• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बाबा मंदिर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की पूजा

March 24, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

बाबा मंदिर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की पूजा

by admin
March 24, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। मंत्री विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाबा मंदिर पहुंची जहां तीर्थ पुरोहित द्वारा संकल्प कराया गया और पंचोपचार विधि से पूजा अर्चना कराया गया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ सहित अन्य मंदिरों में माथा टेका और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार विकास की हर दहलीज को छू रही है। उम्मीद है कि यह सरकार जनता के अपेक्षा पर खरा उतरेगी। मौके पर काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेरा युवा भारत ने की पदयात्रा
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत देवघर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय रोहिणी में शहीद दिवस के अवसर पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी के तहत बीते दिन देवीपुर प्रखंड मे श्रमदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर योग शिक्षक स के ठाकुर विद्यालय के वार्डन इंदिरा मिश्रा स्कूल के शिक्षक एवं मेरा युवा भारत देवघर सह युवा क्लब से भोला यादव, भूदेव शर्मा हृदयानंद मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित थे। सर्वप्रथम क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के तस्वीर पर बारी-बारी से अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। साथ ही सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचारों को रखा। इसके बाद एक पदयात्रा का आयोजन किया गया जो कस्तूरबा गांधी से शुरू होकर शहीद स्थल पर पहुंची। यहां सलामत अली अमानत अली और शेख हारो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद रैली वहां से निकलकर रोहिणी होते हुए साथ ही कई गांव का भ्रमण करते हुए कस्तूरबा गांधी विद्यालय रैली वापस आ गयी। रैली में लगभग 400 की संख्या में छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लिया। उसके बाद सभी को लंच पैकेट देकर प्रतिभागी को विदा किया गया। मौके पर हृदयानंद मिश्रा, भोला यादव, भूदेव शर्मा, मधुसूदन सिंह, मनीष कुमार, गोविंद, खुशबू एवं विभा कुमारी मौजूद थे।

झारखंड शोध संस्थान की बैठक के लिये गये कई निर्णय

  • संस्थान का काम व्यवस्थित ढंग से करने की जरूरत : घनश्याम
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड शोध संस्थान की कार्यकारिणी समिति की एक महत्त्वपूर्ण बैठक करनीबाग स्थित देवघर डेंटल क्लिनिक में हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष पर्यावरणविद् घनश्याम ने की। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव रंजन ने संस्थान की ओर से उनका स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष घनश्याम ने संस्थान के कार्यालय भवन की प्रक्रिया पूरी करने, ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने और मौजूदा वित्तीय वर्ष के अनुदान के लिए झारखंड सरकार को प्रेषित परियोजना प्रस्ताव की कॉपी, बजटीय ब्रेकअप की विवरणिका सहित अन्य दस्तावेज़ों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने संस्थान के काम-काज को व्यवस्थित ढंग से करने की जरूरत बतायी।
    संस्था के अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया गया कि पुस्तकों की छपाई के लिए मुद्रक को धनराशि देने के पहले उसके साथ विधिवत अनुबंध कर लिया जाए ताकि लेन-देन में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहे। फंड आने के बाद लक्षित किताबों के टंकण के लिए चालू वित्तीय वर्ष यानी एक साल के लिए मानदेय पर एक टाइपिस्ट की सेवा लेने पर भी चर्चा हुई। ‘इतिहासघर’ का नाम बदलकर गांधी संग्रहालय रखने पर सर्वानुमति नहीं बनी। तय हुआ कि अभी इतिहासघर के नाम से ही सरकार से भूमि या कोई भवन लेने का प्रयास जारी रखा जाएगा। बैठक में निदेशक डॉ.राजीव रंजन, सचिव उमेश कुमार, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एनसी गांधी, प्रो. रामनंदन सिंह, संजय कुमार उपाध्याय, सीमांत सुधाकर मिश्रा, सुनीता देवी और कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव उमेश कुमार ने किया।

