• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

by admin
April 1, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू असम विधानसभा चुनाव में प्रचार कार्यक्रम हेतु जाने के क्रम में देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका स्वागत करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में देवघर मेयर रवि राउत, केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, देवघर जिला कोषाध्यक्ष मनोज दास, वरिष्ठ नेता सुरेश साह, महानगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, हीरा देवी, संतोषी शर्मा, जयनाथ मंडल पप्पू गुप्ता, शहनाज परवीन, पार्षद अमरेश ज्योति, सचिन राउत, अभिषेक कुमार साहित दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी अब झारखंड के अलावे असम में चुनाव लड़ रही जहां उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है। भाजपा को असम में करारा जवाब मिलेगा। इसी उद्देश्य असम में चुनाव प्रचार करने निकली हूं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को जन्मदिन की बधाई
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री व 2009 में लोकसभा अध्यक्ष का पद संभालने वाली देश की पहली महिला मीरा कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की ।

जयंती पर याद किये गये साहित्यसेवी केसरी कुमार
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने प्रमुख कवि, आलोचक व निबंधकार तथा वरिष्ठ रचनाकार स्वर्गीय केसरी कुमार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रख्यात समालोचक और कवि प्रोफेसर केसरी कुमार हिंदी कविता में प्रयोगवादी विचारों के पोषक थे। प्रयोगवादी विचारों को बढ़ावा देने वाले कवि थे केसरी कुमार। केसरी कुमार की प्रयोग धर्मिता ने नई कहानी और नई कविता को एक नूतनतादी और नई दिशा भी। हिंदी साहित्य में प्रयोग धर्मिता का एक नया इतिहास गढ़ने के लिए साहित्य प्रेमियों के बीच वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। निश्चित रूप से वे अद्भुत प्रतिभा संपन्न साहित्यकार थे। अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को विविध, नवीन और व्यापक रूप प्रदान करने के लिए हिंदी साहित्य में स्वर्गीय केसरी कुमार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांतों को अपनाकर ही सुखी जीवन संभव
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने महावीर जयंती अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांतों को अपनाकर ही सुखी मानवीय जीवन संभव है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के त्याग, प्रेम व अहिंसा जैसे सिद्धांतों की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है, सिर्फ उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एवं उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करके ही आपसी भाईचारा व सद्भाव को मूर्त रूप दिया जा सकता है और तभी सुख शांति व सद्भाव पूर्ण समाज तथा एक खुशहाल राष्ट्र का निर्माण भी संभव है।

संगठन सृजन कार्यक्रम से लौटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र को हुआ स्वागत
देवघर/वरीय संवाददाता। चाईबासा स्थित टीआरटीसी में संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत दस दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास का जसीडीह स्टेशन पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गयी। राजेंद्र दास ने प्रशिक्षण के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला महासचिव गणेश दास, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव दास, छात्र संगठन के प्रियांशु कुमार, गोलू सिंह, राहुल राज, विमल, संतोष कुमार, पंकज कुमार आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार एसेसरीज दुकान की आड़ में चलाया जा रहा था ब्राउन शुगर बेचने का धंधा

  • पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर किया बरामद
  • एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    देवघर/संवाददाता। देवघर में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के रिखिया थाना इलाके के बाइपास सड़क पर एक बाइक शोरूम के सामने एक कार एसेसरीज दुकान में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने 14 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम अर्जुन महथा है जो रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया नावाडीह का रहने वाला है। बताया जाता है कार एसेसरीज दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर बेचने का धंधा चलाया जा रहा था। जिसका खुलासा पुलिस की छापेमारी में हुआ।
    बता दें कि रिखिया थाना क्षेत्र स्थित ‘कार सेंटर’ नामक दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जाता है कि दुकान संचालक वाहन एसेसरीज बेचने के साथ-साथ ग्राहकों को चोरी-छिपे ब्राउन शुगर की आपूर्ति भी करता था। इस अवैध कारोबार की भनक पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान से संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया, जिसे जांच के बाद ब्राउन शुगर बताया गया। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान पर अक्सर संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती थीं, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यहां नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है।
    पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप : पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
    इसे लेकर रिखिया थाना में एसआई अजय कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया। जिसमें जेल गये अर्जुन महथा के अलावे तीन अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। जिसमें एक नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया और दो रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा का रहने वाला है। तीनों कि गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी में जुट गयी है।

अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा पुलिस ने छापेमारी कर दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। बताया जाता है कि कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के बसमता इलाके से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर गुजरने वाला है। उक्त सूचना थाना प्रभारी सदलबल वहां पहुंचे। पुलिस के वाहन को आता देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। कुंडा पुलिस द्वारा अवैध बालू लदे ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई के लिये देवघर अंचलाधिकारी से पत्राचार किया गया है।

करंट की चपेट में आने से छात्रा गंभीर
देवघर/संवाददाता। बिजली के करंट की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा का नाम 16 वर्षीय ममता कुमारी है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कदिया गांव की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि घर के बगल के झाड़ी के उपर बिजली का तार पोल से लटका हुआ था। वह झाड़ी के पास जैसे पहुंची तो वह करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गयी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उसे पहले बिजली के तार की चपेट में बाहर निकाला उसके बाद इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

सड़क हादसे में पांच लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में राउफ अंसारी मधुपुर, गुलशन कुमार कुंडा, पुनम देवी बाघमारी, विक्रम कुमार और अभिषेक कुमार कास्टर टाउन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विषपान करने से महिला गंभीर
देवघर/संवाददाता। विषपान करने से गंभीर हुई एक महिला को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का रूबी देवी पति राकेश भगत है। जो नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ला की रहने वाली है। बताया जाता है कि परिवारिक विवाद में आवेश में आकर उसने जहरिले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

  • टेनिस बॉल क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी…
    ‘स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी’ का भव्य आयोजन 3 से 12 मई तक
    देवघर/संवाददाता। देवघर में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 3 मई से 12 मई तक स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें लगभग 170 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन केकेएन स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता को कुल 1 लाख 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता को 55 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बॉलर, फील्डर और विकेटकीपर को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए एक मजबूत कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें चेयरमैन के रूप में डॉ सुनील खवाड़े, अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सीईओ संजय मालवीय, सचिव आशीष झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कार्यकारी सचिव नीरज झा और कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेयी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें टीमों का गठन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पूरे झारखंड का नंबर-1 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट माना जा रहा है। इससे पहले यह प्रतियोगिता ‘सुनील खवाड़े ट्रॉफी’ के नाम से आयोजित की जाती रही है, लेकिन इस बार इसे स्व. वर्धन खवाड़े की स्मृति में नया स्वरूप दिया गया है। चेयरमैन डॉ. खवाड़े ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट आज के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवाओं में खेल भावना विकसित होती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आयोजन समिति का लक्ष्य है कि इस प्रतियोगिता को और भी बड़े स्तर पर ले जाकर राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए।

फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर 17500 रुपए की निकासी
देवघर/संवाददाता। गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के कोरका निवासी एक व्यक्ति के फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर खाता से अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुमोद रविदास ने देवघर साइबर थाना में शिकायत दिया है। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फिंगर का क्लोन बनाकर सीएसपी से 17500 रूपये की अवैध निकासी कर लिया गया है। साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।

