• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

by admin
March 31, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सुमंत गुटगुटिया बने अध्यक्ष व दीपक जायसवाल सचिव
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय काली मंडा रोड स्थित निजी होटल के सभागार मे लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सत्र 2026-27 के लिए कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमे अध्यक्ष एवं सचिव पद का चुनाव संपन्न हुआ। क्लब के चुनाव पदाधिकारी लायन नरेश पटेल, लायन रूपेश मोदी एवं लायन राजेश तिवारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष के लिए सुमंत गुटगुटिया तथा सचिव के लिए दीपक जयसवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पदाधिकारी का हार्दिक अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमंत एवं सचिव दीपक ने सभी चुनाव पदाधिकारियों तथा सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सत्र 2026-27 में क्लब को सामाजिक सरोकारों में और अधिक सक्रिय बनाते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। चुनाव पर्यवेक्षकों ने जानकारी दी कि नए सत्र की शुरुआत एक जुलाई 2026 से होगी। मौके पर क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव अपने नेतृत्व में क्लब को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि लायंस क्लब मधुपुर की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी और आज यह एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। क्लब ने वर्षों से अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से मधुपुर में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि नए अध्यक्ष एवं सचिव क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में वर्तमान सचिव लायन विजय आनंद लच्छीरामका, कोषाध्यक्ष लायन रामानुज मिश्रा, लायन सुवेन्दु दा, लायन श्याम टिबड़ेवाल, लायन गौतम कुशवाहा, लायन आंचल गुटगुटिया, लायन डॉ. देवानंद तिवारी, लायन अटल चौरसिया, लायन विशाल चौरसिया, लायन आँचल मोदी सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला सदस्य उपस्थित थे।

बंगाल की लोक गायिका की प्रस्तुति से धार्मिक माहौल
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड स्थित कर्णेश्वर मंदिर परिसर आयोजित तीन दिवसीय अखंड संकीर्तन बांग्ला पाला के दूसरे दिन भक्तिमय, धर्मिक माहौल देखा गया। आयोजन में सुदूर गांव-गांव से नर-नारी, युवक-युवतियां संकीर्तन का आनंद लेने भारी संख्या में पहुंचे।
इस अवसर पर बंगाल प्रांत से आये चर्चित किर्तनिया लोक गायिका लक्खी दास ने बांग्ला पाला ‘राधार मान भजन’ की बखूबी प्रस्तुति दी। श्रीकृष्ण लीला का बखान करते कहा कि कृष्ण सबके सखा है। वे भक्तों के वश में है। मन उन्हें पुकार ने से दौडे़ चले आते हैं जो महाभारत काल में द्रौपदी साथ घटा गोपियों के साथ कृष्ण प्रेम अटूट है।
उन्होंने गोपालन प्रसंग पर कहा कि कृष्ण लौकिक और व्यवहारिक है। साथ ही गीता रामायण व शास्त्रों का उल्लेख करते कर्मयोग, ध्यानयोग और सांख्ययोग पर प्रवचन से उपस्थित श्रोताओं को साकारात्मक सामाजिकता लाने पर जोर दिया ताकि समाज में समता स्थापित हो सके। कहा कि धार्मिक स्थल में ऊंच-नीच नही होता, यहां सब बराबर है। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

अनुमंडल अस्पताल में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण शुरू
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मो शाहिद और विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि मो. शाहिद उर्फ फेकू ने दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया। इस अवसर पर उपाधीक्षक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की उम्र की लड़कियों को दिया जा रहा है। इस टीका का नाम गार्डासील वैक्सीन है जो की सिंगल डोज में दिया जाएगा। प्रथम चरण में यह टीका सिर्फ अनुमंडलीय अस्पताल में दिया जाएगा। द्वितीय चरण में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले लड़कियों को स्कूल में ही टीका दिया जाएगा। जिसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। टीका लेने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड और अभिभावक का सहमति पत्र लेकर आना आवश्यक है। नगर परिषद अध्यक्षा ने कहा कि जागरूकता से ही इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। अभियान को सफल बनाने हेतु जनहित में सभी से सहयोग की अपील भी की ताकि बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत श्रीवास्तव, डॉ इकबाल खान, बीपीएम आलोक नाथ, प्रशांत सौरभ, दामोदर वर्मा, शांति कुमारी, अनीता मुर्मू, जूलियाना टुडू समेत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

