• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

by admin
April 2, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मारगोमुंडा/संवाददाता। खमरबाद गांव में मां काली ओर मां शीतला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर 251 महिला और कन्याओं ने कलश लेकर बगडोरो नदी पहुंची। जहां पंडित ओमकार पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने कलश का संकल्पित कराकर जल भरा गया। फिर कलश यात्रा मंदिर पहुंची। गांव में चारों ओर भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस दौरान खमरबाद सहित पट्टजोरी, भंडारो, पिपरा आदी गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं कलश यात्रा को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्य सहित समस्त ग्रामीण श्रद्धापूर्वक मौजूद थे।

अखंड श्रीराम कीर्तन सह रामायण पाठ का शुभारंभ
जसीडीह/संवाददाता। श्रीराम दरबार समिति जसीडीह के सौजन्य एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से जसीडीह हटिया स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को अखंड श्रीराम कीर्तन सह अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंडित कामदेव पांडेय ने पंडित मदन झा के साथ पूजक निरंजन सिंह एवं उनकी पत्नी के हाथों विधि-विधान से पूजा अर्चना कराकर अखंड श्रीराम कीर्तन एवं रामायण पाठ का शुभारंभ कराये। जबकि जसीडीह क्षेत्र के कीर्तन मंडली ने अखंड श्रीराम कीर्तन भजन आदि से किया। आयोजक समिति ने बताया कि बुधवार को करीब बारह बजे पूजन एवं श्रीराम कीर्तन शुरू किया गया। जो 24 घंटे तक चलते गुरुवार को संपन्न होगा। अनुष्ठान को सफल बनाने में महेंद्र प्रसाद वर्णवाल,जय राम सिंह, संजीव सिंह, राहुल सिंह, पिंटू कुमार, गंगा वर्णवाल, शशि गुप्ता, विद्यापति दुबे, आदित्य कुमार, पप्पू ठाकुर आदि लगे हुए हैं।

रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का मेयर ने किया निरीक्षण, 48 फ्लैट तैयार

  • जल्द होगा लाभुकों का गृह प्रवेश, शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत ने बुधवार को मोहनपुर प्रखंड के रामपुर स्थित निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) वर्टिकल-3 परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित कर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे। वार्ड संख्या 24 अंतर्गत रामपुर में चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बन रहे आवासीय फ्लैटों का मेयर ने बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुल 666 फ्लैटों में से 48 फ्लैट का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। हालांकि इन तैयार फ्लैटों में अभी बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिससे लाभुकों को हस्तांतरण में देरी हो रही है। मेयर ने इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन 48 फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए जल्द ही लाभुकों का गृह प्रवेश कराया जाएगा, ताकि उन्हें अपने आशियाने का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण कार्य कर रहे संवेदक (ठेकेदार) को भी सख्त निर्देश दिए कि शेष फ्लैटों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, और नगर निगम इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि योजना के तहत चयनित सभी लाभुकों को जल्द से जल्द उनके फ्लैट उपलब्ध कराने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस निरीक्षण से लाभुकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें अपने सपनों का घर मिलने वाला है।

मोदी बांध पर फिर तेज हुआ निर्माण, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी कार्रवाई अधूरी