जिला स्तरीय एफएलएन मेला सह टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को आर मित्रा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रांगण में जिला स्तरीय एफएलएन मेला सह टीएलएम. प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के सभी प्रखंडों से आए पीएम विद्यालयों एवं अन्य चयनित विद्यालयों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अपने नवाचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पारस्परिक शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल को विकसित करने पर बल दिया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) के महत्व को रेखांकित करते हुए इस दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता बताई। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार ने मंच से जिले में शिक्षा के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए उन्हें और सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एडीपीओ संजय कुमार कापरी ने कहा कि इस प्रकार के मेले से निश्चित रूप से जिले के विद्यालयों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने सभी सहयोगी शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से हीरा पाठक एवं रूम टू रीड की ओर से मिहिर देव सिंह—का आभार व्यक्त किया। सफल मंच संचालन के लिए राकेश राय को सम्मानित किया गया।
विजेताओं की सूची : प्रथम पुरस्कार पूजा सिंह, यू.एच.एस. चित्तलोरहिया, द्वितीय पुरस्कार नारायण रजक, यू.एम.एस. बंदाडीह, करौं, तृतीय पुरस्कार झ्र कुमकुम यादव, यू.एच.एस. बलियापुर, पालाजोरी साक्षरता श्रेणी : प्रथम पुरस्कार चंद्रशेखर राय, पीएस सरवां उर्दू, द्वितीय पुरस्कार आशा कुमारी, पी.एस. नवाडीह, मोहनपुर, तृतीय पुरस्कार झ्र विनीत कुमार, पिंडरा, मोहनपुर
क्विज प्रतियोगिता : प्रथम पुरस्कार बंटी कुमार, प्लस टू केन्दुआ, देवीपुर, द्वितीय पुरस्कार अभिषेक कुमार, आर. मित्रा, देवघर तृतीय पुरस्कार आरुही कुमारी, महिषमारा, मोहनपुर।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार हर्षित कश्यप, सी.एम. एस.ओ.ई., आर. मित्रा, देवघर, द्वितीय पुरस्कार शिक्षा कुमारी, गर्ल्स मातृ मंदिर, सी.एम. एस.ओ.ई., देवघर, तृतीय पुरस्कार प्रियंशु कुमार, पीएम कोठिया की मिला। यह आयोजन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

मां की मन्नत पूरा करने 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा में निकला मोनू
देवघर/वरीय संवाददाता। पटना बिहार से चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले मोनू सोमवार को बाबा नगरी पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना किया। मोनू प्रत्येक दिन 50 किलोमीटर पैदल चलता है और इसी उद्देश्य को लेकर वे पटना बिहार से दौड़ते हुए देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच कर पूजा अर्चना किया। इसके बाद वे यहां जगन्नाथ धाम केरल तमिल नाडू होते आगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन को निकलेंगे। उन्होंने बताया माता जी की तबियत खराब थी तो मन्नत मांगा था कि वह ठीक होगी तो धार्मिक यात्रा में निकलेंगे।

