• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

टेलवा में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, मधुपुर स्टेशन रहा सुनसान

December 29, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

टेलवा में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, मधुपुर स्टेशन रहा सुनसान

by admin
December 29, 2025
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • राजधानी, वंदे भारत व दूरंतो डायवर्ट
  • मधुपुर होकर चलेगी विभूति, गरीब रथ व हावड़ा-राजेन्द्र नगर
    मधुपुर/संवाददाता। हावड़ा-पटना मुख्य रेल खंड के आसनसोल मंडल के जसीडीह-सिमुलतला स्टेशन के बीच टेलवा हाल्ट के समीप बडुआ नदी के ब्रिज पर बीती रात सीमेंट लदा माल वाहक ट्रेन के भीषण दुर्घटनाग्रस्त होने पर अप और डाउन लाइन का परिचालन पूरी तरह ठप है। इसका असर अप मे हावड़ा, आसनसोल से मधुपुर तक हुआ है। जबकि डाउन में पटना तक यात्री प्रभावित हुए हैं। मधुपुर में भी इसका असर देखने को मिला है। स्टेशन सुनसान है। कोई भी ट्रेन यहां खड़ी नहीं है। वंदे भारत समेत सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुविधा अनुसार डायवर्ट कर चलाया गया। जबकि लोकल समेत कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
    इन ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया : वंदे भारत और हावड़ा नई -दिल्ली राजधानी व दूरंतो को रूट डायर्वट कर चलाया गया।
  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस गया के रास्ते।
  • 12274 नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद के रास्ते।
  • 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद के रास्ते।
  • 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस दीनदयाल उपाध्याय-गया-धनबाद के रास्ते।
  • 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल जसीडीह-बांका-भागलपुर-किउल, ठहराव: बांका, भागलपुर, जमालपुर के रास्ते।
  • 13185 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस जसीडीह-बांका-भागलपुर-किउल, ठहराव: बांका, भागलपुर, जमालपुर।
  • 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते।
  • 13127 कोलकाता-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-सासाराम के रास्ते।
  • 12351 हावड़ा-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-किउल के रास्ते।
  • 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस आसनसोल-प्रधानखुंटाझ्र गया-दीनदयाल उपाध्याय, ठहराव: गया।
  • 12331 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरि एक्सप्रेस आसनसोल-गया-दीनदयाल उपाध्याय, ठहराव: गया।
  • 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल, ठहराव: रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर।
  • 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल, ठहराव: रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर।
  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल, ठहराव: रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर।
  • 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस अंडाल-सैंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किउल, ठहराव: रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर।
  • 12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्द्धमान, ठहराव: भागलपुर।
  • 13186 जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट- बर्धमान ठहराव: भागलपुर।
  • 12334 प्रयागराज-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्द्धमान, ठहराव: भागलपुर।
  • 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्द्धमान, ठहराव: भागलपुर।
  • 13288 आरा-दुर्ग साउथ विहार एक्सप्रेस — प्रधानखुंटा-सीतारामपुर-आसनसोल के रास्ते।
  • 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस— प्रधानखुंटा-सीतारामपुर-आसनसोल के रास्ते।
  • 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस — गया-गोमो-राजबेड़ा के रास्ते।

यह ट्रेन मधुपुर-न्यू गिरीडीह होकर चलेगी : प्रयाग राज-हावडा विभूति एक्सप्रेस, कोलकाता-आरा। गरीब रथ, हावडा राजेन्द्र नगर टर्मिनल मधुपुर-न्यू गिरिडीह- कोडरमा होकर चलाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार 40 बोगी सीमेंट लोड मालगाड़ी टेलवा ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में सात बोगी नदी में गिर गयी है। रेल प्रशासन रविवार रात तक रेल परिचालन सामान्य करने के प्रयास में लगे हंै। बोगियों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी भी कई यात्री जहां-तहां फंसे हुए हंै। रेल प्रशासन परिचालन सामान्य करने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी।

