• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

by admin
April 3, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • चकरमा पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर लिया निर्णय
    मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को चकरमा पंचायत के आगे गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजसेवी सह झामुमो नेता बबलू दास द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा लगवाई जाएगी एवं इस प्रतिमा का अनावरण प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी रंजीत यादव द्वारा किया जाएगा।
    बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि बाबा साहब की आदमकद (पूर्ण आकार की) प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके महान विचारों, संघर्षों एवं योगदान से प्रेरणा मिलती रहे। साथ ही, कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने हेतु विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं, जनसहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई और सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर कालेश्वर दास, माहेश्वर दास, जामन दास, नंदकिशोर दास, संतलाल दास, देवनारायन दास, सचिंदर दास, नेपाल दास, राजकुमार दास, दिलीप दास, पप्पू दास समेत दर्जनों से अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

चैत्र पूर्णिमा पर भजन संध्या का आयोजन
मघुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं सिद्धपीठ पाथरोल के कालीधाम स्थित संकट मोचन धाम में बुधवार देर शाम चैत्र पूर्णिमा सह हनुमान जयंती के अवसर पर भजन संध्या एवं हनुमान जी की महा आरती के पश्चात खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया । बताते चले की संकट मोचन धाम पाथरोल में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा पर महाआरती, भजन कीर्तन, खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन होता आ रहा है। इसी क्रम में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचनधाम में भजन कीर्तन व खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। यहां प्रत्येक पूर्णिमा पर भक्तों के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता है। भजन गायक लालटू पाल, अक्षय शर्मा और राम जी रवानी ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को खूब झुमाया। वहीं संगीत में सुरेन दास, दिनेश दास, जटाशंकर राउत डब्ल्यू आदि कलाकारों ने चार चांद लगा दिया। मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंदिर प्रबंधक दिलीप पाठक ने बताया कि यहां हर पूर्णिमा को भक्तों के सहयोग से भजन कीर्तन व खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। भक्त अपने स्वेच्छा से सहयोग करते हैं और कार्यक्रम होता आ रहा है। मौके पर मृणाल सिंह, संतोष पांडेय, महेंद्र तिवारी,विकाश पोद्दार, संदीप साह, सुशील सिंह, गंभीर कुमार, किशुन साह, देबू साह, रमन कुमार सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के माधो मंडल, कारू रवानी, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, अजय रवानी, दिनेश दास, नरेश रजवार, कारू रवानी, राजकिशोर, गुणधार मंडल, महेंद्र विश्वकर्मा, कामदेव रवानी, सुशील सिंह, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित , उमा रवानी, पंचु शर्मा बलदेव रवानी, रवि रवानी, राजेश रवानी, नरेश रजवार, सुधीर महतो, मनोज यादव, जटाशंकर राउत, हीरो यादव, वरुण बाउरी, होली मंडल, जग्गू रवानी सहित सभी ग्रामवासी लगे हुए थे।

नप उपाध्यक्ष ने गांधी चौक का किया निरीक्षण

  • अतिक्रमण हटाने व युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने का दिया निर्देश
    मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में नाला और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर गुरुवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कई वार्ड पार्षदों के साथ शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले गांधी चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था से लेकर नाले की बेहतर सफाई तक का जायजा लिया। मौके पर उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने सफाई इंचार्ज और कनीय अभियंता को साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गांधी चौक के बड़े नाले का निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात से पहले सभी नालों को युद्ध स्तर पर सफाई अभियान के तहत साफ किया जाएगा। ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत उत्पन्न नहीं हो।

मखदुम बाबा के मजार पर विधायक ने की चादरपोशी
सारठ/संवाददाता। सारठ बाजार स्थित मखदुम शाह जहॉनिया जहांगस्त रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर उर्स मेले के पांचवे दिन गुरुवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि कहा कि मेले में आये सभी जायरिन कतारबद्ध होकर मखदूम बाबा के मजार पर जाकर चादर और शेरनी चढ़ाये। आपकी सुविधा के लिए व्यवस्थापक और स्वयंसेवक सुलभ सेवा के लिए तत्पर हैं। वहीं व्यवस्था मे लगे सभी लोगों को सुचारू रूप से मेले का संचालन करने के लिए आभार भी जताया।
सारठ अंचल अधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा और सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, उर्स कमेटी अध्यक्ष मो. रब्बलुल शेख, खादिम मुजफ्फर शाह द्वारा वोलेंटियरों के साथ देर रात तक मेले का भ्रमण कर मेले की स्थिति पर लगातार नियंत्रण बनाते हुए दिखें। थाना प्रभारी दीपक कुमार साह द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिा बलों की तैनाती भी की गई। जबकि सारठ एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा ने भी उर्स मेला की हर गतिविधियों पर प्रतिदिन विशेष नजर बनाये हुए हैं।
उर्स मेले के अवार पर मुख्य मंच के पास मनरेगा के बीपीओ अक्षय दत्ता, मजार के पास जनसेवक अजहरूल हक, मंदिर के सामने पीएमएवाई-जी के प्रखंड समन्वयक मोहन महरा, कब्रिस्तान के पास बैरियर में बीपीएमयू मो तालिम अंसारी, सारठ चैक पर कनीय अभियंता मन्नोवर आलम, प्रशासन के गश्ती दल के साथ कनीय अभियंता मो सफाकत अंसारी, स्कूल के सामने पीएचईडी के प्रखंड समन्वयक आनन्द कुमार ंसिह, थाना के सामने स्थित बैरियर पर कनीय अभियंता हेमन्त कुमार हितैषी, सारठ प्रखंड कार्यालय की ओर जाने वाले सड़क पर एटीएम गौतम कुमार और मेला के मनिहारी गली में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात रहे। मेले के सफल संचालन में इश्तियाक मिर्जा, शालीग्राम मंडल, बिक्रम सिंह, हुसैन शेख, कलाम शेख, मो रब्बुल शेख, मो शमीम, सादिक शेख, मो इकराम शेख, अरसाद शेख, राजा मुराद शेख, पापे शेख, मुनाजिर शेख, रेहान शेख, नूर आलम, इमदाद शेख, मो जहांगीर, जोनेद शेख, बबलू शेख समेत अन्य सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग कर रहे हैं।

