• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नीतीश के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

March 25, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

नीतीश के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

by admin
March 25, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सतीश दास ने बताया नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पार्टी काफी खुशी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना गया है। सभी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके नेतृत्व में पूरे देश भर में जनता दल यूनाइटेड का संगठन मजबूत होगा और आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या जीत कर केंद्र से लेकर राज्य तक संगठन मजबूत होंगे। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश सचिव बेनी माधव झा, नगर अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महथा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य कार्तिक, जिला सचिव राजकुमार दास आदि शामिल थे।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं
देवघर/वरीय संवाददाता। जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में जिला कौशल विकास, अंचल कार्यालय देवघर, सारठ, जिला विशेष भू-अर्जन कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला शिक्षा कार्यालय, मईया सम्मान योजना से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

जयंती पर राम रतन राम को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व सांसद स्वर्गीय राम रतन राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक वकील, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता थे। सन 42 के आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष का पद हो या संयुक्त बिहार में मंत्री का पद हो या लोकसभा सदस्य का पद हो स्वर्गीय राम ने सदा राजनीतिक शुचिता एवं मर्यादा का ख्याल रखा। श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राम रतन राम ने दलित समाज की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए चर्म उद्योग सहकारी समिति बनाई और हजारों लोगों को रोजी-रोटी का अवसर प्रदान किया, इतना ही नहीं पार्टी में दलित नेताओं को हक व सम्मान मिले इसके लिए वे सदैव तत्पर रहे। झारखंड राज्य के गठन में इनकी अग्रणी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है।

टीबी मुक्त भारत को लेकर सौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

  • 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा यक्ष्मा स्क्रीनिंग
    देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला यक्ष्मा केन्द्र में विश्व यक्ष्मा दिवस एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के गतिविधि के बारे में चर्चा की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 14 वर्ष से ऊपर के सभी जनसंख्या का यक्ष्मा का स्क्रीनिंग किया जाना है। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन करते हुए सभी का स्क्रीनिंग किया जाना है जिसके लिए जिले में कर्मी भारत सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा प्रतिवेदन नियमित रूप से राज्य एवं भारत सरकार को भेजा जाना है। कार्यक्रम के दौरान सभी की जनभागीदारी होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान सभी यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर उसे पोषण सामग्री की टोकरी निक्षय मित्र द्वारा दिया जाना है, जिससे टीबी मुक्त पंचायत अत्यधिक मात्रा में घोषित होने एवं मरीजों को पोषण सामग्री मिलने में सहायता हो सके। सीएस द्वारा कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एवं जन-जन तक व्यापक प्रचार प्रसार के बारे में बताया गया। डॉ. बीरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डॉ चन्द्र किशोर शाही उक्त दोनो पूर्व निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। डॉ डी तिवारी आईएमए अध्यक्ष ने कहा सभी आम लोगों का जागरूकता में ही यक्ष्मा को उन्मूलन की ओर ले जाया जा सकता है। डॉ संचयन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा यक्ष्मा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीन छात्राओं, यक्ष्मा में कार्य करने वाले दो सीएचओ, 18 साहिया, चार टीबी चैम्पियन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रमोद शर्मा प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, डॉ अभय कुमार यादव जिला भी बी डी पदाधिकारी, डॉ सुषमा वर्मा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल देवघर, डॉ गौरी शंकर सचिव आई एम ए देवघर, डॉ एसके शाही, डॉ शुभेन्द्र नारायण चौधरी, डॉ सुनील सिन्हा, डॉ अनिल कुमार, डॉ चितरंजन पंकज, डॉ शब्दकांत मिश्रा डॉ शरद कुमार, डॉ शालीनी, डॉ रूपक, डॉ अनुराधा, डॉ आर के मिश्रा, डॉ नयन रंजन, नीरज भगत डीपीएम, प्रवीण कुमार डीपीसी, छतिश्वर दास प्रभारी डीपीसी यक्ष्मा, नीरज कुमार राव पीपीएम, श्वेता सिंह, डीपीएस प्रवीण कुमार लेखापाल एवं अन्य प्रखंड के सभी एसटीएस, संतोष कुमार सिंह एसटीएलएस एवं अन्य प्रखंड के सभी एसटीएलएस, विपिन कुमार प्रयोगशाला प्रावैधिक एवं अन्य सभी प्रखंड के प्रयोगशाला प्रावैधिक उपस्थित थे।