मालगाड़ी दुर्घटना से घंटों परिचालन बाधित, यात्री रहे परेशान
दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी, घायल गार्ड एवं जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
जसीडीह/संवाददाता। हावड़ा पटना मेल लाइन एवं आसनसोल डिवीजन अंतर्गत जसीडीह सिमुलतला स्टेशन के बीच शनिवार रात टेलवा रेल ब्रिज पर सीमेंट लोडेड मालगाड़ी के आधा दर्जन से अधिक डब्बे बेपटरी हो गई। जिसके कारण अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का परिचालन घंटों पूरी तरह से बंद हो गई। दुर्घटना में मालगाड़ी के घायल गार्ड मुकेश कुमार पासवान को आरपीएफ ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ट्रेनों के परिचालन बंद होने से यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों पर आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जसीडीह स्टेशन पर महिलाओं, बच्चे, वृद्ध सहित हजारों पुरुष यात्री किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए और प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन परिसर में जहां तहां परेशान हो घंटों पड़े रहे। इतना ही नहीं प्लेटफार्मों पर भोजनालय की सुविधा नहीं रहने से कई महिलाएं एवं पुरुष यात्री भूखे पड़े रहे, क्योंकि उन्हें अपने सामानों की सुरक्षा की चिंता भी लगी हुई थी। बहुत से ऐसे भी यात्री थे जिनके पास पैसे की कमी थी कुछ खाकर ट्रेनों के परिचालन का इंतजार कर रहे थे। करीब 16 घंटे बाद रेल प्रशासन ने जसीडीह वर्दवान स्पेशल पैसेंजर की सुविधा मुहैया कराया तो मधुपुर, जामताड़ा, चित्तरंजन, आसनसोल, वर्दवान आदि स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिली। लेकिन झाझा, मोकामा, किउल आदि स्टेशनों के यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन सुविधा नहीं मिलने से स्टेशन एवं जहां तहां परेशानियों एवं ठंड का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है।

किसान, मजदूर और वंचितों की आवा है कांग्रेस : पूर्व मंत्री

  • कांग्रेस ने मनाया 140वां स्थापना दिवस
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू विद्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख प्रखंड अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ार्यक्रम में प्रखंड व पंचायत क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री ने पार्टी संगठन मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पंचायत व प्रखंड के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में संगठन मजबूती को लेकर दायित्व दिया गया। जिसमें कहा गया कि बूथ स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोगों को एकजुट करना पड़ेगा। पार्टी मजबूती से ही संगठन मजबूत होगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाएं। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री ने पार्टी के कार्यों, इतिहास, उपलब्धियां तथा त्याग पर प्रकाश डाला गया। कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक सशक्त विचारधारा है जिसने भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र संविधान तथा सामाजिक न्याय की मजबूत नीव रखी। यह संगठन सदैव गरीब किसान मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज बनकर खड़ी रही है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर मौलाना रियासत अंसारी, प्रणव कुमार सिंह, मुखिया मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, कामदेव रवानी,नरेश यादव, अनिल राउत, दीपक झा, छोटू कुमार, राजकुमार यादव, मुन्ना राय, संजय दत्त, शाकील अंसारी, राजकिशोर रवानी, राकेश वर्मा, शिबू सिंह, बीरेन्द्र यादव, शाहबाज हुसैन, समीम अंसारी उमाकांत मंडल, पिंटू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ख्वाजा गरीब नवाज की छठी पर फातिहा ख्वानी व लंगर का हुआ आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। ख्वाजा गरीब नवाज की 814वीं छठी शरीफ के अवसर पर शहर के लखना, मदीना, खलासी मोहल्ला, इसलामबाग तिलैया, नबी बख्श रोड, बेलपाडा, कमर मंजिल रोड, पटवाबाद, फतेहपुर, बावन बीघा इत्यादि मोहल्ले में फातिहा ख्वानी और लंगर का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत के पैग़ाम को अपनाने की अपील की।
मौके पर खतीब इमाम हजरत मौलाना मुबाशीरुल इस्लाम नूरी, हाफिज व कारी तोहिद रजा ने ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी की जीवन यात्रा और सेवाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही रास्ता दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने हमेशा मोहब्बत, अमन शांति और भाईचारे सहिष्णुता और खिदमत-ए-खल्क (मानव सेवा) का संदेश दिया। इस अवसर पर फातिहा ख्वानी के बाद लंगर का वितरण किया गया। जिसमें बच्चों, बुज़ुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में देश और समाज की खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। मौके पर मुख्तार आलम, मोहम्मद काशिफ सजा, वसीम अकरम, साबिर अंसारी, आसिफ रजा, मोहम्मद साकिब, अहमद रजा, मोहम्मद नसीम, अकील अजहर, मोहम्मद अजमल इत्यादि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 140वां स्थापना दिवस
मधुपुर/संवाददाता। रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड स्थित सालतर गांव में कांग्रेस कमेटी के प्रखण्ड अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व धूम-धाम के साथ मना गया। जिसमें गंजोबारी, नागदोरी, करौं, रानीडीह, रांगासिरसा और बिरेनगड़िया आदि पंचायतों से आये दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के उद्देश्यों को समझा-बुझा। इस अवसर पर कांग्रेस के झंडा फहराते वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को भगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। वहीं देश में लोकतंत्र को स्थापित करने अपूर्व योगदान रहा। संजीव कुमार चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापित के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते कहा कि देश मे राजनीतिक बहस लोगों बीच हो। नागरिक सम्वाद कायम हो और एक दुसरे से जनसम्पर्क स्थापित कर मंच बनें। सर्वप्रथम मुंबई में अधिवेशन 28 दिसम्बर 1885 सम्पन्न हुआ था। जिसकी अध्यक्षता व्योमचन्द्र बनर्जी ने किया जिसमें 72 प्रतिनिधियों ने योगदान किया। मौके पर चन्द्रदेव दास, शिवशंकर पांडेय, भीम तुरी के अलावा अन्य उपस्थित थे।