थाना दिवस पर सुनी गयी लोगों की समस्याएं
सारठ/संवाददाता। सारठ थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस पर लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, अंचल निरीक्षक विभाष कुमार और राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश मुर्मू ने सभी शिकयतों को सुनने के बाद सबों से अपने दावे संबंधित कागजातों की मांग की, जिसमें कुछ लोग कागजात लाये और जो शिकायतकर्ता लेकर नहीं आये थे, उन्हें अगले गुरुवार को लेकर आने के लिए कहा गया।

श्रमिक भईया-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिला रोजगार
मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद अंतर्गत संचालित राज्य सरकार कि मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत श्रमिक भईया-बहनों को कार्य दिवस का आवंटन किया जा रहा है। नगर परिषद के अंतर्गत वैसे श्रमिक भाई एवं बहने जिन्हें कार्य की आवश्यकता है उन्हें कार्यालय के द्वारा अधिकतम सौ कार्य दिवस वार्षिक मुहैया कराया जा रहा है। जिससे श्रमिक भईया-बहनंे अपना आजीविका चलाने में मदद मिल रही है।
वर्तमान में श्रमिकों को विशेष साफ-सफाई, तलाबो की विशेष सफाई, सरकारी भवनों, पार्क आदि की सफाई में कार्य दिया जा रहा है। जिससे श्रमिकों को रोजगार का अवसर पैदा हो रहा है एवं नगर को स्वच्छ रखने में भी सहायता मिल रहा है।
मौके पर नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने गुरुवार को नगर में चलाये जा रहा है विशेष साफ-सफाई अभियान का औचक निरीक्षक किया एवं बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू के निर्देशानुसार कई महीनों से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ रखने एवं साफ सफाई कार्य में श्रमिकों भाई-बहनों को कार्य आवंटन कर उनके आजीविका चलाने में मदद की जा रही है। साथ ही बताया कि वैसे श्रमिक भाई-बहन जिन्हें कार्य की आवश्यकता है वह नगरपालिका कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

चैत्र पूर्णिमा पर जीआरपी मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम सम्पन्न
मधुपुर/संवाददाता। स्टेशन रोड के जीआरपी बैरेक स्थित मंदिर में चैत्र पूर्णिमा व महावीर जयंती के शुभ अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम विधिवत हवन यज्ञ के साथ गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इसके पूर्व बुधवार को विद्वान पंडित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर महावीर पताका स्थापित करने के बाद अष्टयाम का संकल्प कराया गया। अष्टयाम और पूजा अर्चना से जीआरपी परिवार में उत्साह का माहौल है। गुरुवार को हवन यज्ञ के साथ अष्टयाम का विधिवत समापन हुआ। संध्या में भव्य भंडारा का आयोजन हुआ।

दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने का चेन छीना
मधुपुर/संवाददाता। शहर मे एक बार फिर बदमाशों ने दिनदहाडे़ महिला के गले से सोने का चेन छिनकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। ताजा घटना गुरुवार अहले सुबह करीब 8 बजे की बतायी जाती है। शहर के पथलचपटी कॉलेज गली निवासी स्वर्ण लता पांडेय अपने पोते को स्कूल बस मे चढ़ाने आयी थी । बच्चे को चढ़ाकर धर वापस लौटने के क्रम में कॉलेज गली स्थित आदिवासी हास्टल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के करीब आकर गले से 25 ग्राम वजन का सोने का चेन झपट्टा मारकर मारगोमुंडा की ओर भाग गया। जानकारी अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। जिससे उसे पहचान नहीं हो पायी है। घटना के बाद महिला काफी हल्ला किया लेकिन किसी ने मदद नहीं किया। अंत मे महिला ने घटना की लिखित शिकायत थाना मे देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।
बता दें कि बता दे इसके पूर्व भी कुंडू बंगला स्थित श्याम मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन लिया था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

