• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी को श्रद्धांजलि

December 30, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी को श्रद्धांजलि

by admin
December 30, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय व्योमेश चंद्र बनर्जी को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष के रूप में इन्होंने अपने कार्यकलापों के जरिए पार्टी एवं देश को नई दिशा दी। राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनके अमूल्य योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा।

जेएसबीसी चुनाव को लेकर आफताब आलम पहुंचे देवघर
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड स्टेट बार कांउसिल का चुनाव मार्च 2026 में होने जा रहा है। इस चुनाव में मो. अफताव आलम खान अधिवक्ता (जमशेदपुर) अपनी दावेदारी पेश किए हैं। जेएसबीसी में 23 सदस्यों का चुनाव होना है। वे जमशेदपुर जिला अधिवक्ता संघ में अधिवक्ता है और सिविल तथा क्रिमिनल मामलों को विशेष तौर देखते हैं। अधिवक्ताओं की सेवा करना उनका सबसे पहला उद्देश्य है। अधिवक्ताओं के हितार्थ में चुनावी मैदान में सदस्य पद पर अपनी दावेदारी के उद्देश्य से वे सोमवार के देवघर जिला अधिवक्ता संघ और और सभी अधिवक्ताओं से अपना समर्थन मांगा। मेरा मकसद अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराना, गरीव परिवार को लाभ दिलाना, अधिवक्ता एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना होगा।

मास्टर जल सहियाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत मास्टर जलसहियाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। ज्ञात हो कि 29 से 31 दिसंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण का उद्घाटन मधुपुर के कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने किया।
इसके अलावा पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान पीटीआई जसीडीह देवघर में आयोजित प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजनाओं का प्रकार एवं आंकड़ों का संधारण, जल सहिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति की भूमिका, झार जल पोर्टल की जानकारी, जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला दुमका 2 एवं मधुपुर प्रमंडल की मास्टर जल सहियाओं ने भाग लिए। यूनिसेफ से मास्टर ट्रेनर विध्यांचल चन्द्रा एवं सुरज कुमार के द्वारा सुगमता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके अलावा, जिला समन्वयक देवघर एवं मधुपुर प्रमंडल, जिला समन्वयक दुमका उपस्थित रहे।

निधन पर विधायक ने जताया शोक
देवघर/वरीय संवाददाता। शहर के जलसार रोड निवासी बालूलाल यादव का निधन बीती रात में हो गया। वो अपने पीछे चाचा-चाची, छोटा भाई-बहन, पांच बेटे-बहुओं एवं एक बेटी-दामाद के साथ पोता-पोती और नतनी आदि को छोड़ गए। स्व. यादव वर्ष 2010 में पीडब्ल्यूडी, देवघर से सेवानिवृत हुए थे तथा अपने पैतृक संपत्ति में होटल मयूर का निर्माण कर अपने रिटायर्ड जीवन को सक्रिय रूप से जी रहे थे। ये मूल रूप से मोहनपुर प्रखंड के ग्राम लोढ़ीवरण के रहने वाले थे। 30 दिसंबर को स्थानीय श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजद विधायक सुरेश पासवान उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। मौके पर गणेश यादव, मुन्ना यादव, परमेश्वर यादव, कैलाश यादव, नरेश यादव, अमित यादव, सुभाष दास, राजा कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

तालाब में डूबने से किशोर की मौत
-तीन बहनों का एक ही छोटा भाई था रियंाश
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के ठाढ़ीदुलमर स्थित साहेब नगर तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक का नाम 15 वर्षीय रियांश उर्फ शुभ पिता अजय राउत है जो कुंडा का रहने वाला है। दो दिन पूर्व ही वह अपने मामा घर ठाढ़ीदुलमपुर आया था। मृतक के पिता पुणे में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। आनन-फानन में उसे तालाब से निकाल कर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड़्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक तीन बहनों का इकलौता छोटा भाई था। मृतक के मामा ने बताया कि रियांश उर्फ शुभ दो दिन पूर्व ही मामा घर आया था। सोमवार की सुबह नौ बजे के आसपास घर के ही चार पांच बच्चे के साथ बगल स्थित कृष्णा मंदिर जाने की बात कह कर निकला था। करीब एक घंटे बाद तालाब किनारे काम कर रहे एक मजदूर ने फोन कर जानकारी दिया कि आपके घर का लड़का तालाब में डूब गया है। उपरांत सभी लोग दौड़कर तालाब के पास पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय तैराक के द्वारा काफी देर तक उसे तालाब में खोजने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं मिला। उपरांत तालाब में झगड़ डालकर उसे बाहर निकाला गया। उपरंात इलाज के लिये लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर नगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

