• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

by admin
April 1, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रोमांचक फाइनल में तीन रनों से जीत, सरिता सोरेन टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला के लिए आज का दिन खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया, जब झारखंड महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले में देवघर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची को 3 रनों से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। चाईबासा में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद तक संघर्ष देखने को मिला, जहां देवघर की टीम ने संयम और जुझारूपन का परिचय देते हुए जीत सुनिश्चित की। पूरे टूर्नामेंट में देवघर की टीम अपराजेय रही और अपने दमदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि जिले की महिला क्रिकेट अब नई ऊंचाइयों को छू रही है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में देवघर का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 25 मार्च से हुई थी, जिसमें देवघर ने अपने घरेलू मैदान कमलकांत नरौने स्टेडियम में खेले गए सभी लीग मुकाबले जीतकर ग्रुप चैंपियन के रूप में नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। टीम ने हर मैच में संतुलित प्रदर्शन किया, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने जिम्मेदारी निभाई।
सेमीफाइनल में देवघर की टीम ने रामगढ़ को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टीम की एकतरफा जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया। फाइनल में रांची जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी खिलाड़ियों ने उसी लय को बरकरार रखा और करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला : आखिरी गेंद तक रोमांच : चाईबासा में खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। देवघर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में रांची की टीम ने भी जोरदार चुनौती पेश की। हालांकि, देवघर की गेंदबाजों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रांची को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया और टीम को 3 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
सरिता, जयमाला और अंजली का दमदार प्रदर्शन : इस टूर्नामेंट में देवघर की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। सरिता सोरेन ने पूरे टूर्नामेंट में 6 मैचों में 342 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने दो शानदार शतक भी लगाए और पूरे टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं। वहीं गेंदबाजी में जयमाला कुमारी और अंजलि हेंब्रम ने 9-9 विकेट लेकर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक गेंदबाजी ने विरोधी टीमों को दबाव में रखा।
जिला क्रिकेट संघ में खुशी की लहर : टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देवघर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। संघ के सचिव विजय झा समेत अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे जिले के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
जसीडीह स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत : चैंपियन टीम का आगमन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जसीडीह स्टेशन पर होगा। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। गाजे-बाजे और उत्साह के माहौल में विजेता टीम का अभिनंदन किया जाएगा। देवघर की इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि जिले की बेटियां अब खेल के हर मंच पर अपना परचम लहराने के लिए तैयार है।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई तिमाही बैठक

  • अंतर प्रख्यात साहित्यकार भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती भी मनी
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह स्टेशन परिसर स्थित भवन में मंगलवार को जसीडीह राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक जसीडीह स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती/स्मृति समारोहपूर्वक मनायी गयी। सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारियों/कार्मिकों एवं बच्चों ने भवानी प्रसाद मिश्र की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्टेराकास के मानक मदों पर चर्चा/ विचार-विमर्श हुआ। साथ ही भवानी जी की व्यक्तित्व और कृतित्व पर साहित्यिक परिचर्चा हुई। उनकी लोकप्रिय कविताओं ( गीतफरोश, बंजर हो जाओगे, सतपुड़ा के घने जंगल, बुनी हुई रस्सी आदि) का पाठ स्टेशन प्रबंधक जसीडीह शंकर शैलेश, अखिलेश कुमार/ स्टेशन प्रबंधक/सिमुलतला, राजीव कुमार तिवारी/ मुख्य गाड़ी लिपिक, कौशलेश/ ट्रेन मैनेजर, फुलवंती, उनकी सुपुत्री रिया और पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता/ वरिष्ठ अनुवादक ने सस्वर पाठ करके समारोह को गरिमा प्रदान की। तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी भी आयोजित हुई , जिसमें भवानी प्रसाद मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व के अलावा रेल एवं राजभाषा पर आधृत प्रश्न शामिल थे। सही उत्तर देनेवाले कार्मिकों/परिजनों को आन द स्पॉट पुरस्कार प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रामायण सिंह, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर/समाडि मृत्युंजय कुमार, उप निरीक्षक/रेल सुरक्षा बल कालिपद हाँसदा, रौशन कुमार, सुनील कुमार साह/आरक्षी/रेल सुरक्षा बल,वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर/टेली निशांत कुमार ,मुख्य टिकट निरीक्षक ए के निराला, सोनी चौरसिया/स्टेशन प्रबंधक कार्यालय/जसीडीह आदि उपस्थित थे। जबकि संयोजक/स्टेराकास-सह-तकनीशियन/ रेल पथ/ जसीडीह शंकर कुमार केशरी ने काबिले तारीफ मंच संचालन किया।

पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मंत्री हफीजुल गए असम
मघुपुर/संवाददाता। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन असम विधानसभा चुनाव मे अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष मे चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचे है। मंत्री हफीजुल असम के बोरछोला विधानसभा क्षेत्र के ठेलमाजा मे पार्टी प्रत्याशी अब्दुल मजान के पक्ष मे जोरदार जन सम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने प्रत्याशी अब्दुल मजान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थित साथियों का उत्साह, उमंग और पार्टी के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि बोरछोला विधान सभा में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। मंत्री हफीजुल ने कहा कि सभी साथियों का संकल्प और मेहनत निश्चित रूप से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण, उत्साह और उमंग देख कर लगता है कि जीत निश्चित है।

कुशमेश्वरी माता मंदिर में भव्य अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई पूजा

  • आस्था के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • कन्या पूजन और माता श्रृंगार के साथ निभाई गई प्राचीन परंपरा
  • पूर्व मुखिया सह पूजा कमेटी के संरक्षक रहे स्व हरिशंकर पत्रलेख को लोगों ने किया याद
    देवघर/नगर संवाददाता। जिले भर में आज पारंपरिक आस्था और लोक संस्कृति का प्रतीक गंवाली पूजा पूरे विधि-विधान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चरपा, बगजोरा, दासडीह, कुशमाहा, कुरवा, महतोडीह, भंडारो सहित जिले के कई गांवों में विशेष तैयारी के साथ मनाया गया। ग्रामीण इलाकों में यह पूजा वर्षों से चली आ रही परंपरा के रूप में मनाई जाती है, जिसमें श्रद्धा और सामूहिक भागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। सारवां प्रखंड स्थित प्राचीन कुशमेश्वरी माता मंदिर इस आयोजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ रहा। यहां हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हुआ। माता के मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भक्तों द्वारा माता का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही कुंवारी कन्याओं का पूजन भी परंपरा के अनुसार संपन्न होगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। गांवों में इस पूजा के दौरान बलि देने की परंपरा भी निभाई गई, जिसे स्थानीय मान्यताओं के अनुसार धार्मिक आस्था से जोड़ा जाता है। सुबह से ही भक्तजन पूजा-अर्चना में जुट रहे। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहेगा। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की देखरेख में मंदिर के पुजारी दुर्गा प्रसाद लस्कर व पूजा समिति के सहयोग से पूरे आयोजन को सफल बनाया गया। बनाने में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि माता कुशमेश्वरी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, इसी कारण हर साल यहां दिनों दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पिछले वर्ष उन्होंने ही मुख्य रूप से माता की पूजा-अर्चना का दायित्व निभाया था, लेकिन उसी दिन देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और अगले दिन उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस बार पूजा के दौरान उनकी स्मृति में विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। वैसे 02 अप्रैल उनकी पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में स्व हरिशंकर पत्रलेख की प्रतिमा भी लगाया गया है, जिससे अंतिम रूप से मूर्तरूप देने में लगभग एक महीने का वक्त लगने की संभावना है। कुल मिलाकर गंवाली पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण समाज की एकजुटता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखने का माध्यम बन गया है। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, तंजानिया से गांव पहुंचे गोरेमारा के संजीत कुमार, रामकांत पत्रलेख, जटाशंकर झा, शिवशंकर झा आदि माता कुसमेश्वरी की प्राचीन काल की पूजा, माता की महिमा व स्व हरिशंकर पत्रलेख की स्मृति को याद किया। उनकी ख्याति की खासियत यह देखने को मिला कि अभी राजस्थान से मंगाई गई प्रतिमा का अनावरण हुआ भी नहीं है और पूजा करने आने वाले महिला पुरुष उनकी प्रतिमा को निहारते और पुष्प अर्पित कर नमन करते हैं। मौके पर विक्रम पत्रलेख, कुंदन लस्कर, रविकांत पत्रलेख, मनोज पत्रलेख, लक्ष्मण पत्रलेख, दीपक पत्रलेख, राजा पत्रलेख, जटाशंकर झा, डब्बू पत्रलेख, पूर्व मुखिया छोटू पत्रलेख, अमित पत्रलेख, आदित्य पत्रलेख, सहित आसपास के गांवों के महिला पुरूष उपस्थित थे।

मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजा धूमधाम के साथ संपन्न

  • काफी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी स्थित मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में धूमधाम के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुरोहितों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां तारा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां तारा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
    वार्षिक पूजा के अवसर पर मनोकामना पूर्ण होने पर दर्जनों श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि भी दी गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों, जयकारों और ढाक-नगाड़ों की ध्वनि से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इससे पूर्व सोमवार की रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को भवानीपुर स्थित मरचंडी काली मंदिर में भी परंपरागत गंवाली पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुई, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।

हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार
हजारीबाग/एजेंसी। हजारीबाग जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात एक जुलूस के दौरान मामूली विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना रात करीब 12:30 बजे हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस के अनुसार, जुलूस में करन यादव डीजे पर नाच रहा था। रामकुमार साव ने उसे नीचे उतरने और शांत रहने को कहा।
इसी बात पर विवाद बढ़ गया और करन यादव ने रामकुमार साव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रामकुमार साव की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित करन यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके दोस्त नीतेश कुमार यादव उर्फ छोटा डॉन और नीतेश के पिता अरुण यादव ने उसे छिपाने और हत्या में प्रयुक्त हथियार को ठिकाने लगाने में मदद की थी। वारदात की सूचना मिलते ही पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपित करन कुमार यादव और उसके साथी नीतेश कुमार यादव को कंडसार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी अरुण यादव को छड़वा डैम काली मंदिर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी भुजाली (चाकू) बरामद की है। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एनई होरो की शताब्दी जयंती के अवसर पर पत्थलगड़ी
खूंटी/एजेंसी। कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर मिशन चौक में मंगलवार को एनई होरो की शताब्दी जयंती के अवसर पर पत्थलगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुंडा परंपरा के अनुसार विभिन्न गांवों के पाहनों की ओर से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने गोविंदपुर मिशन मोड़ स्थित होरो की प्रतिमा और पत्थरगढ़ी स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में परंपरागत रीति से महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें मंच तक पहुंचाया, जहां माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खूंटी धर्मप्रांत के बिशप मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की धर्मपत्नी अनिता कंडुलना और दयामनी बारला शामिल रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि होरो ने लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया। वहीं अनिता कंडुलना ने जल, जंगल और जमीन को आदिवासी पहचान बताते हुए एकजुटता पर जोर दिया। जोन पाहन ने एनई होरो के जीवन और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होरो ने लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और शिक्षा तथा न्यायिक व्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दो बार खूंटी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और सात बार विधायक चुने गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद थे।