असम में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मंत्री हफीजुल ने जनसंपर्क अभियान चलाया
मधुपुर/संवाददाता। सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने असम के माजबत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फटासिमुल गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी प्रीति रेखा बारला के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया।
मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने आम जनता से संवाद स्थापित किया और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन की अपील की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। लोगों में उत्साह, जोश और परिवर्तन की स्पष्ट भावना नजर आई। हर वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर अपने हक़, अधिकार और विकास के लिए एक सशक्त एवं भरोसेमंद नेतृत्व को चुनने का संकल्प लिया। जिस प्रकार से जनसमर्थन उमड़कर सामने आया, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि माज़बत क्षेत्र की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। मंत्री हफीजुल ने कहा कि मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण भविष्य का निर्माण करेंगे।

सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

  • बासुकिनाथ पूजा करने जा रहे थे दंपति
    चितरा/संवाददाता। चितरा थाना क्षेत्र के चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कटहरा जंगल के समीप तीखी मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल पंचायत स्थित शिमला गांव निवासी गौउर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल उनकी पत्नी रूबी देवी (28) बताई जा रही हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप मंडल अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ अहले सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर बाबा बासुकिनाथ धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क स्थित कटहरा जंगल के पास तीखी मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत चितरा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन-ड्यूटी डॉक्टर प्रज्ञा भगवती ने जांच के बाद प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रूबी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
    बताया जाता है कि मृतक प्रदीप मंडल अपने पिता का इकलौता पुत्र और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिन्हें दंपत्ति घर पर दादा-दादी के पास छोड़कर पूजा करने निकले थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है। इधर पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान को लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

जलापूर्ति परीक्षण में पाइप लीकेज से दो दुकानों में घुसा पानी, हजारों का नुकसान
चितरा/संवाददाता। चितरा जलापूर्ति योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन के परीक्षण के दौरान गुरुवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। परीक्षण के समय पाइप लाइन में हुए लीकेज से भारी मात्रा में पानी बाहर निकल गया, जिससे आसपास की दो दुकानों में पानी घुस गया और दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
बताया जाता है कि जलापूर्ति के परीक्षण के दौरान पाइप लाइन के एक स्थान पर लीकेज हो गया, लेकिन मौके पर निर्माण कंपनी का कोई भी जिम्मेदार कर्मी मौजूद नहीं था। परिणामस्वरूप तेज दबाव के साथ निकलता पानी पास की दुकानों और मकानों में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। चितरा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के संचालक सफरुद्दीन अंसारी ने बताया कि अचानक पानी घुसने से कागज, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य सामान खराब हो गए, जिससे लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस मामले में थाना में लिखित शिकायत देकर मुआवजे की मांग की है। वहीं कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक कृष्णा वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में भी पानी घुसने से इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गए, जिससे करीब 15 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। यदि परीक्षण के समय कर्मचारी मौजूद रहते तो लीकेज को तुरंत बंद कर नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

दो दिवसीय नायक बाबा की वार्षिक पूजा धूमधाम के साथ संपन्न

  • पेयजल की समस्या से जूझते रहे श्रद्धालु
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत गंजोबारी स्थित नायक धाम में दो दिवसीय वार्षिक पूजा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूजा बुधवार को शुरू हुआ था जो गुरुवार को संपन्न हुआ। नायक धाम के पूजा में अंतिम दिन गुरुवार को पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन, बस, दो पहिया वाहन से नायक धाम पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के भीड़ से नायक धाम पटा पड़ा था। पूजा अर्चना करने के लिए दिल्ली, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने नायक धाम में स्थित पिंडी में कतार बद्ध होकर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर लोगों ने फल मूल नारियल चढ़ावा बाबा नायक को अर्पित किया। दो दिवसीय नायक धाम के इस पवित्र पूजा में बिहार के समस्तीपुर जिला के मोरवा के विधायक रणविजय साहू, अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड बिहार प्रभारी दयानंद, राम लखन गुप्ता, खिरू साव,रामसागर प्रसाद, शंभू नाथ गुप्ता, सहित विभिन्न ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा पूजा अर्चना कर देशवासियों की मंगल कामना की। इस भीषण गर्मी में पेयजल समस्या नायक धाम में विकराल था। लोग बूंद बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। लोगों ने बगल के जोरिया में जाकर प्यास बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन द्वारा ना तो पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी और पानी की। जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग परेशान हो गये। नायक धाम के विभिन्न ट्रस्ट के द्वारा लोगों के लिए खाने-पीने, शरबत पानी की व्यवस्था अपने स्तर से हरसंभव करने का प्रयास किया। नायक धाम ट्रस्ट के राम लखन गुप्ता ने बताया कि पानी की समस्या यहां विकराल है। सरकार द्वारा यहां मुकम्मल पानी की व्यवस्था कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े। वही इस संबंध में राष्ट्रीय तेली महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष दयानंद ने बताया कि सरकार से नायक धाम की समस्या से निजात दिलाने का मांग की है। यहां पेयजल समस्या गंभीर है इसमें सुधार लाने का भी मांग की है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store