रेडक्रॉस के स्वास्थ्य शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के दलहा पंचायत भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी व अनुराग वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ग्रामीण मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य फारूक अंसारी व मुखिया इन्द्राणी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में 70 से अधिक लाभुकों का स्वास्थ्य जांच हुआ। मौके पर जिला परिषद सदस्य फारूक अंसारी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा स्वास्थ्य जांच एक सराहनीय प्रयास है। ग्रामीण इलाकों में इससे काफी लोगों का लाभ मिला सकेगा। साथ ही ग्रामीणो के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आयेगी। वही मुखिया इन्द्राणी देवी ने कहा कि रेडक्रॉस व अनुमंडल अस्पताल द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर अच्छी पहल है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा बहाल करना है। शिविर में जरूरतमंदों को नि:शुल्क इलाज व दवा उपलब्ध कराया गया है। रेडक्रॉस के सचिव महेंद्र घोष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता आती है। जरूरतमंद को बिना खर्च के इलाज हो जाता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस हर महीने अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है। इस आयोजन में अनुमंडल अस्पताल मधुपुर के डॉ सत्यम सत्यार्थी, सीएचओ डॉ बबिता सहित मधुस्थली इंस्टिट्यूट ऑफ पारा मेडिकल साइंसेस से तौकीर जिया, जिशान, इंजमामूल हक, प्रियांशु, सुभाष कुमार ने इस शिविर में अपनी महवपूर्ण योगदान दिया। मौके पर रेडक्रॉस के रंजन कुमार, काली प्रसाद झा, रामसेवक पासवान, सुखदेव रवानी, दीपक मिश्रा, शबिला अंजुम, शाकिब खान, अशोक हेम्ब्रम, श्याम हांसदा, राजेंद्र प्रसाद साह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

3.37 लाख में हुई आश्रम गृह की बंदोबस्ती
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद स्थित कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष मे सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कू की देख रेख मे नगर परिषद द्वारा संचालित आश्रय गृह का बंदोबस्ती किया गया। जिसमें मोहित मारंडी ने सर्वाधिक बोली लगाते हुए 3.37 लाख मे आश्रय गृह का संचालन अपने नाम किया। बता दे इसमें बोली लगाने मे मालती मारंडी भी शामिल थी।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कू ने बताया की सारी प्रक्रिया नियम तहत की गई है। आश्रय गृह का संचालन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों लोगो को लाभ मिल सके। कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व का बढ़ोतरी हुआ है। मौके पर प्रधान सहायक अजय कुमार, जावेद इकबाल आदि मौजूद थे।

श्रम कानून के खिलाफ एटक एक अप्रैल को मनाया काला दिवस
चितरा/संवाददाता। केंद्र सरकार की श्रम नीतियों एवं नए श्रम कानूनों के विरोध में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) द्वारा एक अप्रैल को पूरे देश में काला दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में एटक के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं और इससे श्रमिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कोड लागू होने से काम के घंटे बढ़ेंगे, ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी रोजगार की व्यवस्था कमजोर होगी। इससे मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा समाप्त हो जाएगी और मालिकों को मनमानी करने का अधिकार मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के वर्षों पुराने अधिकारों को समाप्त कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है, जिसे मजदूर संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पशुपति कोल ने कहा कि एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए एटक के कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा श्रमिकों को नए श्रम कानूनों के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने सभी श्रमिकों, कर्मचारियों एवं मजदूर संगठनों से अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस विरोध कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि श्रम कानून में संशोधन के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार मजदूर विरोधी कानूनों को वापस नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। काला दिवस के माध्यम से सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि देश का मजदूर अपने अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। एटक नेता ने कहा कि यह आंदोलन श्रमिकों के हक, सम्मान और रोजगार सुरक्षा की लड़ाई है और इसे मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा।