पांच साइबर आरोपित गिरफ्तार, गये जेल

  • छह मोबाइल और नौ सिमकार्ड बरामद
    देवघर/संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर ठगी का शिकार बनाने वाले पांच साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में सिंटू कुमार साकिन गड़िया थाना मधुपुर, राजू अंसारी साकिन जरगड़ी थाना पालोजोरी, सुलेमान अंसारी साकिन नवादा, संदीप महरा साकिन गोबरशाला, मो फुरकान साकिन पिंडारी थाना सारठ का रहने वाला है। इन सबों के पास से छह मोबाइल फोन व नौ सिम कार्ड बरामद किया गया है। एसपी सौरभ को सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरैहिया स्थित जंगल झाड़ में फर्जी अधिकारी बनकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साइबर डीएसपी ने पुलिस निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा व पुलिस अवर निरीक्षक विश्वेशर कुमार एव सारठ थाना के पुलिस टीम को छापेमारी करने को कहा। साइबर थाना की पुलिस ने सारठ थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर साइबर ठग को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए थाना लाया गया। यहां की गई पूछताछ में आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। बताया कि सरकारी योजना, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी सहित अन्य तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते है। पुलिस आरोपित के पास से बरामद मोबाइल फोन को खंगालने में जुटी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत आज

  • भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरभ तिवारी होंगे मुख्य अतिथि
    देवघर/संवाददाता। झारखंड की प्रतिष्ठत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत देवघर में 30 दिसंबर को किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं झारखंड क्रिकेट के गौरव सौरभ तिवारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा ने दी है। बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 30 दिसंबर (मंगलवार) को प्रात: 11 बजे देवघर स्थित केकेएन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह ट्रॉफी झारखंड क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धि, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं राज्य की प्रतिभा का प्रतीक है। इस अवसर पर सौरभ तिवारी की उपस्थिति न केवल खिलाड़ियों बल्कि देवघर एवं संताल परगना क्षेत्र के हजारों खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत होगी। उनके अनुभव और उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। ट्रॉफी के आगमन को लेकर देवघर जिला क्रिकेट संघ द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन देवघर जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना इलाके चित्तोलोढ़िया इलाके में अहले सुबह छापेमारी कर दो अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। यह छापेमारी एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया। दोनों पकड़े गये ट्रैक्टर को कुंडा थाना मंें सुरक्षित रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक कुंडा पुलिस कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी थी।

देवघर के प्रशांत शंकर बने अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

  • गढ़वा में संपन्न 26वें प्रांतीय अधिवेशन में हुआ चयन, जिले में कई लोगों को मिला दायित्व, हर्ष का माहौल
    देवघर/नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड का 26वां प्रांतीय अधिवेशन हाल ही में गढ़वा जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे देवघर के प्रशांत शंकर को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। उनके चयन से देवघर जिले के अभाविप कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि प्रशांत शंकर वर्ष 2019 से लगातार अभाविप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता के चलते उन्हें छात्र हितों से जुड़े कई आंदोलनों और कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शिक्षा, छात्र समस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इसी अधिवेशन में संगठन ने अन्य कार्यकर्ताओं को भी नई जिम्मेदारियां दीं। वहीं मार्गोमुंडा के आशीष पांडेय को पुन: झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं मधुपुर नगर से सुदामा यादव, देवघर नगर से गोपाल राज और नेहा सिंह को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन सभी के चयन से संताल परगना क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    अधिवेशन के दौरान संगठन की भावी रणनीति, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों, शैक्षणिक सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि नए दायित्वों के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रशांत शंकर के चयन पर देवघर जिले सहित देवघर प्रखंड के अभाविप कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी और छात्र हितों की आवाज और मजबूत होगी। जिले में इस उपलब्धि को संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।