लाखों का डोडा और तैयार अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
रांची/एजेंसी। रांची पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नामकुम इलाके से 85 लाख रुपये का डोडा, 3.50 लाख के अफीम के साथ ढाई लाख रुपये नकद बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मंगलवार को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डोडा और अफीम की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह के सदस्य मनीष तिर्की को रांची के नामकुम इलाके से गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थानान्तर्गत ग्राम-बुदरी में एक गिरोह के द्वारा अफीम एवं डोडा की तस्करी की जा रही है तथा उनके पास अवैध अफीम एवं डोडा छुपा कर रखा हुआ है। इसके सत्यापन के बाद की गई छापामारी के क्रम में नामकुम थाना क्षेत्र के ग्राम-बुदरी स्थित मनीष तिर्की के पक्का-कच्चा मकान से विभिन्न रंग के प्लास्टिक के बोरा में भरा हुआ डोडा कुल- 31 बोरा एवं मकान परिसर में खड़ी सफेद रंग के गाड़ी ( जेएच05 एएस1583) से प्लास्टिक के बोरा में डोडा कुल चार प्लास्टिक बोरा में डोडा भरा हुआ बरामद किया गया, जिसका कुल वजन- 566.5 किलो पाया गया। तलाशी के क्रम में मनीष तिर्की के घर के अंदर रखे अलमीरा के दराज से प्लास्टिक में पैक किया हुआ 700 ग्राम तैयार अफीम, अफीम तौलने के लिए डिजिटल मशीन, नकद रकम- 2,28,000 रुपये, बैंक पासबुक एवं फोन बरामद किया गया। बरामद डोडा, अफीम एवं नकद रुपये के संबंध वैध कागजात की मांग करने पर मनीष तिर्की ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद बरामद नशे की खेप को विधिवत जब्त किया गया, साथ ही पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम-पता मनीष तिर्की को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि उसके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने की उद्देश्य से अवैध डोडा एवं अफीम के कारोबार के लिए एक सिंडिकेट बनाया गया है, जो मादक पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहा है। इस सिंडिकेट में रांची जिला के अलावा खूंटी एवं हजारीबाग जिले के भी सदस्य शामिल है। इस गिरोह के द्वारा अवैध व्यापार के संचालन में नकद लेन-देन के अलावे डिजिटल भुगतान-लेन-देन भी किया जाता है। गिरोह के जरिये अवैध डोडा एवं अफीम की खरीद स्थानीय स्तर पर की जाती है तथा अन्य जिलों में इसकी सप्लाई सिंडिकेट के माध्यम से की जाती है। इस गिरोह के पास कई चारपाहिया वाहन है, जिन्हें अवैध कारोबार के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस गिरोह में शामिल अन्य सक्रिय सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस छापेमारी में जब्त डोडा का अनुमानित मूल्य 84,97,500 और जब्त अफीम का अनुमानित मूल्य 3,50,000 रुपये आंका गया है।

श्रीराम के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण का आधार : वीरेंद्र विमल
जमशेदपुर/एजेंसी। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंगलवार को श्रीरामोत्सव मनाया गया। यह आयोजन हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर हनुमान जन्मोत्सव तक चलने वाले देशव्यापी श्रीरामोत्सव श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके माध्यम से विहिप भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पटना एवं गुवाहाटी क्षेत्र के संत संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि हर युग के लिए आदर्श पुरुष हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सामाजिक और राजनीतिक संरचना भी श्रीराम के आदर्शों और उनके सुशासन की नीति से प्रेरित रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज के समय में यदि कोई तत्व पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ता है,तो वह भगवान श्रीराम की भावना ही है,जिसका सजीव उदाहरण अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर है।
वीरेंद्र विमल ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन की प्रेरणाएं आज भी समाज को एकजुट रखने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने लोगों से आ”ान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं,जिससे समाज में नैतिकता,एकता और समरसता मजबूत हो सके। कार्यक्रम में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग में रावण के संहार के लिए विभिन्न शक्तियां श्रीराम के नेतृत्व में एकजुट हुई थीं,उसी प्रकार आज भी हिंदू समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में पहली बार रामनवमी अखाड़ा समितियों और हिंदू समाज को विहिप के मार्गदर्शन में एकजुट करने का प्रयास किया गया है,जो सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर प्रांत मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता,विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश,बजरंग दल विभाग संयोजक मुन्ना दुबे, महानगर मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, बलोपासना प्रमुख प्रतिक, प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता,महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता और एकता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