चोरी हुए मोबाइल से 3.05 लाख की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा थानांतर्गत करनीबाग जागृतिनगर के रहनेवाले गिरिडीह जिले के उड़रो गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के एकाउंट से 3.05 लाख की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है देवघर में रहकर वह जेसीबी चलवाने का कार्य करता है। बताया कि वैष्णो देवी पूजा करने गया था। वहां से लौटने के क्रम में ट्रेन पर अंबाला में मोबाइल चोरी हो गयी। उक्त मोबाइल नंबर बैंक ऑफ बड़ौदा के एकाउंट से लिंक था, जो बंद नहीं करा सका। गायब मोबाइल के जरिये अज्ञात आरोपित ने एकाउंट से रुपए उड़ा लिया। शिकायत साइबर थाना में देकर कार्रवाई की मांग किया है। चोरी हुई मोबाइल पर फोन-पे व गूगल-पे बनाकर 22 ट्रांजेक्शन कर पैसे की निकासी किये जाने की बात सामने आयी है। साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।

बहला-फुसलाकर एक लड़की को ले भागा
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत रोहिणी के कानपुर गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर कतिपय व्यक्ती द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता एवं कानपुर गांव निवासी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कतिपय व्यक्ति के खिलाफ शिकायत कर पुत्री की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को करीब साढ़े नौ बजे उसकी पुत्री अपने घर से परीक्षा देने कहकर बाजला कॉलेज देवघर गई। जब शाम तीन बजे बेटी लौट कर घर नहीं आई तो पत्नी ने उसे जानकारी दी और कहा कि बेटी के फोन पर कॉल करने पर दो बार रिंग हुआ। इसके बाद स्वीच ऑफ कर दी। पत्नी जानकारी देने के बाद वह परिवार वालों के साथ बेटी की खोजबीन करने लगे तो पता चला कि उसकी बेटी को विकास धपरा उर्फ गोलू पिता पप्पू डोम, ग्राम मालोडीह थाना जसीडीह निवासी के साथ फोन पर बातचीत करती थी और वह लड़का भी अपने घर से गायब है। पिता ने कहा कि उसकी पुत्री को विकास धपरा उर्फ गोलू ने बहला फुसलाकर कहीं चला गया है। उन्होंने कहा कि उसकी पुत्री के साथ कुछ गलत हो सकता है।

दहेज की मांग पर विवाहिता के साथ मारपीट

  • ससुरावालों पर मामला दर्ज
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचरूखी गांव में तीन लाख रुपए की मांग कर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता खुशबू कुमारी पिता बुलू राउत ग्राम नामूपाड़ा थाना एवं जिला जामताड़ा निवासी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उसकी शादी 2025 में सोनू राउत पिता मनोज राउत ग्राम पंचरूखी थाना जसीडीह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई। शादी में उसके पिता ने नगद दो लाख रुपए, सोने की अंगूठी,चैन, बर्तन, कपड़े दिए थे। शादी के बाद ससुराल वालों ने अपने घर में आठ नौ महीने ठीक ठाक से रखा। इसके बाद उसके पति एवं ससुर लड़ाई झगड़ा करने लगे और बार बार धमकी देने लगे कि अगर तुमको यहां रहना है तो अपने पिता से तीन लाख रुपए मांग कर लाओ नहीं तो रहने नहीं रखेंगे। साथ ही दूसरी शादी करने की बात कही। जब वह विरोध की तो उसके ससुर मनोज राउत, पति सोनू राउत,सास सावित्री देवी एवं ननद मोनी देवी सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा। जनवरी 2026 को उसके साथ मारपीट कर पति ने उसे उसके मायके पहुंचा दिया। इसी बीच 14 मार्च 2026 को उसका पति सोनू राउत ने उसके रहते चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। शादी कराने में उसके ससुराल के उपरोक्त नामित व्यक्तियों सहित चाचा ससुर प्रमोद राउत ग्राम बाबूडीह थाना सोनाठाढ़ी जिला देवघर शामिल हैं। खुशबू कुमारी ने आगे कहा कि दिनांक 25 मार्च को जब वह ससुराल गई तो उक्त सभी लोगों ने जान मारने की नीयत से उसके गले में गमछा डालकर खींचने लगे। तब किसी तरह वहां से बचकर निकली। पुलिस ने खुशबू कुमारी के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store