• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

by admin
April 1, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों में मंगलवार को गांव के काली मंदिर में चैती काली पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुई। पालोजोरी ब्लॉक रोड स्थित काली मंदिर के वार्षिक पूजा में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। यह वार्षिक पूजा चैत माह में की जाती है। चैती पूजा को लेकर लोगो में काफी आस्था देखी जाती है। परंपरा के अनुसार पूरे चैत महिने के शनिवार व मंगलवार को माँ काली के दरबार में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि चैत माह के शनिवार या मंगलवार को मां काली की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है व पूरे गांव में सुख शांति बनी रहती है। सार्वजनिक सहयोग से पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई।

पालोजोरी मुखिया संघ की हुई बैठक

  • कई जनहित के मुद्दे पर हुए एकजुट
  • ईसीएल के अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
    पालोजोरी/संवाददाता। जनहित के कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को पालोजोरी प्रखंड के मुखिया पालोजोरी के एक निजी गेस्ट हाउस में जुटे। बैठक की अध्यक्षता मटियारा पंचायत के मुखिया नौशाद हक ने की। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर पदयात्रा निकाले जाने पर सहमति बनी।
    पालोजोरी लॉक रोड के निर्माण से जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर पेयजल की समस्या हो गई है। विभाग से अविलंब मरम्मती की मांग की गई। पालोजोरी प्रखंड कार्यालय में 14 अप्रैल से पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी की पदस्थापना करने की मांग रखी गई। सारठ प्रखंड की तरह पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं का नामांकन भी चितरा में ईसीएल द्वारा संचालित डीएवी स्कूल में कराने की मांग रखी गई। साथ ही मुखिया संघ जल्द ही ईसीएल के अधिकारियों से मिल ईसीएल के फंड से होने वाली विकास योजनाओं में पंचायत प्रतिनिधियों की सलाह लेने मांग रखी जाएगी। मौके पर संथाल परगना प्रमंडल मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन, अंशुक साधु, इंताज आलम, मिरुदी मुर्मू, ललकीशोर सोरेन आदि मौजूद थे।

जप, तप व ध्यान से लोगों में संचेतना का होता है संचार
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के प्रखंड करौं में मंगलवार को तीन दिवसीय बंगला संकीर्तन गायन, पाला, कुंजभंग भक्तिपूर्ण व गरिमापूर्ण वातावरण में पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर आस-पोडस के हजारों श्रद्धालुगण ने प्रभाष यज्ञ, साधार मान, कृष्ण रास लीला और कुंजभंग के महत्वपूर्ण विषयों पर संकीर्तन किया। पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कीर्तनिया लक्खी दास व अर्पिता मुखर्जी ने सरल सहज बंगला बोली में कहा कि जप, तप व ध्यान से लोगों में संचेतना का संचार होता है। कृष्ण राम नाम लेने भर से दुख दूर होता है। इस अवसर पर बहती भक्ति की बयार के साथ-साथ कृष्ण नाम के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो उठा। मौके पर सार्वजनिक संकीर्तन समिति के पदाधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित थे ।

कई गांवों में धूमधाम से चैती काली पूजा
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को चैती काली पूजा का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर महिलाओं ने मां काली का श्रृंगार कर मां से अखंड सौभाग्य की कामना की। मान्यता है कि चैत माह में मां काली की वार्षिक पूजा करने से रोगों का नाश होता है। साथ ही क्षेत्र में खुशहाली आती है। इस अवसर पर तेरहडीह नोखिला काली मंदिर में आचार्य जयनाथ पांडे, पंडित शंकर पांडे, पुजारी तीर्थनाथ सिंह के अलावा बिशनपुर काली मंदिर में आचार्य महेश पांडे, राजेश कुमार सिंह द्वारा पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। वहीं क्षेत्र के कुशमाहा के मां कुश्मेश्वरी काली, रक्ति, सारवां, सिरसा मानजोरी, बंदाजोरी, मोहलीडीह, पीछी दहुआ, डकाय, महतोडीह, भदियारा, बनरिया, डूबा, भुरकुंडा, कैनुवाटांड़, देवपहरी, पहारिया, पिपरासोल,परसोडीह, दुलीडीह, रायबांध, आसनबोनी, मड़वा ठाढ़ी आदि गांवों में चैताली पूजा धूमधाम से हुई।