  • समाजसेवी सूरज झा ने डीसी को सौंपा आवेदन
  • अतिक्रमण हटाने की मांग, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर कंटेंप्ट की चेतावनी
    देवघर/नगर संवाददाता। मोहनपुर अंचल क्षेत्र के बाघाकुरा मौजा स्थित चर्चित मोदी बांध भूमि पर एक बार फिर निर्माण कार्य तेज हो गया है। प्रशासनिक रोक और हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यहां ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी की जा रही हैं। इसको लेकर समाजसेवी सूरज झा ने बुधवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। आवेदन में श्री झा ने कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका के बावजूद वास्तविक स्थिति चिंताजनक है। जहां सरकार की ओर से कोर्ट में यह दावा किया गया था कि निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है, वहीं मौके पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह न्यायालय के समक्ष भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने जैसा है।
    प्रशासन के दावों के विपरीत जारी निर्माण : स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, माउंट असीसी स्कूल द्वारा संचालित क्षेत्र में तालाब (बांध) की जमीन पर तेजी से भवन निर्माण किया जा रहा है। पिछले एक-दो महीनों में ही यहां कई ऊंची संरचनाएं खड़ी कर दी गई हैं। जबकि पहले प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगाकर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था और रिखिया थाना को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
    जांच रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई : सूत्रों के मुताबिक अंचलाधिकारी द्वारा सीआई, कर्मचारी और अंचल अमीन की संयुक्त जांच रिपोर्ट अपर उपायुक्त को सौंपी जा चुकी है। रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि संबंधित भूमि पंजी-2 में बांध के रूप में दर्ज है और वहां निर्माण कार्य अवैध है। साथ ही एसपीटी एक्ट की धाराओं का हवाला देते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया गया है। हालांकि रिपोर्ट सौंपे जाने के करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फाइलें अभी भी कार्यालयों में लंबित पड़ी हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
    क्या है पूरा मामला : बाघाकुरा मौजा में द गोखला फ्रांसीसियन सोसाइटी द्वारा संचालित माउंट असीसी स्कूल के लिए कुल 10.92 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। इसमें प्लॉट संख्या 30 के अंतर्गत 5.57 एकड़ जमीन पंजी-2 में ‘बांध’ के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इसी जमीन को समतल कर वहां भवन निर्माण की नींव रखी गई। तत्कालीन उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर पहले निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद सूरज झा ने मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की, जिस पर न्यायालय ने सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
    निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग : सूरज झा ने अपने आवेदन में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, स्थल निरीक्षण किया जाए और तालाब की जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल रोका जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और सच्चाई से अवगत कराते हुए कोर्ट में सही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का सहारा लेने को मजबूर होंगे। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर प्रशासनिक जवाबदेही और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जसीडीह स्टेशन में अंडर-23 झारखंड गर्ल्स विजेता टीम का जोरदार स्वागत
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर अंडर 23 झारखंड गर्ल्स विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया। नगर निगम देवघर के वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद संदीप कुमार एवं शैलेश कुमार ने बताया कि अंडर-23 झारखंड गर्ल्स टी-20 टूर्नामेंट में अंडर-23 देवघर की टीम ने फाइनल में रांची को हराकर खिताब जीत लिया। फाइनल मैच चाईबासा में खेला गया था। देवघर की टीम फाइनल मैच में शील्ड जीतकर ट्रेन से बुधवार को जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर वार्ड नंबर एक के पार्षद संदीप कुमार, जिला संघ से गोरे, अभय गुप्ता, लाली भैया, शैलेश कुमार आदि ने विजेता टीम का जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।

बरजोरी में कुंज भंग के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन

  • भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु
    चितरा/संवाददाता। कोलियरी क्षेत्र के बरजोरी गांव स्थित गौउर-निताय मंदिर सह ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को कुंज भंग अनुष्ठान के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया और ‘श्री राधे-श्री राधे’ के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान बीरभूम जिला अंतर्गत बोलपुर से आई पाला कीर्तन गायिका कृष्णा मंडल चौधरी ने मंगलवार की रात्रि एवं बुधवार को पाला कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की लीलाओं और भक्ति गीतों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। समापन के अवसर पर विधि-विधान के साथ कुंज भंग अनुष्ठान किया गया, जिसके बाद हरिनाम संकीर्तन का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। पूरे आयोजन के सफल समापन पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया।

एथलेटिक्स ट्रायल में प्रतिभाओं का जलवा, 187 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

  • बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 25 सदस्यीय टीम का चयन, चंदनक्यारी (बोकारो) में लहराएंगे परचम
    देवघर/नगर संवाददाता। केकेएन स्टेडियम देवघर में बुधवार को जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग का भव्य ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कुल 187 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन मैदान पर जोश, जुनून और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 25 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। यह टीम आगामी 17 अप्रैल को चंदनक्यारी (बोकारो) में आयोजित प्रतियोगिता में देवघर का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम 16 अप्रैल को जसीडीह से रवाना होगी। उन्होंने कहा कि चयनित सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपलब्ध कराया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा लागू नई स्पोर्ट्स पॉलिसी से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जिनमें प्रतिभा है, वे मैदान तक जरूर आएं और अपने सपनों को साकार करें। संघ के सचिव मनोज मिश्रा ने चयनित टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार देवघर की टीम संतुलित, मजबूत और जीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।
    स्पर्धाओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी : 5000 मीटर महिला वर्ग में जिया कुमारी और पुरुष वर्ग में शुरोधन बास्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में उमाशंकर कोल द्वितीय रहे। 1500 मीटर पुरुष में गुड्डू रजक और बबुआ वर्मा क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में रिया कुमारी ने बाजी मारी। 100 मीटर पुरुष में सुजीत हेंब्रम और महिला में खुशी कुमारी प्रसाद विजेता बनीं। 400 मीटर पुरुष में तारकेश्वर टुडू और महिला में रंजुला ने शानदार प्रदर्शन किया। 800 मीटर पुरुष में नीतीश महतो तथा महिला वर्ग में रिया कुमारी प्रथम रहीं, वहीं सुहानी कुमारी और रंजुला द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर पुरुष में सुजीत हेंब्रम और महिला में ग्रीषी टुडू ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में शिवम कुमार और शॉटपुट थ्रो में राज रोशन व रामानंद सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। मौके पर आशीष झा, नीतू देवी, गौरव कुमार, दीपक कुमार, चंदन, राहुल, रजनी, साहिल और रंजन सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

