• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

by admin
April 3, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बीआईटी देवघर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बीआईटी देवघर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क (सम्पर्क पथ) के चौड़ीकरण का निर्देश दिया है। इससे छात्रों और क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। साथ ही संस्थान में पानी की समस्या को दूर करने के लिए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि पेयजल की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी चिह्नित कार्यों को एक निश्चित समय अंतराल के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों और स्थानीय निवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।इस दौरान नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरसीडी, एनआरपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

सभी निजी विद्यालयों में शुल्क समिति का हो गठन : उपायुक्त

  • बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस और उनके संचालन को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के आलोक में शुल्क समिति के गठन एवं शुल्क विनियमन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी निजी विद्यालयों से शुल्क समिति के गठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिन विद्यालयों ने अब तक इस समिति का गठन नहीं किया है, उन्हें अविलंब गठन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई विद्यालय पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि करना चाहता है, तो उसे जिला समिति से अनिवार्य रूप से अनुमोदित कराना होगा। बिना पूर्व अनुमति के ऐसी वृद्धि अवैध मानी जाएगी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कड़े शब्दों में कहा कि विद्यालय परिसर और वहां उपलब्ध संसाधनों का उपयोग केवल और केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए ही किया जाए। बैठक में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शिक्षा के अधिकार के दायरे से बाहर आने वाले निजी विद्यालयों को भी संबंधित दिशा-निर्देश भेजें और यह सुनिश्चित करें कि वे भी नियमों के दायरे में कार्य करें। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया कि बच्चों एवं अभिभावकों के हितों में कार्य करें, ताकि किसी को असुविधा न हो। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं
देवघर/वरीय संवाददाता। जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में झारखण्ड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भूअर्जन, विभिन्न अंचल से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

डीडीसी ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा
देवघर/वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा जिला समाज कल्याण कार्यालय द्धारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से देवघर ग्रामीण क्षेत्र की पोषक परियोजना की महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन सुनिश्चित करने हेतु उनके खुलने एवं बंद होने के समय की सतत जांच महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण के अलावा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान कर उसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों के साथ सह-स्थापना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय व्यवस्था एवं विद्युत संयोजन की उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा जहां कमी पाई गई, वहां शीघ्र सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त टेक होम राशन के वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई एवं पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं सभी पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

कवि केदारनाथ मिश्र प्रभात को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर कवि स्वर्गीय केदारनाथ मिश्र प्रभात को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे साहित्य के अनमोल रत्न थे। उनकी रचनाओं ने हिंदी साहित्य को ही समृद्ध नहीं किया बल्कि अनेक प्रतिभाशाली साहित्यकारों को प्रेरणा दी। उनकी रचनाएं काव्य कौशल पाठकों को अंदर तक प्रभावित एवं मुग्ध करती है। स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय क्रांतिकारी कवि और छायावाद के विलक्षण प्रतिभा के रहस्यवादी कवि महाकवि केदारनाथ मिश्र प्रभात हिंदी कविता सुंदरी के अनमोल गहना थे। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि उन्होंने साहित्य सागर को जो समृद्धि प्रदान की उस अवदान का कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता है।

हनुमानगढ़ी में धूमधाम मनाई गई है हनुमान जयंती
देवघर/वरीय संवाददाता। शहर के शिवलोक परिसर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर और श्री श्री 1008 बजरंगबली पूजा समिति (बजरंगी चौक) में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विधि-विधान से हुआ बजरंगबली का अभिषेक : हनुमानगढ़ी शिवलोक परिसर में सुबह 11 बजे आचार्य सुमन झा, राजेश नरौने और दीपक श्रृंगारी के सान्निध्य में पवनपुत्र हनुमान का दूध, दही, घी और मधु (पंचामृत) से भव्य अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात विशेष पूजन कर हुनमान जी को लड्डू का भोग लगाया गया। इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में समिति के सदस्य अभिषेक मिश्रा, प्रकाश मंडल, मोनू केसरी, अभय आनंद झा, गुड्डू चौरसिया, विजय पांडे,सूरज कसेरा,नंदलाल केशरी, पंकज रजक, राजेश जयसवाल सागर और पंकज सिंह सोनू रजक,ऋषव केशरी, तारा शीश केसरी राहूल राहुल केसरी कुंदन झा चंदन भार्गव कारु जी अभिषेक शाह अमित केसरी रिंकू रजक एवं अमर रजक शामिल हुए।
फूलों और गुब्बारों से सजा मंदिर परिसर : जन्मोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। शाम के समय पूरा परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
महाआरती और प्रसाद वितरण : संध्या 7:00 बजे बजरंगी चौक और हनुमानगढ़ी पूजा समिति में महाआरती के बाद किया गया इसमें भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय सदस्यों ने हिस्सा लिया। आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच हलवा और लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के इस सफल आयोजन में पूजा समिति के सभी सदस्यों और मोहल्लेवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े ने किया पीटर इंग्लैंड शोरूम का उद्धाटन