संघ के आवेदन पर सिविल सर्जन ने लिया त्वरित निर्णय

  • एसीपी व एमएसीपी लाभ के बकाया राशि भुगतान करने का निर्देश
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा कल की बैठक में पारित प्रस्ताव के आलोक में सोमवार को सिविल सर्जन से मिलकर उनको मांग पत्र सौंप कर महत्पूर्ण समस्याओं के समाधान का आग्रह किया गया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उपाधीक्षक एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को को पत्र लिखकर एसीपी, एमएसीपी का लाभ मिलने के फलस्वरुप लाभ एवं बकाया राशि भुगतान की कारवाई का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के विभिन्न आदेशों के द्वारा जिला स्तरीय कर्मचारियों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ दिया गया है लेकिन अधिकांश कर्मियों को देय लाभ के अन्तर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कुछ कर्मचारी बिना लाभ लिए सेवानिवृत्त हो गए हैं या होने वाले हैं। उपरोक्त सभी कर्मचारियों को देय लाभ का भुगतान अविलंब किया जाय। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने संघ के मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों के तरफ से सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी का आभार प्रकट किया है।

इनर व्हील क्लब देवघर की सराहनीय पहल

  • चमारीडीह गांव में ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण
    देवघर/नगर संवाददाता। सोमवार को इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में चमारीडीह गांव में ग्रामीणों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच इनर व्हील क्लब देवघर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शहर की चकाचौंध से दूर चमारीडीह गांव में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई। क्लब की सदस्यों ने गांव की गलियों में जाकर ग्रास रूट लेवल पर असहाय एवं गरीब लोगों को 80 कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुंचाना था, जो ठंड के मौसम में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और जिन तक सहायता अक्सर नहीं पहुंच पाती। क्लब की सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों की पहचान की और उन्हें कंबल देकर राहत प्रदान की। स्थानीय ग्रामीणों ने इनर व्हील क्लब देवघर की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। इनर व्हील क्लब देवघर ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। क्लब ने आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, डॉ मंजू बैंकर, विभा सिंह, निशा जायसवाल, सावित्री गुप्ता एवं निशा गुप्ता उपस्थित थी।

शीतलहर से बचाव को ले नगर आयुक्त ने कुष्ठाश्रम में किया कंबल वितरण
देवघर/नगर संवाददाता। शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए देवघर नगर निगम द्वारा मानवीय पहल के तहत सोमवार को वार्ड संख्या 29 में स्थित कुष्ठ आश्रम परिसर में रह रहे वृद्ध व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त स्वयं उपस्थित रहे और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई। नगर निगम के अधिकारियों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा ठंड से बचाव हेतु कुल 64 कंबलों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा निरंतर राहत कार्य किए जा रहे हैं। उक्त स्थान पर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था भी प्रतिदिन की जा रही है। कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन्होंने नगर निगम के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त किया। नगर आयुक्त ने कहा कि आगे भी जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे सहायता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन

  • महीने के पहले व तीसरे रविवार को ही बच्चों से कर पाएंगे मुलाकात
  • हर तीसरे रविवार को होगी शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठक
    देवघर/ नगर संवाददाता। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में सोमवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की सुरक्षा एवं बच्चों के बेहतर शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब बच्चों से मुलाकात के लिए समय तय किया गया प्रत्येक महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को ही अभिभावक अपने बच्चों से मुलाकात कर पाएंगे वहीं महीने के तीसरे रविवार को शिक्षक अभिभावक परिषद की भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व अभिभावक कभी भी बच्चों से मिल सकते थे। प्राचार्या सुषमा वर्मा ने बताया कि बेहतर पढ़ाई के अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। जब तक बच्चे अनुशासित नहीं रहेंगे तब तक बच्चों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। बच्चों से मुलाकात के लिए हर दिन अभिभावकों की भीड़ विद्यालय परिसर में लगी रहती है जिसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था एवं बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। महीने में दो दिन बच्चों से मुलाकात का समय निर्धारित किया गया है। इससे अभिभावकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि उनकी मंशा है कि यह विद्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में विकसित हो। इसमें अभिभावकों का भी सहयोग अपेक्षित है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हम सभी शिक्षक हमेशा तत्पर रहते हैं। मौके पर शिक्षक शिक्षक रविकांत वर्मा, आदित्य पॉल, विवेक अग्रवाल, डी के झा, अभिभावक दिलीप कुमार राय, संजय यादव, रीता कुमारी समेत अन्य अभिभावक मौजूद थे।