एसईएल समागम में शिक्षा में भावनात्मक सशक्तिकरण पर जोर
देवघर/वरीय संवाददाता। जिले में सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय एसईएल समागम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, एडीपीओ संजय कापरी सहित सभी प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समागम के दौरान पिछले पांच वर्षों के कार्यों को नृत्य, कविता, अनुभव साझा और गैलरी वॉक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
डी एस ई मधुकर कुमार ने कहा कि सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम आज के समय में अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर बच्चों के लिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल की बढ़ती लत के कारण बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने और संभालने में कठिनाई हो रही है। साथ ही, कुछ स्थानों पर बच्चों के बीच होने वाली बुलिंग की समस्या को देखते हुए हर्ष जोहार करिकुलम को बेहद उपयोगी बताया और इसके निरंतर संचालन पर जोर दिया। सभी बीएलएवी, सीएम एसओई को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। समागम में बीएलएवी, सीएम एसओई, कस्तूरबा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, वार्डन, प्रखंड एवं संकुल साधन सेवी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संपूर्णा टीम के बिमल कुमार द्वारा किया गया। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना करते हुए हर्ष जोहार कार्यक्रम को अन्य विद्यालयों में भी लागू करने का सुझाव दिया। अंत में सभी ने आत्म-सम्मान, सकारात्मक संबंध, भावनात्मक मजबूती, विवेकपूर्ण निर्णय और सहानुभूति विकसित करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, बीपीओ मधु कुमारी, सुनीता होरो, सभी संबंधित एवं संपूर्णा टीम के सदस्य शितांशु, रोशनी और अंजु उपस्थित रहे।

  • देवघर पुलिस की डिजिटल पहल
    लोगों की सुविधा व सुरक्षा को ले संवाद व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू
    -पुलिस और जनता के बीच दूरी कम कर संवाद को आसान बनाना ही उद्देश्य : एसपी
  • इस सेवा को शुरू करने वाला देवघर बना राज्य का पहला जिला
    सुमरजीत सिंह। देवघर। जनता की बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल करते हुए ‘संवाद’ व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया है। इस सेवा का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मंगलवार को अपने सभागार में किया। इस सेवा की शुरूआत करने वाला झारखंड का पहला जिला देवघर बना है। यह पहल पुलिस आपके द्वार की सोच को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब देवघर के नागरिक बिना थाना गए, घर बैठे ही कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा।
    क्या है संवाद चैटबॉट : एसपी सौरभ ने बताया कि संवाद एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जो 9296913006 व्हाट्सएप के माध्यम से आम लोगों को सीधे पुलिस सेवाओं से जोड़ता है। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करना और संवाद को आसान बनाना है। यह सेवा फिलहाल अपने पहले चरण में है। आने वाले समय में जनता के सुझावों के आधार पर इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। जिससे सेवा और अधिक प्रभावी बनेगी।
    क्या कहा एसपी ने : इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा हमारा उद्देश्य तकनीक के माध्यम से जनता के और करीब पहुंचना है। ‘संवाद’ चैटबॉट के जरिए लोग अपनी समस्याएं घर बैठे साझा कर सकेंगे, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें और सुरक्षित, जागरूक तथा सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
    प्रमुख सुविधाएं : इस चैटबॉट पर खोए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करना, यातायात, जाम और चालान की जानकारी प्राप्त करना, पासपोर्ट सत्यापन में देरी या समस्या की शिकायत, चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान, पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति जानना, साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करना, एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन (पिटीशन) की स्थिति देखना, 10 किलोमीटर के दायरे में नजदीकी थानों की जानकारी (मैप सहित) और जनता के सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा उपलब्घ है।