  • सात दिनों तक लोगों को मिलेगा विशेष छूट
    देवघर/संवाददाता। कोर्ट रोड स्थित रेडीमेड कपड़े के एक्सक्लूसिव शोरूम पीटर इंग्लैंड का शुभारंभ शहर के सुप्रसिद्ध जनसेवक सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। इस दौरान कंपनी से आए हुए प्रतिनिधि व शोरूम के प्रोपराइटर कृष्णा कुमार बरनवाल ने मुख्य अतिथि डॉ खवाड़े का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ खवाड़े ने शोरुम काजायजा लिया और उत्पादों की तारीफ की। साथ ही खरीददारी भी की। मौके पर डॉ खवाड़े ने कहा कि पीटर इंग्लैंड रेडीमेड कपड़े के जगत में एक बड़ा ब्रांड है। यहां पर हर तरह के उत्पाद उपलब्ध है। साथ ही यहां के प्रोपराइटर व कर्मी भी बहुत मिलनसार और सहयोगात्मक है। उन्होंने कहा कि शोरूम में आज से सात दिनों तक ग्राहकों के लिए विशेष रूप से छूट का प्रावधान रखा गया है, शहरवासी इसका लाभ उठा सकते हैं। मौके पर बिरेंद्र सिंह, प्रकाश भारद्वाज, संजय मालवीय, मनोज पांडेय, टिंकू खवाड़े आदि मौजूद थे।

मादक पदार्थ तस्करी का पुलिस ने किया भंडोफोड़

  • अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
  • एक किशोर को किया गया निरूद्ध
  • 33 किलो गांजा सहित वाहन जब्त
  • एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

देवघर/संवाददाता। देवघर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर 33 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जिसमें शामिल एक किशोर निरूद्ध किया गया है। जेल गये आरोपियों में बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के पुजहारडीह अम्बाकोला निवासी अमित कुमार साह, देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया देवसंघ निवासी प्रकाश मंडल के नाम शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 33 किलो गंाजा के साथ एक हुंडई कंपनी का वेन्यू कार संख्या जेएच 01 ईएल 1866 और दो मोबाइल जब्त किया है। इसे लेकर एसपी सौरभ ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। बताया कि देवघर पुलिस नशे के रोकथाम के लिये लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के विरूद्ध की जा रही कार्र में देवघर की पुलिस इसके पूरे सप्लाई चेन के विरूद्ध कर्रवाई करने का प्रयास कर रही है। एसपी ने बताया कि एक अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी की कुंडा थाना इलाके के चित्तोलोढ़िया देवसंघ इलाके में अवैध गांजा बेचने का धंधा किया जा रहा है। उक्त सूचना पर एसडीपीओ देवघर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, थाना के एसआई देवेन्द्र सिंह, एसआई एसएन शर्मा सहित सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम द्वारा चित्तोलोढ़िया देवसंघ स्थित प्रकाश मंडल के घर से छापेमारी कर 33 किलो अवैध गांजा को बरामद किया। प्रकाश मंडल ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह अमित कुमार साह के साथ मिलकर अवैध रूप गांजा बेचने का धंधा करता है। बताया गया कि अमित कुमार साह पूर्व में बिहार से कई बार एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल जा चुका है।

एसपी ने कई थाना प्रभारी सहित 17 पुलिस पदाधिकारी का किया तबादला
देवघर/संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना और शाखाओं में पदस्थापित इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। एसपी द्वारा किए गए इस तबादले में कई थानों के प्रभारी, एसआई व एएसआई शामिल हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाकर नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और सक्रियता लाई जा सके। स्थानातंरित किये गये पदाधिकारियों में पुअनि सालो हेम्ब्रम को पालोजोरी थाना से मोहनपुर थाना प्रभारी, पुअनि प्रशांत कुमार-1 को विधि शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से देवीपुर थाना प्रभारी, प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष पुअनि संदीप कुमार को सारवां थाना प्रभारी, अपराध विश्लेषण एवं नियंत्रण विंग देवघर के पुअनि विपिन कुमार को चितरा थाना प्रभारी, पुअनि मनोरजंन महतो अनुसंधान विंग से बुढ़ई थाना प्रभारी, कुंडा थाना के पुअनि मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी पुअनि संजय कुमार-1 को पालोजोरी थाना प्रभारी, नगर थाना के पुअनि दिलीप मुंडा को यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं देवीपुर के पूर्व थाना प्रभारी संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग, पूर्व थाना प्रभारी सारवां कौशल कुमार सिंह को प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष देवघर, पूर्व चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान को नगर थाना, पूर्व बुढ़ई थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो को नगर थाना, पूर्व ओपी प्रभारी पथरड्डा सामु बांडो को कुंडा थाना, पूर्व मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को बाबा मंदिर थाना, पुअनि प्रफुल मांझी को विधि शाखा से प्रभारी विधि शाखा, सअनि फैयाज अहमद खान को नगर थाना से पुलिस केन्द्र भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह कदम अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत जिम्मेदारी संभालने और जनता के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। इस तबादले से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इससे कार्यशैली में सुधार आएगा और आम जनता को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिल सकेगी।