तेलंगाना पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

  • वर्ष 2023 में दर्ज हुआ था साइबर फ्रॉड का मामला
    सारवां/संवाददाता। साइबर ठगी के मामले में रविवार को तेलंगाना पुलिस सारवां पहुंची। सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में तेलंगाना जिला अंतर्गत मेडक थाना में दर्ज 82/2023 साइबर के मामले में पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र के ललुवाडीह गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ तेलंगाना ले गई। जानकारी के अनुसार तेलंगाना जिला के मेडक थाने में साइबर ठगी का मामला 2023 में दर्ज कराया गया था। इसके अनुसंधान में मेडक थाना के सब इंस्पेक्टर एम रामू के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस टीम सारवां पहुंची थी। सारवां पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर ललूवाडीह गांव निवासी जाहिद अंसारी और सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में कोविड जांच व स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद अपने साथ तेलंगाना ले गई। इस अवसर पर एएसआई मकबूल अंसारी, सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पर मौजूद थे।

रेडक्रॉस ने 200 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पनाहकोला रोड स्थित भारतीय रेडक्रॉस परिसर में रविवार को ठंड को देखते हुए जरूरतमदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद व रेडक्रॉस के चैयरमेन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर एसडीपीओ सतेन्द्र प्रसाद ने रेडक्रॉस सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण करना सराहनीय कदम है। जनसेवा में यह संस्थान समय समय पर महत्वपूर्ण कार्य करती
है। सभी के सहयोग से इसको आगे बढ़ाने की जरूरत है। चेयर मेन डॉ गुटगुटिया ने कहा कि हमारी संस्थान हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आगे भी हमलोग इसको जारी रखेंगे। अधिक से अधिक लाभुकों को मदद पहुंचे, इसके लिये रेडक्रॉस परिवार हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सचिव महेंद्र घोष, उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह व कन्हैया लाल कन्नू, नप के पूर्व चैयरमेन संजय यादव, नप के पूर्व उपाध्यक्ष जियाउल हक टार्जन, पप्पू यादव, सच्चिदानंद सिंह, सुखदेव रवानी, ऐनुल होदा, हाजी अल्ताफ हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी रामसेवक पासवान, रंजन सिन्हा, दीपक मिश्रा, साकिब खान, गुड्डू दुबे, करण पटेल, सुल्तान अहमद दिलीप, शबिला अंजुम, सुचेता घोष, इमरान, कमरान, राजेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे।

जरूरतमंदों के बीच बीडीओ ने किया कंबल का वितरण
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भारी ठंड और कनकनी की वजह से लोग परेशान हैं। गरीबों का दिन तो गुजर जाता है लेकिन रात काटना इनके लिए काफी कठिन हो गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार मार्गोमुंडा पंचायत के कई लोगों के बीच रविवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन द्वारा वृद्ध एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, बीपीओ राजाराम प्रसाद, मुकेश कुमार, सहित कई कर्मी एवं लाभुक मौजूद थे।

विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चकरमा गांव से दुधनिया चौपा मोड़ से देवघर -भागलपुर मुख्य सड़क तक पथ निर्माण कार्य उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान, जिप अध्यक्ष किरण कुमारी, जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का काफी दिनों से सड़क निर्माण को लेकर मांग थी। मौके पर राजद नेता भूतनाथ यादव, संवेदक अजय यादव, सुधांशु मंडल, पूर्व मुखिया नरेश यादव, मुखिया रंजीत प्रधान, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव, सुधीर यादव, नंदकिशोर यादव समेत दर्जनों से अधिक महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निकट सहयोगी के पिता के निधन पर विधायक ने जताई शोक संवेदना
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के अजनारी गांव के ग्राम प्रधान सह सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह के निकट सहयोगी सुंदर यादव के पिता के निधन पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह रविवार को अजनारी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस विषम परिस्थिति में धैर्य से काम लेने के लिए कहा। भुरकुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार बास्की ने भी गांव पहुंचकर शोक संवेदना जताई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
सारवां/संवाददाता। सारवां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मन की बात के 129वें कार्यक्रम को टेलीविजन के माध्यम से सुनते हुए ग्रामीणों के समक्ष भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उसे रखा। भाजपा के लखोरिया मंडल प्रभारी संजय प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 दिसंबर का आखिरी मन की बात 129वंे देशवासियों को संबोधित करते हुए देश की उपलब्धियों का गिनाया और आने वाले 2026 के लिए चुनौतियों, संभावनाओं और विकास की दिशा पर रोशनी डाली गई। कहा कि 2025 भारत के लिए गर्व और मील के पत्थर से भरा रहा। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा या खेल,वैज्ञानिक खोज बात हो या वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति, हर क्षेत्र में देश अपनी मजबूती से उभरा। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। भारत ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई समझौता नहीं किया। इसके साथ विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर अन्य विभिन्न बातों को रखने का कार्य किया गया। लखोरिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीविजन रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों को ध्यान से सुनने का कार्य किया। कहा इस साल का यह आखिरी मन की बात है इसलिए लोगों ने इसे सुनते हुए अन्य वैसे लोग जिन्होंने यह नहीं सुन पाया, उनके बीच रखने का कार्य किया गया। इस अवसर मंडल प्रतिनिधि संजय प्रसाद, धर्मेंद्र राय,सोनू सिन्हा, अनिल कुमार, मनीष राज, सुमित राज, त्रिलोकी देव, सिंटू पांडे, संजय पांडे, बहादुर राय, चंद्रकांत झा उपस्थित थे।

स्कूली छात्र आशीष मुर्मू का होगा समुचित इलाज :मंत्री फोटो-एमडीपी-050/बीमार स्कूली छात्र आशीष मुर्मू एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
मधुपुर/संवाददाता। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मधुपुर प्रखंड के सुनाजोरी गांव निवासी गंभीर रूप से बीमार आठ वर्षीय बालक आशीष मुर्मू के समुचित इलाज को लेकर गंभीर हैं। मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि आशीष मुर्मू के मामले को संज्ञान में ले लिया हूं। एंबुलेंस और डॉक्टर गांव भेजा जा रहा है। आशीष का समुचित इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड ही नहीं हिंदुस्तान के किसी बच्चों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होगी तो मैं हमेशा उसकी स्वास्थ्य सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए हेमंत सोरेन की सरकार हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी। किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल मुझे सीधे सूचित करें। बीमार बच्चों का हरसंभव इलाज कराना मेरा दायित्व है।
क्या है मामला : बता दें मधुपुर प्रखंड के जाभागुड़ी पंचायत के सोनाजोरी गांव निवासी आठ वर्षीय बालक स्कूली छात्र आशीष मुर्मू अचानक पिछले दिनों गिर गया और उसका दोनों पैर काम करना बंद कर दिया है। जागरूकता के अभाव में परिवार बच्चे का इलाज नहीं कर पा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर को मामले में समुचित इलाज का निर्देश दिया है। रविवार अवकाश के बावजूद गांव में एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भेजा गया। घर में पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण बालक को अस्पताल लाने में परेशानी हो रही है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store