बकियार थान बाबा की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • गांव की आस्था, संस्कृति व एकजुटता का है
    मघुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड के आदर्श ग्राम डिंडाकोली में चैत महीने के अवसर पर बकियार थान बाबा की पूजा धूमधाम, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। पूजा गांव की आस्था, संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक मानी जाती है। जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर गांव के चटिया मंटू बाउरी जो अपने पूर्वजों की परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते आ रहे हैं। वे विशेष भूमिका निभाते हैं। वे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना देते हैं। मंटू बाउरी पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूरे गांव के घर-घर जाते हैं और अरवा चावल,अक्षत का प्रसाद वितरित करते हैं। इस दौरान ग्रामीण श्रद्धा के साथ उनका स्वागत करते हैं। पूजा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।ग्रामीणों का मानना है कि बकियार थान बाबा के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के तहत जिन लोगों की इच्छाएं पूरी होती हैं। वे यहां आकर बकरा, मुर्गा और कबूतर की बलि अर्पित करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है लोग इसे बड़ी निष्ठा और नियमों के साथ निभाते है। इस पूजा की सबसे खास बात यह है कि यह एक प्राचीन पेड़ के नीचे संपन्न होती है। जिसे ग्रामीण अत्यंत पवित्र मानते हैं। कहा जाता है कि यह पेड़ लगभग 100 वर्षों से भी अधिक पुराना है’ और इसी के नीचे बकियार बाबा विराजमान हैं। यह स्थान ग्रामीणों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां लोग अपनी समस्याओं के समाधान और सुख-समृद्धि की कामना लेकर आते हैं। पूजा के दौरान पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। ढोल, नगाड़े और पारंपरिक गीत-संगीत से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। गांव में साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाएं भी सामूहिक रूप से गया था। मौके पर अरविंद सिंह, शिवनारायण सिंह, हेमंत सिंह, नवल किशोर सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह और कौशल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बकियार बाबा से गांव की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

जोगियाटिकुर गांव के जंगल में लगी आग
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डकाय पंचायत अंतर्गत जोगियाटिकुर गां व के समीप वन विभाग के जंगल में विगत दिन देर रात को आग लग जाने से धू-धूकर पेड़-पौधे जलने लगे। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े भाग को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचकर आग के रिट्रेस लाइन को काट कर आग को अन्य भाग में फैलने से रोका गया।

वज्रपात से मवेशी की मौत
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रक्ति पंचायत अंतर्गत बारिश के बीच बिजली का ठनका गिरने से मठटिकुर गांव के जानकी यादव की मवेशी की मौत हो गयी। वह घर के समीप बंधी हुई थी और परिवार के लोग काली मंदिर में पूजा करने गये थे। इस बीच बारिश के साथ वज्रपात हुई और भैंस इसके चपेट में आ गयी।