जेल से बाहर निकले जेएलकेएम नेता का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रामगढ़/एजेंसी। रामगढ़ के गोला पीसीआर कांड के विरोध में आवाज उठाने पर करीब 17 दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता संतोष महतो और उनके साथी देवानंद महतो, शिवनंदन मुंडा और शहबाज अनवर गोल्डी के मंगलवार को जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष महतो ने प्रशासन और स्थानीय सत्ताधारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांड में दो निर्दोष संथाली युवाओं अजीत हेम्ब्रम और सागर हेम्ब्रम की जान गई, उस मामले में न्याय मांगने वालों को ही अपराधी बनाकर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल की दीवारें सच्चाई और ईमानदारी को कैद नहीं कर सकतीं। प्रशासन ने हम पर झूठे आरोप लगाकर आंदोलन को दबाने की कोशिश की, लेकिन आज हमारी रिहाई ने साबित कर दिया कि जीत अंतत: सत्य की ही होती है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दिए गए 10 हजार और 25 किलो चावल के मुआवजे को भद्दा मजाक करार दिया। संतोष महतो और देवानंद महतो ने अपनी तीन सूत्री मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक घटना के प्रत्येक पीड़ित परिवार को 20 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक यह लड़ाई खत्म नहीं होगी। इस दौरान जेएलकेएम के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेटे के जन्मदिन की तैयारी में जुटी थी मां, गिरने से मौत
कोडरमा/एजेंसी। बेटे के जन्मदिन की तैयारी में जुटी मां की गिरने से मौत हो गयी। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा भी किया। मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा का है। यहां छज्जा से गिरने से घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना देवी (30) के रूप में की गई है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि मीना देवी के छोटे बेटे का जन्मदिन था, जिसे लेकर वह अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छज्जे से सिर के बल सीधे जमीन पर आ गिरी। बुरी तरह से घायल होने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल ले गए। जहां करीब दो घंटे तक चले इलाज के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मीना देवी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही प्रभारी एसडीओ ओम प्रकाश मंडल और कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन परिजन लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। इधर, घंटों चले इस हंगामे के बाद एसडीओ के आश्वासन पर परिजनों ने हंगामा बंद किया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी एसडीओ ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे चार पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।

नौ दिवसीय श्री श्री 108 नवाह्न पारायण मानस पाठ महायज्ञ से माहौल भक्तिमय
देवघर/नगर संवाददाता। जिले के देवीपुर प्रखंड के महुआडांड़ पंचायत के भयहरण (बेहरन) गांव के प्राचीन दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 नवाह्न पारायण मानस पाठ महायज्ञ के 40 वें वर्ष में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। प्रतिदिन पूजन, पाठ, संध्या आरती, हवन से वातावरण धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिमय बना हुआ। धार्मिक सुंगध से अयोध्या, काशी, वृंदावन जैसा अनुभव दुबे बाबा मंदिर परिसर भयहरण बेहरन में बना हुआ है। पंडित मंडली द्वारा प्रात: 8 बजे से पूजन, मानस पाठ, संध्या हवन व आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सातवें दिन मंगलवार को संध्या में अयोध्या से पहुंचे प्रवचन कर्ता आचार्य शुभम जी महाराज के मुखारविंद से रामचरित मानस कथा का श्रवण लोगों ने किया। जबकि रात 10 से प्रसिद्ध झारखंडी जागरण गायक जितेंद्र जितू व गायिका राज लक्ष्मी का जागरण कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ती है। कल 1 अप्रैल को प्रवचन के अलावा प्रसिद्ध भजन गायक हजारी पांडेय व गायिका सुरूची सिंह का जागरण कार्यक्रम तथा 2 अप्रैल को पुर्णाहुति रात्रि 10:30 बजे भोजपुरी गायक चंदन यादव व गायिका अदिति राज, रेम्बो मुखिया रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यज्ञ को संपन्न कराने में आचार्य मुरलीधर पांडेय के सान्निध्य में मुख्य यजमान किशोर झा, उनकी धर्मपत्नी पूर्व मुखिया दुर्गा देवी, दुबे बाबा पूजा सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष शिवानंद शाही प्रधान जी सहित यज्ञ समिति के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभा जा रहा है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store