देवघर की बेटियों का जलवा…
अंडर-23 क्रिकेट विजेता टीम का हुआ भव्य स्वागत

  • जिले में खुशी की लहर, अधिकारियों और क्रिकेट संघ ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में शानदार जीत दर्ज कर लौटी देवघर की विजेता महिला टीम का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया। जैसे ही टीम स्टेशन पहुंची, देवघर जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों ने गुलदस्ते भेंट कर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों का परिचय जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से कराया गया। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ और देवघर महापौर रवि राउत भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि यह जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ियों ने जिला क्रिकेट संघ और प्रशासन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संघ हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा और उनके विकास के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर संघ के अन्य सदस्य संजय मालवीय, केके ठाकुर, अतिकुर रहमान, ज्ञान प्रकाश, मिंटू सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिल झा, आलोक राजहंस, नीरज सिंहा, मन्ना, राजेश कुमार, इफ्तिखार शेख, मनोज मिश्रा, अभय गुप्ता, राकेश पांडेय, लाली और अमरेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश : जीत के इस गौरवपूर्ण पल को और खास बनाने के लिए टीम का परिचय जिले के शीर्ष अधिकारियों से कराया गया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ और देवघर महापौर रवि कुमार राउत ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत ने कहा कि देवघर की बेटियों ने जिस शानदार प्रदर्शन के साथ यह खिताब जीता है।
    खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा : डीसी
    डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि महिला खिलाड़ियों की यह उपलब्धि बेहद प्रेरणादायक है। यह जीत उनकी कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है। जिला प्रशासन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
    बेटियों ने पूरे जिले का नाम रोशन किया : एसपी
    वहीं एसपी सौरभ ने कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। देवघर की बेटियों ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

प्रजापति समाज ने जयंती पर देशभक्त रामचंद्र विद्यार्थी को किया याद

  • श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
    देवघर/वरीय संवाददाता। देश की आजादी के लिए 13 साल की उम्र में शहीद होने वाले देवरिया के लाल रामचंद्र विद्यार्थी की शहादत मिसाल है। बुधवार को उनकी जयंती पर प्रजापति समाज के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश पंडित ने की। मौके पर अजय कुमार, शिवकुमार पंडित, उमाशंकर पंडित, हेमंत कुमार, जीतेन्द्र पंडित, विजय पंडित, दिलीप कुमार, संजय पंडित के अलावा काफी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद थे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पंडित ने बताया कि अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी बचपन से ही देश भक्त थे। उनकी प्रतिमा गांव के युवाओं को प्रेरित करती है। यूपी के देवरिया जिला के नौतन हथियागढ़ गांव के रहे वाले अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी छात्र जीवन से ही आजादी के दीवाने थे, यही वजह थी कि 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे भारत छोड़ो आंदोलन में अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति कूद पड़े थे। 14 अगस्त 1942 को अपने गांव से पैदल करीब 32 किमी चलकर देवरिया पहुंचे। उस वक्त की देवरिया कचहरी (वर्तमान में गांधी आश्रम परिसर में स्वास्थ्य विभाग का दवा भंडार) भवन पर ब्रिटिश हुकूमत के यूनियन जैक ध्वज को उतार कर तिरंगा झंडा फहराने लगे। यह देख उस वक्त के परगनाधिकारी ने अंग्रेज सैनिकों को गोली चलाने का आदेश दिया, लेकिन गोलियों की बौछार के बीच भी विद्यार्थी ने तिरंगा फहराया। गोलियों से छलनी होते हुए भी रामचंद्र विद्यार्थी भारत माता की जय का उद्घोष कर शहीद हो गए। देखते-देखते उनकी शहादत की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वाधीनता आंदोलन की आग और धधकने लगी। ऐसे महापुरुषों के बलिदानों से सबक लेकर इनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा प्रजापति समाज मां भारती के वीर सपूत को नमन करती है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store