मोबाइल हैक कर 29 हजार की ठगी
देवघर/संवाददाता। एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके रिश्तेदार से 29 हजार की ठगी कर ली गयी है। इस सिलसिले में पीड़ित शरीफ अंसारी ने बताया कि वह जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव का रहने वाला है। उसके मुताबिक उसका नंबर हैक कर लिया गया। उसके बाद हैक करने वाले ने उसके नाम से मदद के लिए उसके रिश्तेदारों को मैसेज भेजा। उसने उसके साला नजरूल अंसारी को क्यूआर कोड भेजकर उससे दो बार में 29 हजार रुपया ले लिया। बाद में साला ने फोन किया तो पता चला कि वह ठगा गया है। उसने कुछ और लोगों से भी ठगी करने का प्रयास किया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी साइबर थाने में दे दी है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एटीएम मशीन में फंसा, हो गयी एक लाख की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एक व्यक्ति का एटीएम मशीन में फंस गया और उसे निकालने के नाम पर उससे एक लाख की ठगी कर ली गयी है। पीड़ित गोरांग चंद्र सिंह जिले के सारठ थाना क्षेत्र के खरवड़ा गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बेलाबगान मोहल्ला स्थित एक बुलेट शोरूम के नजदीक एक एसबीआइ के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गया था। वहां उसका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया। उसके पीछे एक व्यक्ति खड़ा था। उसने बताया कि वहां लिखे गए नंबर पर कॉल कीजिए आपको मदद मिल जाएगी। उसने कॉल किया तो बात करने वाले ने उसे पिन नंबर डालने व फिर कैंसिल बटन दबाने को कहा। उसने झांसे में आकर वैसा ही किया। उसके बाद उसने उसे साधना भवन सिथत बैंक के पास आने को कहा। वह उसकी बात मानकर वहां चला गया। वहां कोई नहीं मिला। उसके बाद उसे फिर से एटीएम के पास आने को कहा। वहां जाने पर भी कोई नहीं था। उपरांत उसे जानकारी मिली कि इस बीच उसका कार्ड बदल लिया गया है। वहीं उसके कार्ड का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाता से 40 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी थी। वहीं करीब 59 हजार रुपया दो बार में किसी और के खाता में ट्रांसफर कर लिया गया है। मैसेज आने पर उसे ठगी के बारे में पता चला। उसके बाद उसने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस से इस बारे में शिकायत की। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिए गए नंबर के आधार पर साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व ही पुलिस ने इसी तरह से ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गए आरोपितों में तीन बिहार के जमुई जिला के और एक बिहार के नवादा जिला का रहने वाला था। पूछताछ के क्रम में पता चला है कि ये लोग एटीएम में कार्ड डालने वाली जगह पर सूई की मदद से फेवीक्विक लगा ल्देते थे। उसके बाद जब लोग मदद के लिए कार्ड अंदर डालते थे तो कार्ड फंस जाता था। उसके बाद लोग मदद के लिए नंबर पर कॉल करते थे। बाद में झांसा में लेकर ठग उसे वहां से हटा देते थे। वहीं बाद में उसका कार्ड बदल लेते थे। फिर उसके कार्ड से पैसा की अवैध निकासी कर लेते थे। पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी। कई घटनाओं को गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस को लगा था कि इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद इस तरह का धंधा बंद हो जाएगा या फिर इसमें कमी आएगी। लेकिन दूसरा गिरोह पहले गिरोह के पकड़े जाने के बाद काफी सक्रिय हो गया है। फिर से लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ये गिरोह पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। ऐसे में पुलिस फिर से गिरोह की तलाश में जुट गयी है। आशंका है कि इस दूसरे गिरोह का भी बिहार से ही कनेक्शन है।

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर मुखिया से 15 हजार की ठगी
देवघर/संवाददाता। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक युवक ने 15 हजार की ठगी कर ली गयी है। पीड़ित बाबूराम मूर्मू जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वर्तमान में वह सुग्गापहाड़ी पंचायत का मुखिया भी है। उसने बताया कि उसे एक अंजान नंबर से कॉल आया। काल करने वाले ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उसके बाद उससे टावर लगाने की बात करने लगा। वह उसके झांसा में आ गया। उसके बाद उसे प्रोसेस करने के नाम पर पैसा की मांग की गयी। उसने झांसा में फंसकर 15 हजार रुपया दे भी दिया। बाद में उससे और पैसा की मांग की जाने लगी। तब जाकर उसे समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर थाना की पुलिस से की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिए गए नंबर के आधार पर साइबर ठग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

डायन बिसाही के आरोप में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

  • पिता हुआ रेफर, बेटा सदर अस्पताल में इलाजरत
    देवघर/संवाददाता। जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के जसोबांध गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला किये जाने की बात सामने आयी है। दोनों को इलाज के लिये पहले इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पिता गुणाधर गोस्वामी की हालत को गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं बेटा देघरू गोस्वामी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी और रड से गुणाधर गोस्वामी पर हमला कर दिया गया। जब उसका पुत्र देघरू गोस्वामी बीच बचाव करने गया तो उस पर भी रड से हमला कर कर दिया गया। इस घटना में दोनोें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया कि घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गयी है।