मजदूर दिवस की सफलता को लेकर इंटक ने की बैठक
देवीपुर/संवाददाता। एक मई (मजदूर दिवस) को देवघर में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर देवीपुर प्रखंड में क्षेत्र के एम्स के समीप देवघर जिला इंटक की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, कांग्रेस नेता रमाकांत यादव, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सीताराम सोलंकी, इंटक के अन्य सदस्यों में संदीप, रंजीत, विशाल, संजय (1), संजय (2) आशीष कुमार, जिला सचिव अभिषेक सिंह, मनोरंजन कुमार सहित कई और लोग शामिल थे। इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि दुनिया भर के मेहनतकश मजदूरों के संघर्षों, बलिदानों और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों के अधिकारों जैसे रोजाना 8 घंटे काम करने के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें सामाजिक, आर्थिक न्याय दिलाने का प्रतीक है। देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि इंटक सदैव मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और मजदूर दिवस मनाने का मूल उद्देश्य है मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करना। कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ने कहा कि 1 मई श्रमिकों और श्रमिक वर्गों का एक उत्सव है जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक आंदोलन द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। जिला इंटक के उपाध्यक्ष सह देवीपुर प्रखंड (रामपुर) निवासी सीताराम यादव ने कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस पर देवघर में होने वाली रैली में देवीपुर प्रखंड इंटक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल होंगे।

एचवीपी वैक्सीनेशन अभियान शुरू
देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच सभी लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचवीपी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। जानकारी हो कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जनसमुदाय को सूचित किया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर 14 वर्ष से 15 वर्ष आयु के बीच सभी लड़कियों को एवं सभी विद्यालयों के छात्राओं को वैक्सीन लगाया जाएगा। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर, जनप्रतिनिधि एव स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।

टोटो पलटने से तीन घायल
सारवां/संवाददाता। सारवां-सारठ मुख्य मार्ग स्थित फोरेस्ट विभाग कार्यालय मणिगढ़ी के समीप टोटो पलटने से उस पर सवार दो महिला और बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायल जियाखाड़ा निवासी गीता देवी, सुधा देवी एवं प्रीति कुमारी को इलाज के लिए देवघर के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया।
घटना के बाबत ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जियाखाड़ा गांव से टोटो पर सवार उक्त तीनों डकाय दुबे बाबा मंदिर पूजा करने को जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन के द्वारा चकमा दे दिए जाने के कारण टोटो का संतुलन विगड़ गया और सड़क किनारे पलटी खा गई। वहीं टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डूबा गांव में काली मंदिर और बेदी की प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पुरोहित संजय मिश्रा और यजमान मनोज मंडल की देखरेख में धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न गावो की परिक्रमा करते हुए अजय नदी के दासडीह घाट पहुंची जहां वैदिक पंडितों के द्वारा 201 कलश का पूजन कर संकल्पित जल भर गया। जिसे माथे पर रखकर महिलाएं वापस काली मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां कलश को चारों ओर रखा गया। वहीं दूसरी ओर बनवरिया गांव में प्राचीन काली मंदिर की जगह नवनिर्मित काली मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर पुरोहित बीरेंन्द्रनाथ पांडे, श्रवण पांडे, आशीष पांडे और यजमान मुरारी सिंह की देखरेख में 108 कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो बाजे-गाजे के साथ अजय नदी मनजोरी घाट पहुंची। जहां कलश में जल भरा गया। इस अवसर पर दोनों स्थानों में अष्टयाम का संकल्प लेकर अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया पूर्व उप मुखिया रामचंद्र सिंह शिबू सिंह, राज किशोर रवानी, सुबोध रवानी, सागर राय, रंजीत रवानी, भोला राय, अनुज रवानी राधेश्याम मंडल, गुणधार मंडल, जवाहर मंडल, अनिल मंडल,उपेंद्र मंडल, दिलीप मंडल, दिनेश्वर मंडल, जामुन मंडल, विनोद मंडल, नरेश मंडल, सुरेश मंडल, बिहारी मंडल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रमुख ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

  • साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश
    पालोजोरी/संवाददाता। प्रमुख उषाकिरण मरांडी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत के साथ सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कर्मियों को साफ सफाई बरतने का निर्देश दिया और कहा कि प्रसव कक्ष मां और नवजात के लिए काफी संवेदनशील होता है। प्रसव कक्ष की सफाई बहुत ही जरूरी है। प्रमुख ने डॉक्टर लियाकत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रहे सफाईकर्मियों की जानकारी ली और उनके नियमित रूप से ड्यूटी पर रहने के लिए कहा। प्रमुख ने जल्द ही रोगी कल्याण समिति की बैठक बुलाने की बात कही।

14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण का विशेष सत्र आज से हुआ शुरू

  • प्रमुख और प्रभारी ने किया उद्घाटन
    पालोजोरी/संवाददाता। 14 साल की उम्र पूरी कर चुकी और 15 साल पूरी न करने वाली किशोरियों के लिए सोमवार से ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन यानी एचपीवी टीकाकरण का विशेष सत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू किया गया। प्रमुख उषाकिरण मरांडी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत के साथ टीकाकरण के इस विशेष सत्र का उद्घाटन किया। पहले चरण में आज कस्तूरबा गांधी स्कूल की कई छात्राओं को टीका लगाया गया। डॉक्टर लियाकत ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सुरक्षित और अत्यंत प्रभावी है। इसे स्वास्थ्य केंद्र में ही दिया जाना है। यह टीका इस उम्र में सबसे प्रभावशाली माना जाता है। फिलहाल पालोजोरी में दो हजार किशोरियों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा विभाग के साथ सामंजस्य बैठाकर टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के मगडीहा पंचायत अंतर्गत मंजरा देवपहरी गांव स्थित नवनिर्मित मां मनसा मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बारा जरिया स्थित जरिया से जल भरकर बारा, देवपहरी गांव होकर मंजरा गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर तक पहुंची। उधर खिजुरिया गांव में नव निर्मित काली माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सामरोह के अवसर पर आयोजित भव्य कलश शोभा यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए।

प्रखंड मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

  • कुल 27 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
    सारठ/सवंाददाता। सारठ मुख्यालय के सभागार मे सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में रक्त दान करने वालों को सारठ प्रखंड के प्रख्ंाड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह ने विशेष कर पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनके इस नेक कार्य के लिए अनेक शुभकामनाएं दी। शिविर में अंचल अधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा ने भी जांच करायी तथा रक्तदान करने वालों का पंजीकरण के उपरांत डॉ. कल्याण पंडित, सीएचओ प्रियंका कुमारी, एएनएम अंजु कुमारी, लैब तकनीशियन अमर ज्योति एवं प्रदीप कुमार गोस्वामी द्वारा जांचोपरांत रक्त संग्रह किया गया तथा इस शिविर में बड़े उत्साह के साथ प्रखंड एवं अंचलकर्मियों के अलावे अन्य पंचायतों से आये लोगों ने अपने नामों का पंजीकरण कराने के उपरांत जांचोपरांत रक्तदान किया।रक्तदान दाताओं में प्रमुख रूप से मो अजहरूल हक, ललन कुमार दास, मिथिलेश कुमार सिन्हा, तरूण कुमार तिवारी, मो एजाज, तालिम अंसारी, संजीव कुमार मिश्रा, संतोष कुमार वर्मा, विद्यु शेखर झा, मंतोष कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मंडल, अजय मंडल, मेहरूद्दीन अंसारी, कृष्ण चन्द्र सिंह, पवन कुमार समेत अन्य लोगों ने मुख्य रूप से भाग लिया।

सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ
सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रज्ञा भगवती और डॉ. गुड़ाकेश के नेतृत्व में एचपीवी वैक्शीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा भगवती और डॉ. गुड़ाकेश ने जानकारी देते हए बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है और यह टीका 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच उम्र वाले लड़कियों को दिया जाएगा। इस वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह कार्यक्रम आगामी तीन महीने तक चलेगा। साथ ही इस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्कूलों में भी चलाया जाएगा। इस अभियान के प्रथम दिन मुरचुरा गांव के रहने वाली 14 वर्षीय सुमन कुमारी और टिया कुमारी को वैक्सीन देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store