आंधी से घर पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल लोग
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र मे तेज आंधी आने से घुरनिया मलनिया गांव के खिजुर बोना टोला में देवनारायण यादव के खपरैल की घर पर सोहड़ा का पुराना पेड़ गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बिजली का तार टूट जाने के कारण बिजली कट गयी। परिजनों की मानें तो दूसरे घर में रहने के कारण परिवार के लोग बाल-बाल बच गये। पीड़ित परिवार ने इसकी जांच कर प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। तीन मवेशी और पूरा परिवार घर पर विशालकाय वृक्ष गिर जाने से दब गया था। गांव वाले ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा में उर्दू को शामिल करने की मांग
मधुपुर/संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 अधिसूचना में उर्दू भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाने को लेकर पूरे राज्य के उर्दू पढ़ने वाले छात्रों में रोष व्याप्त है । जिसको लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव शबाना खातुन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार से शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2026 नियमावली में संशोधन कर उर्दू भाषा को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में उर्दू भाषा को शामिल नहीं करना छात्रों के साथ अन्याय है। सरकार के इस निर्णय से उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके पूर्व के अधिसूचना में उर्दू भाषा को क्षेत्रीय भाषा में रखा गया था परंतु अधिसूचना 2026 में इसे हटा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उर्दू केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृतिक पहचान है जिसे अन्य राज्यों में सम्मान मिला है। पश्चिम बंगाल और बिहार में उर्दू को द्वितीय क्षेत्र भाषा का दर्जा प्राप्त है। झारखंड में उर्दू दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त होने पर भी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से हटा देना न्याय संगत नहीं है।झारखंड में उर्दू भाषा के महत्व के प्रमुख बिंदु आधिकारिक स्थिति झारखंड में उर्दू दूसरी भाषा है इसके अंतर्गत सरकारी कार्यालय में उर्दू में अभ्यावेदन स्वीकार किया जाते हैं और इनका उत्तर भी दिया है। नई शिक्षा नीति बहुभाषावाद को बढ़ावा देती है, इसलिए उर्दू को इससे बाहर रखना इस नीति के विरुद्ध है। उन्होंने झारखंड राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से मांग की है कि इस विषय में तुरंत गंभीरता से विचार करें और अधिसूचना को संशोधित कर उर्दू भाषा को शामिल करने का प्रावधान करें।

इस वित्तीय वर्ष का कोयला उत्पादन लक्ष्य रहा निराशाजनक : महाप्रबंधक

  • वित्त वर्ष 2025-26 में चितरा कोलियरी में 12.87 लाख टन कोयला उत्पादन
    चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले वर्षों की तुलना में कोयला उत्पादन लक्ष्य निराशाजनक रहा। यह बातें चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में चितरा कोलियरी में कुल 12 लाख 87 हजार टन कोयला उत्पादन हुआ, जबकि कोयला डिस्पैच रेलवे व रोडसेल को लेकर कुल 7 लाख 75 हजार टन किया गया। वहीं इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 15 लाख 32 हजार टन कोयला उत्पादन किया गया था, जो इस वर्ष की तुलना में काफी अधिक था।
    जीएम कुमार ने बताया कि उत्पादन कम रहने के पीछे मुख्य कारण जमीन की कमी रही। जमीन संबंधी समस्याओं के कारण कई स्थानों पर खनन कार्य प्रभावित हुआ, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि आने वाले वित्त वर्ष 2026-27 में 2 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रबंधन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा ताकि खनन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और उत्पादन बढ़ाया जा सके। वहीं अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि बाजार में कोयले की मांग कम रहने के कारण कोयले की बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोलियरी के कोल डंप में 10 लाख टन से अधिक कोयला जमा है, जिसके कारण डिस्पैच का आंकड़ा भी कम रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वित्त वर्ष में जमीन अधिग्रहण और बाजार की स्थिति में सुधार होने पर चितरा कोलियरी बेहतर प्रदर्शन करेगी और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेगी।

रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से पूर्व मंत्री ने सौंपा शोक संदेश