फोटो शूट के बहाने लेकर आया देवघर और कर ली लगभग सात लाख के सामान की चोरी
देवघर/संवाददाता। फोटो शूट करने के नाम पर गैंगटोक के रहने वाले एक व्यक्ति को देवघर लाकर लगभग उसके सात लाख के सामान की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबध में सिक्कम के गंेगटोक जिला के अपर सिचे मैरीगोल्ड निवासी उमेश चन्द्र प्रधान ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें कार्तिक को आरोपी बनाया है। कहा है कि 18 फरवरी को उसके एक दोस्त ने बताया कि एक फोटो शूट प्रोजेक्ट है जिसमें कार्तिक नामक व्यक्ति गंगटोक आ रहा है। दोस्त ने उसे उसका नंबर भी दिया। उपरांत उसने उक्त नंबर पर उससे संपर्क किया और उससे होटल में मिलने का अनुरोध किया। वह उससे मिलने होटल पहुंचा तो उसने अपना नाम कार्तिक बताया। उसके बातचीत से वह उसके झांसे में आ गया। 19 फरवरी को उसके साथ गंगटोक के कई इलाके में घूमने गया। उसके बातचीत से वह काफी प्रभावित हो गया। 21 फरवरी को उसने देवघर में फोटो शूट की बात कह कर अपने साथ किराये के वाहन में लेकर आया। उसे झौंसागढ़ी स्थित सत्यम पैलेस होटल में रुकवाया। 22 फरवरी को वह होटल के बाथरूम में नहाने चला गया। उसी दौरान उक्त व्यक्ति ने बाहर से बाथरूम केा बंद कर उसका सिनेमा कैमरा (आर 5 सी) नेटफ्लिक्स द्वारा अनुमोदित कैमरा, साथ में अटैचमेंट लेंस, फ्लैस लाइट, कैमरा चार्जर, सैमसंग का मोबाइल, कपड़े, वोटर आई कार्ड, एटीएम कार्ड जिसकी कीमत लगभग सात लाख की चोरी कर फरार हो गया। घटना की शिकायत देने पहले देवघर नगर थाना पहुंचा लेकिन वहा शिकायत नहीं ली गयी। उपरांत वह जीरो एफआईआर सदर पुलिस स्टेशन गंगटोक में कराया है। उपरांत देवघर नगर थाना में 22 मार्च को मामला दर्ज किया गया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।

देवघर में जल्द होगा व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ

  • देवघर पुलिस की नेक पहल
    देवघर/संवाददाता। देवघर में जन सामान्य की बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं एवं आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शीघ्र ही व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा प्रारंभ की जा रही है। इस अभिनव व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ, सरल, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से देवघर के नागरिक अब घर बैठे ही पुलिस की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध होेगी। खोई हुई मोबाइल की सूचना दर्ज कराने की सुविधा, यातायात नियमों, जाम की स्थिति एवं चालान संबंधी जानकारी प्राप्त करना, पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र, नौकरी आदि की स्थिति की जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव एवं फीडबैक दर्ज करना तथा अन्य आवश्यक सेवाओं एवं सूचनाओं तक पहुंच देवघर पुलिस की यह पहल न केवल पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाएगी, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को भी सशक्त करेगी। यह कदम स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से संबंधित नंबर एवं उपयोग की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी शीघ्र ही देवघर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से साझा की जाएगी। देवघर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करें तथा सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
देवघर/संवाददाता। जल दिवस पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के निर्देश पर सोमवार को सत्संग चौक पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर एलएडीसी असिस्टेंट ज्योति कर्मशील, पीएलवी सुभाष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

भारत मुक्ति मोर्चा ने निकाली रैली
देवघर/वरीय संवाददाता। भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कमेटी द्वारा सोमवार को रैली निकाली गयी। जो शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंची और राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। यह रैली जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर किया गया था। जिसमें समिति के लोगों ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी के अलावा एसटी, एससी के साथ भी धोखा कर रही है। ज्ञापन में यूजीसी बिल लागू करने, 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने समेत अन्य मांगें शामिल है। मौके पर मनोज कुमार चौधरी, प्रदीप रवानी, संजीव कुशवाहा, बीके आनंद, महेंद्र दास, आमोद कुमार, उमेश मंडल, अख्तर अली, कर्मी देवी, प्रेमलता देवी, मुन्नी देवी, गुड़िया देवी, कल्पना देवी, ललिता देवी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होगा कुमैठा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स : उपायुक्त

  • गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय करें कार्यों को पूर्ण
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को कुमैठा स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने स्टेडियम में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक (8 लेन), फुटबॉल ग्राउंड, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड एवं 6 हजार लोगों के बैठने हेतु स्टेडियम में कवर्ड गैलरी के चल रहे निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते तय समय अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित एजेंसी और संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कुमैठा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल और फिटनेस सेंटर को दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण और मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मंे चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि खिलाड़ियों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सके।
    इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता व एजेंसी आदि उपस्थित थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store