वंदेमातरम में झलकती है राष्ट्रभक्ति का जज्बा : डॉ. राज
देवघर/वरीय संवाददाता। वंदे मातरम गीत ने अपने रचना के 150 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसे 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने रचा था, और इसी उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा 7 नवंबर, 2025 से 7 नवंबर, 2026 तक देशव्यापी समारोहों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया और एक स्मारक डाक टिकट व सिक्का भी जारी किया, ताकि इस ऐतिहासिक गीत की भावना को युवाओं तक पहुँचाया जा सके। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले, होटल न्यू ग्रैंड स्थित पैराडाइस बैंक्वेट हॉल के भव्य सभागार में इसकी शुरुआत की गई जो सन् 2026 तक देश के विभिन्न स्थानों में मनाया जायेगा। आज लगभग 130 व्यक्तिओं को वन्दे मातरम मोमेंटो संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, मुख्य अतिथि फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, देवघर के प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल, देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, झारखण्ड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, देवघर जिला के अध्यक्ष डॉ. जय चंद्र राज, समाजसेवी रीता चौरसिया, विजया सिंह, आईआईिटयन नरेश प्रसाद सिंह, लेखक प्रशांत कुमार सिन्हा, पर्यावरणविद रजत मुखर्जी व अन्य के करकमलों से प्रदान किया गया। मौके पर डॉ. देव ने कहा कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसके प्रथम दो पद संस्कृत में तथा शेष पद बंगाली भाषा में हैं। मुख्य वक्ता डॉ. जेसी राज ने कहा कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है जिसकी रचना बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा की गई थी। रीता चौरसिया ने कह कि गीत के पहले दो छंदों में मातृभूमि की सुंदरता का गीतात्मक वर्णन किया गया है, लेकिन 1880 के दशक के मध्य में गीत को नया आयाम मिलना शुरू हो गया। एकेएसडी आवासीय विद्यालय, मोहनपुर के सचिव पालन झा ने कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ तो बहुत लम्बी रचना है। जिसमें मां दुर्गा की शक्ति का भी बख़ान है। मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका शोभना सिंह ने कहा कि सन 1905 के बंगाल के स्वदेशी आंदोलन ने वंदे मातरम् को राजनीतिक नारे में तब्दील कर दिया। ब्लू बेल्स स्कूल की प्राचार्या पूनम झा ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशनों के अलावा भी आज़ादी के आंदोलन के दौरान इस गीत के प्रयोग के काफी उदाहरण मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान रीता चौरसिया, विजया सिंह, रूपा केशरी, ब्राइट कैरियर स्कूल के निदेशक अवधेश कुमार सिंह, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार, रजत मुखर्जी एवं अन्य ने भी अपनी-अपनी बातें रखी। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीजे हाई स्कूल प्लस टू, रिखिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुलेखा विश्वास, दीनबंधु स्कूल की शिक्षिका मनीषा घोष, वेक्सो इंडिया के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ, सदस्य विकास केशरी, छात्रा शिवांगी केशरी, ऋषिका झा, इंदु कुमारी, सृष्टि सुमन व अन्य ने अहम भूमिका निभाई कांग्रेस के अधिवेशनों के अलावा भी आजादी के आंदोलन के दौरान इस गीत के प्रयोग के काफी उदाहरण मौजूद हैं।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store