एसपी ने नगर, कुंडा व रिखिया थाना के साथ की समीक्षा बैठक

  • अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने पर जोर
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना, कुंडा थाना और रिखिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ टाउन थाना, कुंडा थाना एवं रिखिया थाना के थाना प्रभारी समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति, चुनौतियों एवं कार्ययोजना को साझा किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुमंडल से लेकर थाना स्तर तक सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संगीन एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
    इसके अलावा, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए थाना स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। मौके पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर केएन सिंह, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

बाबा आटा चक्की दुकान का एडवेस्टस काट कर चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। नगर थाना पुलिस और चोरों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है। कभी चोर बंद घरों को निशाना बनाते तो कभी श्रद्धालुओं के बस तो कभी दुकान को। ताजा मामला बंम्पास टाउन इलाके का है। बाजला चौक से देवसंघ जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित बाबा आटा चक्की दुकान के छत का एस्बेस्ट्स तोड़कर चोरों ने काउंटर से 12 हजार नकद चोरी करने के साथ-साथ दुकान में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त की दिया। इस संबंध में दुकानदार प्रवीण कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में शिकायत की है। बताया कि सोमवार की देर रात को हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा की काउंटर के उपर एस्बेस्ट्स उजड़ा हुआ है। जब दुकान के गल्ला में रखे रुपए की खोज की तो गायब पाया। दुकान में लगे सीसीटीवी का तार भी कटा दिया गया था। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।

मारपीट में दो घायल
देवघर/संवाददाता। मारपीट में घायल हुए दो व्यक्ति को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में गुड्डू कुमार दास और मनोज कुमार के नाम शामिल हैं। दोनों बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के पराची गांव का रहने वाला है। बताया जाता है किसी बात को लेकर आपसी विवाद में दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सोमवार की देर रात को परिजनोंं द्वारा दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।

ठगी के रुपए निकासी कर पहुंचाने वाला एक साइबर आरोपित गिरफ्तार

  • आठ हजार नकद, छह एटीएम कार्ड, एक मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद
    देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल में छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सहादत अंसारी है जो सारवां थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव का रहने वाला है। एक पैर से वह दिव्यांग है। पुलिस ने उसके पास से आठ हजार नकद, छह एटीएम कार्ड, एक मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह साइबर अपराधियों द्वारा दिये गये एटीएम कार्ड से ठगी का रुपए कमीशन पर निकालकर पहुंचाने का कार्य करता था। बताया जाता है कि वह सोनारायठाढ़ी इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति का टोटो भाडे़ पर लेकर चलाने का कार्य भी करता था। उसका पैर एक सड़क हादसे में कट गया था फिर भी वह टोटो चलाने का कार्य करता था। जिससे किसी को शक भी नहीं था की वह टोटो चलाने के साथ साथ साइबर अपराधियों के लिये एटीएम से अवैध रूप से साइबर ठगी का रुपए कमीशन पर निकालकर उन्होंने पहुंचाने का कार्य करता है। छापेमारी टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि, पुअनि विशेश्वर कुमार तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

देवघर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, 350 कर्मचारियों को लाभ

  • संघ की मांग पर प्रशासन का त्वरित निर्णय, एरियर भुगतान की भी उठी मांग
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की लगातार पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उपायुक्त की स्वीकृति के बाद सिविल सर्जन देवघर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनुबंध पर कार्यरत जिले के लगभग साढ़े तीन सौ कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का आदेश जारी किया है। यह वृद्धि वर्ष 2024-25 के दौरान किए गए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को उनके कार्य प्रदर्शन के अनुसार पांच प्रतिशत से लेकर आठ प्रतिशत तक मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा। संघ ने इस मांग को लेकर 9 फरवरी 2026 को मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद 23 मार्च 2026 को पुन: स्मरण पत्र देकर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। संघ के निरंतर प्रयासों के बाद सिविल सर्जन ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया। इस निर्णय से जिले के सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे उनके कार्य के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी में वृद्धि होगी। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने उपायुक्त, सिविल सर्जन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। संघ ने प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि चालू वित्तीय वर्ष में ही आदेश के अनुसार बढ़े हुए मानदेय का एरियर सहित शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को इसका पूर्ण लाभ मिल सके।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store