10 साइबर आरोपित गिरफ्तार, गये जेल

  • 15 मोबाइल और 18 सिमकार्ड बरामद
    देवघर/संवाददाता। साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं लोगों को साइबर ठगी के बारे में अभियान चलाकर जागरूक भी किया जा रहा है। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों में जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दुबजोरा पन्नाटांड़ निवासी युगल किशोर नापित, मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जानकी निवासी शिवनंदन मंडल, पथरौल थाना क्षेत्र के गोनैया निवासी गौतम कुमार दास कुर्मीडीह फुटा निवासी दुलाल कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र नावाडीह भेड़वा निवासी सुनील कुमार, करौं थाना क्षेत्र के नागादारी निवासी लल्ताफ अंसारी, नसरूल अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी आबिद अंसारी, पालोजोरी थाना क्षेत्र के बरमसोली निवासी खुर्शीद अंसारी, अंगवाली निवासी हासिम अंसारी के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 15 मोबाइल फोन व 18 सिम कार्ड बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ के क्रम में बताया गया कि वे लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजनाओं के लाभुकों को फर्जी किसान योजना का लिंक भेज कर ठगी का शिकार बना लेते हैं। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुअनि अजय कुमार सहित सारवां थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटीया बड़ा आसना निवासी प्रफुल कुमार मंडल और कुंडा थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी विक्रम कुमार यादव उर्फ बादल के नाम शामिल हैं। पुलिस ने एक के पास 10 ग्राम और दूसरे के पास से 0.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। वहीं एक स्कूटी वाहन को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में मोहनपुर थाना के एसआई जीवन हांसदा के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में कहा है कि 01 अप्रैल को वे संध्या गस्ती पर थे उसी दौरान सूचना मिली की तीरनगर सारवंा जाने वाले नावाडीह बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति मैरून कलर के स्कूटी से ब्राउन शुगर बेचने के लिये पहुंचा है। उपरांत थाना प्रभारी प्रियरंजन को सूचना दिया। उपरांत एसडीपीओ को सूचित किया। एसडीपीओ के पहुुंचने के बाद छापेमारी के लिये उक्त स्थल पर पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगा। जवानों द्वारा खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया गया। जब दोनोे की जांच कि गयी तो विक्रम कुमार यादव उर्फ बादल के पास से 10 ग्राम और प्रफुल कुमार मंडल के पास से सात पुड़िया जिसका वजन .85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह सात अप्रैल को
देवघर/वरीय संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह सात अप्रैल को हिन्दी विद्यापीठ, देवघर स्थित कृष्णानंद झा मेमोरियल सभागार में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक अरविन्द मनोज कुमार सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि इग्नू दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित डिग्रीधारकों को संबोधित करेंगे।
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देवघर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. राम कुमार सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में शिक्षार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इग्नू के दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण ज्ञानदर्शन चैनल के साथ यूट्यूब व फेसबुक चैनल के माध्यम से इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली से प्रसारित किया जायेगा। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देवघर के अंतर्गत कुल 4543 शिक्षार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी जिनमें करीब 150 शिक्षार्थी समारोह में सशरीर उपस्थित होकर डिग्री ग्रहण करने का विकल्प चुना है। शेष शिक्षार्थियों को जिन्होंने ऑनलाइन के माध्यम से डिग्री के लिए 600 रुपये का भुगतान किया है उनका डिग्री पत्राचार के माध्यम से भेज दी जायेगी।

मोबाइल दुकान में चोरी
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरकासीमर गांव निवासी राजू कुमार मंडल ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने दुकान में त चोरों द्वारा मोबाइल, नगद रुपए चोरी कर लेने का आवेदन दिया है। आवेदन में जिक्र है कि बुधवार की रात्रि को राजू कुमार मंडल दुकान बंद कर घर चल गया। रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सीढ़ी के रास्ते से घुसकर दरवाजा की कुंडी तोड़कर 12 पीस नया स्मार्टफोन, बटन वाला 20 पीस, ब्लूटूथ, एसेसरीज, समेत सामानों की अनुमानित लागत करीब चार लाख रुपए की चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store