  • पीड़ित परिवार के साथ होने का दिया भरोसा
    पालोजोरी/संवाददाता। रेडक्रॉस सोसायटी, पालोजोरी शाखा के आजीवन सदस्य मनोज सिंह के पिता के बीते दिनों निधन के बाद रेडक्रॉस सोसायटी, पालोजोरी शाखा के सदस्यों के द्वारा मनोज कुमार सिंह और उनके परिजनों को फाड़ासिमल स्थित उनके आवास पर सोसायटी द्वारा आधिकारिक रूप से जारी शोक संदेश सौंपा गया। सोसायटी के सदस्य सह पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने पालोजोरी शाखा के संयोजक श्रीकांत मंडल, सह संयोजक संतोष दत्ता, आनंद दे और नीला दास के साथ शोक संदेश सौंपा। जानकारी हो कि प्रावधान के अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य के किसी परिजन के निधन पर सोसायटी के द्वारा शोक संदेश सौंपा जाता है। श्रीकांत मंडल ने कहा कि मनोज सिंह के पिता के निधन पर रेडक्रॉस सोसायटी मर्माहत है और दु:ख की इस विकट परिस्थिति में सोसायटी परिजन के साथ खड़ा है। मौके पर सरोज सिंह, कैलाश सिंह, ईंदू देवी, सुरेश सिंह, जया सिंह, डब्बू सिंह, नीरज सिंह, अमित सिंह, सुमित सिंह, आकाश सिंह, आदित्य सिंह, मयंक सिंह, साक्षी सिंह, माही सिंह आदि मौजूद थे।

सरैया गांव में निकली भव्य कलश यात्रा
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव में बजरंगबली मंदिर का 21 साल पूर्ण होने पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख संजय राय जी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

ठाढ़ी पैक्स में धान बेचने वाले 74 किसानों का नहीं हुआ भुगतान

  • 60 किसानों की प्रविष्टि पर भी आफत, किसान परेशान
    चितरा/संवाददाता। चितरा के ठाढ़ी पैक्स में धान बेचने वाले किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां 74 किसानों को अब तक उनके धान का भुगतान नहीं मिल पाया है, वहीं दूसरी ओर 60 किसानों की प्रविष्टि अब तक नहीं हो सकी है। इससे किसानों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने के बाद करीब एक माह में 132 किसानों से 1710 क्विंटल धान खरीदारी की गई है। जिसमें मात्र 58 किसानों को ही पैसे का भुगतान हुआ है। 74 किसानों के धान का पैसा भुगतान अब तक किया नहीं गया है
    क्या कहते हैं किसान : किसानों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित समय पर पैक्स में धान की आपूर्ति कर दी थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को दैनिक जरूरतों और खेती की अगली तैयारी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन किसानों की प्रविष्टि नहीं हुई है, उनका भुगतान भी अधर में लटक गया है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। इस संबंध में किसान धनंजय प्रसाद राय ने कहा कि उन्होंने 95 क्विंटल धान पैक्स के माध्यम से बेचा है, लेकिन एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान उमेश मंडल ने बताया कि उन्होंने 45 क्विंटल धान पैक्स में दिया है, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने के कारण पैसों की काफी तंगी हो गई है। उन्होंने सरकार से अविलंब बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है। किसान लक्ष्मण मंडल ने कहा कि उन्होंने 25 क्विंटल धान पैक्स में बेचा है, लेकिन धान की कीमत अब तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने सरकार से जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
    किसान कामदेव मंडल ने कहा कि अच्छी कीमत मिलने की आशा में उन्होंने मेहनत से उपजाई धान को क्रय केंद्र में दिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है, जिससे वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा किसान श्रीनाथ मंडल, जितेंद्र कुमार राय, शालिग्राम राय, मनोज मंडल आदि ने बताया कि धान खरीद के समय सभी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई थी, इसके बावजूद न तो समय पर भुगतान हो रहा है और न ही सभी किसानों की प्रविष्टि की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर बकाया भुगतान कराने और लंबित प्रविष्टियों को अविलंब पूरा कराने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    क्या कहते हैं ठाढ़ी पैक्स अध्यक्ष : इस संबंध में ठाढ़ी पैक्स अध्यक्ष याकूब अंसारी ने कहा कि चावल मील में धान नहीं लेने के कारण काफी मात्रा में धान पैक्स गोदाम में पड़ा हुआ है। पैक्स में धान खरीदारी भी एक माह से बंद है। कहा कि किसानों को पैसा भुगतान नहीं होने के वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store