्रखंड के तीन पंचायतों का दौरा कर सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आवंटित कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा योजनांतर्गत प्रखंड में बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर कंबल का वितरण किया जाना है। सबसे पहले कुष्ठ रोगियों की पहचान कर कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उनके घर पर कंबल आवंटन के आधार पर कंबल पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा।

बाबूपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी समारोह आयोजित

  • प्रभात फेरी निकालकर किया जनजागरण
    चितरा/संवाददाता। कोलियरी क्षेत्र के बाबूपुर गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी नेता होपना मरांडी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर एवं उसे सलामी देकर की गई। इसके उपरांत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रभात फेरी निकाली, जो गांव के विभिन्न टोलेझ्रमोहल्लों से होते हुए गुजरी। प्रभात फेरी के माध्यम से पार्टी के विचारों, संघर्षों और ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे पार्टी नेता होपना मरांडी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सौ वर्षीय इतिहास शोषण, अन्याय और असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष का प्रतीक रहा है। पार्टी ने हमेशा मजदूरों, किसानों और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पूंजीवादी नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ रहा है, ऐसे में वामपंथी विचारधारा ही जनहित की सच्ची आवाज बन सकती है। पार्टी नेता पशुपति कोल ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने सौ वर्षों के संघर्षपूर्ण इतिहास में मजदूर वर्ग और किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान की है। पार्टी ने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
    पार्टी नेत्री छाया कोल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण से आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और संघर्षों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। वरिष्ठ नेता केशव नारायण सिंह ने कहा कि शताब्दी समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि पार्टी के संकल्पों को दोहराने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आ”ान किया।
    कार्यक्रम के अंत में शताब्दी वर्ष के दौरान विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की गई। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

विद्युत ऊर्जा चोरी करने पर पांच पर प्राथमिकी
जसीडीह/संवाददाता। विद्युत विभाग जसीडीह की गठित टीम ने 26 दिसंबर को जसीडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकड़ा गया। साथ ही डेविड कुमार हांसदा सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जसीडीह ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर उक्त पांचों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मिली जानकारी अनुसार सहायक विधुत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के नेतृत्व में सारणी पुरुष जय प्रकाश मंडल, अनिमेष कुमार,मानव दिवस कर्मियों में रमेश मुर्मू,दीपू प्रसाद राम, विकास चौहान एवं अन्य बिजली स्टॉफ की गठित टीम ने जसीडीह के अलगजरा आदि गांवों में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। सहायक विद्युत अभियंता श्री हांसदा ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान संतोष राय, पवन राय, अजीत राय, हबीब मियां और जुलेखा बीबी को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकड़ा गया। इन लोगों पर विभागीय कार्रवाई कर करीब 79,380 रुपए जुर्माना लगाया गया। साथ ही जसीडीह थाना में उक्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store